logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ तहसील के ग्राम डबरौहा में मुरुम के कारोबार के बाद छोड़े गए मलबे ने एक गरीब आदिवासी किसान के खेत को 'डंपिंग यार्ड' बना दिया है। रसूखदारों द्वारा व्यावसायिक उपयोग के बाद फेंका गया भारी मलबा लगातार दूसरी बरसात में बहकर किसान के खेत में पहुंच गया, जिससे उसकी खड़ी फसल एक बार फिर पूरी तरह तबाह हो गई है। पीड़ित आदिवासी किसान मोले सिंह गोंड की खसरा क्रमांक 299 स्थित कृषि भूमि ही उनके परिवार के गुजारे का एकमात्र सहारा है। आरोप है कि पड़ोसी भू-स्वामी पप्पू सोनी, जितेंद्र खट्टर और कौशलेश मिश्रा ने अपनी भूमि का समतलीकरण कराकर मुरुम का व्यावसायिक लाभ उठा लिया, लेकिन बचा हुआ भारी मलबा खेत के किनारे लावारिस छोड़ दिया। अब हर बारिश में यह मलबा बहकर खेत को बर्बाद कर रहा है, जिससे जमीन पर मिट्टी कम और मलबा ज्यादा दिखता है। इस मलबे की वजह से पड़ोस के गरीब आदिवासी मोलई बैगा का मकान भी प्रभावित हो रहा है। बीते वर्ष भी फसल खराब होने पर नुकसान की भरपाई की गई थी और मलबा हटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन साल भर बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। पीड़ित किसान मोले सिंह गोंड ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर राखी सहाय से की है। पीड़ित ने अपने खेत से तत्काल मलबा हटवाने, फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने और ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

18 hrs ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago
7b3bc340-9788-4fbd-8c2c-8bd84314e539

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ तहसील के ग्राम डबरौहा में मुरुम के कारोबार के बाद छोड़े गए मलबे ने एक गरीब आदिवासी किसान के खेत को 'डंपिंग यार्ड' बना दिया है। रसूखदारों द्वारा व्यावसायिक उपयोग के बाद फेंका गया भारी मलबा लगातार दूसरी बरसात में बहकर किसान के खेत में पहुंच गया, जिससे उसकी खड़ी फसल एक बार फिर पूरी तरह तबाह हो

गई है। पीड़ित आदिवासी किसान मोले सिंह गोंड की खसरा क्रमांक 299 स्थित कृषि भूमि ही उनके परिवार के गुजारे का एकमात्र सहारा है। आरोप है कि पड़ोसी भू-स्वामी पप्पू सोनी, जितेंद्र खट्टर और कौशलेश मिश्रा ने अपनी भूमि का समतलीकरण कराकर मुरुम का व्यावसायिक लाभ उठा लिया, लेकिन बचा हुआ भारी मलबा खेत के किनारे लावारिस छोड़ दिया। अब हर बारिश में यह मलबा बहकर

खेत को बर्बाद कर रहा है, जिससे जमीन पर मिट्टी कम और मलबा ज्यादा दिखता है। इस मलबे की वजह से पड़ोस के गरीब आदिवासी मोलई बैगा का मकान भी प्रभावित हो रहा है। बीते वर्ष भी फसल खराब होने पर नुकसान की भरपाई की गई थी और मलबा हटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन साल भर बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं

आया। पीड़ित किसान मोले सिंह गोंड ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर राखी सहाय से की है। पीड़ित ने अपने खेत से तत्काल मलबा हटवाने, फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने और ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ तहसील के ग्राम डबरौहा में मुरुम के कारोबार के बाद छोड़े गए मलबे ने एक गरीब आदिवासी किसान के खेत को 'डंपिंग यार्ड' बना दिया है। रसूखदारों द्वारा व्यावसायिक उपयोग के बाद फेंका गया भारी मलबा लगातार दूसरी बरसात में बहकर किसान के खेत में पहुंच गया, जिससे उसकी खड़ी फसल एक बार फिर पूरी तरह तबाह हो गई है। पीड़ित आदिवासी किसान मोले सिंह गोंड की खसरा क्रमांक 299 स्थित कृषि भूमि ही उनके परिवार के गुजारे का एकमात्र सहारा है। आरोप है कि पड़ोसी भू-स्वामी पप्पू सोनी, जितेंद्र खट्टर और कौशलेश मिश्रा ने अपनी भूमि का समतलीकरण कराकर मुरुम का व्यावसायिक लाभ उठा लिया, लेकिन बचा हुआ भारी मलबा खेत के किनारे लावारिस छोड़ दिया। अब हर बारिश में यह मलबा बहकर खेत को बर्बाद कर रहा है, जिससे जमीन पर मिट्टी कम और मलबा ज्यादा दिखता है। इस मलबे की वजह से पड़ोस के गरीब आदिवासी मोलई बैगा का मकान भी प्रभावित हो रहा है। बीते वर्ष भी फसल खराब होने पर नुकसान की भरपाई की गई थी और मलबा हटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन साल भर बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। पीड़ित किसान मोले सिंह गोंड ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर राखी सहाय से की है। पीड़ित ने अपने खेत से तत्काल मलबा हटवाने, फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने और ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
    4
    मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ तहसील के ग्राम डबरौहा में मुरुम के कारोबार के बाद छोड़े गए मलबे ने एक गरीब आदिवासी किसान के खेत को 'डंपिंग यार्ड' बना दिया है। रसूखदारों द्वारा व्यावसायिक उपयोग के बाद फेंका गया भारी मलबा लगातार दूसरी बरसात में बहकर किसान के खेत में पहुंच गया, जिससे उसकी खड़ी फसल एक बार फिर पूरी तरह तबाह हो गई है।

पीड़ित आदिवासी किसान मोले सिंह गोंड की खसरा क्रमांक 299 स्थित कृषि भूमि ही उनके परिवार के गुजारे का एकमात्र सहारा है। आरोप है कि पड़ोसी भू-स्वामी पप्पू सोनी, जितेंद्र खट्टर और कौशलेश मिश्रा ने अपनी भूमि का समतलीकरण कराकर मुरुम का व्यावसायिक लाभ उठा लिया, लेकिन बचा हुआ भारी मलबा खेत के किनारे लावारिस छोड़ दिया। अब हर बारिश में यह मलबा बहकर खेत को बर्बाद कर रहा है, जिससे जमीन पर मिट्टी कम और मलबा ज्यादा दिखता है। इस मलबे की वजह से पड़ोस के गरीब आदिवासी मोलई बैगा का मकान भी प्रभावित हो रहा है। बीते वर्ष भी फसल खराब होने पर नुकसान की भरपाई की गई थी और मलबा हटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन साल भर बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।

पीड़ित किसान मोले सिंह गोंड ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर राखी सहाय से की है। पीड़ित ने अपने खेत से तत्काल मलबा हटवाने, फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने और ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • उमरिया के रानी दुर्गावती चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET पेपर लीक मामले और 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष इंजी. विजय कुमार कोल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाद में कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार इन घटनाओं को रोकने में विफल रही है। ज्ञापन में कहा गया कि जंतर-मंतर पर अपने भविष्य के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसदों और अन्य नेताओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। नेताओं का कहना था कि यदि युवाओं की आवाज़ को बल प्रयोग से दबाया जाएगा तो इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होगी। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि NEET पेपर लीक सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से माफी मांगने की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    2
    उमरिया के रानी दुर्गावती चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET पेपर लीक मामले और 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष इंजी. विजय कुमार कोल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाद में कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार इन घटनाओं को रोकने में विफल रही है। ज्ञापन में कहा गया कि जंतर-मंतर पर अपने भविष्य के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसदों और अन्य नेताओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। नेताओं का कहना था कि यदि युवाओं की आवाज़ को बल प्रयोग से दबाया जाएगा तो इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होगी।

कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि NEET पेपर लीक सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से माफी मांगने की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शाहडोल के जैतपुर में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। कार्यवाही के तहत 60 ट्रॉली से अधिक रेत पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया है और एक भंडारण को जप्त कर लिया गया है।
    1
    शाहडोल के जैतपुर में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। कार्यवाही के तहत 60 ट्रॉली से अधिक रेत पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया है और एक भंडारण को जप्त कर लिया गया है।
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Balkishan Namdev
    1
    Post by Balkishan Namdev
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगवां में सिद्धार्थ मिश्रा नामक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। घटना की सूचना सामने आने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। मामले में मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि सिद्धार्थ मिश्रा के साथ मारपीट की गई और उसके बाद उसे गहरे कुएं में धकेल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया है। पुलिस प्रशासन की ओर से एसडीओपी पी.एस. परस्ते ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा और रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगवां में सिद्धार्थ मिश्रा नामक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। घटना की सूचना सामने आने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

मामले में मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि सिद्धार्थ मिश्रा के साथ मारपीट की गई और उसके बाद उसे गहरे कुएं में धकेल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया है।

पुलिस प्रशासन की ओर से एसडीओपी पी.एस. परस्ते ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा और रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_News 24 Umaria
    News 24 Umaria
    Local News Reporter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगवां में सिद्धार्थ मिश्रा नामक युवक की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सिद्धार्थ के साथ मारपीट की गई और फिर उसे गहरे कुएं में धकेल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। एसडीओपी पी.एस. परस्ते के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व आधिकारिक पड़ताल के बाद ही मामले के अंतिम तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।
    1
    उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगवां में सिद्धार्थ मिश्रा नामक युवक की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सिद्धार्थ के साथ मारपीट की गई और फिर उसे गहरे कुएं में धकेल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। एसडीओपी पी.एस. परस्ते के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व आधिकारिक पड़ताल के बाद ही मामले के अंतिम तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।
    user_News 24 Umaria
    News 24 Umaria
    Local News Reporter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.