logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहडोल के जैतपुर में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। कार्यवाही के तहत 60 ट्रॉली से अधिक रेत पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया है और एक भंडारण को जप्त कर लिया गया है।

4 hrs ago
user_अजय कुमार केवट
अजय कुमार केवट
Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

शाहडोल के जैतपुर में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। कार्यवाही के तहत 60 ट्रॉली से अधिक रेत पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया है और एक भंडारण को जप्त कर लिया गया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शाहडोल के जैतपुर में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। कार्यवाही के तहत 60 ट्रॉली से अधिक रेत पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया है और एक भंडारण को जप्त कर लिया गया है।
    1
    शाहडोल के जैतपुर में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। कार्यवाही के तहत 60 ट्रॉली से अधिक रेत पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया है और एक भंडारण को जप्त कर लिया गया है।
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उमरिया के रानी दुर्गावती चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET पेपर लीक मामले और 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष इंजी. विजय कुमार कोल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाद में कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार इन घटनाओं को रोकने में विफल रही है। ज्ञापन में कहा गया कि जंतर-मंतर पर अपने भविष्य के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसदों और अन्य नेताओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। नेताओं का कहना था कि यदि युवाओं की आवाज़ को बल प्रयोग से दबाया जाएगा तो इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होगी। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि NEET पेपर लीक सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से माफी मांगने की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    2
    उमरिया के रानी दुर्गावती चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET पेपर लीक मामले और 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष इंजी. विजय कुमार कोल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाद में कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार इन घटनाओं को रोकने में विफल रही है। ज्ञापन में कहा गया कि जंतर-मंतर पर अपने भविष्य के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसदों और अन्य नेताओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। नेताओं का कहना था कि यदि युवाओं की आवाज़ को बल प्रयोग से दबाया जाएगा तो इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होगी।

कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि NEET पेपर लीक सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से माफी मांगने की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरवार गांव में गोबर गैस टैंक की सफाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोबर गैस टैंक की सफाई करते समय पैर फिसलने के कारण 40 वर्षीय अजय राठौर टैंक के अंदर गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और जैतहरी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को टैंक से बाहर निकालकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। जैतहरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरवार गांव में गोबर गैस टैंक की सफाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोबर गैस टैंक की सफाई करते समय पैर फिसलने के कारण 40 वर्षीय अजय राठौर टैंक के अंदर गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और जैतहरी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को टैंक से बाहर निकालकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। जैतहरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने खाद, बीज और कृषि व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि आज किसान भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। विधायक मार्को ने सदन में कहा कि किसानों को समय पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जबकि खुले बाजार में अधिक कीमत पर खाद आसानी से मिल रही है। उन्होंने एनपीके खाद की कीमतों में हुई भारी वृद्धि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने एक वर्ष के भीतर किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को जी ने पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मृदा परीक्षण केंद्र स्थापित करने और स्थायी खाद एवं बीज क्रय-वितरण केंद्र खोलने की मांग भी सदन में रखी। उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण सुविधा उपलब्ध न होने से किसानों को उचित फसल प्रबंधन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, वहीं खाद-बीज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में भटकने से समय और आर्थिक नुकसान दोनों होता है। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण संसाधन दिए जाएं ताकि कृषि उत्पादन बढ़े और लागत कम हो।
    1
    मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने खाद, बीज और कृषि व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि आज किसान भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

विधायक मार्को ने सदन में कहा कि किसानों को समय पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जबकि खुले बाजार में अधिक कीमत पर खाद आसानी से मिल रही है। उन्होंने एनपीके खाद की कीमतों में हुई भारी वृद्धि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने एक वर्ष के भीतर किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।

विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को जी ने पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मृदा परीक्षण केंद्र स्थापित करने और स्थायी खाद एवं बीज क्रय-वितरण केंद्र खोलने की मांग भी सदन में रखी। उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण सुविधा उपलब्ध न होने से किसानों को उचित फसल प्रबंधन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, वहीं खाद-बीज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में भटकने से समय और आर्थिक नुकसान दोनों होता है। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण संसाधन दिए जाएं ताकि कृषि उत्पादन बढ़े और लागत कम हो।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ तहसील के ग्राम डबरौहा में मुरुम के कारोबार के बाद छोड़े गए मलबे ने एक गरीब आदिवासी किसान के खेत को 'डंपिंग यार्ड' बना दिया है। रसूखदारों द्वारा व्यावसायिक उपयोग के बाद फेंका गया भारी मलबा लगातार दूसरी बरसात में बहकर किसान के खेत में पहुंच गया, जिससे उसकी खड़ी फसल एक बार फिर पूरी तरह तबाह हो गई है। पीड़ित आदिवासी किसान मोले सिंह गोंड की खसरा क्रमांक 299 स्थित कृषि भूमि ही उनके परिवार के गुजारे का एकमात्र सहारा है। आरोप है कि पड़ोसी भू-स्वामी पप्पू सोनी, जितेंद्र खट्टर और कौशलेश मिश्रा ने अपनी भूमि का समतलीकरण कराकर मुरुम का व्यावसायिक लाभ उठा लिया, लेकिन बचा हुआ भारी मलबा खेत के किनारे लावारिस छोड़ दिया। अब हर बारिश में यह मलबा बहकर खेत को बर्बाद कर रहा है, जिससे जमीन पर मिट्टी कम और मलबा ज्यादा दिखता है। इस मलबे की वजह से पड़ोस के गरीब आदिवासी मोलई बैगा का मकान भी प्रभावित हो रहा है। बीते वर्ष भी फसल खराब होने पर नुकसान की भरपाई की गई थी और मलबा हटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन साल भर बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। पीड़ित किसान मोले सिंह गोंड ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर राखी सहाय से की है। पीड़ित ने अपने खेत से तत्काल मलबा हटवाने, फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने और ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
    4
    मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ तहसील के ग्राम डबरौहा में मुरुम के कारोबार के बाद छोड़े गए मलबे ने एक गरीब आदिवासी किसान के खेत को 'डंपिंग यार्ड' बना दिया है। रसूखदारों द्वारा व्यावसायिक उपयोग के बाद फेंका गया भारी मलबा लगातार दूसरी बरसात में बहकर किसान के खेत में पहुंच गया, जिससे उसकी खड़ी फसल एक बार फिर पूरी तरह तबाह हो गई है।

पीड़ित आदिवासी किसान मोले सिंह गोंड की खसरा क्रमांक 299 स्थित कृषि भूमि ही उनके परिवार के गुजारे का एकमात्र सहारा है। आरोप है कि पड़ोसी भू-स्वामी पप्पू सोनी, जितेंद्र खट्टर और कौशलेश मिश्रा ने अपनी भूमि का समतलीकरण कराकर मुरुम का व्यावसायिक लाभ उठा लिया, लेकिन बचा हुआ भारी मलबा खेत के किनारे लावारिस छोड़ दिया। अब हर बारिश में यह मलबा बहकर खेत को बर्बाद कर रहा है, जिससे जमीन पर मिट्टी कम और मलबा ज्यादा दिखता है। इस मलबे की वजह से पड़ोस के गरीब आदिवासी मोलई बैगा का मकान भी प्रभावित हो रहा है। बीते वर्ष भी फसल खराब होने पर नुकसान की भरपाई की गई थी और मलबा हटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन साल भर बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।

पीड़ित किसान मोले सिंह गोंड ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर राखी सहाय से की है। पीड़ित ने अपने खेत से तत्काल मलबा हटवाने, फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने और ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    1
    Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शहडोल के बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों को स्ट्रेचर जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे परिजन बीमार लोगों को चादर और कंबल के सहारे डॉक्टर और वार्ड रूम तक ले जाने को मजबूर हैं। हाल ही में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से नेशनल आयुष मिशन के तहत बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के विकास के लिए 70 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, लेकिन इसके बावजूद आम जनमानस सुविधाओं के अभाव में इलाज कराने को विवश है। ताजा मामले में, मेडिकल कॉलेज से महज 200 मीटर दूर स्थित ग्राम कुदरी के वार्ड नंबर 11 की पंच सावित्री कुशवाहा अपनी सास की कमर की हड्डी का इलाज कराने अस्पताल पहुंची थीं। वहां काफी देर इंतजार करने और पूछताछ के बाद भी स्ट्रेचर न मिलने पर उन्हें परिचितों के साथ चादर के सहारे मरीज को डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा। जब महज 200 मीटर दूरी पर रहने वाली जनप्रतिनिधि को अपने परिजन के इलाज के लिए इस तरह संघर्ष करना पड़ रहा है, तो दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों, जिले और संभाग से आने वाले आम लोगों की स्थिति और भी बदतर बनी हुई है।
    3
    शहडोल के बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों को स्ट्रेचर जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे परिजन बीमार लोगों को चादर और कंबल के सहारे डॉक्टर और वार्ड रूम तक ले जाने को मजबूर हैं। हाल ही में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से नेशनल आयुष मिशन के तहत बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के विकास के लिए 70 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, लेकिन इसके बावजूद आम जनमानस सुविधाओं के अभाव में इलाज कराने को विवश है।

ताजा मामले में, मेडिकल कॉलेज से महज 200 मीटर दूर स्थित ग्राम कुदरी के वार्ड नंबर 11 की पंच सावित्री कुशवाहा अपनी सास की कमर की हड्डी का इलाज कराने अस्पताल पहुंची थीं। वहां काफी देर इंतजार करने और पूछताछ के बाद भी स्ट्रेचर न मिलने पर उन्हें परिचितों के साथ चादर के सहारे मरीज को डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा। जब महज 200 मीटर दूरी पर रहने वाली जनप्रतिनिधि को अपने परिजन के इलाज के लिए इस तरह संघर्ष करना पड़ रहा है, तो दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों, जिले और संभाग से आने वाले आम लोगों की स्थिति और भी बदतर बनी हुई है।
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.