logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पानी निकास न होने के सम्बन्ध में ग्राम जहांगीर नगर गहुरा में नक्शा में सरकारी नाली होने के बावजूद पानी निकलने की कोई नाली नहीं मात्र 100 मीटर की कच्ची नाली में हमेशा पानी भरा रहता है जिससे लोगों को आने जाने में भी समस्या हो रही हैं।

12 hrs ago
user_SHIVA
SHIVA
Farmer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago
1b8b1e79-54aa-4c6d-820e-945cdd8fc732

पानी निकास न होने के सम्बन्ध में ग्राम जहांगीर नगर गहुरा में नक्शा में सरकारी नाली होने के बावजूद पानी निकलने की कोई नाली नहीं मात्र 100 मीटर की कच्ची नाली में हमेशा पानी भरा रहता है जिससे लोगों को आने जाने में भी समस्या हो रही हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पानी निकास न होने के सम्बन्ध में ग्राम जहांगीर नगर गहुरा में नक्शा में सरकारी नाली होने के बावजूद पानी निकलने की कोई नाली नहीं मात्र 100 मीटर की कच्ची नाली में हमेशा पानी भरा रहता है जिससे लोगों को आने जाने में भी समस्या हो रही हैं।
    2
    पानी निकास न होने के सम्बन्ध में
ग्राम जहांगीर नगर गहुरा में नक्शा में सरकारी नाली होने के बावजूद पानी निकलने की कोई नाली नहीं 
मात्र 100 मीटर की कच्ची नाली में हमेशा पानी भरा रहता है जिससे लोगों को आने जाने में भी समस्या हो रही हैं।
    user_SHIVA
    SHIVA
    Farmer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कट्टे के बल पर कपड़ा व्यापारी से 50 हजार रुपये लूटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस रायबरेली। जिले के एकबक्स थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी ने कट्टे के बल पर करीब 50 हजार रुपये की लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पीड़ित व्यापारी के अनुसार, 2 अगस्त की शाम वह अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक महिला कपड़ा खरीदने के बहाने दुकान में पहुंची और सामान दिखाने को कहा। व्यापारी के अनुसार, उसी समय महिला के साथ आया एक युवक अचानक दुकान के अंदर घुसा और उसके सीने पर कट्टा तान दिया। आरोप है कि दोनों ने काउंटर में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी निकाल ली और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाहर खड़ी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कट्टे के बल पर कपड़ा व्यापारी से 50 हजार रुपये लूटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली। जिले के एकबक्स थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी ने कट्टे के बल पर करीब 50 हजार रुपये की लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
पीड़ित व्यापारी के अनुसार, 2 अगस्त की शाम वह अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक महिला कपड़ा खरीदने के बहाने दुकान में पहुंची और सामान दिखाने को कहा। व्यापारी के अनुसार, उसी समय महिला के साथ आया एक युवक अचानक दुकान के अंदर घुसा और उसके सीने पर कट्टा तान दिया। आरोप है कि दोनों ने काउंटर में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी निकाल ली और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाहर खड़ी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • pramod Gupta jansewak nagar Panchayat unchahar raebareli
    1
    pramod Gupta jansewak nagar Panchayat unchahar raebareli
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मिड-डे मील में बच्चों को परोसा हल्दी का पीला पानी और जली रोटियां! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप सीतापुर 👉👉 सरकारी स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के दावों के बीच सीतापुर से सामने आए एक कथित वीडियो ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मासूम बच्चों को मिड-डे मील के नाम पर हल्दी का पतला पीला पानी और जली हुई रोटियां परोसी गईं। वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मिड-डे मील योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन देकर उनके स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाना है, लेकिन यदि वायरल वीडियो में दिखाई गई स्थिति सही साबित होती है, तो यह न केवल सरकारी दावों की हकीकत उजागर करती है, बल्कि बच्चों के अधिकारों के साथ भी बड़ा खिलवाड़ है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि जब बच्चों की थाली तक में भ्रष्टाचार और लापरवाही पहुंच जाए, तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होना जरूरी है। अब सवाल यह है कि बच्चों के हिस्से का भोजन किसकी लापरवाही या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा? क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी या मामला जांच तक ही सीमित रह जाएगा? फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो यह शिक्षा व्यवस्था और मिड-डे मील योजना पर गंभीर सवाल खड़े करेगा।
    1
    मिड-डे मील में बच्चों को परोसा हल्दी का पीला पानी और जली रोटियां! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

सीतापुर 👉👉 सरकारी स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के दावों के बीच सीतापुर से सामने आए एक कथित वीडियो ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मासूम बच्चों को मिड-डे मील के नाम पर हल्दी का पतला पीला पानी और जली हुई रोटियां परोसी गईं। वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
मिड-डे मील योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन देकर उनके स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाना है, लेकिन यदि वायरल वीडियो में दिखाई गई स्थिति सही साबित होती है, तो यह न केवल सरकारी दावों की हकीकत उजागर करती है, बल्कि बच्चों के अधिकारों के साथ भी बड़ा खिलवाड़ है।
स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि जब बच्चों की थाली तक में भ्रष्टाचार और लापरवाही पहुंच जाए, तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होना जरूरी है।
अब सवाल यह है कि बच्चों के हिस्से का भोजन किसकी लापरवाही या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा? क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी या मामला जांच तक ही सीमित रह जाएगा? फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो यह शिक्षा व्यवस्था और मिड-डे मील योजना पर गंभीर सवाल खड़े करेगा।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौशाम्बी। सावन माह कृष्ण पक्ष अष्टमी के पावन अवसर पर बुधवार को शिव नगर, कसिया पश्चिम, सिराथू से बाबा काशी विश्वनाथ धाम के लिए भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद आकर्षक झांकियों, डीजे पर गूंजते शिव भजनों और "हर-हर महादेव", "बोल बम" के जयघोष के बीच कांवरियों का जत्था काशी के लिए रवाना हुआ। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा और ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत एवं विदाई की। यात्रा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, संचालक चंदन सिंह तथा कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि काशी पहुंचकर श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे और क्षेत्र, प्रदेश तथा देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करेंगे। इस अवसर पर गांव के समस्त कांवरियों, युवा साथियों, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय लोगों का भी सराहनीय सहयोग रहा।
    1
    कौशाम्बी। सावन माह कृष्ण पक्ष अष्टमी के पावन अवसर पर बुधवार को शिव नगर, कसिया पश्चिम, सिराथू से बाबा काशी विश्वनाथ धाम के लिए भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद आकर्षक झांकियों, डीजे पर गूंजते शिव भजनों और "हर-हर महादेव", "बोल बम" के जयघोष के बीच कांवरियों का जत्था काशी के लिए रवाना हुआ। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा और ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत एवं विदाई की।

यात्रा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, संचालक चंदन सिंह तथा कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि काशी पहुंचकर श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे और क्षेत्र, प्रदेश तथा देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करेंगे।

इस अवसर पर गांव के समस्त कांवरियों, युवा साथियों, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय लोगों का भी सराहनीय सहयोग रहा।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को किया गया जागरूक रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र की सिकंदरपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत शिवराम कोहली का पुरवा में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा कानूनों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंदापुर चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं को आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सुरक्षित बनाना है। इस दौरान ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियानों से महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं। अंत में चौकी इंचार्ज ने उपस्थित लोगों को मिशन शक्ति के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में देव प्रकाश पांडे, गोविंद नारायण पांडेय, सेक्टर संयोजक आशुतोष पांडेय, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, प्रधान सिकंदरपुर डब्बू सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को किया गया जागरूक
रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र की सिकंदरपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत शिवराम कोहली का पुरवा में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा कानूनों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंदापुर चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं को आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सुरक्षित बनाना है।
इस दौरान ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियानों से महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं। अंत में चौकी इंचार्ज ने उपस्थित लोगों को मिशन शक्ति के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में देव प्रकाश पांडे, गोविंद नारायण पांडेय, सेक्टर संयोजक आशुतोष पांडेय, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, प्रधान सिकंदरपुर डब्बू सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हथगांव थाना क्षेत्र के छिवलहा-नवाबगंज मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल फतेहपुर जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र के छिवलहा कस्बे से नवाबगंज जाने वाले मार्ग पर बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हथगांव भिजवाया। जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा सलेमपुर निवासी अजय यादव पुत्र रामकिशोर और ज्ञान सिंह पुत्र टुनटुन बाइक से अपनी रिश्तेदारी में हथगांव थाना क्षेत्र के करनपुर गांव जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर, यौहन अड़ार निवासी आशिफ अली पुत्र इदरीश अपने भाई मो. नाजिम पुत्र इदरीश के साथ छिवलहा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 4:45 बजे दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अजय यादव, आशिफ अली और मो. नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ज्ञान सिंह को भी चोटें आईं। सूचना मिलते ही छिवलहा चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हथगांव भेजा। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    4
    हथगांव थाना क्षेत्र के छिवलहा-नवाबगंज मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल
फतेहपुर जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र के छिवलहा कस्बे से नवाबगंज जाने वाले मार्ग पर बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हथगांव भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा सलेमपुर निवासी अजय यादव पुत्र रामकिशोर और ज्ञान सिंह पुत्र टुनटुन बाइक से अपनी रिश्तेदारी में हथगांव थाना क्षेत्र के करनपुर गांव जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर, यौहन अड़ार निवासी आशिफ अली पुत्र इदरीश अपने भाई मो. नाजिम पुत्र इदरीश के साथ छिवलहा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 4:45 बजे दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में अजय यादव, आशिफ अली और मो. नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ज्ञान सिंह को भी चोटें आईं। सूचना मिलते ही छिवलहा चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हथगांव भेजा। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Devendra Kumar Soni
    Devendra Kumar Soni
    Credit reporting agency खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.