बदायूं: सिद्ध बाबा मंदिर में फिर दान पात्र चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश बदायूं: सिद्ध बाबा मंदिर में फिर दान पात्र चोरी जनपद बदायूं के थाना कुवरगांव क्षेत्र के ग्राम कैली-इमलिया प्रहलादपुर हसनपुर स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ सिद्ध बाबा मंदिर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात चोर मंदिर का दान पात्र चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मंदिर से पावन मूर्तियां और घंटा चोरी हो चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में रोष है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और मंदिर परिसर की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। बदायूं ताजा न्यूज़ आपके लिए बदायूं और आसपास की हर बड़ी, सटीक और विश्वसनीय खबर सबसे पहले लेकर आता है। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें।
बदायूं: सिद्ध बाबा मंदिर में फिर दान पात्र चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश बदायूं: सिद्ध बाबा मंदिर में फिर दान पात्र चोरी जनपद बदायूं के थाना कुवरगांव क्षेत्र के ग्राम कैली-इमलिया प्रहलादपुर हसनपुर स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ सिद्ध बाबा मंदिर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात चोर मंदिर का दान पात्र चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मंदिर से पावन मूर्तियां और घंटा चोरी हो चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में रोष है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और मंदिर परिसर की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। बदायूं ताजा न्यूज़ आपके लिए बदायूं और आसपास की हर बड़ी, सटीक और विश्वसनीय खबर सबसे पहले लेकर आता है। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें।
- बदायूं: सिद्ध बाबा मंदिर में फिर दान पात्र चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश बदायूं: सिद्ध बाबा मंदिर में फिर दान पात्र चोरी जनपद बदायूं के थाना कुवरगांव क्षेत्र के ग्राम कैली-इमलिया प्रहलादपुर हसनपुर स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ सिद्ध बाबा मंदिर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात चोर मंदिर का दान पात्र चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मंदिर से पावन मूर्तियां और घंटा चोरी हो चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में रोष है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और मंदिर परिसर की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। बदायूं ताजा न्यूज़ आपके लिए बदायूं और आसपास की हर बड़ी, सटीक और विश्वसनीय खबर सबसे पहले लेकर आता है। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें।1
- बदायूं में चुनावी सरगर्मियां तेज, बिल्सी सीट पर दावेदारों ने बढ़ाई सक्रियता । बदायूं -आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशी मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। बिल्सी विधानसभा सीट पर भी कई दावेदार टिकट की दौड़ में सक्रिय बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा से टिकट के दावेदार वीरेश कुमार भी क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाए हुए हैं। वीरेश कुमार का कहना है कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों को जोड़ते हुए करीब 185 टीमें तैयार की हैं, जो चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के 43 ग्राम प्रधानों से उनके व्यक्तिगत संपर्क हैं और वे उनके साथ मिलकर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वीरेश कुमार ने अपने सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने गरीब परिवारों की करीब 250 बेटियों की शादी में सहयोग किया है। उनके अनुसार, इस कार्य में जाति और धर्म का कोई भेदभाव नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें बिल्सी विधानसभा सीट से टिकट देता है, तो वे चुनाव जीतकर क्षेत्र की जनता के हित में काम करने का प्रयास करेंगे। फिलहाल बिल्सी विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर कई दावेदार सक्रिय हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व किसे मैदान में उतारता है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।1
- 2027 चुनाव से पहले मुस्लिम जमात का बड़ा ऐलान, 'पैग़म्बरे इस्लाम बिल' पर वोट की अपील 2027 चुनाव से पहले मुस्लिम जमात का बड़ा ऐलान, 'पैग़म्बरे इस्लाम बिल' पर वोट की अपील नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट उर्स-ए-आला हज़रत के अवसर पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक गुरुवार को बरेली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में देशभर से आए उलमा और दानिश्वरों ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद संगठन ने "मुस्लिम एजेंडा 2027" जारी करते हुए देश, प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कई प्रस्ताव और मांगें सामने रखीं। बैठक में सबसे प्रमुख मांग "पैग़म्बरे इस्लाम बिल" को लेकर रखी गई। संगठन ने कहा कि पैग़म्बर इस्लाम के सम्मान में कथित अभद्र टिप्पणियों को रोकने के लिए कानून बनाया जाए। साथ ही उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से अपील की गई कि वे उम्मीदवारों से इस प्रस्तावित बिल का समर्थन करने का वादा लें। बैठक में ज्ञानवापी, शाही ईदगाह और संभल की जामा मस्जिद से जुड़े विवादों का भी उल्लेख किया गया। संगठन ने इन मामलों में हिंदू पक्ष से मुकदमे वापस लेने की अपील की और कहा कि मस्जिदों से मुस्लिम समाज अलग नहीं हो सकता। इसके अलावा वक्फ संपत्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच कराने, वक्फ की आय गरीब मुसलमानों के हित में इस्तेमाल करने और शरीयत में हस्तक्षेप बंद करने की मांग भी उठाई गई। संगठन ने बुल्डोजर कार्रवाई और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का भी जिक्र किया। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर संगठन ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल की कार्रवाई की निंदा की तथा मुस्लिम देशों से एकजुट होने की अपील की। मस्जिद-ए-अक्सा की सुरक्षा और फ़िलिस्तीन के मुद्दे पर भी मुस्लिम देशों से मजबूत कदम उठाने का आग्रह किया गया। मुस्लिम समाज के लिए जारी संदेश में शिक्षा, व्यापार और नैतिक परवरिश पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही दहेज प्रथा, नशा, जुआ और फिजूलखर्ची से दूर रहने की अपील की गई। बैठक में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से आए उलमा एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- बरेली- रिमझिम फुहारों के बीच सुब्हानी मियां ने अदा की परचम कुशाई की रस्म। आज आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी का 108 वा उर्से रज़वी का आगाज़ परचम कुशाई की रस्म के साथ हो गया। रात में नातिया मुशायरा व हुज्जातुल इस्लाम के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। उर्स की सभी रस्में दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की सदारत और सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में दरगाह परिसर व इस्लामिया मैदान में अदा की जा रही है। नातिया मुशायरा देर रात तक जारी था। देश विदेश के कोने कोने से ज़ायरीन दरगाह पहुँच रहे है। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि आज इस्लामिया मैदान में रज़वी परचम रज़ा गेट पर नसब कर दिया गया। रज़वी परचम लहराते ही विधिवत उर्स का आगाज़ हो गया। नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर,मसलक-ए-आला हज़रत ज़िंदाबाद के नारों के बीच दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) ने अपने दस्ते मुबारक से (हाथों) सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां,सय्यद आसिफ मियां व देश-दुनिया से आये उलेमा की मौजूदगी में ठीक 9.20 बजे परचम कुशाई की रस्म अदा की। यहाँ फातिहा के बाद खुसूसी दुआ मुफ्ती सलीम नूरी ने की। परचम कुशाई होते ही फ़िज़ा में आला हज़रत की लिखी नात व मनकबत गूँजने लगी। इससे पहले मुख्य परचमी जुलूस आजम नगर स्थित हाजी अल्लाह बख्श के निवास से सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की कयादत में दरगाह पहुंचा। इसके अलावा ठिरिया निजावत खान और रहपुरा चौधरी से भी परचम और चादरों के जुलूस दरगाह पहुंचे जिसे सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी जगह फातिहाख्वानी और लंगर का एहतिमाम हुआ। मुख्य परचमी जुलूस 7.30 बजे दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की क़यादत में अपने रिवायती रास्तों कुमार टाकीज,इंदिरा मार्केट होते हुए बिहारीपुर के ढाल के रास्ते दरगाह पहुँचे। यहाँ सलामी देने के बाद जुलूस दरगाह से दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां की क़यादत में वापिस इस्लामिया मैदान पहुँचे। जुलूस का रास्ते में जगह-जगह हिन्दू मुस्लिम ने दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां का फूलों से स्वागत किया। बाद नमाज़-ए- मग़रिब महफ़िल-ए-मिलाद हाजी गुलाम सुब्हानी व आसिम नूरी ने पेश की। रात में 10 बजकर 35 मिनट पर आला हज़रत के बड़े साहिबजादे हुज्जातुल इस्लाम मुफ्ती हामिद रज़ा खान (हामिद मियां) के कुल शरीफ की फातिहा मुफ्ती जईम रज़ा व मुफ्ती जमील ने पढ़ी। मुफ़्ती सलीम नूरी बरेलवी ने अपने खिताब में कहा कि हुज्जातुल इस्लाम ने 1938 में मुरादाबाद में हुई एक बड़ी कॉन्फ्रेंस में मुसलमानों से अपने बच्चों तालीम दिलाने पर ज़ोर देते हुए अपने आप को आर्थिक रूप से मजबूत करने का आव्हान किया। दुनिया भर में सुन्नियत की पहचान कराने में अहम रोल अदा किया। आला हज़रत की वजह से बरेली सुन्नियत का केंद्र बन गया। आजम नगर, ठिरिया और रहपुरा चौधरी पहुंचने पर सज्जादानशीन का जोरदार इस्तकबाल वसीम खान,शमी खान,अजमल खान,राशिद खान,मुशाहिद खान,रफत अली खान, जुनैद कुरैशी,फहीम खान,सलमान खान,परवेज़ कुरैशी, जीशान कुरैशी,वसीम कुरैशी आदि ने किया। सज्जादानशीन के साथ हाजी मोहसिन हसन नूरी,मुफ्ती गुलफाम, मौलाना जाहिद रज़ा,मौलाना बशीर उल क़ादरी,मौलाना ज़िक्रउल्लाह,मौलाना सय्यद शाबाहत अली,औरंगज़ेब नूरी,परवेज़ नूरी,शाहिद नूरी,अजमल नूरी,युनुस गद्दी,इरशाद रज़ा ताहिर अल्वी,सबलू अल्वी,हस्सान रज़ा,युनुस साबरी आदि साथ रहे। *07 अगस्त (जुमा)* बाद नमाज़ ए फ़ज़्र कुरानख्वानी। सुबह 9.58 मिनट पर रेहाने मिल्लत व 10.30 बजे मुफ़स्सिर-ए आज़म के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। *इसके बाद मज़हब-ओ जमालक कॉन्फ्रेस होगी। उलेमा नामूसे रिसालत,मिशन मसलक आला हज़रत,समाज सुधार,आपसी सौहार्द,सामाजिक बुराई के खात्मे पर चर्चा करेगें।* दिन में कार्यक्रम व चादरपोशी का सिलसिला जारी रहेगा। रात में दुनियाभर के मशहूर उलेमा की तक़रीर होगी। देर रात 1 बजकर 40 मिनट पर मुफ्ती आज़म-ए-हिन्द के कुल शरीफ की रस्म अदा होगी। उर्स की व्यवस्था में राशिद अली खान,मौलाना ज़ाहिद रज़ा,परवेज़ नूरी,अजमल नूरी,ताहिर अल्वी,शाहिद नूरी,औरंगजेब नूरी,हाजी जावेद खान,नासिर क़ुरैशी,मंज़ूर रज़ा,शान रज़ा, सुहेल रज़ा खान,सय्यद फैज़ान रज़ा,अब्दुल माजिद,मोहसिन रज़ा,तारिक सईद,मुजाहिद रज़ा,जुहैब रज़ा,आलेनबी,इशरत नूरी,हाजी अब्बास नूरी,सय्यद माजिद अली,सय्यद एज़ाज़,नफीस खान, शरिक बरकाती,काशिफ रज़ा,सुहैल रज़ा, सऊद रज़ा,नोमान रज़ा,हसन बरेलवी,आरिफ रज़ा,फ़ारूक़ खान,साजिद नूरी,सबलू अल्वी,हाजी फय्याज,गफ़ूर पहलवान,शहज़ाद पहलवान,काशिफ रज़ा,शाद रज़ा,अरबाज़ रज़ा,आदिल रज़ा,जावेद खान,साकिब रज़ा,,हाजी शकील नूरी,साकिब रज़ा,नईम नूरी,मुस्तक़ीम नूरी,इरशाद रज़ा, आसिम नूरी,अश्मीर रज़ा,फ़ैज़ी रज़ा,सय्यद जुनैद,हाजी शारिक नूरी,हाजी अज़हर बेग,जुनैद चिश्ती,अब्दुल वाजिद नूरी,गजाली रज़ा,रजब अली, आदि दिन रात व्यवस्था बनाने में जुटे है। इसके अलावा परचम कुशाई के मौके पर डॉक्टर अनीस बेग भी मौजूद रहे।1
- बदायूं : दातागंज कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान फायरिंग, गोली लगने से युवती घायल अवैध तमंचा सहित एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार बदायूं : जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बेनी नगला में शराब पीने के बाद हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि नन्हे नामक युवक ने शराब के नशे में उत्पात मचाया। विरोध करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग के दौरान 18 वर्षीय रीना, पुत्री सुखपाल, गोली लगने से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घायल रीना को तत्काल दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के संबंध में सुखपाल की तहरीर पर पुलिस ने नन्हे और जगतपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई करते हुए आरोपी जगतपाल को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी नन्हे की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।1
- बदायूँ कचहरी परिसर से मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में दी तहरीर बदायूँ कचहरी परिसर से मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में दी तहरीर बदायूँ: बदायूँ कचहरी परिसर से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना सिविल लाइन में लिखित प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने और बाइक की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। ADM ऑफिस के पास से हुई चोरी बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बैन निवासी विजय सिंह पुत्र मदन लाल ने बताया कि वह 6 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे किसी काम से बदायूँ कचहरी आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या- UP 24 Q 3504), जो सूरजपाल सिंह के नाम पर पंजीकृत है, को ए०डी०एम० ऑफिस के बराबर में खड़ा किया और अपने वकील के पास चले गए। खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग पीड़ित के अनुसार, दोपहर लगभग 12:48 बजे जब वह काम निपटाकर वापस लौटे, तो मौके से मोटरसाइकिल गायब थी। आसपास काफी खोजबीन और पूछताछ करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद पीड़ित ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामला दर्ज कर चोरी हुई मोटरसाइकिल को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है।1
- बदायूं : चारा कुटी मशीन में फंसने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम, थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव ओईया की है घटना बदायूं | जनपद के थाना इस्लामनगर में गुरुवार की सुबह ओईया गांव में एक महिला की कुटी मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना इस्लामनगर के गांव ओईया में एक परिवार में 28 बर्षीय महिला विमलेश अपने ही घर में जानवरों के खाने के लिए घर में ही लगी कुटी मशीन से चारा काटने गई घर में लगे इंजन से चारा कुटी मशीन चालू की और चारा काटना शुरु कर दिया बताया जाता है कि अचानक चारा काट रही महिला विमलेश का हाथ चारा कुटी मशीन के अंदर चला गया तब विमलेश ने चीत्कार करते हुए परिवार वालों को आवाज लगाई। महिला द्वारा चीख चिल्लाने की आवाज सुन कर परिवार के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे तो देखा कि विमलेश खून से लथपथ पड़ी है परिजनों ने उसे हिलाया डुलाया तो उन्हें जानकारी हुई कि महिला की मौत हो चुकी है महिला की मौत को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।1