बदायूं में चुनावी सरगर्मियां तेज, बिल्सी सीट पर दावेदारों ने बढ़ाई सक्रियता । बदायूं -आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशी मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। बिल्सी विधानसभा सीट पर भी कई दावेदार टिकट की दौड़ में सक्रिय बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा से टिकट के दावेदार वीरेश कुमार भी क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाए हुए हैं। वीरेश कुमार का कहना है कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों को जोड़ते हुए करीब 185 टीमें तैयार की हैं, जो चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के 43 ग्राम प्रधानों से उनके व्यक्तिगत संपर्क हैं और वे उनके साथ मिलकर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वीरेश कुमार ने अपने सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने गरीब परिवारों की करीब 250 बेटियों की शादी में सहयोग किया है। उनके अनुसार, इस कार्य में जाति और धर्म का कोई भेदभाव नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें बिल्सी विधानसभा सीट से टिकट देता है, तो वे चुनाव जीतकर क्षेत्र की जनता के हित में काम करने का प्रयास करेंगे। फिलहाल बिल्सी विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर कई दावेदार सक्रिय हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व किसे मैदान में उतारता है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।
बदायूं में चुनावी सरगर्मियां तेज, बिल्सी सीट पर दावेदारों ने बढ़ाई सक्रियता । बदायूं -आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशी मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। बिल्सी विधानसभा सीट पर भी कई दावेदार टिकट की दौड़ में सक्रिय बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा से टिकट के दावेदार वीरेश कुमार भी क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाए हुए हैं। वीरेश कुमार का कहना है कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों को जोड़ते हुए करीब 185 टीमें तैयार की हैं, जो चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के 43 ग्राम प्रधानों से उनके व्यक्तिगत संपर्क हैं और वे उनके साथ मिलकर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वीरेश कुमार ने अपने सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने गरीब परिवारों की करीब 250 बेटियों की शादी में सहयोग किया है। उनके अनुसार, इस कार्य में जाति और धर्म का कोई भेदभाव नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें बिल्सी विधानसभा सीट से टिकट देता है, तो वे चुनाव जीतकर क्षेत्र की जनता के हित में काम करने का प्रयास करेंगे। फिलहाल बिल्सी विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर कई दावेदार सक्रिय हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व किसे मैदान में उतारता है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।
- बदायूं में चुनावी सरगर्मियां तेज, बिल्सी सीट पर दावेदारों ने बढ़ाई सक्रियता । बदायूं -आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशी मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। बिल्सी विधानसभा सीट पर भी कई दावेदार टिकट की दौड़ में सक्रिय बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा से टिकट के दावेदार वीरेश कुमार भी क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाए हुए हैं। वीरेश कुमार का कहना है कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों को जोड़ते हुए करीब 185 टीमें तैयार की हैं, जो चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के 43 ग्राम प्रधानों से उनके व्यक्तिगत संपर्क हैं और वे उनके साथ मिलकर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वीरेश कुमार ने अपने सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने गरीब परिवारों की करीब 250 बेटियों की शादी में सहयोग किया है। उनके अनुसार, इस कार्य में जाति और धर्म का कोई भेदभाव नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें बिल्सी विधानसभा सीट से टिकट देता है, तो वे चुनाव जीतकर क्षेत्र की जनता के हित में काम करने का प्रयास करेंगे। फिलहाल बिल्सी विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर कई दावेदार सक्रिय हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व किसे मैदान में उतारता है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।1
- इस्लामनगर में सिपाही पर गंभीर आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार इस्लामनगर में सिपाही पर गंभीर आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार इस्लामनगर। थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही पर दबंगई और मनमानी का आरोप लगाते हुए एक महिला ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता पूजा पत्नी नीरज, निवासी चांदपुर निठाया हाल निवासी अनार वाली बगिया, कस्बा इस्लामनगर ने आरोप लगाया कि गांव के ही कन्हैया पुत्र रामपाल से उसके दस हजार रुपये उधार थे। जब वह रुपये वापस मांगने गई तो कन्हैया ने रुपये देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज की। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत लेकर जब वह थाने पहुंची तो वहां तैनात सिपाही काले ने दोनों पक्षों को बुलाया और थाने के बाहर चाय की दुकान पर बैठाकर जबरन समझौता करा दिया। आरोप है कि दस हजार रुपये की जगह केवल 4500 रुपये दिलाए गए और बाकी रुपये अपने पास रख लिए गए। पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो सिपाही ने कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट करने का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी और सिपाही के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले में पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।1
- बहेड़ी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹7.50 लाख नकद बरामद बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए ₹7,50,000 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को दर्ज मुकदमे में वादी ने घर से नकदी चोरी होने की सूचना दी थी। थाना प्रभारी बहेड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भुड़िया कॉलोनी के पास पाइप फैक्ट्री के सामने खड़ंजा मार्ग से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने 30 जुलाई 2026 को चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुजीत मंडल* निवासी भुड़िया कॉलोनी, थाना बहेड़ी (बरेली) तथा मनोज निवासी सितारगंज, जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई ₹7,50,000 की पूरी नकदी** बरामद कर ली है। दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- माय भारत अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, विभागों को सौंपे गए पंजीकरण लक्ष्य बरेली। विकास भवन स्थित सभागार में गुरुवार को जिला विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने, विभागीय समन्वय को मजबूत बनाने तथा युवा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सघन पंजीकरण अभियान के पोस्टर का अनावरण कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए माय भारत की उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं का लाभ जिले के अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला सलाहकार समिति में 17 विभागों को शामिल किया गया है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे, जिससे युवाओं की सहभागिता बढ़ेगी और माय भारत अभियान को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत युवा क्यूआर कोड एवं ऑनलाइन लिंक के माध्यम से माय भारत पोर्टल पर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। सभी विभागों से अपने-अपने स्तर पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिकाधिक युवाओं का पंजीकरण कराने और अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। बैठक में विभागवार पंजीकरण लक्ष्य भी निर्धारित किए गए। माध्यमिक शिक्षा विभाग को 8000, उच्च शिक्षा विभाग को 7000, पंचायती राज विभाग को 6,500, चिकित्सा विभाग को 3,500, कौशल विकास विभाग, युवा मंगल दल एवं बैंकिंग संस्थानों को एक-एक हजार, खेल विभाग एवं एनसीसी को 500-500 तथा हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स को 200 युवाओं के पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया। वहीं पर्यटन विभाग, जिला उद्योग केंद्र और सूचना विभाग को अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिला मुख्यालय के निकट माय भारत का कार्यालय स्थापित किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिससे विभागीय समन्वय और कार्यक्रमों के संचालन में सुविधा मिल सके। अंत में उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान की शपथ दिलाई और युवाओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में जिला विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर, एनसीसी के नायब सूबेदार एम. खान, आईटीआई से तोताराम, जिला उद्योग केंद्र से मयंक कुमार, रोजगार कार्यालय से मदनपाल, चिकित्सा विभाग से डॉ.अमित कुमार, पर्यटन विभाग से रविंद्र, सूचना विभाग से प्रशांत पटेल, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स से सुबोध कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।4
- जनपद संभल में प्रशासन ने बिना लेआउट स्वीकृति के हो रही 40 बीघा अवैध प्लॉटिंग बुलडोजर चलाकर की ध्वस्त। एंकर:जनपद संभल में प्रशासन ने बिना लेआउट स्वीकृति के हो रही 40 बीघा अवैध प्लॉटिंग बुलडोजर चलाकर की ध्वस्त। वी/ओ: जनपद संभल में अवैध प्लॉटिंग को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। बुधवार को ग्राम घुंघावली में करीब 40 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई बिना लेआउट स्वीकृति के की जा रही प्लॉटिंग के विरुद्ध की गई। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र के थाना हयातनगर के गांव घुंघावली में गाटा संख्या 147, 149 और 159 पर यह प्लॉटिंग माजिद अली खान आदि द्वारा की जा रही थी। संभल के एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रवर्तन कार्रवाई की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जहां पक्के निर्माण पाए गए हैं, वहां संबंधित लोगों को धारा 10 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूरे जिले में चल रहे अभियान का हिस्सा है। जहां भी अवैध प्लॉटिंग मिलेगी, वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इसी ग्राम घुंघावली में बीते 30 जुलाई को भी करीब 35 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया था। कुछ ही दिनों के भीतर उसी गांव में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जो बिना लेआउट स्वीकृति के प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने की है। एसडीएम विकास चंद्र ने दोहराया कि जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि जिले में कहीं भी अवैध प्लॉटिंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइट:विकास चंद्र, उपजिलाधिकारी, संभल4
- बदायूं, इस्लामनगर। जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव लश्करपुर ओइया में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, विमलेश (29 वर्ष), पत्नी अनिल, अपने घर पर पशुओं के लिए चारा काट रही थीं। इसी दौरान वह इंजन की बेल्ट में फंस गईं। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बदायूं ताजा न्यूज़ की ओर से दिवंगत महिला को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना।1