Shuru
Apke Nagar Ki App…
हल्द्वानी भाजपा के मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रीय ने सभी बूथों के अध्यक्षों के घरों पर लगाई नेम प्लेट
राजेश भारद्वाज
हल्द्वानी भाजपा के मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रीय ने सभी बूथों के अध्यक्षों के घरों पर लगाई नेम प्लेट
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- कालाढूंगी क्षेत्र के बैलपड़ाव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,जहां एक अनियंत्रित कार ने पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी,हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कालाढूंगी के बैलपड़ाव क्षेत्र में गैबुआ के पास स्थित फूड क्रिस्टल होटल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं सुबह घास लेने के लिए जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,दोनों महिलाओं को रामनगर के रामदत्त सयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए,हादसे के बाद कार चालक वाहन संख्या UK 19B 8791 को मौके पर छोड़कर फरार हो गया,सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है. मृतक महिलाओं की पहचान कमला देवी 55 वर्ष, पत्नी शिवराज सिंह, निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव और पुष्पा देवी 55 वर्ष, पत्नी केवलानंद भट्ट, निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कमला देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है,जबकि पुष्पा देवी की चार बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है,इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश जारी है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय दयाल सिंह पन्नू जो स्वयं बैलपड़ाव के निवासी हैं ने बताया कि उउनके अनुसार कार गलत दिशा से आ रही थी और सीधे महिलाओं को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि हादसा बेहद दर्दनाक था और दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर हर्ष ने बताया कि दोनों महिलाएं ब्रॉडेडड हालत में यहां पर लाई गई थी. वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.3
- Post by राजेश भारद्वाज1
- विडियो देखें-पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस पर बीजेपी की भारी बढ़त के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर ‘वोट लूट’ का आरोप लगाया.1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- शामली से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है रोड पर बाइक सवार जा रहा था बाइक में अचानक आग लगने से पूरे सड़क पर जाम लग गया बता दूं शुक्रगुजार हूं कि जो लेबर बाइक वाले ने कुद कर उसने जान बचा ली,1
- नैनीताल: आज दिनांक *04.05.2026* को थाना तल्लीताल को *डायल 112* के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पाइन्स क्षेत्र के पास एक थार वाहन संख्या *RJ 60CG-4574* दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर तत्काल *क्षेत्राधिकारी नैनीताल एवं थानाध्यक्ष तल्लीताल मय पुलिस बल* के साथ मौके पर रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुँचकर *एसडीआरएफ टीम एवं फायर सर्विस टीम* के साथ संयुक्त रूप से त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। रेस्क्यू के दौरान वाहन में सवार *तीनों घायलों* को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। इनमें से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पाए गए, जबकि एक को सामान्य चोटें आईं। सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु *बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय, नैनीताल* भेजा गया। चिकित्सालय में उपचार के दौरान *राहुल नामक व्यक्ति* को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि *वाहन चालक को चलाते समय नींद की झपकी* आने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई। *घायलों का विवरण—* *1-* अरविन्द सिंह पुत्र स्व० लक्ष्मण सिंह, निवासी दांतिवाड़ा डामियावास, जिला जोधपुर (राजस्थान), उम्र 24 वर्ष *2-* युवराज सिंह पुत्र भरत सिंह शेखावत, निवासी जालामण्ड, थाना कुड़ी, जिला जोधपुर (राजस्थान), उम्र 20 वर्ष *मृतक का विवरण—* राहुल कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र, निवासी नियर देवाशीष होटल, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 21 वर्ष *पुलिस टीम—* 1- श्री मनोज नयाल, 2- थानाध्यक्ष तल्लीताल 3- उ0नि0 सतीश उपाध्याय 4- अ0उ0नि0 सुनील कुमार 5- कांस्टेबल अनूप सिंह1
- Post by Satish Kumar saini1
- Post by राजेश भारद्वाज1