logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम-एसपी, 60 शिकायतें आईं, 15 का मौके पर निस्तारण मौदहा (हमीरपुर)। तहसील सभागार मौदहा में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से जमीनी विवादों से संबंधित मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों का पारदर्शी ढंग से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मौदहा, क्षेत्राधिकारी मौदहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

हमीरपुर :सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम-एसपी, 60 शिकायतें आईं, 15 का मौके पर निस्तारण मौदहा (हमीरपुर)। तहसील सभागार मौदहा में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं

समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से जमीनी विवादों से संबंधित मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों का पारदर्शी ढंग से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मौदहा, क्षेत्राधिकारी मौदहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :चार माह से अधूरा पड़ा परसवदा डेरा मार्ग, ग्रामीणों ने तहसील दिवस में उठाई आवाज मौदहा (हमीरपुर)। तहसील दिवस में ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के ग्रामीणों ने रामदुलारी समेत अन्य लोगों के नेतृत्व में शिकायत पत्र सौंपकर परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के मजरा परसवदा डेरा की सड़क का निर्माण कार्य पिछले चार माह से अधूरा पड़ा है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। बरसात के चलते सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिए गए और आंदोलन किए गए, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू कराकर पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और शासन की होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। सड़क निर्माण का प्रस्ताव कार्य योजना के तहत शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी। इस बार प्रस्ताव को स्वीकृत कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, ताकि परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर पूरा कराया जा सके।
    2
    हमीरपुर :चार माह से अधूरा पड़ा परसवदा डेरा मार्ग, ग्रामीणों ने तहसील दिवस में उठाई आवाज
मौदहा (हमीरपुर)। तहसील दिवस में ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के ग्रामीणों ने रामदुलारी समेत अन्य लोगों के नेतृत्व में शिकायत पत्र सौंपकर परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के मजरा परसवदा डेरा की सड़क का निर्माण कार्य पिछले चार माह से अधूरा पड़ा है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। बरसात के चलते सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिए गए और आंदोलन किए गए, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू कराकर पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और शासन की होगी।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। सड़क निर्माण का प्रस्ताव कार्य योजना के तहत शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी। इस बार प्रस्ताव को स्वीकृत कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, ताकि परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर पूरा कराया जा सके।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मौदहा हमीरपुर रविंद्र बलमिक ravindra balmik maudaha hamirpur रविंद्र बलमिक r
    1
    मौदहा हमीरपुर रविंद्र बलमिक
ravindra balmik 
 maudaha hamirpur
रविंद्र बलमिक
r
    user_Ravindra balmik
    Ravindra balmik
    Security Guard मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शराब के नशे में विवाद का वीडियो वायरल और आरक्षी लाइन हाजिर विभागीय जांच शुरू बांदा। सोशल मीडिया पर एक आरक्षी के कथित रूप से शराब के नशे में पड़ोसी से विवाद करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। पुलिस ने संबंधित आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया है, साथ ही उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है।पुलिस विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक आरक्षी अपने पड़ोसी से कथित रूप से नशे की हालत में वाद-विवाद करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया संबंधित आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया गया है तथा विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने भी वीडियो बयान जारी कर बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता अथवा सेवा की गरिमा के विपरीत किसी भी प्रकार के आचरण को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शराब के नशे में विवाद का वीडियो वायरल और आरक्षी लाइन हाजिर विभागीय जांच शुरू
बांदा। सोशल मीडिया पर एक आरक्षी के कथित रूप से शराब के नशे में पड़ोसी से विवाद करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। पुलिस ने संबंधित आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया है, साथ ही उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है।पुलिस विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक आरक्षी अपने पड़ोसी से कथित रूप से नशे की हालत में वाद-विवाद करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया संबंधित आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया गया है तथा विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने भी वीडियो बयान जारी कर बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता अथवा सेवा की गरिमा के विपरीत किसी भी प्रकार के आचरण को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बांदा में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रन मैराथन प्रतियोगिता मैराथन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। बांदा में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रन मैराथन प्रतियोगिता मैराथन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
    1
    बांदा में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रन मैराथन प्रतियोगिता मैराथन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
बांदा में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रन मैराथन प्रतियोगिता मैराथन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐 आपके उज्जवल भविष्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में मंगल कामनाएं। आप ग्राम पंचायत स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज की आवाज बनें #AkhandBharatMedia #AkhandBharat210501 #MahavirBhai #GramPanchayatReporter #HamirpurNews DigitalMedia Congratulation UPNews Journalist SwachhPatrakarita
    1
    आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक
आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
आपके उज्जवल भविष्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में मंगल कामनाएं। 
आप ग्राम पंचायत स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज की आवाज बनें
#AkhandBharatMedia #AkhandBharat210501 #MahavirBhai #GramPanchayatReporter #HamirpurNews DigitalMedia Congratulation UPNews Journalist SwachhPatrakarita
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पेयजल लाइन डालते समय गैस पाइपलाइन में हुआ रिसाव मचा हड़कंप हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में बगैर सूचना के पेयजल लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई करने के दौरान आईजीएल गैस पाइपलाइन का टूट जाने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे आईजीएल गैस पाइपलाइन के टेक्नीशियन ने पहुंचकर मरम्मत के बाद गैस का रिसाव बंद किया। सुमेरपुर कस्बे में बांदा मार्ग के किनारे जल संस्थान पुरानी पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन डाल रहा है। शनिवार को सुबह 10:30 बजे रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के समीप जल संस्थान के ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई करते समय आईजीएल गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। गैस का रिसाव शुरू होने की जानकारी आईजीएल कंपनी को दी गई। सूचना पाकर कंपनी के टेक्नीशियन सगीर खान मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत करके गैस का रिसाव बंद किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। आबादी के नजदीक गैस पाइपलाइन में रिसाव होने से लोगों में दहशत व्याप्त रही। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से गैस लाइन टूटी थी। मरम्मत के बाद ठीक हो गई है। इसके लिए ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
    1
    पेयजल लाइन डालते समय गैस पाइपलाइन में हुआ रिसाव मचा हड़कंप
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में बगैर सूचना के पेयजल लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई करने के दौरान आईजीएल गैस पाइपलाइन का टूट जाने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे आईजीएल गैस पाइपलाइन के टेक्नीशियन ने पहुंचकर मरम्मत के बाद गैस का रिसाव बंद किया।
सुमेरपुर कस्बे में बांदा मार्ग के किनारे जल संस्थान पुरानी पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन डाल रहा है। शनिवार को सुबह 10:30 बजे रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के समीप जल संस्थान के ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई करते समय आईजीएल गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। गैस का रिसाव शुरू होने की जानकारी आईजीएल कंपनी को दी गई। सूचना पाकर कंपनी के टेक्नीशियन सगीर खान मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत करके गैस का रिसाव बंद किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। आबादी के नजदीक गैस पाइपलाइन में रिसाव होने से लोगों में दहशत व्याप्त रही। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से गैस लाइन टूटी थी। मरम्मत के बाद ठीक हो गई है। इसके लिए ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हमीरपुर :पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो बच्चे झुलसे, बड़ा हादसा टला मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र स्थित बीके राज फायर वर्क पटाखा फैक्ट्री में शनिवार दोपहर पटाखे धूप में सुखाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में फैक्ट्री परिसर में खेल रही एक बच्ची और एक बालक मामूली रूप से झुलस गए। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत सामान्य है। घटना की सूचना मिलते ही थाना मुस्करा पुलिस, फायर सर्विस की टीम और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने आग पर शीघ्र ही पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पटाखा फैक्ट्री के अभिलेखों व सुरक्षा संबंधी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फैक्ट्री मालिक विनोद ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फैक्ट्री में मौजूद थे। पटाखों को धूप में सुखाने के लिए बाहर रखा गया था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि वहां खेल रही संतोष की बच्ची और उसका बेटा मामूली रूप से झुलस गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    2
    हमीरपुर :पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो बच्चे झुलसे, बड़ा हादसा टला
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र स्थित बीके राज फायर वर्क पटाखा फैक्ट्री में शनिवार दोपहर पटाखे धूप में सुखाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में फैक्ट्री परिसर में खेल रही एक बच्ची और एक बालक मामूली रूप से झुलस गए। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत सामान्य है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मुस्करा पुलिस, फायर सर्विस की टीम और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने आग पर शीघ्र ही पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मौके पर पहुंचे एसडीएम एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पटाखा फैक्ट्री के अभिलेखों व सुरक्षा संबंधी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फैक्ट्री मालिक विनोद ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फैक्ट्री में मौजूद थे। पटाखों को धूप में सुखाने के लिए बाहर रखा गया था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि वहां खेल रही संतोष की बच्ची और उसका बेटा मामूली रूप से झुलस गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर जनपद मुस्कुरा थाना क्षेत्र के इमलियागांव में लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | हमीरपुर 🚨 🔴 इमिलिया के लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट 💥 धमाके से गांव में मचा हड़कंप, प्रशासन जांच में जुटा ⚠️ बच्चों के घायल होने की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि नहीं 🚔 पुलिस, राजस्व व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे 📄 फर्म के अभिलेख तलब, जांच के बाद होगी कार्रवाई 📍 मामला: मुस्करा थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया, हमीरपुर (मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–सुमेरपुर–हमीरपुर ब्यूरो)
    1
    हमीरपुर जनपद मुस्कुरा थाना क्षेत्र के इमलियागांव में लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट 
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | हमीरपुर 🚨
🔴 इमिलिया के लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट
💥 धमाके से गांव में मचा हड़कंप, प्रशासन जांच में जुटा
⚠️ बच्चों के घायल होने की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि नहीं
🚔 पुलिस, राजस्व व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
📄 फर्म के अभिलेख तलब, जांच के बाद होगी कार्रवाई
📍 मामला: मुस्करा थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया, हमीरपुर
(मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–सुमेरपुर–हमीरपुर ब्यूरो)
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.