हमीरपुर :चार माह से अधूरा पड़ा परसवदा डेरा मार्ग, ग्रामीणों ने तहसील दिवस में उठाई आवाज मौदहा (हमीरपुर)। तहसील दिवस में ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के ग्रामीणों ने रामदुलारी समेत अन्य लोगों के नेतृत्व में शिकायत पत्र सौंपकर परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के मजरा परसवदा डेरा की सड़क का निर्माण कार्य पिछले चार माह से अधूरा पड़ा है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। बरसात के चलते सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिए गए और आंदोलन किए गए, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू कराकर पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और शासन की होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। सड़क निर्माण का प्रस्ताव कार्य योजना के तहत शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी। इस बार प्रस्ताव को स्वीकृत कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, ताकि परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर पूरा कराया जा सके।
हमीरपुर :चार माह से अधूरा पड़ा परसवदा डेरा मार्ग, ग्रामीणों ने तहसील दिवस में उठाई आवाज मौदहा (हमीरपुर)। तहसील दिवस में ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के ग्रामीणों ने रामदुलारी समेत अन्य लोगों के नेतृत्व में शिकायत पत्र सौंपकर परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के मजरा परसवदा डेरा की सड़क का निर्माण कार्य पिछले चार माह से अधूरा पड़ा है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। बरसात के चलते सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना
है कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिए गए और आंदोलन किए गए, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू कराकर पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और शासन की होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। सड़क निर्माण का प्रस्ताव कार्य योजना के तहत शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी। इस बार प्रस्ताव को स्वीकृत कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, ताकि परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर पूरा कराया जा सके।
- हमीरपुर :चार माह से अधूरा पड़ा परसवदा डेरा मार्ग, ग्रामीणों ने तहसील दिवस में उठाई आवाज मौदहा (हमीरपुर)। तहसील दिवस में ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के ग्रामीणों ने रामदुलारी समेत अन्य लोगों के नेतृत्व में शिकायत पत्र सौंपकर परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के मजरा परसवदा डेरा की सड़क का निर्माण कार्य पिछले चार माह से अधूरा पड़ा है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। बरसात के चलते सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिए गए और आंदोलन किए गए, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू कराकर पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और शासन की होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। सड़क निर्माण का प्रस्ताव कार्य योजना के तहत शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी। इस बार प्रस्ताव को स्वीकृत कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, ताकि परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर पूरा कराया जा सके।2
- मौदहा हमीरपुर रविंद्र बलमिक ravindra balmik maudaha hamirpur रविंद्र बलमिक r1
- *अध्यक्ष जिला पंचायत सुनील पटेल एवं पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल जी के साथ आला अधिकारियों द्वारा एक हफ्ते में मांग पत्रों के अनुसार समाधान हेतु लिखित आश्वासन पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक एवं किसानों का अनशन चौथे दिन समाप्त किया गया* *अध्यक्ष जिला पंचायत सुनील पटेल एवं पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल जी के साथ आला अधिकारियों द्वारा एक हफ्ते में मांग पत्रों के अनुसार समाधान हेतु लिखित आश्वासन पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक एवं किसानों का अनशन चौथे दिन समाप्त किया गया* पूरा मामला बांदा जनपद के बिसंडा बिजली घर से सामने आया है जहां वर्तमान समय में किसान धान की नर्सरी बेड रोपाई में दिन रात संघर्षरत हैं किन्तु नहरों में पानी न आने से किसानों के पास मात्र विद्युत ही सहारा है पर इस समय बिजली विभाग ठेकदार सिर्फ खानापूर्ति कर शासन प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं ग्रामीण किसानों के साथ समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक ने पूर्व में सम्बन्धित विभागीय कर्मचारी अधिकारियों सहित जिला प्रशासन मुख्यमंत्री पोर्टल जनप्रतिनिधियों को पत्र देकर दर्जनों बार सैकड़ों गांवों के लगभग 35 हजार किसान प्रभावित है शिकायतों को अधिकारी की सह पर बिना स्थलीय जांच के मनमुताबिक रिपोर्ट लगाकर शासन प्रशासन को गुमराह करते हुए किसानों को परेशान कर रहे हैं धान की नर्सरी अन्ना जानवरों के द्वारा फसलों को बर्बाद किया जा रहा है साथ ही सड़को पर अन्ना गौवंशों घूमने से दुर्घटनाओं को दावत दिया जाता है जबकि शासन की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल है कि अन्ना गौवंशों को संरक्षित कराकर भरण पोषण कराया जाए किन्तु जिम्मेदार अधिकारियों के सिर पर जों नहीं रेंगने से गौवंशों सहित किसान दर दर भटक रहा है बुंदेलखंड बांदा में जल जीवन मिशन पूरी तरह से घरों में पानी नहीं पहुंचाया जा रहा है जबकि जल जीवन मिशन के अधिकारियो के द्वारा कार्यालयों में बैठे बैठे दावा किया जा रहा है कि हर घर नल से पानी मिल रहा है किन्तु जमीनी हकीकत कुछ और ही बया कर रही है समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक सहित किसानों ने जनसमस्याओं की जिम्मेदारी अधिकारियों की हीलाहवाली की बात कही अनशनकारी किसानों के बीच चौथे दिन किसानों के बीच जनप्रतिनिधि पहुंच कर उक्त गम्भीर जनसमस्याओं के समाधान हेतु आगे आकर बड़ा दिल दिखाया। वहीं अनशनकारी किसानों की प्रमुख 14 सूत्रीय मांग पत्र को स्वीकारते हुए मुख्य विकास अधिकारी, अजय पाण्डेय, तहसीलदार अतर्रा, बबेरू , अधीक्षण अभियंता दक्षिणांचल विद्युत बांदा, अधिशासी अभियंता विद्युत अतर्रा, अधिशासी अभियंता जल निगम, उपखंड अधिकारी अतर्रा सहित प्रशासन ने 7 दिनों के अंदर समाधान हेतु लिखित आश्वासन दिया जिस पर किसानों ने अनशन स्थगित कर दिया समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को आग्रह किया कि हम अनशन कारी किसानों के साथ यदि धोखा दिया गया तो मजबूरन पुनः बड़े स्तर पर जनांदोलनों के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित अधिकारी एवं माननीय जनप्रतिनिधियों की होगी। इस मौके पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक के साथ राजरानी, विमला, रामप्यारी, मधु कुमारी, हीरिया देवी, शकुंतला, रामनिहोर, अखिलेश मौर्य, सुमित, दीपू, रामचंद्र, अशोक, राजाराम, धीरेन्द्र पटेल, चंद्रकेशन सिंह , राजधर शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद, बृजकिशोर पटेल, छोटेलाल पटेल, गया प्रसाद पत्रकार,मोहित, सचेंद्र, रामबहोरी शिक्षक, राजकरण पटेल, रामनरेश मौर्य, नवलकिशोर श्यामकिशोर पटेल, अशोक कुमार, रामबाबू, पवन त्रिपाठी, मुलायम यादव, पवन कुमार, संदीप, अंकित, रोहित, अर्जुन कुशवाहा, चंद्रकेशन आदि कई सैकडा लोग मौजूद रहे।1
- शराब के नशे में विवाद का वीडियो वायरल और आरक्षी लाइन हाजिर विभागीय जांच शुरू बांदा। सोशल मीडिया पर एक आरक्षी के कथित रूप से शराब के नशे में पड़ोसी से विवाद करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। पुलिस ने संबंधित आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया है, साथ ही उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है।पुलिस विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक आरक्षी अपने पड़ोसी से कथित रूप से नशे की हालत में वाद-विवाद करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया संबंधित आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया गया है तथा विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने भी वीडियो बयान जारी कर बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता अथवा सेवा की गरिमा के विपरीत किसी भी प्रकार के आचरण को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- बांदा में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रन मैराथन प्रतियोगिता मैराथन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। बांदा में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रन मैराथन प्रतियोगिता मैराथन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।1
- आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐 आपके उज्जवल भविष्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में मंगल कामनाएं। आप ग्राम पंचायत स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज की आवाज बनें #AkhandBharatMedia #AkhandBharat210501 #MahavirBhai #GramPanchayatReporter #HamirpurNews DigitalMedia Congratulation UPNews Journalist SwachhPatrakarita1
- हमीरपुर :पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो बच्चे झुलसे, बड़ा हादसा टला मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र स्थित बीके राज फायर वर्क पटाखा फैक्ट्री में शनिवार दोपहर पटाखे धूप में सुखाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में फैक्ट्री परिसर में खेल रही एक बच्ची और एक बालक मामूली रूप से झुलस गए। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत सामान्य है। घटना की सूचना मिलते ही थाना मुस्करा पुलिस, फायर सर्विस की टीम और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने आग पर शीघ्र ही पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पटाखा फैक्ट्री के अभिलेखों व सुरक्षा संबंधी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फैक्ट्री मालिक विनोद ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फैक्ट्री में मौजूद थे। पटाखों को धूप में सुखाने के लिए बाहर रखा गया था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि वहां खेल रही संतोष की बच्ची और उसका बेटा मामूली रूप से झुलस गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।2
- हमीरपुर जनपद मुस्कुरा थाना क्षेत्र के इमलियागांव में लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | हमीरपुर 🚨 🔴 इमिलिया के लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट 💥 धमाके से गांव में मचा हड़कंप, प्रशासन जांच में जुटा ⚠️ बच्चों के घायल होने की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि नहीं 🚔 पुलिस, राजस्व व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे 📄 फर्म के अभिलेख तलब, जांच के बाद होगी कार्रवाई 📍 मामला: मुस्करा थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया, हमीरपुर (मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–सुमेरपुर–हमीरपुर ब्यूरो)1