आधे घंटे की बारिश में समस्तीपुर फिर हुआ पानी-पानी विवेक-विहार, बारह पत्थर, सरोजनी गली, आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, सोनवर्षा समेत दर्जनों मुहल्लों में जलजमाव, योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप* समस्तीपुर, 18 सितंबर 2026 शुक्रवार की रात्रि करीब आधे घंटे की बारिश ने एक बार फिर समस्तीपुर शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद विवेक विहार, बारह पत्थर, सरोजनी गली, आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, सोनवर्षा सहित दर्जनों मुहल्ले जलप्लावित हो गए। सड़कों, गलियों और रिहायशी इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शहर में उत्पन्न जलजमाव की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जलनिकासी के लिए सड़क, नाला एवं पुलिया निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाओं में लूट और भ्रष्टाचार के कारण नालों की समुचित सफाई नहीं हुई तथा जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है, जिसके परिणामस्वरूप थोड़ी सी बारिश में ही शहर पानी-पानी हो जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन की लापरवाही और विकास योजनाओं में अनियमितताओं के कारण हर वर्ष शहरवासियों को जलजमाव की समस्या झेलनी पड़ती है। श्री सिंह ने इस स्थिति के लिए मेयर, उपमेयर, नगर आयुक्त, संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) तथा वार्ड पार्षदों को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने नगर निगम से तत्काल प्रभाव से जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, नालों की सफाई कराने तथा शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
आधे घंटे की बारिश में समस्तीपुर फिर हुआ पानी-पानी विवेक-विहार, बारह पत्थर, सरोजनी गली, आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, सोनवर्षा समेत दर्जनों मुहल्लों में जलजमाव, योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप* समस्तीपुर, 18 सितंबर 2026 शुक्रवार की रात्रि करीब आधे घंटे की बारिश ने एक बार फिर समस्तीपुर शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद विवेक विहार, बारह पत्थर, सरोजनी गली, आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, सोनवर्षा सहित दर्जनों मुहल्ले जलप्लावित हो गए। सड़कों, गलियों और रिहायशी इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शहर में उत्पन्न जलजमाव की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जलनिकासी के लिए सड़क, नाला एवं पुलिया निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाओं में लूट और भ्रष्टाचार के कारण नालों की समुचित सफाई नहीं हुई तथा जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है, जिसके परिणामस्वरूप थोड़ी सी बारिश में ही शहर पानी-पानी हो जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन की लापरवाही और विकास योजनाओं में अनियमितताओं के कारण हर वर्ष शहरवासियों को जलजमाव की समस्या झेलनी पड़ती है। श्री सिंह ने इस स्थिति के लिए मेयर, उपमेयर, नगर आयुक्त, संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) तथा वार्ड पार्षदों को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने नगर निगम से तत्काल प्रभाव से जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, नालों की सफाई कराने तथा शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
- मनीगाछी पुलिस पर अभियुक्त अजय पासवान ने लगाया मारपीट और बीच रास्ते गाड़ी से फेंकने का आरोप। बेनीपुर SDPO बोले—गिरने या फेंके जाने की सच्चाई जांच के बाद होगी स्पष्ट। दरभंगा के मनीगाछी थाना क्षेत्र के बघांत गांव में पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। अभियुक्त अजय कुमार पासवान ने पुलिस पर देर रात घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज और बंदूक के बट से सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। अजय का दावा है कि पुलिस ने उन्हें रास्ते में गाड़ी से फेंक दिया, जिसके बाद वे डीएमसीएच में भर्ती हैं। अभियुक्त ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई का वीडियो बनाने और सवाल पूछने के कारण उनके साथ प्रतिशोध की कार्रवाई की गई। वहीं, बेनीपुर SDPO ने बताया कि पुलिस 16 सितंबर को पथराव मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई थी। अजय गाड़ी से गिरे या उन्हें फेंका गया, यह जांच का विषय है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- बाइक पर दो सवार के साथ गुरुवार को बी एन उच्च माध्यमिक विद्यालय सेहान के नजदीक मारपीट की घटित घटना में जख्मी में एक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क पर शव रखकर जाम चेहराकलां। कटहरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बी एन उच्च माध्यमिक विद्यालय सेहान के समीप गुरुवार की देर रात में हुई मारपीट की घटना में जख्मी की इलाज के दौरान सेहान गांव निवासी स्व तरुण पासवान के तीस वर्षीय पुत्र नरेश कुमार उर्फ सिक्सर की मौत हो गई। सेहान गांव निवासी राम प्रवेश पासवान के पुत्र प्रकाश कुमार को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराने की बात सामने आई। जैसे ही तीस वर्षीय नरेश कुमार की मौत की खबर आग की तरह फैल गई। आक्रोशित लोगों ने बी एन उच्च माध्यमिक विद्यालय सेहान के समीप सड़क जाम कर दिया। सूचना पाते ही कटहरा थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे, अन्य पदाधिकारी समेत शस्त्र बलों के साथ पहुंच कर स्थिति नियंत्रित करने में जुटी। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की देर रात में प्राचीन मन्दिर श्री विष्णु सेहान परिसर से एक बाइक पर सवार दो युवक अपने घर सेहान जा रहा था उसी दौरान कुछ लोग नशापान कर रहे लोगों ने उच्च माध्यमिक विद्यालय सेहान के समीप गाड़ी रोकने का इशारा किया और गाड़ी की चाभी छीन ली और मारपीट करने लगे। मारपीट करते हुए बाइक सवार प्रकाश कुमार को बेहोश कर दिया। इसी क्रम में नरेश कर उर्फ सिक्सर को मारपीट कर बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुटी एवं बेहोशी की हालत में दोनों को इलाज के लिए लोगो ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताल सेहान में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजी के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। परन्तु परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सेहान गांव निवासी तरुण पासवान के पुत्र नरेश कुमार उर्फ सिक्सर कुमार की मौत हो गई। जबकि रामप्रवेश पासवान के पुत्र प्रकाश कुमार इलाजरत है। मृतक के परिवार में दो पुत्र, एक पुत्री एवं मां है। जैसे ही नरेश कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर शव को रखकर महुआ से छपरा जाने वाली सड़क पर बी एन उच्च विद्यालय के निकट जाम कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की सूचना पाकर कटहरा थाना अध्यक्ष घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास करने लगे। जबकि इस संदर्भ में जख्मी प्रकाश कुमार ने बताया कि चकचुहर गांव निवासी निखिल कुमार एवं रकटु सिंह सहित अन्य लोग इस घटना को अंजाम देने में शामिल थे। ग्रामीणों के द्वारा बार बार प्राथमिकी एवं गिरफ्तारी की प्रशासन से मांग कर रहे थे। इस संबंध में कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन नहीं दी गई है। वही उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर जमा हुए आक्रोशित लोगों ने समाचार लिखे जाने तक शव के साथ सड़क पर डटे थे।1
- तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी जन सम्पर्क अभीयान में देखिए, प्रत्याशी प्रो, डॉ,अमित कुमार ( उर्फ) बच्चा राय जी मीनापुर, मुजफ्फरपुर में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी जन सम्पर्क अभीयान में देखिए, प्रत्याशी प्रो, डॉ,अमित कुमार ( उर्फ) बच्चा राय जी मीनापुर, मुजफ्फरपुर में1
- बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वालों के नाम एक दिया क्यों नहीं? देश का मान बढ़ाने वाली बेटी के नाम एक दिया क्यों नहीं? सवाल सिर्फ दिया जलाने का नहीं, सम्मान देने की सोच का है। बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वाले लोगों और देश का नाम रोशन करने वाली इस बेटी के योगदान को क्या हम एक दीये के जरिए सम्मान नहीं दे सकते? और सरकारी धन बनाम निजी कमाई से हुई मदद—इसका सच भी जनता के सामने स्पष्ट होना चाहिए। #बिहार #बाढ़पीड़ित #मदद #अंकेशठाकुर #निष्पक्षखबरेंअबतकबिहार #देश #सम्मान #एकदिया1
- समस्तीपुर:- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सभी जनसंगठनों ने 28 सितंबर 2026 को पटना के राजभवन के समक्ष आयोजित होने वाले आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन की ठोस तैयारी को लेकर भाकपा जिला कार्यालय, बंगाली टोला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड शंकर साह और कॉमरेड गजेन्द्र चौधरी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, एटक, एआईकेएस, एआईएसएफ, एआईवाईएफ, एनएफआईडब्ल्यू समेत विभिन्न जनसंगठनों के जिला नेतृत्व के दर्जनों साथी मौजूद रहे। इस मौके पर भाकपा राज्य सचिव पूर्व विधायक कॉमरेड रामनरेश पांडे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 28 सितंबर का यह प्रदर्शन महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के हक के लिए निर्णायक संघर्ष है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजभवन के समक्ष जमा होने वाला जनसैलाब सत्ता के खिलाफ स्पष्ट संदेश देगा। कॉमरेड पांडे ने विशेष रूप से घोषणा की कि समस्तीपुर जिला से अकेले 5000 से अधिक कार्यकर्ता और आम नागरिक इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने सभी संगठनों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकतम लोगों को पटना पहुंचाने का लक्ष्य तय करें। किसान सभा के राज्य महासचिव कॉमरेड रामचन्द्र महतो ने किसानों की बदहाली पर बोलते हुए कहा कि कृषि ऋण माफी, एमएसपी की कानूनी गारंटी और चार लेबर कोड की वापसी के बिना देश में असली बदलाव असंभव है। भाकपा जिला सचिव कॉमरेड सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य के निजीकरण तथा महंगाई के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि युवा और मजदूर वर्ग अब और चुप नहीं बैठेगा। बैठक में अन्य नेताओं ने भी अपनी बात रखी और मार्च को संगठित, अनुशासित तथा दबावपूर्ण बनाने की विस्तृत रणनीति पर चर्चा की। समस्तीपुर से 5000 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड और पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित यह प्रदर्शन गांधी मैदान, पटना से सुबह 10 बजे शुरू होगा। वहां से दिन के 11 बजे राजभवन के समक्ष आक्रोशपूर्ण मार्च निकाला जाएगा। नारा होगा “चलो पटना, बदलाव जरूरी है! प्रदर्शन में प्रमुख मांगें शामिल हैं चार लेबर कोड की वापसी, कृषि ऋण माफी, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, बेरोजगारी भत्ता, शिक्षा और स्वास्थ्य को मुफ्त और सार्वभौमिक बनाना, महिलाओं की सुरक्षा तथा निजीकरण की नीतियों का विरोध। जनसंगठनों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर सरकार इन मांगों पर ध्यान नहीं देती तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी नेताओं ने मिलकर संकल्प लिया कि 28 सितंबर को समस्तीपुर जिला से 5000 लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। भाकपा जिला इकाई ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक प्रदर्शन को सफल बनाने में कोई कसर न छोड़ें। मौके पर जनसंगठनों के नेता अनिल प्रसाद, सुधीर कुमार देव, रामविलास शर्मा, रामजतन सिंह राकेश, संजय कुमार, सीता सिन्हा,प्रयागचंद मुखिया, विनोद कुमार समीर, अविनाश कुमार सहित सभी अंचल मंत्री मौजूद रहे।1
- हायाघाट के होरलपट्टी वार्ड 10 में जलजमाव के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग। हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के मझौलिया पंचायत अंतर्गत होरलपट्टी वार्ड संख्या 10 में जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध जताया। कैंडल मार्च के माध्यम से ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान गांव की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। सामाजिक कार्यकर्ता अरुण सहनी ने आरोप लगाया कि मंत्री के लगातार गांव में आने के बावजूद मुख्य सड़क से आगे बढ़कर आम जनता की समस्याओं को देखने का प्रयास नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि मंदिर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित गलियों में जलजमाव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जनसुराज पार्टी के नेता मनीश सिंह ने जलजमाव और बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सरकारी अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए और पूछा कि यह सरकारी कार्यक्रम था या राजनीतिक आयोजन। मनीश सिंह ने आरोप लगाया कि जनता जलजमाव और संभावित बीमारियों की चिंता से परेशान है, जबकि दूसरी ओर उत्सव और दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को नारकीय जीवन से राहत मिल सके। अब देखना होगा कि ग्रामीणों के इस विरोध के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से क्या पहल की जाती है।1
- शराब के हाई प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार नेहा क्षा को समस्तीपुर विशेष उत्पाद कोर्ट से नहीं मिला बेल.1
- समस्तीपुर के हसनपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी । समस्तीपुर के हसनपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी समस्तीपुर। हसनपुर थाना क्षेत्र के सौरा गांव में ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद शाहीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चिकित्सक अपने दरवाजे पर सोए हुए थे, इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी…. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी आक्रोश है। लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और हत्या के मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है1
- समस्तीपुर के हसनपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी हसनपुर थाना क्षेत्र के केसौरा गांव में ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद शाहीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चिकित्सक अपने दरवाजे पर सोए हुए थे, इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी.1