बाइक पर दो सवार के साथ गुरुवार को बी एन उच्च माध्यमिक विद्यालय सेहान के नजदीक मारपीट की घटित घटना में जख्मी में एक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क पर शव रखकर जाम चेहराकलां। कटहरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बी एन उच्च माध्यमिक विद्यालय सेहान के समीप गुरुवार की देर रात में हुई मारपीट की घटना में जख्मी की इलाज के दौरान सेहान गांव निवासी स्व तरुण पासवान के तीस वर्षीय पुत्र नरेश कुमार उर्फ सिक्सर की मौत हो गई। सेहान गांव निवासी राम प्रवेश पासवान के पुत्र प्रकाश कुमार को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराने की बात सामने आई। जैसे ही तीस वर्षीय नरेश कुमार की मौत की खबर आग की तरह फैल गई। आक्रोशित लोगों ने बी एन उच्च माध्यमिक विद्यालय सेहान के समीप सड़क जाम कर दिया। सूचना पाते ही कटहरा थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे, अन्य पदाधिकारी समेत शस्त्र बलों के साथ पहुंच कर स्थिति नियंत्रित करने में जुटी। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की देर रात में प्राचीन मन्दिर श्री विष्णु सेहान परिसर से एक बाइक पर सवार दो युवक अपने घर सेहान जा रहा था उसी दौरान कुछ लोग नशापान कर रहे लोगों ने उच्च माध्यमिक विद्यालय सेहान के समीप गाड़ी रोकने का इशारा किया और गाड़ी की चाभी छीन ली और मारपीट करने लगे। मारपीट करते हुए बाइक सवार प्रकाश कुमार को बेहोश कर दिया। इसी क्रम में नरेश कर उर्फ सिक्सर को मारपीट कर बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुटी एवं बेहोशी की हालत में दोनों को इलाज के लिए लोगो ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताल सेहान में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजी के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। परन्तु परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सेहान गांव निवासी तरुण पासवान के पुत्र नरेश कुमार उर्फ सिक्सर कुमार की मौत हो गई। जबकि रामप्रवेश पासवान के पुत्र प्रकाश कुमार इलाजरत है। मृतक के परिवार में दो पुत्र, एक पुत्री एवं मां है। जैसे ही नरेश कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर शव को रखकर महुआ से छपरा जाने वाली सड़क पर बी एन उच्च विद्यालय के निकट जाम कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की सूचना पाकर कटहरा थाना अध्यक्ष घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास करने लगे। जबकि इस संदर्भ में जख्मी प्रकाश कुमार ने बताया कि चकचुहर गांव निवासी निखिल कुमार एवं रकटु सिंह सहित अन्य लोग इस घटना को अंजाम देने में शामिल थे। ग्रामीणों के द्वारा बार बार प्राथमिकी एवं गिरफ्तारी की प्रशासन से मांग कर रहे थे। इस संबंध में कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन नहीं दी गई है। वही उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर जमा हुए आक्रोशित लोगों ने समाचार लिखे जाने तक शव के साथ सड़क पर डटे थे।

- टूटी छत के नीचे पढ़ते बच्चे, औराई में विकास के दावे फेल? #Aurai #BiharNews #SchoolNews #ViralVideo #Education #WorldBiharNews1
- lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do1
- रंगदारी मामले में महिसौर थाना पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप युवक पहुंचा वैशाली एसपी के पास दिया आवेदन रंगदारी मामले में महिसौर थाना पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप युवक पहुंचा वैशाली एसपी के पास दिया आवेदन1
- वैशाली के इस्माइलपुर में ह/त्या के फरार आरोपियों के घर चला बुलडोजर, चार पर कुर्की-जब्ती।#VaishaliNews #Ismailpur #AmodRamMurderCase #KurkiJabti #BulldozerAction #VaishaliPolice #CrimeNews #BiharNews #SadarThana #RepublicVaishali वैशाली के इस्माइलपुर में ह/त्या के फरार आरोपियों के घर चला बुलडोजर, चार पर कुर्की-जब्ती।#VaishaliNews #Ismailpur #AmodRamMurderCase #KurkiJabti #BulldozerAction #VaishaliPolice #CrimeNews #BiharNews #SadarThana #RepublicVaishali1
- आधे घंटे की बारिश में समस्तीपुर फिर हुआ पानी-पानी विवेक-विहार, बारह पत्थर, सरोजनी गली, आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, सोनवर्षा समेत दर्जनों मुहल्लों में जलजमाव, योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप* समस्तीपुर, 18 सितंबर 2026 शुक्रवार की रात्रि करीब आधे घंटे की बारिश ने एक बार फिर समस्तीपुर शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद विवेक विहार, बारह पत्थर, सरोजनी गली, आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, सोनवर्षा सहित दर्जनों मुहल्ले जलप्लावित हो गए। सड़कों, गलियों और रिहायशी इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शहर में उत्पन्न जलजमाव की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जलनिकासी के लिए सड़क, नाला एवं पुलिया निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाओं में लूट और भ्रष्टाचार के कारण नालों की समुचित सफाई नहीं हुई तथा जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है, जिसके परिणामस्वरूप थोड़ी सी बारिश में ही शहर पानी-पानी हो जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन की लापरवाही और विकास योजनाओं में अनियमितताओं के कारण हर वर्ष शहरवासियों को जलजमाव की समस्या झेलनी पड़ती है। श्री सिंह ने इस स्थिति के लिए मेयर, उपमेयर, नगर आयुक्त, संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) तथा वार्ड पार्षदों को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने नगर निगम से तत्काल प्रभाव से जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, नालों की सफाई कराने तथा शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।1
- lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do1
- स्कूल के सामने कीचड़ में गिर रहे बच्चे! औराई मुख्यालय से महज 500 मीटर दूर! #ViralVideo #BiharNews #Aurai #SchoolRoad #GroundReport #BreakingNews1
- पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 137 पशुपालक परिवार हुए लाभान्वित समस्तीपुर, 18 सितम्बर 2026 बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन समिति (जीविका), ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में समस्तीपुर सदर प्रखंड अंतर्गत रूपनारायणपुर बेला पंचायत में पशु स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को सुलभ पशु स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ते हुए उनके पशुधन के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं उत्पादकता को सुनिश्चित करना था। शिविर का उद्घाटन *बीपीएम, समस्तीपुर सदर मुकेश कुमार पासवान, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अपूर्वा, डॉ. शिव कुमार, प्रबंधक पशुधन, डीपीसीयू समस्तीपुर अभिषेक कुमार एवं पृथ्वी सीएलएफ की अध्यक्ष नूरजहां बेगम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में कुल 137 पशुपालक परिवारों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा लगभग 468 पशुओं की स्वास्थ्य जांच की गई इस दौरान बीमार पशुओं का उपचार, आवश्यक टीकाकरण एवं कृमिनाशक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया, गंभीर पशु रोगों के त्वरित निदान एवं उपचार हेतु शिविर स्थल पर मोबाइल पशु चिकित्सा वैन एवं पारावेट टीम की भी व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों को *पशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, संतुलित आहार, पशु आवास की स्वच्छता एवं बेहतर पशुपालन प्रबंधन* के संबंध में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि पशुओं की नियमित देखभाल एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाकर पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ परिवार की आय में भी वृद्धि की जा सकती है। इस अवसर पर जीविका की ओर से LHS अंशुमन कुमार, AC सुप्रिया कुमारी, AC रमोज कुमार, CC किरण कुमारी, रूबी कुमारी, राजा प्रसाद सहित अन्य कर्मियों एवं जीविका दीदियों की सराहनीय उपस्थिति रही। डीपीसीयू समस्तीपुर के प्रबंधक पशुधन अभिषेक कुमार ने कहा कि इस प्रकार के पशु स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण पशुपालकों को आवश्यक तकनीकी सहयोग एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें वैज्ञानिक पशुपालन के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे पशुधन की उत्पादकता में वृद्धि तथा ग्रामीण परिवारों की आजीविका को अधिक सुदृढ़ एवं सतत बनाने में मदद मिलती है। शिविर के सफल आयोजन में जीविका एवं संबंधित विभागीय टीम के समन्वित प्रयास से ग्रामीण समुदाय में पशु स्वास्थ्य एवं बेहतर पशुपालन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला।1
- वैशाली जिले के बईसमाइल चौक पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी सड़क किनारे शव मिलने के बाद इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी फोरेंसिक टीम बुलाई गई, शव की पहचान का प्रयास जारी शव के पास से रुमाल, चाबी और कुछ रुपये बरामद #Vaishali #BaismailChowk #Harlocahanpur #BiharNews #Bihar1stNews वैशाली जिले बईसमाइल चौक पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी सड़क किनारे शव मिलने के बाद इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी फोरेंसिक टीम बुलाई गई, शव की पहचान का प्रयास जारी शव के पास से रुमाल, चाबी और कुछ रुपये बरामद #Vaishali #BaismailChowk #Harlocahanpur #BiharNews #Bihar1stNews1