मनीगाछी पुलिस पर अभियुक्त अजय पासवान ने लगाया मारपीट और बीच रास्ते गाड़ी से फेंकने का आरोप। बेनीपुर SDPO बोले—गिरने या फेंके जाने की सच्चाई जांच के बाद होगी स्पष्ट। दरभंगा के मनीगाछी थाना क्षेत्र के बघांत गांव में पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। अभियुक्त अजय कुमार पासवान ने पुलिस पर देर रात घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज और बंदूक के बट से सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। अजय का दावा है कि पुलिस ने उन्हें रास्ते में गाड़ी से फेंक दिया, जिसके बाद वे डीएमसीएच में भर्ती हैं। अभियुक्त ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई का वीडियो बनाने और सवाल पूछने के कारण उनके साथ प्रतिशोध की कार्रवाई की गई। वहीं, बेनीपुर SDPO ने बताया कि पुलिस 16 सितंबर को पथराव मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई थी। अजय गाड़ी से गिरे या उन्हें फेंका गया, यह जांच का विषय है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मनीगाछी पुलिस पर अभियुक्त अजय पासवान ने लगाया मारपीट और बीच रास्ते गाड़ी से फेंकने का आरोप। बेनीपुर SDPO बोले—गिरने या फेंके जाने की सच्चाई जांच के बाद होगी स्पष्ट। दरभंगा के मनीगाछी थाना क्षेत्र के बघांत गांव में पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। अभियुक्त अजय कुमार पासवान ने पुलिस पर देर रात घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज और बंदूक के बट से सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। अजय का दावा है कि पुलिस ने उन्हें रास्ते में गाड़ी से फेंक दिया, जिसके बाद वे डीएमसीएच में भर्ती हैं। अभियुक्त ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई का वीडियो बनाने और सवाल पूछने के कारण उनके साथ प्रतिशोध की कार्रवाई की गई। वहीं, बेनीपुर SDPO ने बताया कि पुलिस 16 सितंबर को पथराव मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई थी। अजय गाड़ी से गिरे या उन्हें फेंका गया, यह जांच का विषय है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- मनीगाछी पुलिस पर अभियुक्त अजय पासवान ने लगाया मारपीट और बीच रास्ते गाड़ी से फेंकने का आरोप। बेनीपुर SDPO बोले—गिरने या फेंके जाने की सच्चाई जांच के बाद होगी स्पष्ट। दरभंगा के मनीगाछी थाना क्षेत्र के बघांत गांव में पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। अभियुक्त अजय कुमार पासवान ने पुलिस पर देर रात घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज और बंदूक के बट से सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। अजय का दावा है कि पुलिस ने उन्हें रास्ते में गाड़ी से फेंक दिया, जिसके बाद वे डीएमसीएच में भर्ती हैं। अभियुक्त ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई का वीडियो बनाने और सवाल पूछने के कारण उनके साथ प्रतिशोध की कार्रवाई की गई। वहीं, बेनीपुर SDPO ने बताया कि पुलिस 16 सितंबर को पथराव मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई थी। अजय गाड़ी से गिरे या उन्हें फेंका गया, यह जांच का विषय है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- दरभंगा में गरीबों के राशन पर डाका: सरकारी अनाज की कालाबाजारी का एक्सक्लूसिव वीडियो आया सामने दूसरा चावल बदल कैमरे में कैद हुआ बिहार का राशन घोटाला, दिनदहाड़े चल रहा माफियाओं का खेल बिहार के दरभंगा से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। गरीबों की थाली तक पहुँचने वाले सरकारी राशन की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। हमारे पास जो एक्सक्लूसिव तस्वीरें और वीडियो आए हैं, वो इस पूरे अवैध सिंडिकेट की पोल खोल रहे हैं। आप अपनी स्क्रीन पर एक कमर्शियल वाहन देख सकते हैं, जिसका नंबर BR33GC1002 है। इस वाहन के पिछले हिस्से में अलग-अलग मार्का वाले अनाज से भरे कई बड़े बोरे लदे हुए साफ देखे जा सकते हैं। कैमरे में कैद हुई इन तस्वीरों में कुछ लोग इस वाहन के पीछे खड़े होकर इन बोरों को संभालते नजर आ रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मौके पर रिकॉर्ड हुए वीडियो में एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि "दूसरा चावल बदल..."। यह इस बात का सीधा सबूत है कि कैसे सरकारी राशन के चावल को दूसरे बोरों में भरकर बाजार में अवैध रूप से बेचने की तैयारी की जा रही है। गरीबों के हक का अनाज माफियाओं की जेब में जा रहा है और यह सब दिनदहाड़े हो रहा है। बड़ा सवाल यह है कि स्थानीय प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग की नजर इस खेल पर क्यों नहीं पड़ रही है? क्या अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी हेराफेरी संभव है? हम इस मामले से जुड़े हर अपडेट आप तक पहुँचाते रहेंगे।1
- 🚨 Darbhanga में पुलिस टीम पर हमला! कार्रवाई करने पहुंची टीम से धक्का-मुक्की, सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त शराब और नशे के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची मनीगाछी पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, बघांत गांव के पासवान टोला में शराब के नशे में हंगामे की सूचना पर टीम पहुंची थी। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान अजय पासवान समेत अन्य लोगों ने पुलिस टीम से उलझकर हंगामा किया।मामले में कांड संख्या 267/26 दर्ज कर अजय पासवान समेत कई नामजद और अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने अजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि गिरफ्तारी के दौरान भी विरोध और हंगामा हुआ। वहीं, चलती पुलिस गाड़ी से कूदने के दौरान अजय पासवान के घायल होने के बाद उसे DMCH के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया है। सवाल यह भी है कि बिहार पुलिस के साथ ऐसी स्थिति क्यों बनी और इस पूरे घटनाक्रम में कौन-कौन लोग शामिल थे? मनीगाछी, दरभंगा मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।1
- डायमंड फिजिकल अकैडमी एंड ड्राइविंग सेंटर में ड्राइवर और डिफेंस का फिजिकल की ट्रेनिंग लेना हुआ आसान डायमंड फिजिकल अकैडमी एंड ड्राइविंग सेंटर में ड्राइवर और डिफेंस का फिजिकल की ट्रेनिंग लेना हुआ आसान1
- *आधे घंटे की बारिश में समस्तीपुर फिर हुआ पानी-पानी* *विवेक-विहार, बारह पत्थर, सरोजनी गली, आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, सोनवर्षा समेत दर्जनों मुहल्लों में जलजमाव, योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप* समस्तीपुर, 18 सितंबर 2026 शुक्रवार की रात्रि करीब आधे घंटे की बारिश ने एक बार फिर समस्तीपुर शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद विवेक विहार, बारह पत्थर, सरोजनी गली, आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, सोनवर्षा सहित दर्जनों मुहल्ले जलप्लावित हो गए। सड़कों, गलियों और रिहायशी इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शहर में उत्पन्न जलजमाव की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जलनिकासी के लिए सड़क, नाला एवं पुलिया निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाओं में लूट और भ्रष्टाचार के कारण नालों की समुचित सफाई नहीं हुई तथा जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है, जिसके परिणामस्वरूप थोड़ी सी बारिश में ही शहर पानी-पानी हो जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन की लापरवाही और विकास योजनाओं में अनियमितताओं के कारण हर वर्ष शहरवासियों को जलजमाव की समस्या झेलनी पड़ती है। श्री सिंह ने इस स्थिति के लिए मेयर, उपमेयर, नगर आयुक्त, संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) तथा वार्ड पार्षदों को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने नगर निगम से तत्काल प्रभाव से जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, नालों की सफाई कराने तथा शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।1
- आधे घंटे की बारिश में समस्तीपुर फिर हुआ पानी-पानी विवेक-विहार, बारह पत्थर, सरोजनी गली, आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, सोनवर्षा समेत दर्जनों मुहल्लों में जलजमाव, योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप* समस्तीपुर, 18 सितंबर 2026 शुक्रवार की रात्रि करीब आधे घंटे की बारिश ने एक बार फिर समस्तीपुर शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद विवेक विहार, बारह पत्थर, सरोजनी गली, आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, सोनवर्षा सहित दर्जनों मुहल्ले जलप्लावित हो गए। सड़कों, गलियों और रिहायशी इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शहर में उत्पन्न जलजमाव की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जलनिकासी के लिए सड़क, नाला एवं पुलिया निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाओं में लूट और भ्रष्टाचार के कारण नालों की समुचित सफाई नहीं हुई तथा जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है, जिसके परिणामस्वरूप थोड़ी सी बारिश में ही शहर पानी-पानी हो जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन की लापरवाही और विकास योजनाओं में अनियमितताओं के कारण हर वर्ष शहरवासियों को जलजमाव की समस्या झेलनी पड़ती है। श्री सिंह ने इस स्थिति के लिए मेयर, उपमेयर, नगर आयुक्त, संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) तथा वार्ड पार्षदों को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने नगर निगम से तत्काल प्रभाव से जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, नालों की सफाई कराने तथा शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।1
- मगरदही घाट पर नदी में छलांग लगाने से व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित नदी पुल से एक व्यक्ति ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया। स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में उतरकर व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।1
- हायाघाट के होरलपट्टी वार्ड 10 में जलजमाव के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग। हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के मझौलिया पंचायत अंतर्गत होरलपट्टी वार्ड संख्या 10 में जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध जताया। कैंडल मार्च के माध्यम से ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान गांव की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। सामाजिक कार्यकर्ता अरुण सहनी ने आरोप लगाया कि मंत्री के लगातार गांव में आने के बावजूद मुख्य सड़क से आगे बढ़कर आम जनता की समस्याओं को देखने का प्रयास नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि मंदिर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित गलियों में जलजमाव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जनसुराज पार्टी के नेता मनीश सिंह ने जलजमाव और बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सरकारी अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए और पूछा कि यह सरकारी कार्यक्रम था या राजनीतिक आयोजन। मनीश सिंह ने आरोप लगाया कि जनता जलजमाव और संभावित बीमारियों की चिंता से परेशान है, जबकि दूसरी ओर उत्सव और दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को नारकीय जीवन से राहत मिल सके। अब देखना होगा कि ग्रामीणों के इस विरोध के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से क्या पहल की जाती है।1