Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायपुर कृषि उपजमंडी में होली के अवसर पर आज से 3 दिन का अवकाश, मंडी 5 मार्च को खुलेगी। रायपुर कस्बे की कृषि उपजमंडी में होली को लेकर आज सोमवार से 3 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। कृषि उपजमंडी अध्यक्ष बजरंग गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि होली पर्व के चलते सोमवार, मंगलवार व बुधवार के अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब कृषि उपजमंडी 5 मार्च गुरुवार को खुलेगी।
Mukesh Mehar
रायपुर कृषि उपजमंडी में होली के अवसर पर आज से 3 दिन का अवकाश, मंडी 5 मार्च को खुलेगी। रायपुर कस्बे की कृषि उपजमंडी में होली को लेकर आज सोमवार से 3 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। कृषि उपजमंडी अध्यक्ष बजरंग गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि होली पर्व के चलते सोमवार, मंगलवार व बुधवार के अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब कृषि उपजमंडी 5 मार्च गुरुवार को खुलेगी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रायपुर कस्बे की कृषि उपजमंडी में होली को लेकर आज सोमवार से 3 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। कृषि उपजमंडी अध्यक्ष बजरंग गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि होली पर्व के चलते सोमवार, मंगलवार व बुधवार के अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब कृषि उपजमंडी 5 मार्च गुरुवार को खुलेगी।1
- झालावाड़। जिला विकलांग संघ, झालावाड़ के तत्वावधान में आज सत्येंद्र सिंह राठौड़, विकलांग जन क्रांति सेना प्रमुख के झालावाड़ आगमन पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा इंद्रजीत मैरिज गार्डन में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राठौड़ ने संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सरस दूध डेयरी बूथ एवं स्कूटी योजना जैसी योजनाओं का अधिकतम लाभ सभी पात्र दिव्यांगजनों तक पहुंचाने हेतु संगठित रूप से कार्य करने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश भील ने राठौड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से संघ को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन और अधिक मजबूत होकर आगे बढ़ेगा। राठौड़ के साथ आए भँवर सिंह बना एवं गोविंद सुमन ने भी दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संरक्षक गोविंद दादा, नासिर अली, जिला उपाध्यक्ष रिंकू नागर, अब्दुल नईम, पुरुषोत्तम मीना, बजरंग गुर्जर, बृजमोहन वैष्णव, शिव सिंह गुर्जर, अब्दुल मजीद, सांवरिया भील, धर्मराज वर्मा, पुरीलाल, नन्दलाल सुमन, रामदयाल गोचर, रीना गौड़, प्रियंका गुर्जर, संगीता सुधार, रेखा भील, शबाना बेगम सहित संघ के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- वृंदावन में एकशख्स ने भगवान श्री कृष्ण जी की फोटो के ऊपर पांव रखकर रखा था एक भक्त ने आकर बोला तो बेसबाजी करने लगा मैं कानून से यही प्रार्थना करते हैं कि इस शख्स को जल्दी से जल्दी सबक सिखाएं अन्यथा धार्मिक हिंदुओं के ऊपर यह गलत प्रभाव पड़ेगा आने वाली वीडियो भी ऐसा करेगी1
- Post by Mangilal Charan1
- जीरापुर रोड स्थित मुक्तिधाम का सौंदर्य करण निर्माण कार्य का विधायक ने किया भूमि पूजन । छापीहेड़ा नगर में जीरापुर रोड स्थित मुक्तिधाम के सौंदर्य कारण के लिए मुख्यमंत्री नगरी क्षेत्र अधोसंरचना के अंतर्गत वार्ड 9 में रविवार दोपहर 12 बजे को भूमि पूजन किया गया विधायक हज़ारी लाल दांगी ने 83 लाख 73 हजार के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जिसमें जीरापुर रोड स्थित मुक्तिधाम सौंदर्य करण एवं स्वागत द्वार का कार्य किया जाएगा इस अवसर पर बालचंद दांगी, अध्यक्ष देव बाई,राजेश टांक, प्रवीण खटीक, शाहिद खान,निरज सेठिया सीएमओ हरिओम शर्मा बादल नरगावे, शिवा इंगले भाजपा कार्यकर्ता नागरिक उपस्थित4
- हरनावदा मण्डल की भाजपा की पंचायत वार बैठको काआज हुवा समापन छीपाबड़ौद - सारथल में हरनावदा शाहजी मंडल की 5 ग्राम पंचायतों , बंजारी, सहजनपुर, मानपुरा, कचनारिया कला, पंचायतों की बैठक आगामी संगठन कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा बारां जिला कोषाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी राजीव अग्रवाल एवं छबड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के अनुज महाराज सिंह सिंघवी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली, अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने की,बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव की रणनीति बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती कैसे हो, इस पर विचार विमर्श किया गया, वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही कार्यकर्ताओं की जनहित में सार्वजनिक समस्याओं को नोट किया, जैसे पेयजल, बिजली, सड़क, और भी अनेक पंचायतवार सार्वजनिक समस्याओं को जिला पदाधिकारीयों ने पार्टी स्तर पर आगे पहुंचा कर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया, इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, जिला परिषद सदस्य प्रेम सिंह मीणा ,भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजाराम कुशवाह , युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवल मेहता, रसद विभाग डायरेक्टर इंद्र नारायण नागर, रामकरण जांगिड़,बलराम मीणा,समुद्र सिंह गुर्जर,भरतराज मीणा, कालू सुमन, नरेंद्र राठौर,रामभरोश कुशवाह, मोहन नागर, पूर्व सरपंच भीमराज वर्मा, कैलाश बंजारा,गजराज,बनवारी मीणा, बूथ अध्यक्ष ओमप्रकाश लववंशी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे!5
- Post by Suresh Chouhan1
- रायपुर कस्बे सहित ग्रामीण अंचल के कई गांवों में लहसुन की फसल में रोग लगने से किसान परेशान हैं। जानकारी के अनुसार लहसुन फसल में खाद, पानी व दवाइयों का छिड़काव करने के बाद भी फफूंदी व पीलापन नहीं जा रहा है। इससे फसल की पैदावर पर असर होने की आशंका है। सोयला, आजमपुर, सालरी , बानोर ,फतेहगढ़, हिम्मत गढ़ सहित कई स्थानों पर लहसुन में पत्ते पीले पडऩे के साथ ही सडऩ की समस्या सामने आ रही है । फतेहगढ़ के किसान सीताराम ने बताया कि करीब 2 बीघा का लहसुन बोया है लेकिन सारसंभाल व देखरेख के बावजूद भी पीला पड़ रहा है। फफूंद लगने से जड़ें भी खराब हो रही है। भवानी सिंह राठौड़ बजरंगपुरा निवासी ने बताया कि कई उपाय के बाद भी पीलापन नहीं जा रहा है।1