logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज के करेली में बारिश के बाद जलभराव, पानी में डूबीं कई गाड़ियां प्रयागराज के करेली इलाके में बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से कई गाड़ियां पानी में डूबी नजर आईं। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों में हालात और खराब होने की आशंका है।

14 hrs ago
user_Mohammad Afzal
Mohammad Afzal
Local News Reporter फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

प्रयागराज के करेली में बारिश के बाद जलभराव, पानी में डूबीं कई गाड़ियां प्रयागराज के करेली इलाके में बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से कई गाड़ियां पानी में डूबी नजर आईं। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों में हालात और खराब होने की आशंका है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *प्रयागराज में अत्यधिक बारिश एवं मौसम खराब होने के कारण 19 अगस्त को भी समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित..* *प्रयागराज में अत्यधिक बारिश एवं मौसम खराब होने के कारण 19 अगस्त को भी समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित..*
    2
    *प्रयागराज में अत्यधिक बारिश एवं मौसम खराब होने के कारण 19 अगस्त को भी समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित..*
*प्रयागराज में अत्यधिक बारिश एवं मौसम खराब होने के कारण 19 अगस्त को भी समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित..*
    user_SHISHIR GUPTA
    SHISHIR GUPTA
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भारी बारिश और जलभराव के कारण प्रयागराज में आज (मंगलवार) सभी स्कूल बंद, 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश और कई इलाकों में जलभराव को देखते हुए बुधवार (19 अगस्त) को सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार ने मंगलवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किया। अवकाश प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी आदेश के मुताबिक बारिश और जलभराव के कारण छात्रों और शिक्षकों के लिए स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त सभी विद्यालयों पर लागू होगा।
    1
    भारी बारिश और जलभराव के कारण प्रयागराज में आज (मंगलवार) सभी स्कूल बंद, 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित


प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश और कई इलाकों में जलभराव को देखते हुए बुधवार (19 अगस्त) को सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार ने मंगलवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किया। अवकाश प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी आदेश के मुताबिक बारिश और जलभराव के कारण छात्रों और शिक्षकों के लिए स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त सभी विद्यालयों पर लागू होगा।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कागजों पर जल निकासी का प्लान, हकीकत में डूबा नैनी बाजार - नैनी बाजार की तंग गलियां बनीं जलभराव का स्थायी ठिकाना, हर बारिश में नगर निगम के निरीक्षण और दावों की खुलती पोल राजेश सरकार प्रयागराज। नैनी बाजार के घनी आबादी वाले यमुनानगर मोहल्ले में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी है। तंग गलियों में बारिश का पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई। तस्वीर में स्थानीय लोग पानी से होकर गुजरने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं। हालत यह है कि बारिश होते ही यमुनानगर समेत नैनी बाजार के कई मोहल्लों में सड़क और गलियां जलभराव की चपेट में आ जाती हैं। नैनी बाजार की भौगोलिक बनावट और घनी आबादी के बीच जलनिकासी की समस्या कोई नई नहीं है। मुख्य मार्ग से निकलकर शेष गलियों के रास्ते मोहल्लों तक पहुंचने वाले लोगों को बारिश के दिनों में जलभराव से जूझना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से समस्या जस की तस बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान के नाम पर हर साल निरीक्षण और योजनाओं का दौर जरूर चलता है। - हर बारिश में निरीक्षण, फिर वही कहानी नगर निगम जोन-5 के अभियंताओं की ओर से बारिश के दौरान जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किए जाने और समस्या के निदान के लिए प्लान तैयार किए जाने की बात सामने आती रही है। सवाल यह है कि यदि निरीक्षण और प्लान लगातार हो रहे हैं तो उसका असर जमीन पर क्यों नहीं दिखाई देता? बारिश आते ही वही गलियां पानी में डूब जाती हैं, वही परेशानी सामने खड़ी होती है और स्थानीय लोगों को फिर उसी संकट से गुजरना पड़ता है। इससे नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। - प्लान कागज पर, परेशानी सड़क पर यमुनानगर और नैनी बाजार के दूसरे मोहल्लों में जलभराव अब महज बारिश के मौसम की समस्या नहीं, बल्कि नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल बन चुका है। नालियों की सफाई, जलनिकासी की क्षमता और पानी की निकासी के स्थायी इंतजामों को लेकर किए जाने वाले दावों की असली परीक्षा बारिश में होती है—और हर बार तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां करती है। आखिर कब तक निरीक्षण की खानापूर्ति और कागजी प्लान के सहारे नैनी बाजार के लोगों को जलभराव की सजा भुगतनी पड़ेगी? नगर निगम को अब निरीक्षण की तस्वीरों और कागजी योजनाओं से आगे बढ़कर ऐसा स्थायी इंतजाम करना होगा, जिससे अगली बारिश में यमुनानगर की गलियां फिर जलाशय में तब्दील न हों।
    3
    कागजों पर जल निकासी का प्लान, हकीकत में डूबा नैनी बाजार
- नैनी बाजार की तंग गलियां बनीं जलभराव का स्थायी ठिकाना, हर बारिश में नगर निगम के निरीक्षण और दावों की खुलती पोल
राजेश सरकार 
प्रयागराज। नैनी बाजार के घनी आबादी वाले यमुनानगर मोहल्ले में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी है। तंग गलियों में बारिश का पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई। तस्वीर में स्थानीय लोग पानी से होकर गुजरने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं। हालत यह है कि बारिश होते ही यमुनानगर समेत नैनी बाजार के कई मोहल्लों में सड़क और गलियां जलभराव की चपेट में आ जाती हैं।
नैनी बाजार की भौगोलिक बनावट और घनी आबादी के बीच जलनिकासी की समस्या कोई नई नहीं है। मुख्य मार्ग से निकलकर शेष गलियों के रास्ते मोहल्लों तक पहुंचने वाले लोगों को बारिश के दिनों में जलभराव से जूझना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से समस्या जस की तस बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान के नाम पर हर साल निरीक्षण और योजनाओं का दौर जरूर चलता है।
- हर बारिश में निरीक्षण, फिर वही कहानी
नगर निगम जोन-5 के अभियंताओं की ओर से बारिश के दौरान जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किए जाने और समस्या के निदान के लिए प्लान तैयार किए जाने की बात सामने आती रही है। सवाल यह है कि यदि निरीक्षण और प्लान लगातार हो रहे हैं तो उसका असर जमीन पर क्यों नहीं दिखाई देता?
बारिश आते ही वही गलियां पानी में डूब जाती हैं, वही परेशानी सामने खड़ी होती है और स्थानीय लोगों को फिर उसी संकट से गुजरना पड़ता है। इससे नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
- प्लान कागज पर, परेशानी सड़क पर
यमुनानगर और नैनी बाजार के दूसरे मोहल्लों में जलभराव अब महज बारिश के मौसम की समस्या नहीं, बल्कि नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल बन चुका है। नालियों की सफाई, जलनिकासी की क्षमता और पानी की निकासी के स्थायी इंतजामों को लेकर किए जाने वाले दावों की असली परीक्षा बारिश में होती है—और हर बार तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां करती है।
आखिर कब तक निरीक्षण की खानापूर्ति और कागजी प्लान के सहारे नैनी बाजार के लोगों को जलभराव की सजा भुगतनी पड़ेगी? नगर निगम को अब निरीक्षण की तस्वीरों और कागजी योजनाओं से आगे बढ़कर ऐसा स्थायी इंतजाम करना होगा, जिससे अगली बारिश में यमुनानगर की गलियां फिर जलाशय में तब्दील न हों।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मऊआइमा के ग्राम सभा मरखामऊ (शाह बस्ती) में मात्र 3 महीने पहले बना चकरोड एक भी बारिश नहीं झेल पाया। और चकरोड कई जगह पर धस गया जिसकी वजह से इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठता है क्या यह चक रोड मानक के अनुसार नहीं बनाया गया था क्या इसकी निष्पक्ष जांच होगी??
    1
    मऊआइमा के ग्राम सभा मरखामऊ (शाह बस्ती) में मात्र 3 महीने पहले बना चकरोड एक भी बारिश नहीं झेल पाया। और चकरोड कई जगह पर धस गया जिसकी वजह से इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठता है क्या यह चक रोड मानक के अनुसार नहीं बनाया गया था क्या इसकी निष्पक्ष जांच होगी??
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • होलागढ़ के दो गांवों में गिरा कच्चा मकान महिला घायल, हजारों का नुकसान होलागढ़ में दो गांवों में गिरा कच्चा मकान एक महिला मलबे में दबकर हुईं घायल घटना की जानकारी संबंधित कर्मचारियों को देते हुए मुआवजे की उठाईं मांग होलागढ़। इलाके मे दो अलग-अलग स्थानों पर बारिश के दौरान मंगलवार को होलागढ़ थाना क्षेत्र के तरती मजरा बेलखारिया गांव में एक कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल की पहचान कुसुम पाण्डेय पत्नी श्री कांत पाण्डेय निवासी ग्राम बेलखारिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश की वजह से मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं और अचानक पूरा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय कुसुम पाण्डेय मकान के अंदर थी । सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से घायल को बाहर निकाला गया और इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगीपुर ले गए जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर मकानों की जांच और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। वहीं दूसरी घटना बरई हरख मजरा पंडित का पुरा निवासी प्रीति तिवारी पत्नी सुनील कुमार का भी कच्चा मकान बारिश के चलते गिरकर जमींदोज हो गया। जबकि घर के लोग बाल-बाल बच गए। वहीं हजारों रूपए की गृहस्थी का नुकसान होना बताया जा रहा है। मामले की जानकारी संबंधित कर्मचारियों को देते हुए मुआवजे की मांग की है।
    4
    होलागढ़ के दो गांवों में गिरा कच्चा मकान महिला घायल, हजारों का नुकसान 
होलागढ़ में दो गांवों में गिरा कच्चा मकान एक महिला मलबे में दबकर  हुईं घायल 
घटना की जानकारी संबंधित कर्मचारियों को देते हुए मुआवजे की उठाईं मांग 
होलागढ़। इलाके मे दो अलग-अलग स्थानों पर बारिश के दौरान मंगलवार को होलागढ़ थाना क्षेत्र के तरती मजरा बेलखारिया गांव में एक कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई ।
घायल की पहचान कुसुम पाण्डेय पत्नी श्री कांत पाण्डेय निवासी ग्राम बेलखारिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश की वजह से मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं और अचानक पूरा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय कुसुम पाण्डेय मकान के अंदर थी ।
सूचना मिलते ही ग्रामीण  मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से घायल को बाहर निकाला गया और इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगीपुर ले गए जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर मकानों की जांच और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। वहीं दूसरी घटना बरई हरख मजरा पंडित का पुरा निवासी प्रीति तिवारी पत्नी सुनील कुमार का भी कच्चा मकान बारिश के चलते गिरकर जमींदोज हो गया। जबकि घर के लोग बाल-बाल बच गए। वहीं हजारों रूपए की गृहस्थी का नुकसान होना बताया जा रहा है। मामले की जानकारी संबंधित कर्मचारियों को देते हुए मुआवजे की मांग की है।
    user_Anil Kumar
    Anil Kumar
    Soraon, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Bhojpuri Film 'गंगा जमुना सरस्वती' की शूटिंग पर मनि भट्टाचार्य का बयान
    1
    Bhojpuri Film 'गंगा जमुना सरस्वती' की शूटिंग पर मनि भट्टाचार्य का बयान
    user_JGE News
    JGE News
    Newspaper publisher इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रयागराज के करेली में बारिश के बाद जलभराव, पानी में डूबीं कई गाड़ियां प्रयागराज के करेली इलाके में बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से कई गाड़ियां पानी में डूबी नजर आईं। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों में हालात और खराब होने की आशंका है।
    1
    प्रयागराज के करेली में बारिश के बाद जलभराव, पानी में डूबीं कई गाड़ियां
प्रयागराज के करेली इलाके में बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से कई गाड़ियां पानी में डूबी नजर आईं। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों में हालात और खराब होने की आशंका है।
    user_Mohammad Afzal
    Mohammad Afzal
    Local News Reporter फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • प्रयागराज में थाना धूमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छिनैती और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना धूमनगंज पुलिस ने छिनैती के मामलों में संलिप्त दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।​थाना प्रभारी धनन्जय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की
    1
    प्रयागराज में थाना धूमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छिनैती और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार


कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना धूमनगंज पुलिस ने छिनैती के मामलों में संलिप्त दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।​थाना प्रभारी धनन्जय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई  की
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अन्दावा रिंग रोड पर तीन कांवड़ियों की मौत के मामले में वांछित ऑटो चालक गिरफ्तार प्रयागराज। सरायइनायत थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को अन्दावा रिंग रोड स्थित अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, भंडारे के लिए पीने का पानी लेकर जा रहा ऑटो लोडर कथित तौर पर विपरीत दिशा में तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था। इसी दौरान संगम प्रयागराज से गंगाजल लेकर वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे तीन मोटरसाइकिल सवार कांवड़ियों की ऑटो लोडर से टक्कर हो गई थी। हादसे में तीनों कांवड़ियों की मौत हो गई थी। घटना के संबंध में थाना सरायइनायत में मुकदमा अपराध संख्या 240/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(a), 125(b) और 105 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में पुलिस आरोपी अशोक कुमार पाल की तलाश कर रही थी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अशोक कुमार पाल पुत्र स्वर्गीय राम दुलार, निवासी पाल नगर अन्दावा, थाना सरायइनायत, कमिश्नरेट प्रयागराज के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित सिंह, उपनिरीक्षक मनोज यादव और रिजर्व कांस्टेबल प्रभात यादव शामिल रहे।
    1
    अन्दावा रिंग रोड पर तीन कांवड़ियों की मौत के मामले में वांछित ऑटो चालक गिरफ्तार
प्रयागराज। सरायइनायत थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को अन्दावा रिंग रोड स्थित अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, भंडारे के लिए पीने का पानी लेकर जा रहा ऑटो लोडर कथित तौर पर विपरीत दिशा में तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था। इसी दौरान संगम प्रयागराज से गंगाजल लेकर वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे तीन मोटरसाइकिल सवार कांवड़ियों की ऑटो लोडर से टक्कर हो गई थी। हादसे में तीनों कांवड़ियों की मौत हो गई थी।
घटना के संबंध में थाना सरायइनायत में मुकदमा अपराध संख्या 240/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(a), 125(b) और 105 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में पुलिस आरोपी अशोक कुमार पाल की तलाश कर रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अशोक कुमार पाल पुत्र स्वर्गीय राम दुलार, निवासी पाल नगर अन्दावा, थाना सरायइनायत, कमिश्नरेट प्रयागराज के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित सिंह, उपनिरीक्षक मनोज यादव और रिजर्व कांस्टेबल प्रभात यादव शामिल रहे।
    user_NAGENDRA PRAJAPATI
    NAGENDRA PRAJAPATI
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.