Shuru
Apke Nagar Ki App…
Umesh nishad azamgarh Umesh az
- User8933Azamgarh, Uttar Pradesh🙏1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Anupam tiwari1
- आजमगढ़। यूपीएसआई (UPSI) भर्ती परीक्षा के दौरान आजमगढ़ पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पुलिस की सक्रियता के कारण एक महिला अभ्यर्थी का भविष्य खराब होने से बच गया, जो गलत केंद्र पर पहुँचने के कारण काफी परेशान थी। असमंजस में थी अभ्यर्थी रविवार को आयोजित परीक्षा की द्वितीय पाली में एक महिला अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए निकली थी। केंद्र के नाम में समानता होने के कारण वह असमंजस का शिकार हो गई। उसे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) जमुड़ी, सठियांव पहुँचना था, लेकिन वह गलती से GGIC रैदोपुर पहुँच गई। जब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ, तब तक परीक्षा शुरू होने में बहुत कम समय बचा था। पीआरबी 5385 बनी मददगार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान रैदोपुर केंद्र पर ड्यूटी में तैनात पीआरबी 5385 के हेड कांस्टेबल राज किशोर सिंह की नजर परेशान अभ्यर्थी पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए हेड कांस्टेबल ने बिना समय गंवाए तत्काल निर्णय लिया। उन्होंने अभ्यर्थी को अपनी सरकारी गाड़ी (PRB) में बैठाया और रैदोपुर से लगभग 15-20 किलोमीटर दूर स्थित उसके सही निर्धारित केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी (थाना मुबारकपुर) के लिए रवाना हुए। समय पर पहुँचीं, दी परीक्षा पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की बदौलत अभ्यर्थी समय रहते अपने सही केंद्र पर पहुँच गई और द्वितीय पाली की परीक्षा में शामिल हो सकी। अभ्यर्थी और उसके परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस की इस मदद के लिए गहरा आभार व्यक्त किया है। अधिकारियों ने की सराहना इस नेक कार्य के लिए हेड कांस्टेबल राज किशोर सिंह और उनकी टीम की चौतरफा सराहना हो रही है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि पुलिस का कार्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट के समय नागरिकों की मदद करना भी है। आजमगढ़ पुलिस की इस तत्परता ने एक बार फिर "मित्र पुलिस" की छवि को चरितार्थ किया है।1
- जौनपुर | जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा हिम ताज महाविद्यालय के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली नेवढ़िया (जौनपुर)। हिम ताज महाविद्यालय नेवढ़िया में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत छात्रों ने रविवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओ.पी. सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराते हुए ‘स्वयं से पहले सेवा’ के मूल मंत्र को अपनाने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने मलिन बस्तियों में जाकर लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संचय, नशा मुक्ति, भ्रष्टाचार निवारण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, सर्व शिक्षा अभियान, रक्तदान और मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और संवाद के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में छात्रों ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के उत्थान में युवाओं की भूमिका और नैतिक मूल्यों के महत्व पर भी चर्चा की गई। सात दिवसीय विशेष शिविर का ठहराव प्राथमिक विद्यालय तिलंगा के परिसर में किया गया। इस अभियान में चंद्रशेखर यादव का विशेष योगदान रहा। उन्होंने लोगों को स्वच्छता, शिक्षा, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्रबंधक प्रतिनिधि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में रहने वाले स्वयंसेवकों को सामाजिक अनुभव और जागरूकता का जो ज्ञान मिलता है, वह उनके भविष्य में काफी उपयोगी होता है। साथ ही एनएसएस का प्रमाणपत्र सरकारी नौकरियों में भी सहायक साबित होता है। कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय के स्टाफ और प्राथमिक विद्यालय तिलंगा के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रैली के दौरान थाना नेवढ़िया की पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था के लिए साथ रही। रैली में छात्रों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “इंकलाब जिंदाबाद”, “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”, “वृक्ष लगाओ पानी दो”, “रक्तदान महादान”, “मतदान महादान” और “पर्यावरण को स्वच्छ रखो” जैसे नारे लगाए। रैली नेवढ़िया बाजार, मलिन बस्ती और तिलंगा गांव से होते हुए पुनः शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय तिलंगा पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ राजेश दुबे, सत्यनारायण, जगदीश, संदीप, छोटेलाल, जय नाथ, अवध नारायण, सचिन दुबे सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।3
- आजमगढ़। मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल की लोक अदालत में शनिवार को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना मामलों में बड़ा फैसला सुनाया गया। अदालत ने सुलह-समझौते के आधार पर बीमा कंपनी को पीड़ित परिवारों को कुल 3 करोड़ 60 लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया। यह फैसला मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल के जज मुकेश कुमार सिंह ने सुनाया। पहला मामला पहले मामले में कटघर, लालगंज निवासी मनोज कुमार यादव 22 जून 2023 को रोडवेज की जनरथ बस से गोरखपुर से अपने घर लौट रहे थे। जब बस अनजान शहीद के पास छत्तरपुर गांव के पास पहुंची, तभी आजमगढ़ की तरफ से आ रही एक पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में मनोज यादव की मौत हो गई। मृतक की पत्नी मीरा यादव, माता मौला देवी तथा तीन बच्चों ने मुआवजे के लिए एमएसीटी कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। टक्कर मारने वाली पिकअप श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी से बीमित थी। लोक अदालत के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ, जिसके बाद अदालत ने बीमा कंपनी को 1 करोड़ 10 लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया। दूसरा मामला दूसरे मामले में शहर के पटखौली निवासी गुंजन के पति राम आशीष की 26 अक्टूबर 2025 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में शामिल वाहन भी श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी से बीमित था। सुलह-समझौते के बाद अदालत ने बीमा कंपनी को पीड़िता गुंजन को 1 करोड़ 50 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया। तीसरा मामला तीसरा मामला मेहनगर थाना क्षेत्र का है, जहां 27 अक्टूबर 2024 को सड़क दुर्घटना में ऊंचा गांव निवासी सर्वेश चंद की मौत हो गई थी। इस मामले में भी टक्कर मारने वाला वाहन श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी से बीमित था। सुलह-समझौते के बाद अदालत ने मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया। इन मामलों में पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता नीरज कुमार राय ने विशेष प्रयास कर समझौता कराने में अहम भूमिका निभाई।1
- वायरल हुई दिल को दहला देने वाली तस्वीरें... बाबा के राज में बेजुबान का कत्ल...सोशल मीडिया पर जनाक्रोश... राइफल - एयर गन पर बहस...कटघरे में प्रशासन1
- कादीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री और ऊर्जा मंत्री के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्रियों ने कादीपुर तहसील और सुलतानपुर जिले में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि कादीपुर के कार्यकर्ताओं और जनता के विकास के लिए वे पूरी तरह समर्पित हैं और जनहित से जुड़े हर कार्य को पूरा करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने कादीपुर के बिजली सब स्टेशन की क्षमता 8 एमबी से बढ़ाकर 10 एमबी करने का आश्वासन भी दिया, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और बेहतर हो सके।1
- Post by Nafe khan 👨🔧👩🔧1
- Post by Anupam tiwari1
- आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से कानून व्यवस्था और पुलिस के इकबाल को चुनौती देता हुआ एक मामला सामने आया है। यह मामला गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की सरकारी बोलेरो के सामने एक युवक द्वारा 'रंगदारी' वाले गानों पर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक, जिसकी पहचान सलमान के रूप में हुई है, पुलिस की सरकारी गाड़ी के ठीक सामने बेखौफ होकर डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक ने अपनी शर्ट के ऊपर के तीन बटन खोल रखे हैं और बैकग्राउंड में "राइफल से खूंटा ठोकने" जैसे दबंगई वाले गाने बज रहे हैं। युवक ने न केवल यह वीडियो बनाया, बल्कि इसे शान से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर दिया। पुलिस का पक्ष और स्पष्टीकरण वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस प्रशासन की किरकिरी होने लगी, तो मामले की छानबीन शुरू की गई। गंभीरपुर थाना प्रभारी के अनुसार: यह वीडियो लगभग 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। जिस समय यह वीडियो बनाया गया, पुलिस की गाड़ी मरम्मत (रिपेयरिंग) के लिए गैरेज में गई हुई थी। पुलिस का दावा है कि युवक ने गाड़ी खड़ी देखकर मौका पाकर यह रील शूट की है। कानून की पकड़ में 'रीलबहाज' वीडियो में दिख रही युवक की बेखौफी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जिस गाड़ी से अपराधियों में खौफ होना चाहिए, उसी के सामने युवक रंगदारी के गाने गा रहा है। फिलहाल, आजमगढ़ पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और युवक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।1