logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजीपुर में बैनामा, बाढ़, सड़क मरम्मत और चीनी-प्याज के स्टॉक पर डीएम की प्रेसवार्ता, कई अहम निर्देश जारी गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने 24 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता कर बैनामा, सड़क मरम्मत, जलजमाव एवं संभावित बाढ़ तथा चीनी-प्याज के स्टॉक समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी। उन्होंने आमजन से भूमि की खरीद-बिक्री में विशेष सावधानी बरतने की अपील की, वहीं संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन की तैयारियों और सड़क मरम्मत की कार्ययोजना से भी अवगत कराया। बैनामा से पहले स्वामित्व और वैधानिक अंश की जांच जरूरी जिलाधिकारी ने बताया कि जनसुनवाई और आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त भूमि विवादों के परीक्षण में बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें बैनामा निष्पादित करते समय भूमि के वास्तविक स्वामित्व, वैधानिक अंश और कब्जे की स्थिति का समुचित परीक्षण नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि कई मामलों में विक्रेता अपने वैधानिक अंश से अधिक भूमि का विक्रय कर देता है। वहीं सहखातेदारों के बीच विधिक रूप से अंश निर्धारण या बंटवारा नहीं होने के बावजूद सड़क से सटे अथवा सुविधाजनक हिस्से को अलग से बेच दिया जाता है। कुछ मामलों में ऐसी भूमि का भी विक्रय कर दिया जाता है, जिस पर विक्रेता का वास्तविक कब्जा नहीं होता और मौके पर किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा रहता है। ऐसे मामलों में बैनामा होने के बाद खरीदार, विक्रेता और सहखातेदारों के बीच विवाद उत्पन्न होता है, जिसके बाद शिकायतें जनसुनवाई और आईजीआरएस पोर्टल तक पहुंचती हैं। इससे आमजन को आर्थिक और मानसिक परेशानी के साथ राजस्व एवं न्यायालयीन स्तर पर भी अनावश्यक विवादों का सामना करना पड़ता है। डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रभारी मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में पूर्व में जारी पत्र/आदेश दिनांक 5 अगस्त 2026 को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद आमजन को भूमि खरीदने से पहले सावधानी बरतने के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने वैधानिक अंश से अधिक भूमि का विक्रय न करे। भूमि का स्वामित्व, राजस्व अभिलेख और मौके की स्थिति का विधिवत सत्यापन करने के बाद ही क्रय-विक्रय किया जाए। बाढ़ में दो लोगों की मौत की खबर को बताया गलत संभावित बाढ़ की स्थिति पर जिलाधिकारी ने कहा कि मीडिया में जनपद में दो लोगों के बाढ़ के पानी में डूबने से मृत्यु की खबर प्रसारित हुई थी, जो सही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन सेवराई और मोहम्मदाबाद तहसील में हुई दोनों मौतों का कारण बाढ़ नहीं था। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। डीएम ने कहा कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर नदियों के जलस्तर की लगातार समीक्षा की जा रही है। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और ग्रामीणों एवं आमजन को बाढ़ से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार रूट डायवर्जन, नदियों पर बैरिकेडिंग समेत अन्य सुरक्षा उपाय भी किए जा रहे हैं। बारिश के बाद शुरू होगी सड़क मरम्मत सड़कों की खराब स्थिति को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि वर्षा ऋतु को देखते हुए लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका द्वारा 1 अक्टूबर 2026 के बाद सड़क मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चीनी-प्याज का पर्याप्त स्टॉक, अवैध भंडारण पर होगी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जनपद में चीनी और प्याज की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में दोनों वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लगातार जांच की जा रही है। उन्होंने अवैध जमाखोरी अथवा निर्धारित सीमा से अधिक भंडारण पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। शिकायत के लिए डिप्टी आरएमओ आशुतोष पाण्डेय का मोबाइल नंबर 9838072270 सार्वजनिक किया गया है, ताकि आमजन अवैध भंडारण की जानकारी प्रशासन तक पहुंचा सकें। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह, डिप्टी आरएमओ आशुतोष पाण्डेय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद धीरेन्द्र राय सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। डीएम के संदेश का सार: भूमि खरीदते समय अभिलेख और स्वामित्व की जांच करें, वैधानिक अंश से अधिक भूमि का लेन-देन न करें और अवैध खाद्य पदार्थों के भंडारण की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

11 hrs ago
user_Jitendra
Jitendra
Local News Reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
ea1de37c-2dfe-414c-a8f6-647bc601a0b2

गाजीपुर में बैनामा, बाढ़, सड़क मरम्मत और चीनी-प्याज के स्टॉक पर डीएम की प्रेसवार्ता, कई अहम निर्देश जारी गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने 24 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता कर बैनामा, सड़क मरम्मत, जलजमाव एवं संभावित बाढ़ तथा चीनी-प्याज के स्टॉक समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी। उन्होंने आमजन से भूमि की खरीद-बिक्री में विशेष सावधानी बरतने की अपील की, वहीं संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन की तैयारियों और सड़क मरम्मत की कार्ययोजना से भी अवगत कराया। बैनामा से पहले स्वामित्व और वैधानिक अंश की जांच जरूरी जिलाधिकारी ने बताया कि जनसुनवाई और आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त भूमि विवादों के परीक्षण में बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें बैनामा निष्पादित करते समय भूमि के वास्तविक स्वामित्व, वैधानिक अंश और कब्जे की स्थिति का समुचित परीक्षण नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि कई मामलों में विक्रेता अपने वैधानिक अंश से अधिक भूमि का विक्रय कर देता है। वहीं सहखातेदारों के बीच विधिक रूप से अंश निर्धारण या बंटवारा नहीं होने के बावजूद सड़क से सटे अथवा सुविधाजनक हिस्से को अलग से बेच दिया जाता है। कुछ मामलों में ऐसी भूमि का भी विक्रय कर दिया जाता है, जिस पर विक्रेता का वास्तविक कब्जा नहीं होता और मौके पर किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा रहता है। ऐसे मामलों में बैनामा होने के बाद खरीदार, विक्रेता और सहखातेदारों के बीच विवाद उत्पन्न होता है, जिसके बाद शिकायतें जनसुनवाई और आईजीआरएस पोर्टल तक पहुंचती हैं। इससे आमजन को आर्थिक और मानसिक परेशानी के साथ राजस्व एवं न्यायालयीन स्तर पर भी अनावश्यक विवादों का सामना करना पड़ता है। डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रभारी मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में पूर्व में जारी पत्र/आदेश दिनांक 5 अगस्त 2026 को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद आमजन को भूमि खरीदने से पहले सावधानी बरतने के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने वैधानिक अंश से अधिक भूमि का विक्रय न करे। भूमि का स्वामित्व, राजस्व अभिलेख और मौके की स्थिति का विधिवत सत्यापन करने के बाद ही क्रय-विक्रय किया जाए। बाढ़ में दो

63b2981c-b60b-40b0-bcb4-698b0b1720f9

लोगों की मौत की खबर को बताया गलत संभावित बाढ़ की स्थिति पर जिलाधिकारी ने कहा कि मीडिया में जनपद में दो लोगों के बाढ़ के पानी में डूबने से मृत्यु की खबर प्रसारित हुई थी, जो सही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन सेवराई और मोहम्मदाबाद तहसील में हुई दोनों मौतों का कारण बाढ़ नहीं था। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। डीएम ने कहा कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर नदियों के जलस्तर की लगातार समीक्षा की जा रही है। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और ग्रामीणों एवं आमजन को बाढ़ से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार रूट डायवर्जन, नदियों पर बैरिकेडिंग समेत अन्य सुरक्षा उपाय भी किए जा रहे हैं। बारिश के बाद शुरू होगी सड़क मरम्मत सड़कों की खराब स्थिति को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि वर्षा ऋतु को देखते हुए लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका द्वारा 1 अक्टूबर 2026 के बाद सड़क मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चीनी-प्याज का पर्याप्त स्टॉक, अवैध भंडारण पर होगी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जनपद में चीनी और प्याज की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में दोनों वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लगातार जांच की जा रही है। उन्होंने अवैध जमाखोरी अथवा निर्धारित सीमा से अधिक भंडारण पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। शिकायत के लिए डिप्टी आरएमओ आशुतोष पाण्डेय का मोबाइल नंबर 9838072270 सार्वजनिक किया गया है, ताकि आमजन अवैध भंडारण की जानकारी प्रशासन तक पहुंचा सकें। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह, डिप्टी आरएमओ आशुतोष पाण्डेय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद धीरेन्द्र राय सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। डीएम के संदेश का सार: भूमि खरीदते समय अभिलेख और स्वामित्व की जांच करें, वैधानिक अंश से अधिक भूमि का लेन-देन न करें और अवैध खाद्य पदार्थों के भंडारण की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता। गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता गाजीपुर के पीजी कॉलेज परिसर में एनसीसी नेवल विंग की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें जिले के अलग-अलग महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, बीएचयू वाराणसी के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर निखिल वैश की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए क्षमता परखी गई। इसमें ऊंचाई, वजन, छाती का माप और दौड़ जैसे शारीरिक परीक्षण भी शामिल रहे। पीजी कॉलेज के एएनओ एस/लेफ्टिनेंट प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार कराई गई। चयनित कैडेट्स को आगे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नौसेना से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने का मौका मिलेगा। योग्य अभ्यर्थियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। एनसीसी के जरिए युवाओं को देश सेवा, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के लिए तैयार किया जाएगा।
    3
    गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता।

गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता
गाजीपुर के पीजी कॉलेज परिसर में एनसीसी नेवल विंग की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें जिले के अलग-अलग महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, बीएचयू वाराणसी के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर निखिल वैश की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए क्षमता परखी गई।
इसमें ऊंचाई, वजन, छाती का माप और दौड़ जैसे शारीरिक परीक्षण भी शामिल रहे। पीजी कॉलेज के एएनओ एस/लेफ्टिनेंट प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार कराई गई।
चयनित कैडेट्स को आगे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नौसेना से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
योग्य अभ्यर्थियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। एनसीसी के जरिए युवाओं को देश सेवा, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के लिए तैयार किया जाएगा।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आंधी-बारिश में गरीब परिवार का आशियाना उजड़ा, दंपती घायल दुल्लहपुर, गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मड़रिया गांव में मंगलवार को तेज आंधी और बारिश ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं के कारण करकट का छप्पर अचानक उड़कर गिर गया, जिसके नीचे दबने से दंपती घायल हो गए। गांव निवासी योगेश चौहान पुत्र केदार चौहान अपनी पत्नी सुमन चौहान और छोटे-छोटे बच्चों के साथ करकट के छप्पर में रहकर किसी तरह जीवन-यापन कर रहे थे। मंगलवार को अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान उनका छप्पर तेज हवा का झोंका सहन नहीं कर सका और भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय योगेश चौहान और उनकी पत्नी सुमन चौहान छप्पर के नीचे मौजूद थे। दोनों उसके मलबे में दब गए।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों को चोटें आईं, जिसके बाद उनका उपचार कराया गया।छप्पर गिरने से परिवार का आशियाना पूरी तरह उजड़ गया है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के सामने अब सुरक्षित ठिकाने की समस्या खड़ी हो गई है। छोटे-छोटे बच्चों के साथ परिवार को खुले आसमान के नीचे रहने की चिंता सता रही है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने की आशंका है।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता, आवासीय सुविधा और तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। साथ ही समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से भी परिवार की मदद करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें रहने के लिए सुरक्षित छत मिल सके।
    4
    आंधी-बारिश में गरीब परिवार का आशियाना उजड़ा, दंपती घायल




दुल्लहपुर, गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मड़रिया गांव में मंगलवार को तेज आंधी और बारिश ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं के कारण करकट का छप्पर अचानक उड़कर गिर गया, जिसके नीचे दबने से दंपती घायल हो गए।
गांव निवासी योगेश चौहान पुत्र केदार चौहान अपनी पत्नी सुमन चौहान और छोटे-छोटे बच्चों के साथ करकट के छप्पर में रहकर किसी तरह जीवन-यापन कर रहे थे। मंगलवार को अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान उनका छप्पर तेज हवा का झोंका सहन नहीं कर सका और भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय योगेश चौहान और उनकी पत्नी सुमन चौहान छप्पर के नीचे मौजूद थे। दोनों उसके मलबे में दब गए।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों को चोटें आईं, जिसके बाद उनका उपचार कराया गया।छप्पर गिरने से परिवार का आशियाना पूरी तरह उजड़ गया है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के सामने अब सुरक्षित ठिकाने की समस्या खड़ी हो गई है। छोटे-छोटे बच्चों के साथ परिवार को खुले आसमान के नीचे रहने की चिंता सता रही है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने की आशंका है।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता, आवासीय सुविधा और तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। साथ ही समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से भी परिवार की मदद करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें रहने के लिए सुरक्षित छत मिल सके।
    user_पन्ना लाल
    पन्ना लाल
    Voice of people जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
    2
    बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर  नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया।
जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-25.08.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ... बढ़ुआ गोदाम स्थित फोर लेन पर गाड़ी संख्या DL 1M-D 0210 रोककर निरीक्षण किया गया, वाहन में विक्रय हेतु भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है l जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी l खाद्य सचलदल अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य-ll, सुश्री मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार राना, श्री विजय प्रकाश, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी व श्री ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे। मंजूषा सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य) ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद मऊ
    4
    सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा  एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी 
आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-25.08.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा  एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ...
बढ़ुआ गोदाम स्थित फोर लेन पर गाड़ी संख्या DL 1M-D 0210 रोककर निरीक्षण किया गया, वाहन में विक्रय हेतु भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है l जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत  नियमनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी l 
खाद्य सचलदल अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य-ll, सुश्री मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार राना, श्री विजय प्रकाश, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी व श्री ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे।
मंजूषा सिंह
सहायक आयुक्त (खाद्य) ll 
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद मऊ
    user_Vinay Kumar Journalist
    Vinay Kumar Journalist
    Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • चंदौली में 2027 चुनाव चारों विधानसभा जीतेगी बसपा जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान
    1
    चंदौली में 2027 चुनाव चारों विधानसभा जीतेगी बसपा  जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रसड़ा से कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह की भावुक विदाई, जाते-जाते नम हुईं सबकी आंखें! कर्तव्य, निष्ठा और जनसेवा का एक अनमोल सफर पूरा हुआ! 🙏✨ आज के इस भावुक और भव्य विदाई समारोह में सभी शुभचिंतकों, पुलिस बल के साथियों और प्रियजनों ने जो स्नेह, फूलों की माला और खूबसूरत भेंट देकर सम्मान किया, वह हमेशा याद रहेगा। 🌸💐 हर सफर का एक अंत होता है, लेकिन अपनों का प्यार और सम्मान हमेशा साथ रहता है। इस खूबसूरत लम्हे को दिल से सलाम! ❤️
    1
    रसड़ा से कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह की भावुक विदाई, जाते-जाते नम हुईं सबकी आंखें!
कर्तव्य, निष्ठा और जनसेवा का एक अनमोल सफर पूरा हुआ! 🙏✨ आज के इस भावुक और भव्य विदाई समारोह में सभी शुभचिंतकों, पुलिस बल के साथियों और प्रियजनों ने जो स्नेह, फूलों की माला और खूबसूरत भेंट देकर सम्मान किया, वह हमेशा याद रहेगा। 🌸💐
हर सफर का एक अंत होता है, लेकिन अपनों का प्यार और सम्मान हमेशा साथ रहता है। इस खूबसूरत लम्हे को दिल से सलाम! ❤️
    user_दीवान इमरान अहमद
    दीवान इमरान अहमद
    Court reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दो साल पहले बनी आधा दर्जन सड़के हुई जर्जर, गड्ढेमें चलना मुश्किल  धीना। बरहनी विकासखंड की आधा दर्जन सड़कें बदहाल हो गई हैं। सकलडीहा-अमड़ा मार्ग से इमिलिया होते हुए बरहनी तक जाने वाली सड़क,पांच किमी इसी मुख्य मार्ग से जुड़ी डैना-धीना रोड,चार किमी धीना-अमड़ा मुख्य मार्ग से सिकठा-पिपरदाहा मार्ग,सात किमी धीना-जमानिया मार्ग से तम्मागढ़ होते हुए एवती मार्ग,पांच किमी भैसउर से चिलहारी होते हुए दुधारी मार्ग आठ किमी , भैंसा से कमालपुर मार्ग पांच किमी और पिपरी से तुलसी आश्रम चार किमी रैथा से गोपालपुर तीन किमी जाने वाली सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इन सड़कों में से कुछ की करीब दो वर्ष पहले और कुछ की एक वर्ष पहले मरम्मत कराई गई थी, लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण सड़कें जल्द ही उखड़ने लगीं। वर्तमान में कई स्थानों पर सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं और गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। यह मार्ग आसपास के गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, किसानों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराकर जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
    3
    दो साल पहले बनी आधा दर्जन सड़के हुई जर्जर, गड्ढेमें चलना मुश्किल 
धीना। बरहनी विकासखंड की आधा दर्जन सड़कें बदहाल हो गई हैं। सकलडीहा-अमड़ा मार्ग से इमिलिया होते हुए बरहनी तक जाने वाली सड़क,पांच किमी इसी मुख्य मार्ग से जुड़ी डैना-धीना रोड,चार किमी धीना-अमड़ा मुख्य मार्ग से सिकठा-पिपरदाहा मार्ग,सात किमी धीना-जमानिया मार्ग से तम्मागढ़ होते हुए एवती मार्ग,पांच किमी भैसउर से चिलहारी होते हुए दुधारी मार्ग आठ किमी , भैंसा से कमालपुर मार्ग पांच किमी और पिपरी से तुलसी आश्रम चार किमी रैथा से गोपालपुर तीन किमी जाने वाली सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, इन सड़कों में से कुछ की करीब दो वर्ष पहले और कुछ की एक वर्ष पहले मरम्मत कराई गई थी, लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण सड़कें जल्द ही उखड़ने लगीं। वर्तमान में कई स्थानों पर सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं और गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
यह मार्ग आसपास के गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, किसानों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराकर जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
    user_Faridu ddin
    Faridu ddin
    Farmer चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • यूसुफपुर में 20 अगस्त से श्रावणी महापूजा, 28 अगस्त को भव्य मेला। यूसुफपुर में 20 अगस्त से श्रावणी महापूजा, 28 अगस्त को भव्य मेला मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर में पूर्वजों के समय से चली आ रही श्रावणी महापूजा की परंपरा इस वर्ष भी जारी रहेगी। 20 अगस्त से शुरू होकर 28 अगस्त तक मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और माता महाकाली का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। श्रावणी महापूजा के दौरान माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश उर्फ मुकेश के मुताबिक, श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचकर माता की पूजा करते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। खास आकर्षण 28 अगस्त को होने वाला भव्य मेला रहेगा, जिसके साथ श्रावणी महापूजा का समापन होगा। मेले में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
    1
    यूसुफपुर में 20 अगस्त से श्रावणी महापूजा, 28 अगस्त को भव्य मेला। 
यूसुफपुर में 20 अगस्त से श्रावणी महापूजा, 28 अगस्त को भव्य मेला
मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर में पूर्वजों के समय से चली आ रही श्रावणी महापूजा की परंपरा इस वर्ष भी जारी रहेगी। 20 अगस्त से शुरू होकर 28 अगस्त तक मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और माता महाकाली का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।
श्रावणी महापूजा के दौरान माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश उर्फ मुकेश के मुताबिक, श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचकर माता की पूजा करते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
खास आकर्षण 28 अगस्त को होने वाला भव्य मेला रहेगा, जिसके साथ श्रावणी महापूजा का समापन होगा। मेले में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.