शाहजहांपुर पुलिस का 'होली गिफ्ट': 151 परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, ₹35 लाख के मोबाइल बरामद रिपोर्टर:- अमित दीक्षित जिला ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर: रंगों के त्योहार होली से पहले शाहजहांपुर पुलिस ने आम जनता को एक बड़ा तोहफा दिया है। पुलिस की सर्विलांस टीम ने सघन जांच और कड़ी मेहनत के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गायब और चोरी हुए 151 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस लाइन में आयोजित हुआ वितरण कार्यक्रम रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान, पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश द्विवेदी ने इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंपा। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। दिलचस्प बात यह है कि बरामद किए गए इन मोबाइलों के मालिकों में आम नागरिकों के साथ-साथ दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे। होली से पहले मिला 'डिजिटल' तोहफा अपना फोन वापस पाने वाली एक महिला ने भावुक होते हुए बताया: "जब मेरा फोन खोया था, तो मुझे बहुत दुख हुआ था और मैंने दोबारा मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन होली के त्योहार से ठीक पहले पुलिस ने फोन वापस दिलाकर मुझे सबसे बड़ा सरप्राइज दिया है। यह किसी तोहफे से कम नहीं है।" SP ने टीम को दी शाबाशी पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने इस सफलता पर पुलिस टीम और सर्विलांस सेल के कार्य की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य न केवल अपराध रोकना है, बल्कि जनता की खोई हुई वस्तुओं को उन तक पहुंचाकर उनका विश्वास जीतना भी है। मुख्य आंकड़े: बरामद मोबाइल: 151 कुल अनुमानित कीमत: ₹35 लाख पिछला रिकॉर्ड: पिछले वर्ष भी पुलिस ने लगभग 1000 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे थे।
शाहजहांपुर पुलिस का 'होली गिफ्ट': 151 परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, ₹35 लाख के मोबाइल बरामद रिपोर्टर:- अमित दीक्षित जिला ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर: रंगों के त्योहार होली से पहले शाहजहांपुर पुलिस ने आम जनता को एक बड़ा तोहफा दिया है। पुलिस की सर्विलांस टीम ने सघन जांच और कड़ी मेहनत के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गायब और चोरी हुए 151 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस लाइन में आयोजित हुआ वितरण कार्यक्रम रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान, पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश द्विवेदी ने इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंपा। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। दिलचस्प बात यह है कि बरामद किए गए इन मोबाइलों के मालिकों में आम नागरिकों के साथ-साथ दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे। होली से पहले मिला 'डिजिटल' तोहफा अपना फोन वापस पाने वाली एक महिला ने भावुक होते हुए बताया: "जब मेरा फोन खोया था, तो मुझे बहुत दुख हुआ था और मैंने दोबारा मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन होली के त्योहार से ठीक पहले पुलिस ने फोन वापस दिलाकर मुझे सबसे बड़ा सरप्राइज दिया है। यह किसी तोहफे से कम नहीं है।" SP ने टीम को दी शाबाशी पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने इस सफलता पर पुलिस टीम और सर्विलांस सेल के कार्य की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य न केवल अपराध रोकना है, बल्कि जनता की खोई हुई वस्तुओं को उन तक पहुंचाकर उनका विश्वास जीतना भी है। मुख्य आंकड़े: बरामद मोबाइल: 151 कुल अनुमानित कीमत: ₹35 लाख पिछला रिकॉर्ड: पिछले वर्ष भी पुलिस ने लगभग 1000 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे थे।
- Post by Asha Rani1
- शाहजहाँपुर में 151 मोबाइल बरामद, 35 लाख की संपत्ति मालिकों को सौंपी शाहजहाँपुर, 02 मार्च 2026। जनपद पुलिस की सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम/चोरी हुए 151 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस की सराहना की। शिकायत से बरामदगी तक गुम मोबाइल फोन के संबंध में शिकायतकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करते हैं। सर्विलांस सेल द्वारा तकनीकी मॉनिटरिंग कर मोबाइल ट्रैक किए जाते हैं। सत्यापन उपरांत बरामद मोबाइल संबंधित स्वामियों को सौंपे जाते हैं। CEIR पोर्टल से करें ब्लॉक दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर कोई भी नागरिक अपने गुम/चोरी मोबाइल को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है। पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें तथा सिम को बंद कराकर दोबारा जारी कराएं, जिससे दुरुपयोग रोका जा सके। टीम का सराहनीय योगदान बरामदगी में सर्विलांस सेल टीम, एसओजी टीम तथा विभिन्न थानों के साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील: मोबाइल गुम होने पर देरी न करें, तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से शीघ्र बरामदगी संभव हो सके।2
- शाहजहांपुर। होली पर्व से पहले जनपद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 151 गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पिछले कुछ समय से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मोबाइल गुमशुदगी व चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए सर्विलांस सेल व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने गुम व चोरी हुए मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर तकनीकी आधार पर ट्रेस किया। गहन छानबीन के बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 151 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों के स्वामियों में आम नागरिकों के साथ दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस टीम का आभार जताया। एक महिला ने भावुक होकर बताया कि मोबाइल खोने पर वह काफी दुखी थीं और मिलने की उम्मीद छोड़ चुकी थीं। होली से पहले मोबाइल वापस मिलना उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि होली से पहले 151 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपना पुलिस की सक्रियता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी लगभग एक हजार मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित लोगों को लौटाए गए थे। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।1
- रिपोर्टर:- अमित दीक्षित जिला ब्यूरो चीफ पीलीभीत। जनपद के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जमीन के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यहां चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस हमले में मृतक को बचाने आए पत्नी और बच्चों समेत परिवार के 5 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वारदात का विवरण जानकारी के मुताबिक, किशनपुर गांव में चचेरे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। पहले जमकर मारपीट की गई और फिर धारदार हथियारों से प्रहार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। बीच- बचाव करने आए परिजनों को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। हिरासत: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ: पकड़े गए लोगों से दियोरिया कोतवाली में सघन पूछताछ जारी है। घायल: सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। "जमीन विवाद के चलते यह दुखद घटना हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।" — पुलिस प्रशासन1
- Post by Dharma Veer1
- आगामी लाट साहब जुलूस रिहर्सल* *जनपद- शाहजहाँपुर* *दिनांक- 01.03.2026* *“आगामी ‘बड़े व छोटे लाट साहब’ जुलूस को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी महोदय, शाहजहाँपुर व पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहाँपुर द्वारा व्यापक रिहर्सल कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।“* आज दिनांक 01.03.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, जनपर शाहजहाँपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी परंपरागत ‘बड़े लाट साहब’ एवं ‘छोटे लाट साहब’ जुलूस के सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत व्यापक स्तर पर रिहर्सल एवं स्थलीय निरीक्षण किया गया। रिहर्सल कार्यक्रम में नगर आयुक्त महोदय, सिटी मजिस्ट्रेट महोदय, एडीएम(ई) महोदय, एडीएम(एफआर) महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय तथा क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा जुलूस के निर्धारित मार्ग का भ्रमण कर समस्त सुरक्षा एवं व्यवस्थात्मक बिंदुओं का गहन परीक्षण किया गया । रिहर्सल के दौरान जुलूस मार्ग पर स्थापित बैरिकेडिंग, डाइवर्जन प्वाइंट, पार्किंग स्थल, कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, एम्बुलेंस प्वाइंट, अग्निशमन वाहन की तैनाती, प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया । यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रस्तावित रूट डायवर्जन योजना की समीक्षा की गई । श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिहर्सल में लगाए गए पुलिस बल एवं अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण की ड्यूटी का स्थलीय सत्यापन किया गया । प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कार्मिकों से संवाद कर उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी ली गई तथा उन्हें भीड़ प्रबंधन, अफवाह नियंत्रण, आपात स्थिति से निपटने, महिला सुरक्षा एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए । अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः नियंत्रित एवं संतुलित रहे । सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अफवाहजनक पोस्टों की निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तत्काल प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । ड्रोन कैमरा/सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी जुलूस मार्ग की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ रखने, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम उपलब्ध रखने हेतु निर्देशित किया गया । अग्निशमन विभाग को संवेदनशील स्थलों पर त्वरित प्रतिक्रिया हेतु सतर्क रहने को कहा गया। अंत में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी/कर्मचारी आपसी समन्वय, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी-अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे जनपद में परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके । *जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग आगामी आयोजन के दृष्टिगत पूर्णतः मुस्तैद एवं प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील की जाती है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।*4
- *“थाना कटरा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर हत्या का प्रयास करने सम्बन्धी अभियोग में वांछित बाल अपचारी को निगरानी में लिया गया ।“* उत्तर प्रदेश शासन की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेन्स की मंशा एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम तथा क्रियाशील व चिन्हित किये गये अपराधियों/वांछित/वारण्टी, अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान, रोकथाम मादक पदार्थ/अवैध शराब शस्त्र, बिक्री- निर्माण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कटरा के नेतृत्व में थाना कटरा पुलिस टीम को बडी सफलता प्राप्त हुई । *संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 01.03.2026 को वादिनी ने विपक्षी द्वारा वादिनी के पुत्र को जान से मारने की नियत से गोली मारने के सम्बन्ध में थाना कटरा पर मु0अ0सं0 57/2026 धारा 109(1)/304(2) BNS पंजीकृत कराया था । थाना कटरा पुलिस टीम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने व रोकथाम जुर्म जरायम, तलाश वांछित अपराधी में भ्रमणशील थी, तभी मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 02.03.2026 को समय करीब 11.09 बजे वांछित बाल अपचारी (उम्र करीब 15 वर्ष) को ग्राम फीलनगर मोड के पास से नियामानुसार सादा वस्त्रों में निगरानी में लिया गया । विधिक कार्यवाही करते हुए बाल अपचारी को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।4
- Post by Asha Rani1
- मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर के ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता की और से होली पर ग्रामवासी और जनपद वासियों को दी शुभकामनाएं1