शाहजहाँपुर में 151 मोबाइल बरामद, 35 लाख की संपत्ति मालिकों को सौंपी शाहजहाँपुर, 02 मार्च 2026। जनपद पुलिस की सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम/चोरी हुए 151 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस की सराहना की। शिकायत से बरामदगी तक गुम मोबाइल फोन के संबंध में शिकायतकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करते हैं। सर्विलांस सेल द्वारा तकनीकी मॉनिटरिंग कर मोबाइल ट्रैक किए जाते हैं। सत्यापन उपरांत बरामद मोबाइल संबंधित स्वामियों को सौंपे जाते हैं। CEIR पोर्टल से करें ब्लॉक दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर कोई भी नागरिक अपने गुम/चोरी मोबाइल को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है। पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें तथा सिम को बंद कराकर दोबारा जारी कराएं, जिससे दुरुपयोग रोका जा सके। टीम का सराहनीय योगदान बरामदगी में सर्विलांस सेल टीम, एसओजी टीम तथा विभिन्न थानों के साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील: मोबाइल गुम होने पर देरी न करें, तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से शीघ्र बरामदगी संभव हो सके।
शाहजहाँपुर में 151 मोबाइल बरामद, 35 लाख की संपत्ति मालिकों को सौंपी शाहजहाँपुर, 02 मार्च 2026। जनपद पुलिस की सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम/चोरी हुए 151 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस की सराहना की। शिकायत से बरामदगी तक गुम मोबाइल फोन के संबंध में शिकायतकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन
करते हैं। सर्विलांस सेल द्वारा तकनीकी मॉनिटरिंग कर मोबाइल ट्रैक किए जाते हैं। सत्यापन उपरांत बरामद मोबाइल संबंधित स्वामियों को सौंपे जाते हैं। CEIR पोर्टल से करें ब्लॉक दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर कोई भी नागरिक अपने गुम/चोरी मोबाइल को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है। पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें तथा सिम को बंद कराकर दोबारा जारी कराएं, जिससे दुरुपयोग रोका जा सके। टीम का सराहनीय योगदान बरामदगी में सर्विलांस सेल टीम, एसओजी टीम तथा विभिन्न थानों के साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील: मोबाइल गुम होने पर देरी न करें, तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से शीघ्र बरामदगी संभव हो सके।
- Post by Asha Rani1
- शाहजहाँपुर में 151 मोबाइल बरामद, 35 लाख की संपत्ति मालिकों को सौंपी शाहजहाँपुर, 02 मार्च 2026। जनपद पुलिस की सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम/चोरी हुए 151 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस की सराहना की। शिकायत से बरामदगी तक गुम मोबाइल फोन के संबंध में शिकायतकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करते हैं। सर्विलांस सेल द्वारा तकनीकी मॉनिटरिंग कर मोबाइल ट्रैक किए जाते हैं। सत्यापन उपरांत बरामद मोबाइल संबंधित स्वामियों को सौंपे जाते हैं। CEIR पोर्टल से करें ब्लॉक दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर कोई भी नागरिक अपने गुम/चोरी मोबाइल को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है। पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें तथा सिम को बंद कराकर दोबारा जारी कराएं, जिससे दुरुपयोग रोका जा सके। टीम का सराहनीय योगदान बरामदगी में सर्विलांस सेल टीम, एसओजी टीम तथा विभिन्न थानों के साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील: मोबाइल गुम होने पर देरी न करें, तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से शीघ्र बरामदगी संभव हो सके।2
- रिपोर्टर:- अमित दीक्षित जिला ब्यूरो चीफ पीलीभीत। जनपद के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जमीन के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यहां चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस हमले में मृतक को बचाने आए पत्नी और बच्चों समेत परिवार के 5 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वारदात का विवरण जानकारी के मुताबिक, किशनपुर गांव में चचेरे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। पहले जमकर मारपीट की गई और फिर धारदार हथियारों से प्रहार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। बीच- बचाव करने आए परिजनों को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। हिरासत: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ: पकड़े गए लोगों से दियोरिया कोतवाली में सघन पूछताछ जारी है। घायल: सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। "जमीन विवाद के चलते यह दुखद घटना हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।" — पुलिस प्रशासन1
- Post by Dharma Veer1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- आगामी लाट साहब जुलूस रिहर्सल* *जनपद- शाहजहाँपुर* *दिनांक- 01.03.2026* *“आगामी ‘बड़े व छोटे लाट साहब’ जुलूस को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी महोदय, शाहजहाँपुर व पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहाँपुर द्वारा व्यापक रिहर्सल कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।“* आज दिनांक 01.03.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, जनपर शाहजहाँपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी परंपरागत ‘बड़े लाट साहब’ एवं ‘छोटे लाट साहब’ जुलूस के सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत व्यापक स्तर पर रिहर्सल एवं स्थलीय निरीक्षण किया गया। रिहर्सल कार्यक्रम में नगर आयुक्त महोदय, सिटी मजिस्ट्रेट महोदय, एडीएम(ई) महोदय, एडीएम(एफआर) महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय तथा क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा जुलूस के निर्धारित मार्ग का भ्रमण कर समस्त सुरक्षा एवं व्यवस्थात्मक बिंदुओं का गहन परीक्षण किया गया । रिहर्सल के दौरान जुलूस मार्ग पर स्थापित बैरिकेडिंग, डाइवर्जन प्वाइंट, पार्किंग स्थल, कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, एम्बुलेंस प्वाइंट, अग्निशमन वाहन की तैनाती, प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया । यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रस्तावित रूट डायवर्जन योजना की समीक्षा की गई । श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिहर्सल में लगाए गए पुलिस बल एवं अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण की ड्यूटी का स्थलीय सत्यापन किया गया । प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कार्मिकों से संवाद कर उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी ली गई तथा उन्हें भीड़ प्रबंधन, अफवाह नियंत्रण, आपात स्थिति से निपटने, महिला सुरक्षा एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए । अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः नियंत्रित एवं संतुलित रहे । सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अफवाहजनक पोस्टों की निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तत्काल प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । ड्रोन कैमरा/सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी जुलूस मार्ग की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ रखने, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम उपलब्ध रखने हेतु निर्देशित किया गया । अग्निशमन विभाग को संवेदनशील स्थलों पर त्वरित प्रतिक्रिया हेतु सतर्क रहने को कहा गया। अंत में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी/कर्मचारी आपसी समन्वय, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी-अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे जनपद में परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके । *जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग आगामी आयोजन के दृष्टिगत पूर्णतः मुस्तैद एवं प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील की जाती है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।*4
- *थाना पुवायाँ पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा करतूस 315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहापुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पुंवायाँ के कुशल पर्यवेक्षण मे चलाये जा रहे अभियुक्तों के सत्यापन व अवैध हथियार के दुरूपयोग व बिक्री को रोकने हेतु सघन अभियान के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायाँ के नेतृत्व में थाना पुवायाँ पुलिस टीम को बडी सफलता हासिल दिनांक 01.03.2026 को थाना पुवायाँ पुलिस टीम क्षेत्र में रवाना होकर शान्ति व्यवस्था व रोकथाम जुर्म जरायम में क्षेत्र में भ्रमणशील थी, उसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति बदरीपुर हदीरा से आते दिखायी दिया । उस व्यक्ति को रुकने के लिये कहा तो वो सकपका कर भागने की कोशिश करने लगा तो तब पुलिस टीम ने दौड कर नियमानुसार आवश्यक बल का प्रयोग करते हुये संदिग्ध व्यक्ति को निगोही रोड से करीब 300 मीटर बदरीपुर हदीरा की तरफ पकड लिया । पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पकङे गये व्यक्ति ने अपना नाम अमित पुत्र राजकुमार उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम नवाबपुर गंगा थाना पुवायां जनपद शाहजहांपुर व जामा तलाशी से दाहिने कमर की तरफ से फैट में लगा एक अदद तमन्चा 315 बोर व पहने हुए लोवर की दाहिनी जेब से एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । अभियुक्त उपरोक्त को उसके जुर्म धारा 3/25 A Act से अवगत कराते हुए बाकायदा दिनांक 01.03.2026 को समय करीब 19.06 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को थाना पुवायाँ पर लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं ।5
- Post by Asha Rani1
- मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर के ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता की और से होली पर ग्रामवासी और जनपद वासियों को दी शुभकामनाएं1