Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऋषिकेश की IDPL पुलिस चौकी के इंचार्ज सहित सभी कर्मी सस्पेंड। The Aman Times ऋषिकेश की IDPL पुलिस चौकी इंचार्ज सहित सभी कर्मी सस्पेंड। देहरादून पुलिस कप्तान का बड़ा एक्शन! ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर ढिलाई बरतना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग में छापेमारी के दौरान बड़े स्तर पर जुआ खेलते लोग पकड़े गए, जहां से नगदी, जुआ सामग्री और शराब भी बरामद हुई। 👉 लापरवाही सामने आने पर आईडीपीएल चौकी का पूरा स्टाफ सस्पेंड 👉 चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज एसएसपी देहरादून ने साफ किया—अवैध गतिविधियों पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
ऋषिकेश की IDPL पुलिस चौकी के इंचार्ज सहित सभी कर्मी सस्पेंड। The Aman Times ऋषिकेश की IDPL पुलिस चौकी इंचार्ज सहित सभी कर्मी सस्पेंड। देहरादून पुलिस कप्तान का बड़ा एक्शन! ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर ढिलाई बरतना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग में छापेमारी के दौरान बड़े स्तर पर जुआ खेलते लोग पकड़े गए, जहां से नगदी, जुआ सामग्री और शराब भी बरामद हुई। 👉 लापरवाही सामने आने पर आईडीपीएल चौकी का पूरा स्टाफ सस्पेंड 👉 चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज एसएसपी देहरादून ने साफ किया—अवैध गतिविधियों पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने अचानक मोटरसाइकिल की गति तेज कर दी। इस पर पुलिस टीम द्वारा बैरियर लगाकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जो नीचे गिर गया। वहीं मोटरसाइकिल चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये अवैध शस्त्र पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) से अपने एक परिचित से लेकर आया था और थाना पथरी क्षेत्र में बिक्री के लिए जा रहा था। आस-पास के थानों से जानकारी करने पर यह भी ज्ञात हुआ कि संदिग्धों द्वारा पूर्व में भी थाना पथरी क्षेत्र में अवैध तमंचों की बिक्री की जा चुकी है। मामले में विस्तृत जांच जारी है। उक्त संबंध में कोतवाली खानपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1. शमशेर पुत्र महमूद, निवासी ग्राम करणपुर, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष *बरामदगी* 1. 03 अदद देशी तमंचा (.315 बोर) 2. 01 अदद देशी तमंचा (12 बोर) 3. 40 जिन्दा कारतूस (12 बोर) *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 नवीन नेगी – चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर 2. अपर उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह 3. हे0कानि0 भीम सिंह 4. कानि0 वसीम (CIU हरिद्वार)1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- गोपनीय सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग में छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में जुआ सामग्री, नगद रकम और शराब की बोतलों के साथ कई लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल उठता है—इतना बड़ा अवैध कसीनो आखिर पुलिस की नाक के नीचे कैसे चलता रहा? यही वजह रही कि दून पुलिस कप्तान ने कड़ा एक्शन लेते हुए आईडीपीएल चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया है। चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। साफ है—अवैध गतिविधियों पर लापरवाही अब भारी पड़ रही है… और दून पुलिस में जवाबदेही तय की जा रही है।1
- सहारनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई तथा बाजारों में अनावश्यक भीड़ लगाने वालों को हिदायत दी गई। साथ ही व्यापारियों व आमजन से अपील की गई की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर गश्त एवं निगरानी की जा रही है।3
- ईरान युद्ध को 1 महीना पूरा अमेरिका का लक्ष्य अभी अधूरा? क्या विश्वयुद्ध की तैयारी हो रही है?1
- भारतीय किसान यूनियन संग्राम के मंडल अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी ने ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया और मांग की है की टंकी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू कराई जाए जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।1
- The Aman Times मेला प्रशासन के प्रस्ताव पर सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए खड़खड़ी और श्रीयंत्र टापू के पास 2 नए पुलों को मंजूरी दे दी है। बरसात के दौरान खड़खड़ी श्मशान घाट के पास सूखी नदी में पानी आने से हर साल नुकसान होता था—अब नए पुल से राहत मिलेगी। वहीं कनखल क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए मौजूदा पुल के साथ एक और पुल बनाया जाएगा। करीब ₹25 करोड़ की लागत से बनने वाले इन पुलों से कुंभ मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था और भी सुगम होगी। 👉 मेला अधिकारी सोनिका सिंह के अनुसार, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु हरिद्वार पुलिस द्वार लगातार चेकिंग अभिजन चलाया जा रहा है। उक्त क्रम में दिनांक 27.03.2026 की रात्रि को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान गैस प्लान्ट क्षेत्र में वाहन स्वीफ्ट डिज़ायर रजि0 न0 DL 1 ZC 9721 को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। जिसमें चालक को नशे में खतरनाक तरीफे से वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा चालक का मेडिकल कराकर चालक को धारा 185 एम0वी0 एक्ट में हिरासत में लेकर वाहन सीज करने की कार्यवाही की गई। *नाम पता चालक* दानपाल पुत्र शेरराम मूल पता किशनपुर कानिया थाना रामनगर जिला नैनीताल उत्तराखण्ड व हाल पता हाउस न0 1530 गाली न0 53 मोलारबन्द एक्सटेशन मोलबन्द दक्षिण दिल्ली *कार्यवाही-* 01 वाहन स्वीफ्ट डीजायर (DL1ZC9721) *पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट कोतवाली रानीपुर 2. का0 नरेन्द्र राणा 3. का0 कुँवर राणा1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1