Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ram Kumar
More news from Sultanpur and nearby areas
- Post by Ram Kumar4
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- *पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*1
- सुल्तानपुर में जमीनी विवाद पर खूनी हमला! पूर्व मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह के समर्थकों ने सुरेश यादव के घर में घुसकर लाठी-डंडे व पिस्टल से फायरिंग की, परिवार के 6 सदस्य गंभीर घायल, एक को लखनऊ रेफर, पूरा गांव दहशत में, थानाध्यक्ष सस्पेंड! सुल्तानपुर के कल्याणपुर गांव (अखंडनगर थाना क्षेत्र) में रविवार को जमीनी विवाद के चलते पूर्व मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह के दर्जनों समर्थकों ने सुरेश यादव के घर में घुसकर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और पिस्टल से जानलेवा हमला बोल दिया, जिसमें सुरेश यादव के परिवार के 6 सदस्य (विपुल, कमलेश, सोभावती, रोशनी, संजय व फेंकू यादव) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले स्थानीय सीएचसी फिर अंबेडकर नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि एक की नाजुक हालत में लखनऊ के हायर सेंटर भेजा गया; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पूर्व मंत्री समर्थकों के साथ मौके पर दिखे, जिससे पूरा गांव दहशत में है। एसपी चारू निगम ने लापरवाही पर अखंडनगर थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह को तत्काल सस्पेंड कर दिया और जांच शुरू कर दी है। #viralvideo1
- सुल्तानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बड़ा खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान हुई मारपीट और फायरिंग में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को पहले सीएचसी अखण्डनगर में भर्ती कराया गया, जहां से दो घायलों को गंभीर हालत में लखनऊ और एक घायल को टांडा पीजीआई, अंबेडकरनगर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीसरे भाई की मौत के बाद संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार के भीतर विवाद चल रहा था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस ने इस मामले में 13 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस वीडियो में आप देखेंगे घटना से जुड़ी पूरी जानकारी और पुलिस अधीक्षक चारु निगम की बाइट।1
- Pratapgarh News || “मैं नहीं, लेकिन तुम” के संदेश के साथ NSS विशेष शिविर का हुआ समापन प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी क्षेत्र स्थित श्रीमती पनाऊ देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय केवटली में राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत ढखवा के चौकी इंचार्ज अवधराज यादव मौजूद रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवम त्रिपाठी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक राम लवट यादव ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शिविरार्थियों द्वारा मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके बाद अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। प्रबंधक राम लवट यादव ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर में विद्यार्थियों ने समाज सेवा और जन जागरूकता के कार्यों में सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को देश सेवा और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य “मैं नहीं, लेकिन तुम” के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रमाधिकारी डॉ. राम शिरोमणि यादव ने सात दिवसीय शिविर में हुए सामुदायिक कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कार्यक्रमाधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना और उसके उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राजनीतिशास्त्र के प्रवक्ता माताफेर यादव ने किया। समापन अवसर पर शिविरार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में शिविर के औपचारिक समापन की घोषणा की गई और सभी शिविरार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। प्रतापगढ़ से विकास मिश्र की रिपोर्ट...1
- सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कॉफी पीते नजर आए हैं उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और ईरानी मीडिया को आईना दिखाने का काम कर रही है।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1