Shuru
Apke Nagar Ki App…
Aaj hamare gaon mein dehant Ho Gaya Hai ek bujurg mahila ka aap log support kijiye follow kijiye
Vijay kumar
Aaj hamare gaon mein dehant Ho Gaya Hai ek bujurg mahila ka aap log support kijiye follow kijiye
More news from Bihar and nearby areas
- लोकेशन ,,,,,,, समस्तीपुर अरविंद कुमार स्लग,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, समस्तीपुर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पटेल मैदान में 15 अगस्त समारोह की तैयारी परेड का किया निरीक्षण। एंकर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, समस्तीपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य राजकीय समारोह की तैयारियों के क्रम में आज जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह द्वारा पटेल मैदान, समस्तीपुर में आयोजित तैयारी परेड (रिहर्सल) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा परेड में शामिल प्रत्येक प्लाटून का बारीकी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने परेड की तैयारी, प्लाटून की अनुशासनबद्धता, कदमताल, वर्दी एवं समग्र प्रस्तुति का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जिले का महत्वपूर्ण राजकीय समारोह है। समारोह के दौरान प्रोटोकॉल, अनुशासन एवं निर्धारित कार्यक्रमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित मानकों एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने परेड से संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अंतिम समारोह के दौरान परेड का संचालन, प्लाटून की प्रस्तुति, मार्चिंग, सलामी एवं अन्य निर्धारित गतिविधियां पूर्ण समन्वय एवं अनुशासन के साथ सुनिश्चित की जाएं। साथ ही समारोह स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को भी समय रहते पूर्ण करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह ने भी तैयारी परेड का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को परेड के दौरान अनुशासन, तालमेल एवं निर्धारित प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परेड की गतिविधियों को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ करें तथा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री राकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री के.के. दिवाकर सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- समस्तीपुर के,*ताजपुर प्रखंड कार्यालय पर खेग्रामस का अनिश्चितकालीन सामूहिक सत्याग्रह शुरू* बुलडोजर राज के खिलाफ गरीबों, मजदूरों और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले ताजपुर में जुलूस निकालकर प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन सामूहिक सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया।1
- सावन का पावन महीना महादेव बाबा बैद्यनाथ धाम दर्शन लाखो कावर रोज बाबा दरवार मे पहुंच रहा है1
- आज हमारे बछवाड़ा की धरती पर बेगूसराय के DM बेगूसराय जिले के वर्तमान जिलाधिकारी (DM) श्री श्रीकांत शास्त्री जी ने पूरा मार्केट मैं बच्चों के साथ हर घर तिरंगा घुमाए 🙏🏽👍🏽👍🏽👍🏽 पहली बार लगा है DM के रूप एक इंसान आया है, और हमारी प्यारे देश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की हर्तिक बधाई, जय हिन्द जय भारत 🙏🏽हर घर तिरंगा 👍🏽👍🏽👍🏽1
- BSEIDC को भेजी गई RTI का आज तक नहीं मिला जवाब, क्या सूचना का अधिकार भी बन गया है 'डेट पर डेट' की व्यवस्था? बेगूसराय: बछवाड़ा प्रखंड के अरवा में, "अरवा नवीन विद्यालय" के निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए 15 जून 2026 को बिहार शिक्षा परियोजना एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (BSEIDC) के समक्ष सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत आवेदन दिया गया था। आवेदन में विद्यालय निर्माण से जुड़े दस्तावेज़ एवं अन्य आवश्यक सूचनाएँ मांगी गई थीं। लेकिन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद आज तक कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई और न ही कोई लिखित उत्तर प्राप्त हुआ। इस बीच अरवा नवीन विद्यालय का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो चुका है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जब निर्माण कार्य जारी है, तो मांगी गई जानकारी देने में देरी क्यों की जा रही है। यदि सब कुछ नियमों के अनुसार हो रहा है, तो सूचना देने में अनावश्यक विलंब का क्या कारण है? सूचना का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। लेकिन कई मामलों में समय पर सूचना नहीं मिलने से लोगों का भरोसा कमजोर होता है। इससे यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या सूचना का अधिकार भी अब 'डेट पर डेट' देने वाली व्यवस्था बनकर रह गया है? जबकि कानून के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर सूचना उपलब्ध कराना अनिवार्य है। समय सीमा बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने के कारण अब इस मामले में प्रथम अपील (First Appeal) दायर करने की तैयारी की जा रही है। आवेदक का कहना है कि यदि प्रथम अपील के बाद भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई, तो आगे सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया जाएगा। यह मामला केवल एक RTI आवेदन का नहीं, बल्कि सूचना के अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और सरकारी जवाबदेही से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न भी है। संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे कानून के अनुरूप शीघ्र सूचना उपलब्ध कराकर पारदर्शिता सुनिश्चित करें।1
- जिलाधिकारी ने ताजपुर-बख्तियारपुर परियोजना एवं गंगा के कटाव प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थल निरीक्षण! समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा जिले में संचालित महत्वपूर्ण विकास एवं आधारभूत संरचना से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के क्रम में ताजपुर-बख्तियारपुर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों का भ्रमण कर निर्माण कार्य की प्रगति, भूमि से संबंधित मामलों तथा परियोजना के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। स्थल निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं से परियोजना के कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली तथा कार्यों में आ रही कठिनाइयों एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने तथा परियोजना के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा गंगा नदी के कटाव प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नदी के कटाव की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया। साथ ही, मौके पर किए जा रहे कटाव निरोधक कार्यों का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं से कटाव निरोधक कार्यों की तकनीकी स्थिति, कार्य की प्रगति तथा नदी के जलस्तर एवं कटाव की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक एवं कटाव निरोधक उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गंगा नदी के कटाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर आवश्यकतानुसार कटाव निरोधक एवं सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। उन्होंने अभियंताओं को स्थल की परिस्थितियों का नियमित तकनीकी आकलन करने तथा आवश्यकता के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि कटाव प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं अभियंता लगातार क्षेत्र में निगरानी रखते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। स्थल निरीक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री प्रवीण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर श्री राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, पटोरी श्री विकास कुमार पांडेय, संबंधित परियोजनाओं के अभियंतागण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं के कार्यों में अपेक्षित गति लाने तथा गंगा नदी के कटाव से प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।1
- Aaj hamare gaon mein dehant Ho Gaya Hai ek bujurg mahila ka aap log support kijiye follow kijiye1