Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर के,*ताजपुर प्रखंड कार्यालय पर खेग्रामस का अनिश्चितकालीन सामूहिक सत्याग्रह शुरू* बुलडोजर राज के खिलाफ गरीबों, मजदूरों और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले ताजपुर में जुलूस निकालकर प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन सामूहिक सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया।
Anil shriwastav
समस्तीपुर के,*ताजपुर प्रखंड कार्यालय पर खेग्रामस का अनिश्चितकालीन सामूहिक सत्याग्रह शुरू* बुलडोजर राज के खिलाफ गरीबों, मजदूरों और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले ताजपुर में जुलूस निकालकर प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन सामूहिक सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया।
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर के,*ताजपुर प्रखंड कार्यालय पर खेग्रामस का अनिश्चितकालीन सामूहिक सत्याग्रह शुरू* बुलडोजर राज के खिलाफ गरीबों, मजदूरों और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले ताजपुर में जुलूस निकालकर प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन सामूहिक सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया।1
- आज हमारे बछवाड़ा की धरती पर बेगूसराय के DM बेगूसराय जिले के वर्तमान जिलाधिकारी (DM) श्री श्रीकांत शास्त्री जी ने पूरा मार्केट मैं बच्चों के साथ हर घर तिरंगा घुमाए 🙏🏽👍🏽👍🏽👍🏽 पहली बार लगा है DM के रूप एक इंसान आया है, और हमारी प्यारे देश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की हर्तिक बधाई, जय हिन्द जय भारत 🙏🏽हर घर तिरंगा 👍🏽👍🏽👍🏽1
- BSEIDC को भेजी गई RTI का आज तक नहीं मिला जवाब, क्या सूचना का अधिकार भी बन गया है 'डेट पर डेट' की व्यवस्था? बेगूसराय: बछवाड़ा प्रखंड के अरवा में, "अरवा नवीन विद्यालय" के निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए 15 जून 2026 को बिहार शिक्षा परियोजना एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (BSEIDC) के समक्ष सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत आवेदन दिया गया था। आवेदन में विद्यालय निर्माण से जुड़े दस्तावेज़ एवं अन्य आवश्यक सूचनाएँ मांगी गई थीं। लेकिन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद आज तक कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई और न ही कोई लिखित उत्तर प्राप्त हुआ। इस बीच अरवा नवीन विद्यालय का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो चुका है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जब निर्माण कार्य जारी है, तो मांगी गई जानकारी देने में देरी क्यों की जा रही है। यदि सब कुछ नियमों के अनुसार हो रहा है, तो सूचना देने में अनावश्यक विलंब का क्या कारण है? सूचना का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। लेकिन कई मामलों में समय पर सूचना नहीं मिलने से लोगों का भरोसा कमजोर होता है। इससे यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या सूचना का अधिकार भी अब 'डेट पर डेट' देने वाली व्यवस्था बनकर रह गया है? जबकि कानून के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर सूचना उपलब्ध कराना अनिवार्य है। समय सीमा बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने के कारण अब इस मामले में प्रथम अपील (First Appeal) दायर करने की तैयारी की जा रही है। आवेदक का कहना है कि यदि प्रथम अपील के बाद भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई, तो आगे सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया जाएगा। यह मामला केवल एक RTI आवेदन का नहीं, बल्कि सूचना के अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और सरकारी जवाबदेही से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न भी है। संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे कानून के अनुरूप शीघ्र सूचना उपलब्ध कराकर पारदर्शिता सुनिश्चित करें।1
- मोहनपुर प्रखंड के रसलपुर स्थित न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल में बुधवार को मनाया गया विश्व हाथी दिवस । मोहनपुर प्रखंड के रसलपुर स्थित न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल में बुधवार को मनाया गया विश्व हाथी दिवस । समस्तीपुर कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार सिंह ने की जबकि संचालन शिक्षक सह गंगा प्रहरी संतोष पोद्दार ने किया। कार्यक्रम में भारतीय वन्य जीव संस्थान के प्रोजेक्ट अस्सिटेंट कुणाल कुमार सिंह ने कहा कि हाथी को जंगल का इंजीनियर कहा जाता है। हाथी जहां भी जाते हैं वहां की जैव विविधता को बनाए रखने और जंगल के प्राकृतिक संतुलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक व्यस्क हाथी प्रतिदिन लगभग 18 घंटे तक भोजन करता है। और इस दौरान करीब 200 किलोग्राम से अधिक ताजी वनस्पतियों को खा सकता है। भोजन करते समय हाथी लगातार मल त्याग भी करता है।और ऐसा एक दिन में वह 16 से 18 बार करता है यही कारण है कि उसका गोबर जंगल में बीजों के प्रसार एवं नयी वनस्पतियों के उगने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हाथी इंफ्रासाऊंड और अल्ट्रासाउंड के माध्यम से एक दूसरे से संवाद करते हैं इसे इंसान सुन नहीं सकते हैं। हाथियों का मस्तिष्क लगभग 5 किलोग्राम का होता है। और यही कारण है कि इन्हें धरती के सबसे बुद्धिमान जीवो में गिना जाता है। हाथी सामाजिक जीव है और ये आमतौर पर मादा हाथी के नेतृत्व वाले झुंड में रहते हैं जबकि व्यस्क हाथी अकेले रहना पसंद करते हैं। हाथियों की आबादी धीरे-धीरे बढ़ती है क्योंकि मादा हाथी सामान्यतः चार से पांच वर्ष के अंतराल पर सिर्फ एक सावन (बच्चे) को जन्म देती है। कभी-कभी मादा हाथी बहुत ज्यादा आक्रामक भी हो जाती है। जिसका मुख्य कारण मस्ट नमक अवस्था जैसे उसके शरीर में टेस्टोसटैरोन का स्तर बढ़ जाता है। कुणाल ने बच्चों को यह भी बताया कि हाथी अक्सर मिट्टी, धूल एवं पानी के साथ स्नान करना पसंद करता है। इस कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित शिक्षक कंचन कुमारी, रजनी कुमारी, शिवानी सिंह,किट्टू कुमारी, विशाल सिंह ,रमन कुमार ,मुन्ना कुमार बाल गंगा प्रहरी के रूप में बच्चे मोनू, हॉर्स, केशव ,सौरभ , आकांक्षा अर्पिता, ऋषिकेश, रोहित, आयुष, रितिका आदि उपस्थित रहे।1
- लोकेशन ,,,,,,, समस्तीपुर अरविंद कुमार स्लग,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, समस्तीपुर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पटेल मैदान में 15 अगस्त समारोह की तैयारी परेड का किया निरीक्षण। एंकर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, समस्तीपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य राजकीय समारोह की तैयारियों के क्रम में आज जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह द्वारा पटेल मैदान, समस्तीपुर में आयोजित तैयारी परेड (रिहर्सल) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा परेड में शामिल प्रत्येक प्लाटून का बारीकी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने परेड की तैयारी, प्लाटून की अनुशासनबद्धता, कदमताल, वर्दी एवं समग्र प्रस्तुति का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जिले का महत्वपूर्ण राजकीय समारोह है। समारोह के दौरान प्रोटोकॉल, अनुशासन एवं निर्धारित कार्यक्रमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित मानकों एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने परेड से संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अंतिम समारोह के दौरान परेड का संचालन, प्लाटून की प्रस्तुति, मार्चिंग, सलामी एवं अन्य निर्धारित गतिविधियां पूर्ण समन्वय एवं अनुशासन के साथ सुनिश्चित की जाएं। साथ ही समारोह स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को भी समय रहते पूर्ण करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह ने भी तैयारी परेड का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को परेड के दौरान अनुशासन, तालमेल एवं निर्धारित प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परेड की गतिविधियों को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ करें तथा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री राकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री के.के. दिवाकर सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- भाजपा नेता व चर्चित ठेकेदार रामनरेश राय हत्याकांड: आरोपियों की तलाश में पुलिस का बड़ा एक्शन आईजी चंदन कुशवाहा पहुंचे घटनास्थल, बोले- जल्द गिरफ्त में होंगे हत्यारे सुबह की सैर बनी आखिरी सफर! भाजपा नेता रामनरेश राय की हत्या से सनसनी, आईजी ने दिया बड़ा अपडेट भाजपा नेता और चर्चित ठेकेदार रामनरेश राय की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। तिरहुत रेंज के आईजी चंदन कुशवाहा घटनास्थल पहुंचे और जांच का जायजा लिया। आईजी ने कहा कि पुलिस की कई टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शुरुआती जांच में रास्ते और जमीन विवाद, ठेकेदारी की प्रतिस्पर्धा समेत कई एंगल पर जांच चल रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्य, CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।1