logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकेशन.... पटना Slug.. लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह, सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री निशांत कुमार हुए शामिल। एंकर -राजधानी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आज लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का माहौल शुरू से ही उत्साहपूर्ण रहा। बड़ी संख्या में लव-कुश समाज के लोग, छात्र, युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस सम्मान समारोह में लव-कुश समाज के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की राजनीति और सामाजिक संरचना में लव-कुश समीकरण का हमेशा से विशेष महत्व रहा है। लव यानी कुर्मी और कुश यानी कोइरी-कुशवाहा समुदाय के गठजोड़ ने ही बिहार की सत्ता में कई बार निर्णायक बदलाव किया है। गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल 2026 को बिहार के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, वहीं मंत्री निशांत कुमार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं और 7 मई 2026 को स्वास्थ्य मंत्री बने हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि समाज ने हमेशा शिक्षा और मेहनत को प्राथमिकता दी है और युवाओं को अपनी प्रतिभा का उपयोग बिहार के निर्माण में करना चाहिए। मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि लव-कुश समाज की एकता ही बिहार की ताकत है। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी जो स्वयं कोइरी-कुशवाहा समुदाय से आते हैं और मंत्री के रूप में निशांत कुमार जो कुर्मी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं, दोनों का एक साथ एक मंच पर आना इस समीकरण के और मजबूत होने का संकेत है।

5 hrs ago
user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
Arvind Kumar News 7 Samastipur
Farmer Samastipur, Bihar•
5 hrs ago

लोकेशन.... पटना Slug.. लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह, सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री निशांत कुमार हुए शामिल। एंकर -राजधानी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आज लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का माहौल शुरू से ही उत्साहपूर्ण रहा। बड़ी संख्या में लव-कुश समाज के लोग, छात्र, युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस सम्मान समारोह में लव-कुश समाज के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की राजनीति और सामाजिक संरचना में लव-कुश समीकरण का हमेशा से विशेष महत्व रहा है। लव यानी कुर्मी और कुश यानी कोइरी-कुशवाहा समुदाय के गठजोड़ ने ही बिहार की सत्ता में कई बार निर्णायक बदलाव किया है। गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल 2026 को बिहार के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, वहीं मंत्री निशांत कुमार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं और 7 मई 2026 को स्वास्थ्य मंत्री बने हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि समाज ने हमेशा शिक्षा और मेहनत को प्राथमिकता दी है और युवाओं को अपनी प्रतिभा का उपयोग बिहार के निर्माण में करना चाहिए। मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि लव-कुश समाज की एकता ही बिहार की ताकत है। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी जो स्वयं कोइरी-कुशवाहा समुदाय से आते हैं और मंत्री के रूप में निशांत कुमार जो कुर्मी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं, दोनों का एक साथ एक मंच पर आना इस समीकरण के और मजबूत होने का संकेत है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार विधान परिषद चुनाव: जन सुराज ने 5 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, दरभंगा से एसपी राय और रवींद्र यादव मैदान में जन सुराज पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति, सारण से आफाक अहमद और दरभंगा से एसपी राय को बनाया प्रत्याशी कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीश रंजन, जबकि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रवींद्र यादव के नाम की भी घोषणा। जन सुराज पार्टी ने आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
    1
    बिहार विधान परिषद चुनाव: जन सुराज ने 5 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, दरभंगा से एसपी राय और रवींद्र यादव मैदान में
जन सुराज पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति, सारण से आफाक अहमद और दरभंगा से एसपी राय को बनाया प्रत्याशी
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीश रंजन, जबकि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रवींद्र यादव के नाम की भी घोषणा।
जन सुराज पार्टी ने आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    4 hrs ago
  • *मुक्तापुर रेल गुमटी ओवरब्रिज निर्माण कार्य का मंच ने किया निरीक्षण* समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं एप्रोच सड़क की व्यवस्था की मांग, कल्याणपुर (समस्तीपुर), 20 सितंबर 2026 समस्तीपुर रेल विस्तार एवं विकास मंच की टीम ने रविवार को मुक्तापुर रेल गुमटी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज (आरओबी) का निरीक्षण किया। मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निर्माण स्थल का जायजा लेते हुए कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा स्थानीय दुकानदारों, आम लोगों, वाहन चालकों और निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्याम किशोर सिंह से बातचीत कर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि बिजली विभाग द्वारा विद्युत पोलों को हटाकर किनारे स्थापित करने, वन विभाग द्वारा पेड़-पौधों के स्थानांतरण तथा रेल विभाग द्वारा गुमटी के समीप डायवर्सन मार्ग उपलब्ध कराने के बाद अब निर्माण कार्य में तेजी लाने की संभावनाएं बढ़ जाएगी। मंच की टीम ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने पर जोर दिया। मंच के प्रतिनिधियों ने ओवरब्रिज का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने, दोनों ओर समुचित एप्रोच सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्माण स्थल पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क को मोटरेबल (वाहन योग्य) बनाने की मांग की। साथ ही इन समस्याओं एवं मांगों को लेकर जिलाधिकारी, डीआरएम तथा अन्य संबंधित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। निरीक्षण दल में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राकेश कुमार ठाकुर, शंकर प्रसाद साह, राम विनोद पासवान, विश्वनाथ सिंह हजारी, शत्रुघ्न राय पंजी, अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन, जयलाल राय, मनोज कुमार, अशोक कुमार, मो. असगर अंसारी, मिथिलेश कुमार राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
    1
    *मुक्तापुर रेल गुमटी ओवरब्रिज निर्माण कार्य का मंच ने किया निरीक्षण*

समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं एप्रोच सड़क की व्यवस्था की मांग,

कल्याणपुर (समस्तीपुर), 20 सितंबर 2026

   समस्तीपुर रेल विस्तार एवं विकास मंच की टीम ने रविवार को मुक्तापुर रेल गुमटी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज (आरओबी) का निरीक्षण किया। मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निर्माण स्थल का जायजा लेते हुए कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा स्थानीय दुकानदारों, आम लोगों, वाहन चालकों और निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्याम किशोर सिंह से बातचीत कर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि बिजली विभाग द्वारा विद्युत पोलों को हटाकर किनारे स्थापित करने, वन विभाग द्वारा पेड़-पौधों के स्थानांतरण तथा रेल विभाग द्वारा गुमटी के समीप डायवर्सन मार्ग उपलब्ध कराने के बाद अब निर्माण कार्य में तेजी लाने की संभावनाएं बढ़ जाएगी। मंच की टीम ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने पर जोर दिया।
  मंच के प्रतिनिधियों ने ओवरब्रिज का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने, दोनों ओर समुचित एप्रोच सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्माण स्थल पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क को मोटरेबल (वाहन योग्य) बनाने की मांग की। साथ ही इन समस्याओं एवं मांगों को लेकर जिलाधिकारी, डीआरएम तथा अन्य संबंधित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
  निरीक्षण दल में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राकेश कुमार ठाकुर, शंकर प्रसाद साह, राम विनोद पासवान, विश्वनाथ सिंह हजारी, शत्रुघ्न राय पंजी, अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन, जयलाल राय, मनोज कुमार, अशोक कुमार, मो. असगर अंसारी, मिथिलेश कुमार राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    18 hrs ago
  • समस्तीपुर:महारानी HP गैस एजेंसी पटसा पर उपभोक्ताओं ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, गैस कार्ड और नकद गायब होने से हड़कंप। समस्तीपुर:महारानी HP गैस एजेंसी पटसा पर उपभोक्ताओं ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, गैस कार्ड और नकद गायब होने से हड़कंप। समस्तीपुर जिले के हसनपुर में अगर आप महारानी एचपी गैस एजेंसी, पटसा के उपभोक्ता हैं तो सावधान हो जाइए। एजेंसी पर कर्मी के भेष में कई जलसाज मौजूद हैं, जो उपभोक्ताओं के साथ विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी कर रहे हैं। ताजा मामला शनिवार का है। एक उपभोक्ता जब गैस की पर्ची कटाने एजेंसी पर गया तो अंदर से ही कर्मी द्वारा उसका गैस कार्ड और पैसा दोनों गायब कर दिया गया। काफी खोजबीन और हंगामे के बावजूद कार्ड और पैसा की रिकवरी नहीं हो पाई है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गैस के लिए उपभोक्ताओं को कई-कई घंटे लाइन में लगना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी संचालक एजेंसी चलाने में पूरी तरह असमर्थ हैं। बताया जा रहा है कि दर्जनों लोगों ने इसमें अपनी पूंजी इन्वेस्ट कर रखी है, जिसके कारण एजेंसी पर हमेशा भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है। सभी अपना-अपना स्वामित्व जताने लगते हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि जो उपभोक्ता महारानी एजेंसी के नाम बुकिंग करा देते हैं, उन्हें गैस लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जब भी गैस की गाड़ी आती है तो दर्जनों तथाकथित इन्वेस्टर अपने-अपने तरीके से गैस बेचने के जुगाड़ में लग जाते हैं, जिससे आम उपभोक्ता काफी परेशान हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि इस संबंध में कई बार वरीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अब तो हदें पार हो गई हैं, एजेंसी के अंदर से ही कार्ड और पैसे गायब होने लगे हैं। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और एचपी गैस कंपनी के अधिकारियों से इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने और एजेंसी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
    1
    समस्तीपुर:महारानी HP गैस एजेंसी पटसा पर उपभोक्ताओं ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, गैस कार्ड और नकद गायब होने से हड़कंप।
समस्तीपुर:महारानी HP गैस एजेंसी पटसा पर उपभोक्ताओं ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, गैस कार्ड और नकद गायब होने से हड़कंप।
समस्तीपुर जिले के हसनपुर में अगर आप महारानी एचपी गैस एजेंसी, पटसा के उपभोक्ता हैं तो सावधान हो जाइए। एजेंसी पर कर्मी के भेष में कई जलसाज मौजूद हैं, जो उपभोक्ताओं के साथ विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी कर रहे हैं।
ताजा मामला शनिवार का है। एक उपभोक्ता जब गैस की पर्ची कटाने एजेंसी पर गया तो अंदर से ही कर्मी द्वारा उसका गैस कार्ड और पैसा दोनों गायब कर दिया गया। काफी खोजबीन और हंगामे के बावजूद कार्ड और पैसा की रिकवरी नहीं हो पाई है।
स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गैस के लिए उपभोक्ताओं को कई-कई घंटे लाइन में लगना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी संचालक एजेंसी चलाने में पूरी तरह असमर्थ हैं। बताया जा रहा है कि दर्जनों लोगों ने इसमें अपनी पूंजी इन्वेस्ट कर रखी है, जिसके कारण एजेंसी पर हमेशा भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है। सभी अपना-अपना स्वामित्व जताने लगते हैं।
उपभोक्ताओं ने बताया कि जो उपभोक्ता महारानी एजेंसी के नाम बुकिंग करा देते हैं, उन्हें गैस लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जब भी गैस की गाड़ी आती है तो दर्जनों तथाकथित इन्वेस्टर अपने-अपने तरीके से गैस बेचने के जुगाड़ में लग जाते हैं, जिससे आम उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
कई उपभोक्ताओं ने बताया कि इस संबंध में कई बार वरीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अब तो हदें पार हो गई हैं, एजेंसी के अंदर से ही कार्ड और पैसे गायब होने लगे हैं।
उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और एचपी गैस कंपनी के अधिकारियों से इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने और एजेंसी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
    user_Pankaj Baba
    Pankaj Baba
    सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • न्यायालय से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल मोहिउद्दीन नगर पुलिस की कार्रवाई, कोर्ट वारंटी ननकी चौपाल गिरफ्तार समस्तीपुर: मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजा जान निवासी मंगल पासवान के पुत्र ननकी चौपाल के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, शाहपुर पटोरी न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
    1
    न्यायालय से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
मोहिउद्दीन नगर पुलिस की कार्रवाई, कोर्ट वारंटी ननकी चौपाल गिरफ्तार
समस्तीपुर: मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजा जान निवासी मंगल पासवान के पुत्र ननकी चौपाल के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, शाहपुर पटोरी न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • Bihar #MLCElections अनंत सिंह बनाम नीरज सिंह अब इस लड़ाई मे कूदे समर्थक सुनिए आरोप की लम्बी लिस्ट.. जिसको छोटे सरकार बोलेंगे वही जीतेगा एमएलसी चुनाव बिहार नीरज कुमार पर आरोपों की लम्बी लिस्ट बता रहे है समर्थक देखिये विडिओ
    1
    Bihar #MLCElections अनंत सिंह बनाम नीरज सिंह अब इस लड़ाई मे कूदे समर्थक सुनिए आरोप की लम्बी लिस्ट..
जिसको छोटे सरकार बोलेंगे वही जीतेगा एमएलसी चुनाव बिहार नीरज कुमार पर आरोपों की लम्बी लिस्ट बता रहे है समर्थक देखिये विडिओ
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    3 hrs ago
  • मोदी जी के सेवा संकल्प कार्यक्रम में महिला को योजना और मीटिंग के नाम पर बुलाया गया तो महिला ने पोल खोल दी मोदी जी के सेवा संकल्प कार्यक्रम में महिला को योजना और मीटिंग के नाम पर बुलाया गया तो महिला ने पोल खोल दी
    1
    मोदी जी के सेवा संकल्प कार्यक्रम में महिला को योजना और मीटिंग के नाम पर बुलाया गया तो महिला ने पोल खोल दी
मोदी जी के सेवा संकल्प कार्यक्रम में महिला को योजना और मीटिंग के नाम पर बुलाया गया तो महिला ने पोल खोल दी
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    Local News Reporter गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    6 hrs ago
  • सिंघिया में जमकर हुई मारपीट में रिटायर्ड शिक्षक घायल या PHC में भर्ती समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लगमा गांव में शौचालय की टंकी में पाइप डालने को लेकर हुए विवाद में जमकर हुई मारपीट में रिटायर्ड शिक्षक यशवंत सिंह हुए घायल या आनंद फाइनेंस में इलाज के लिए सिंघिया PHC में कराया गया भर्ती।
    1
    सिंघिया में जमकर हुई मारपीट में रिटायर्ड शिक्षक घायल या PHC में भर्ती
समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लगमा गांव में शौचालय की टंकी में पाइप डालने को लेकर हुए विवाद में जमकर हुई मारपीट में रिटायर्ड शिक्षक यशवंत सिंह हुए घायल या आनंद फाइनेंस में इलाज के लिए सिंघिया PHC में कराया गया भर्ती।
    user_Pankaj Baba
    Pankaj Baba
    सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार मे एक तरफ बाढ़ है तो एक तरफ सूखा आखिर इसका जिम्मेदार कौन नदियों मे गांद जमा हुआ है सरकार बेसुध है जनता त्रस्त है कौन जवाब देगा तेजस्वी यादब ने उठाये कई सवाल
    1
    बिहार मे एक तरफ बाढ़ है तो एक तरफ सूखा आखिर इसका जिम्मेदार कौन नदियों मे गांद जमा हुआ है सरकार बेसुध है जनता त्रस्त है कौन जवाब देगा तेजस्वी यादब ने उठाये कई सवाल
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    5 hrs ago
  • Right To Recall Pawan Jury Raghav Chadha pitches ‘Right to Recall’ to remove non-performing MPs and MLAs mid-term; asks ‘Why wait five years?’
    1
    Right To Recall Pawan Jury

Raghav Chadha pitches ‘Right to Recall’ to remove non-performing MPs and MLAs mid-term; asks ‘Why wait five years?’
    user_Sonu Kumar
    Sonu Kumar
    गायघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.