logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खुर्शीद हत्याकांड में एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत स्थित मुसहरी टोला वार्ड संख्या 03 में 27 फरवरी को हुए मोहम्मद खुर्शीद हत्याकांड में पुलिस ने एक और नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।मृतक की पत्नी नाहिदा के बयान पर जोकीहाट थाना में कांड संख्या 78/26 दर्ज किया गया है। इस मामले में 17 लोगों को नामजद तथा 15–20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस इस मामले में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भगवानपुर मुसहरी टोला वार्ड संख्या 03 निवासी सोहित ऋषिदेव (23 वर्ष), पिता नागेश्वर ऋषिदेव के रूप में हुई है। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया।थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है और जल्द ही सभी फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी सोमवार के देर संध्या किया था।

8 hrs ago
user_अल्लामा ग़ज़ाली
अल्लामा ग़ज़ाली
Artist जोकीहाट, अररिया, बिहार•
8 hrs ago
0c1ed486-401d-4dab-8c4f-d8a2f9b0f29a

खुर्शीद हत्याकांड में एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत स्थित मुसहरी टोला वार्ड संख्या 03 में 27 फरवरी को हुए मोहम्मद खुर्शीद हत्याकांड में पुलिस ने एक और नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।मृतक की पत्नी नाहिदा के बयान पर जोकीहाट थाना में कांड संख्या 78/26 दर्ज किया गया है। इस मामले में 17 लोगों को नामजद तथा 15–20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस इस मामले में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भगवानपुर मुसहरी टोला वार्ड संख्या 03 निवासी सोहित ऋषिदेव (23 वर्ष), पिता नागेश्वर ऋषिदेव के रूप में हुई है। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया।थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है और जल्द ही सभी फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी सोमवार के देर संध्या किया था।

More news from बिहार and nearby areas
  • अररिया के गैरा पंचायत में अवैध खाद से भरा ट्रक पकड़ा, कृषि विभाग ने शुरू की जांच अररिया/अल्लामा ग़ज़ाली अररिया जिले के गैरा पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से ले जाई जा रही खाद की खेप को प्रशासन ने पकड़ा है। जानकारी के अनुसार एक ट्रक में बड़ी मात्रा में खाद लोड कर लाई जा रही थी, जो वैशाली जिले से अररिया की ओर आ रही थी। ट्रक चालक से जब खाद से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि ट्रक में लदी खाद की प्रत्येक बोरी करीब 45 किलोग्राम की है। गुप्त सूचना के आधार पर कृषि विभाग की टीम ने बड़ी कारवाई की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि खाद की गुणवत्ता, स्रोत और परिवहन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कृषि विभाग के अनुसार यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि किसानों को नकली या अवैध खाद से बचाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    अररिया के गैरा पंचायत में अवैध खाद से भरा ट्रक पकड़ा, कृषि विभाग ने शुरू की जांच
अररिया/अल्लामा ग़ज़ाली 
अररिया जिले के गैरा पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से ले जाई जा रही खाद की खेप को प्रशासन ने पकड़ा है। जानकारी के अनुसार एक ट्रक में बड़ी मात्रा में खाद लोड कर लाई जा रही थी, जो वैशाली जिले से अररिया की ओर आ रही थी। ट्रक चालक से जब खाद से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
बताया जा रहा है कि ट्रक में लदी खाद की प्रत्येक बोरी करीब 45 किलोग्राम की है। गुप्त सूचना के आधार पर कृषि विभाग की टीम ने बड़ी कारवाई की है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि खाद की गुणवत्ता, स्रोत और परिवहन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
कृषि विभाग के अनुसार यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि किसानों को नकली या अवैध खाद से बचाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_अल्लामा ग़ज़ाली
    अल्लामा ग़ज़ाली
    Artist जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Danish Alam
    1
    Post by Danish Alam
    user_Danish Alam
    Danish Alam
    जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Md firoz Alam
    1
    Post by Md firoz Alam
    user_Md firoz Alam
    Md firoz Alam
    जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by Rambalam Patel
    1
    Post by Rambalam Patel
    user_Rambalam Patel
    Rambalam Patel
    Accountant कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Araria News
    1
    Post by Araria News
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    5 hrs ago
  • Post by SANJARUL
    1
    Post by SANJARUL
    user_SANJARUL
    SANJARUL
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Chandankumarpaswan Paswan
    1
    Post by Chandankumarpaswan Paswan
    user_Chandankumarpaswan Paswan
    Chandankumarpaswan Paswan
    Araria, Bihar•
    10 hrs ago
  • जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, 1500–1600 रुपये तक वसूली जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के सिलेंडर निर्धारित कीमत से काफी अधिक दरों पर बेचे जा रहे हैं।मंगलवार को जोकीहाट के मुख्य बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कई दुकानों में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 1500 से 1600 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायत सामने आई है। इससे आम लोगों को पवित्र माह रमजान के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पथराबाड़ी गांव निवासी जिम्मी अशरफ ने बताया कि उन्हें मजबूरी में जोकीहाट बाजार से 1500 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ा। उन्होंने कहा कि समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई उपभोक्ता अधिक कीमत चुकाने को मजबूर हैं।उन्होंने बताया कि इससे पहले उपभोक्ताओं को लगभग 1000 रुपये के आसपास आसानी से गैस सिलेंडर मिल जाता था। हालांकि हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कीमतों में अचानक हुई वृद्धि से उनके घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कुछ जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिसके कारण कीमतें काफी बढ़ गई हैं।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम बलवीर दास ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता या ब्लैक मार्केटिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, 1500–1600 रुपये तक वसूली
जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली 
जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के सिलेंडर निर्धारित कीमत से काफी अधिक दरों पर बेचे जा रहे हैं।मंगलवार को जोकीहाट के मुख्य बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कई दुकानों में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 1500 से 1600 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायत सामने आई है। इससे आम लोगों को पवित्र माह रमजान के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पथराबाड़ी गांव निवासी जिम्मी अशरफ ने बताया कि उन्हें मजबूरी में जोकीहाट बाजार से 1500 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ा। उन्होंने कहा कि समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई उपभोक्ता अधिक कीमत चुकाने को मजबूर हैं।उन्होंने बताया कि इससे पहले उपभोक्ताओं को लगभग 1000 रुपये के आसपास आसानी से गैस सिलेंडर मिल जाता था। हालांकि हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कीमतों में अचानक हुई वृद्धि से उनके घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कुछ जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिसके कारण कीमतें काफी बढ़ गई हैं।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम बलवीर दास ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता या ब्लैक मार्केटिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_अल्लामा ग़ज़ाली
    अल्लामा ग़ज़ाली
    Artist जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.