एसडीएस कॉलेज में छात्रों का धरना-प्रदर्शन 19 फरवरी को, मनमानी शुल्क और अव्यवस्था के खिलाफ उठेगी आवाज अरवल। जिले के एसडीएस कॉलेज में छात्रों के बीच बढ़ती नाराजगी अब खुलकर सामने आ गई है। कॉलेज में नामांकन और परीक्षा फॉर्म के नाम पर मनमानी शुल्क वसूली, स्टाफ के गलत व्यवहार और छात्र हितों की अनदेखी के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने 19 फरवरी 2026 को दिन में 11 बजे कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय द्वारा तय शुल्क से अलग कॉलेज प्रशासन अधिक पैसे लेता है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। इसके साथ ही कॉलेज के कर्मचारियों का रवैया भी छात्रों के प्रति सहयोगात्मक नहीं है। कई बार समस्याओं को लेकर छात्र नेताओं ने प्राचार्य से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में न तो पढ़ाई की समुचित व्यवस्था है, न खेलकूद और न ही कोई कौशल विकास गतिविधियां कराई जाती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि कॉलेज में कोई छात्र संगठन सक्रिय नहीं है, जिसके कारण छात्रों की समस्याएं समय पर सामने नहीं आ पातीं और उनका समाधान भी नहीं हो पाता। छात्र नेता विजय यादव के नेतृत्व में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजनकर्ता रितेश कुमार ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे 19 फरवरी को निर्धारित समय पर कॉलेज परिसर में पहुंचकर अपनी समस्याओं और मांगों को खुलकर रखें, ताकि प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंच सके। छात्रों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

- अरवल। जिले में नेशनल हाईवे-139 पर लगातार लगने वाले जाम से परेशान लोगों की आवाज अब तेज होती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर अरवल विकास मंच की ओर से ब्लॉक परिसर में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष एवं रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मनोज सिंह यादव ने कहा कि NH-139 पर लगने वाले भीषण जाम के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। अरवल शहर से लेकर बैदराबाद, वलिदाद, मेहंदिया, बेलसार, कलेर, प्रसादी और इंग्लिश सहित लगभग सभी बाजारों में स्थिति भयावह बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार से आने वाले बालू लदे ट्रकों की आवाजाही के कारण अरवल जिला जाम का केंद्र बन गया है, जिससे लोगों को घंटों तक सड़कों पर फंसे रहना पड़ता है। मंच अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बालू उठाव वाले ट्रकों के लिए सोन नदी के किनारे एक निर्धारित डिपो बनाया जाए। वहां से समय-सीमा के अनुसार ट्रकों को नेशनल हाईवे पर छोड़ा जाए, ताकि जाम की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके और आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जाम के कारण स्वास्थ्य सेवाओं, स्कूल जाने वाले बच्चों और दैनिक कामकाज करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी और स्थानीय विधायक पर भी इस गंभीर समस्या पर उदासीन रहने का आरोप लगाया। बैठक में जनार्दन सिंह, ओमप्रकाश पप्पू, कामेश्वर यादव, सुभाष सिंह, सुदर्शन यादव, गोवर्धन यादव, मंटू कुमार, रजनीश कुमार, धनंजय कुमार सिंह समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे और जाम की समस्या के जल्द समाधान की मांग की।1
- बिहार राज्य के राजस्व कर्मचारी पुनः बैठे धारणा पर आरा, भोजपुर1
- बिहार राज्य के राजस्व कर्मचारी पुनः बैठे धारणा पर आरा, भोजपुर1
- Post by Suraj kumar1
- हसपुरा, औरंगाबाद, शंकरपुर गांव के 22 वर्षीय युवक की मौत ट्रक के चपेट में आने से हो गई1
- डीजे के लिए संपर्क करें किसी भी शुभ अवसर पर mob- 93412 269481
- जहानाबाद में सदस्यता अभियान को लेकर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश कमिटी द्वारा नियुक्त जिला सदस्यता प्रभारी का आगमन हुआ, जिनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। सदस्यता अभियान को गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को लक्ष्य निर्धारित कर सक्रिय रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तरीय कमिटी गठन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर ही पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।1
- अरवल आगलगी में देखी जा रही प्रशासन के घोर लापरवाही, रात में एलटी तार गिरने से शॉर्ट सर्किट होकर लगी आग दो गाड़ी जलकर खाक, पुआल के टाल में भी लगी आग, अब तक ना पहुंची मानिकपुर थाने की पुलिस और ना ही बिजली विभाग। छतोई गांव की घटना1