अरवल में NH-139 जाम की समस्या पर गरजी आवाज, समाधान के लिए प्रशासन से उठी मांग अरवल। जिले में नेशनल हाईवे-139 पर लगातार लगने वाले जाम से परेशान लोगों की आवाज अब तेज होती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर अरवल विकास मंच की ओर से ब्लॉक परिसर में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष एवं रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मनोज सिंह यादव ने कहा कि NH-139 पर लगने वाले भीषण जाम के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। अरवल शहर से लेकर बैदराबाद, वलिदाद, मेहंदिया, बेलसार, कलेर, प्रसादी और इंग्लिश सहित लगभग सभी बाजारों में स्थिति भयावह बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार से आने वाले बालू लदे ट्रकों की आवाजाही के कारण अरवल जिला जाम का केंद्र बन गया है, जिससे लोगों को घंटों तक सड़कों पर फंसे रहना पड़ता है। मंच अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बालू उठाव वाले ट्रकों के लिए सोन नदी के किनारे एक निर्धारित डिपो बनाया जाए। वहां से समय-सीमा के अनुसार ट्रकों को नेशनल हाईवे पर छोड़ा जाए, ताकि जाम की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके और आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जाम के कारण स्वास्थ्य सेवाओं, स्कूल जाने वाले बच्चों और दैनिक कामकाज करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी और स्थानीय विधायक पर भी इस गंभीर समस्या पर उदासीन रहने का आरोप लगाया। बैठक में जनार्दन सिंह, ओमप्रकाश पप्पू, कामेश्वर यादव, सुभाष सिंह, सुदर्शन यादव, गोवर्धन यादव, मंटू कुमार, रजनीश कुमार, धनंजय कुमार सिंह समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे और जाम की समस्या के जल्द समाधान की मांग की।

- अरवल। जिले में नेशनल हाईवे-139 पर लगातार लगने वाले जाम से परेशान लोगों की आवाज अब तेज होती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर अरवल विकास मंच की ओर से ब्लॉक परिसर में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष एवं रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मनोज सिंह यादव ने कहा कि NH-139 पर लगने वाले भीषण जाम के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। अरवल शहर से लेकर बैदराबाद, वलिदाद, मेहंदिया, बेलसार, कलेर, प्रसादी और इंग्लिश सहित लगभग सभी बाजारों में स्थिति भयावह बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार से आने वाले बालू लदे ट्रकों की आवाजाही के कारण अरवल जिला जाम का केंद्र बन गया है, जिससे लोगों को घंटों तक सड़कों पर फंसे रहना पड़ता है। मंच अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बालू उठाव वाले ट्रकों के लिए सोन नदी के किनारे एक निर्धारित डिपो बनाया जाए। वहां से समय-सीमा के अनुसार ट्रकों को नेशनल हाईवे पर छोड़ा जाए, ताकि जाम की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके और आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जाम के कारण स्वास्थ्य सेवाओं, स्कूल जाने वाले बच्चों और दैनिक कामकाज करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी और स्थानीय विधायक पर भी इस गंभीर समस्या पर उदासीन रहने का आरोप लगाया। बैठक में जनार्दन सिंह, ओमप्रकाश पप्पू, कामेश्वर यादव, सुभाष सिंह, सुदर्शन यादव, गोवर्धन यादव, मंटू कुमार, रजनीश कुमार, धनंजय कुमार सिंह समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे और जाम की समस्या के जल्द समाधान की मांग की।1
- बिहार राज्य के राजस्व कर्मचारी पुनः बैठे धारणा पर आरा, भोजपुर1
- Bihar ke sabhi karmchari punh utre 17 sutri mango ko lekar dharne par1
- Post by Suraj kumar1
- हसपुरा, औरंगाबाद, शंकरपुर गांव के 22 वर्षीय युवक की मौत ट्रक के चपेट में आने से हो गई1
- जहानाबाद में सदस्यता अभियान को लेकर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश कमिटी द्वारा नियुक्त जिला सदस्यता प्रभारी का आगमन हुआ, जिनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। सदस्यता अभियान को गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को लक्ष्य निर्धारित कर सक्रिय रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तरीय कमिटी गठन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर ही पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।1
- सिकरियां गांव में जियर स्वामी जी महाराज का यज्ञ हुआ जिसमें बहुत सारे लोग शामिल हुए1
- अरवल आगलगी में देखी जा रही प्रशासन के घोर लापरवाही, रात में एलटी तार गिरने से शॉर्ट सर्किट होकर लगी आग दो गाड़ी जलकर खाक, पुआल के टाल में भी लगी आग, अब तक ना पहुंची मानिकपुर थाने की पुलिस और ना ही बिजली विभाग। छतोई गांव की घटना1