logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

युवकों के झुंड ने एक युवक को बीच सड़क घेर कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल, लात घुसो से पीटते दिख रहे दबंग मेरठ में युवकों के झुंड ने एक युवक को बीच सड़क घेर कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल, लात घुसो से पीटते दिख रहे दबंग मेरठ में एक युवक को घेर कर पीटने का वीडियो सोशल पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में पुलिस से बेवकूफ युवकों का झुंड एक युवक को सरेराह बेरहमी से पीटता नजर आ रहा हैं वायरल वीडियो सदर बाजार क्षेत्र का बताया जा रहा है फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है बता दे मंगलवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सदर बाजार थाना क्षेत्र के हनुमान चौक का बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि विजयनगर का रहने वाला सचिन हनुमान चौक के पास काम करता है आरोपी की दो दिन पहले कुछ युवक उसके काम करने की जगह पर बैठकर शराब पी रहे थे इसी बात को लेकर सचिन का युवकों से विवाद हो गया था इसी रंजिश के चलते युवकों ने बीच सड़क उसे पर हमला कर दिया दबंग की इस करतूत को किसी शख्स ने मोबाइल में कैद किया जिसमें दबंग बेरहमी से सचिन के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है

6 hrs ago
user_पत्रकार आसिफ हुसैन
पत्रकार आसिफ हुसैन
Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

युवकों के झुंड ने एक युवक को बीच सड़क घेर कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल, लात घुसो से पीटते दिख रहे दबंग मेरठ में युवकों के झुंड ने एक युवक को बीच सड़क घेर कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल, लात घुसो से पीटते दिख रहे दबंग मेरठ में एक युवक को घेर कर पीटने का वीडियो सोशल पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में पुलिस से बेवकूफ युवकों का झुंड एक युवक को सरेराह बेरहमी से पीटता नजर आ रहा हैं वायरल वीडियो सदर बाजार क्षेत्र का बताया जा रहा है फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है बता दे मंगलवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सदर बाजार थाना क्षेत्र के हनुमान चौक का बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि विजयनगर का रहने वाला सचिन हनुमान चौक के पास काम करता है आरोपी की दो दिन पहले कुछ युवक उसके काम करने की जगह पर बैठकर शराब पी रहे थे इसी बात को लेकर सचिन का युवकों से विवाद हो गया था इसी रंजिश के चलते युवकों ने बीच सड़क उसे पर हमला कर दिया दबंग की इस करतूत को किसी शख्स ने मोबाइल में कैद किया जिसमें दबंग बेरहमी से सचिन के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो महिलाओं समेत नौ घायल ऊंचाहार, रायबरेली। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से दो महिलाओं और एक युवती समेत कुल नौ लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर मजरे डेलौली गांव की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम रामनरेश के दरवाजे से कार निकालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर हमला किया गया। अचानक हुई मारपीट से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना में दोनों पक्षों के कुल नौ लोग घायल बताए गए हैं, जिनमें दो महिलाएं और एक युवती भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुमित श्योरान ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो महिलाओं समेत नौ घायल
ऊंचाहार, रायबरेली। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से दो महिलाओं और एक युवती समेत कुल नौ लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।
घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर मजरे डेलौली गांव की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम रामनरेश के दरवाजे से कार निकालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर हमला किया गया।
अचानक हुई मारपीट से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना में दोनों पक्षों के कुल नौ लोग घायल बताए गए हैं, जिनमें दो महिलाएं और एक युवती भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।
कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुमित श्योरान ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौशाम्बी। पुलिस लाइन कौशाम्बी में बुधवार को क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की परेड कराई गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन और टर्नआउट का निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। परेड के दौरान पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की समस्याओं और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
    1
    कौशाम्बी। पुलिस लाइन कौशाम्बी में बुधवार को क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की परेड कराई गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन और टर्नआउट का निरीक्षण किया गया।
क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। परेड के दौरान पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की समस्याओं और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक सम्पन्न, 01 से 31 अक्टूबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक से पूर्व जनपद में 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले दस्तक अभियान की तैयारियों के संबंध में भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दोनों अभियानों को प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित किया जाए तथा अभियान से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता के साथ-साथ साफ-सफाई, जलभराव की स्थिति का निराकरण, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, मच्छरों के प्रजनन पर प्रभावी नियंत्रण तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाए तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित लक्षण वाले मरीजों की समय से जांच एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि दस्तक अभियान के दौरान आशा एवं अन्य फील्ड कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर संपर्क कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए तथा संभावित रोगियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अभियान के दौरान साफ-सफाई एवं स्वच्छता गतिविधियों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराने तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जनपद स्तर तक गतिविधियों की नियमित मॉनीटरिंग की जाए तथा अभियान की प्रगति की रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़े अभियानों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक सम्पन्न, 01 से 31 अक्टूबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक से पूर्व जनपद में 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले दस्तक अभियान की तैयारियों के संबंध में भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दोनों अभियानों को प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित किया जाए तथा अभियान से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता के साथ-साथ साफ-सफाई, जलभराव की स्थिति का निराकरण, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, मच्छरों के प्रजनन पर प्रभावी नियंत्रण तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाए तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित लक्षण वाले मरीजों की समय से जांच एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि दस्तक अभियान के दौरान आशा एवं अन्य फील्ड कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर संपर्क कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए तथा संभावित रोगियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अभियान के दौरान साफ-सफाई एवं स्वच्छता गतिविधियों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराने तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जनपद स्तर तक गतिविधियों की नियमित मॉनीटरिंग की जाए तथा अभियान की प्रगति की रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़े अभियानों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा बिजली विभाग? कौशांबी। महेवाघाट के तिवारी का पुरवा गांव में 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल करीब 25 दिनों से सड़क पर गिरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाहपुर महेवाघाट पावर हाउस को मोबाइल के माध्यम से सूचना देने के बावजूद अब तक पोल नहीं हटाया गया। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, ग्रामीण और पशु गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि कौशांबी में अधिकारियों के कार्य करने का तरीका भी सवालों के घेरे में है—क्या घटना होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी? ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल रास्ता खाली कराया जाए, विद्युत पोल को सही कराया जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश। रिपोर्ट: सत्यम कुमार चीफ एडिटर, डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा बिजली विभाग?
कौशांबी। महेवाघाट के तिवारी का पुरवा गांव में 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल करीब 25 दिनों से सड़क पर गिरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाहपुर महेवाघाट पावर हाउस को मोबाइल के माध्यम से सूचना देने के बावजूद अब तक पोल नहीं हटाया गया।
इसी रास्ते से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, ग्रामीण और पशु गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि कौशांबी में अधिकारियों के कार्य करने का तरीका भी सवालों के घेरे में है—क्या घटना होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी?
ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल रास्ता खाली कराया जाए, विद्युत पोल को सही कराया जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश।
रिपोर्ट: सत्यम कुमार
चीफ एडिटर, डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • श्री शनि देव दरबार , सेवा ही संकल्प है भावी जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र गुप्ता ऊंचाहार तृतीय पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊंचाहार रायबरेली #viral #reels #instagood #trending #nonfollowers
    1
    श्री शनि देव दरबार , सेवा ही संकल्प है 
भावी जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र गुप्ता ऊंचाहार तृतीय पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊंचाहार रायबरेली
#viral #reels #instagood #trending #nonfollowers
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अंतरजनपदीय चोर गिरोह का फतेहपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, 7 शातिर गिरफ्तार, लाखों का चोरी का माल बरामद अंतरजनपदीय चोर गिरोह का फतेहपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, 7 शातिर गिरफ्तार, लाखों का चोरी का माल बरामद फतेहपुर। जनपद में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के सफल खुलासे में फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस, सर्विलांस सेल और क्राइम डिटेक्शन टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक संगठित अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चोरी में प्रयुक्त औजार तथा एक KIA CARENS कार बरामद की गई है। इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को ₹25,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार, 4 और 16 सितंबर 2026 को कोतवाली क्षेत्र के साई बिहार कॉलोनी और शेखपुर उनवा में बंद मकानों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में मुकदमे दर्ज किए गए थे। दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 22 सितंबर को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का खुलासा किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास नागर, अनमोल सिंह, जयशिव गुप्ता, विकास निषाद, राहुल गुप्ता, मिथुन सिंह तथा दीपक उर्फ अंशू शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कथित रूप से स्वीकार किया कि वे चारपहिया वाहन से विभिन्न शहरों में जाकर बंद मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलने पर ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी के बाद नकदी और जेवरात आपस में बांट लेते थे तथा कुछ सामान कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह द्वारा मध्य प्रदेश सहित अन्य स्थानों पर भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। बरामदगी में सोने की चेन, महाराजा हार, अंगूठियां, झुमके, झाला, चांदी की बिछिया, ब्रेसलेट, गणेश-लक्ष्मी का सिक्का, ₹34,400 नकद, आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त KIA CARENS कार से पाइप रिंच, प्लास, कटर, पेचकश और सब्बल जैसे औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
    1
    अंतरजनपदीय चोर गिरोह का फतेहपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, 7 शातिर गिरफ्तार, लाखों का चोरी का माल बरामद
अंतरजनपदीय चोर गिरोह का फतेहपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, 7 शातिर गिरफ्तार, लाखों का चोरी का माल बरामद
फतेहपुर। जनपद में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के सफल खुलासे में फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस, सर्विलांस सेल और क्राइम डिटेक्शन टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक संगठित अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चोरी में प्रयुक्त औजार तथा एक KIA CARENS कार बरामद की गई है। इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को ₹25,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार, 4 और 16 सितंबर 2026 को कोतवाली क्षेत्र के साई बिहार कॉलोनी और शेखपुर उनवा में बंद मकानों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में मुकदमे दर्ज किए गए थे। दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 22 सितंबर को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का खुलासा किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास नागर, अनमोल सिंह, जयशिव गुप्ता, विकास निषाद, राहुल गुप्ता, मिथुन सिंह तथा दीपक उर्फ अंशू शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कथित रूप से स्वीकार किया कि वे चारपहिया वाहन से विभिन्न शहरों में जाकर बंद मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलने पर ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी के बाद नकदी और जेवरात आपस में बांट लेते थे तथा कुछ सामान कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह द्वारा मध्य प्रदेश सहित अन्य स्थानों पर भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।
बरामदगी में सोने की चेन, महाराजा हार, अंगूठियां, झुमके, झाला, चांदी की बिछिया, ब्रेसलेट, गणेश-लक्ष्मी का सिक्का, ₹34,400 नकद, आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त KIA CARENS कार से पाइप रिंच, प्लास, कटर, पेचकश और सब्बल जैसे औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • चोरी के बाद घर में फेंकी गई पर्ची, सहमा परिवार कुतूपुर गांव में घटना से ग्रामीणों में भी बढ़ी चिंता, पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग जगतपुर, रायबरेली। कुतूपुर गांव में बीते दिनों हुई चोरी की वारदात के बाद अब उसी परिवार के घर में पर्ची फेंके जाने का मामला सामने आया है। पर्ची मिलने के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजनों का कहना है कि बीती रात घर में एक पर्ची फेंकी गई। चोरी के बाद इस घटना से परिवार के लोग सहमे हुए हैं और रात में घर की सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है। बताया गया कि कुछ दिन पहले चोरों ने रात के समय घर को निशाना बनाया था। चोर दीवार के रास्ते घर में दाखिल हुए और तीन बक्सों के ताले तोड़कर जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच शुरू की गई थी। अब घर में पर्ची फेंके जाने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है। पर्ची किसने फेंकी और उसका उद्देश्य क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देने की बात कही है। घटना की जानकारी फैलने के बाद ग्रामीणों में भी चिंता है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने, पर्ची फेंकने वाले का पता लगाने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    1
    चोरी के बाद घर में फेंकी गई पर्ची, सहमा परिवार
कुतूपुर गांव में घटना से ग्रामीणों में भी बढ़ी चिंता, पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग
जगतपुर, रायबरेली। कुतूपुर गांव में बीते दिनों हुई चोरी की वारदात के बाद अब उसी परिवार के घर में पर्ची फेंके जाने का मामला सामने आया है। पर्ची मिलने के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजनों का कहना है कि बीती रात घर में एक पर्ची फेंकी गई। चोरी के बाद इस घटना से परिवार के लोग सहमे हुए हैं और रात में घर की सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है।
बताया गया कि कुछ दिन पहले चोरों ने रात के समय घर को निशाना बनाया था। चोर दीवार के रास्ते घर में दाखिल हुए और तीन बक्सों के ताले तोड़कर जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच शुरू की गई थी।
अब घर में पर्ची फेंके जाने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है। पर्ची किसने फेंकी और उसका उद्देश्य क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देने की बात कही है।
घटना की जानकारी फैलने के बाद ग्रामीणों में भी चिंता है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने, पर्ची फेंकने वाले का पता लगाने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के भिखियापुर गांव में कथित तौर पर खुलेआम जुए की फड़ सजने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग कथित रूप से जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया जा रहा है कि थाना पुलिस की जानकारी या संरक्षण में जुए की फड़ संचालित हो रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    1
    कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के भिखियापुर गांव में कथित तौर पर खुलेआम जुए की फड़ सजने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग कथित रूप से जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया जा रहा है कि थाना पुलिस की जानकारी या संरक्षण में जुए की फड़ संचालित हो रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मथुरा: वृंदावन में विधवा महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले साधु हिम्मत गिरी की महिलाओं ने चप्पल-लाठी से पिटाई की UP / मथुरा-वृंदावन👉👉👉 धर्म की नगरी वृंदावन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि हिम्मत गिरी नाम का एक साधु फेसबुक पर फर्जी नामों से आईडी बनाकर विधवा और निसंतान महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। महिलाओं से नजदीकी बढ़ाकर संबंध बनाता था और चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बना लेता था। बाद में वीडियो वायरल करने और बदनामी की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। डर के कारण कई पीड़ित महिलाएं शिकायत तक नहीं कर पा रही थीं। बताया जा रहा है कि करीब 100 महिलाओं को इसी तरह फंसाने का दावा किया जा रहा है। जब पीड़ित महिलाओं ने आपस में संपर्क किया तो पूरा मामला सामने आया। आक्रोशित महिलाओं ने एकजुट होकर साधु को चैतन्य विहार स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया। वहां पहुंचते ही महिलाओं ने उसके बाल पकड़ लिए और चप्पल-लाठी से जमकर पिटाई कर दी। उसे कमरे से बाहर खींचकर लात-घूसों से भी पीटा गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    1
    मथुरा: वृंदावन में विधवा महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले साधु हिम्मत गिरी की महिलाओं ने चप्पल-लाठी से पिटाई की

UP / मथुरा-वृंदावन👉👉👉 धर्म की नगरी वृंदावन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि हिम्मत गिरी नाम का एक साधु फेसबुक पर फर्जी नामों से आईडी बनाकर विधवा और निसंतान महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था।
महिलाओं से नजदीकी बढ़ाकर संबंध बनाता था और चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बना लेता था। बाद में वीडियो वायरल करने और बदनामी की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। डर के कारण कई पीड़ित महिलाएं शिकायत तक नहीं कर पा रही थीं।
बताया जा रहा है कि करीब 100 महिलाओं को इसी तरह फंसाने का दावा किया जा रहा है। जब पीड़ित महिलाओं ने आपस में संपर्क किया तो पूरा मामला सामने आया।
आक्रोशित महिलाओं ने एकजुट होकर साधु को चैतन्य विहार स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया। वहां पहुंचते ही महिलाओं ने उसके बाल पकड़ लिए और चप्पल-लाठी से जमकर पिटाई कर दी। उसे कमरे से बाहर खींचकर लात-घूसों से भी पीटा गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.