logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एआरटीओ ने की बड़ी कार्रवाई, कई वाहनों को किया सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप रायबरेली एआरटीओ प्रवर्तन ने चलाया सघन चेकिंग अभियान कई ट्रकों सहित चार स्कूली वाहनों को किया गया सीज विद्यालयों में बिना फिटनेस व कागज के चल रहे वाहनों पर कसा गया शिकंजा ओवरलोड ट्रकों को पड़कर किया गया सीज ओवरलोडेड वाहनों के मालिकों से वसूला गया लाखों का समन शुल्क आरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार के ताबड़तोड़ कार्रवाई से ओवरलोडिंग कर रहे मालिकों में मचा हड़कंप शहर के सिविल लाइन चौराहे, बरगद चौराहे सहित बछरावां व हरचंदपुर में चलाया गया चेकिंग अभियान

4 hrs ago
user_Balvant singh Press
Balvant singh Press
डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

एआरटीओ ने की बड़ी कार्रवाई, कई वाहनों को किया सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप रायबरेली एआरटीओ प्रवर्तन ने चलाया सघन चेकिंग अभियान कई ट्रकों सहित चार स्कूली वाहनों को किया गया सीज विद्यालयों में बिना फिटनेस व कागज के चल रहे वाहनों पर कसा गया शिकंजा ओवरलोड ट्रकों को पड़कर किया गया सीज ओवरलोडेड वाहनों के मालिकों से वसूला गया लाखों का समन शुल्क आरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार के ताबड़तोड़ कार्रवाई से ओवरलोडिंग कर रहे मालिकों में मचा हड़कंप शहर के सिविल लाइन चौराहे, बरगद चौराहे सहित बछरावां व हरचंदपुर में चलाया गया चेकिंग अभियान

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • क्या बेइज्जती के लिए बुलाया गया था?”—पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, कहा- मेरे विधानसभा में बिना मुझे बैठाए नहीं होगी पूजा खागा-नौबस्ता रोड के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब हुसैनगंज विधायक उषा मौर्या को पूजा में शामिल नहीं किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के अनुसार, उद्घाटन से पहले चल रही पूजा में विधायक को बैठने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया, जिससे वह नाराज हो गईं और मौके पर ही उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। विधायक उषा मौर्या ने पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उन्हें कार्यक्रम में बुलाया गया था, तो पूजा में शामिल क्यों नहीं किया गया। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “क्या मुझे यहां बेइज्जती करने के लिए बुलाया गया था?” उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए असहज स्थिति बन गई और मौजूद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई। उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यक्रम उनके विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है, ऐसे में उन्हें नजरअंदाज करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, “मेरे विधानसभा में पूजा हो रही है, मैं नहीं बैठने दूंगी अगर मुझे शामिल नहीं किया जाएगा।” इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों में समन्वय की कमी के कारण ही इस तरह के विवाद सामने आते हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का दौर जारी है।
    2
    क्या बेइज्जती के लिए बुलाया गया था?”—पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, कहा- मेरे विधानसभा में बिना मुझे बैठाए नहीं होगी पूजा
खागा-नौबस्ता रोड के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब हुसैनगंज विधायक उषा मौर्या को पूजा में शामिल नहीं किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के अनुसार, उद्घाटन से पहले चल रही पूजा में विधायक को बैठने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया, जिससे वह नाराज हो गईं और मौके पर ही उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
विधायक उषा मौर्या ने पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उन्हें कार्यक्रम में बुलाया गया था, तो पूजा में शामिल क्यों नहीं किया गया। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “क्या मुझे यहां बेइज्जती करने के लिए बुलाया गया था?” उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए असहज स्थिति बन गई और मौजूद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई।
उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यक्रम उनके विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है, ऐसे में उन्हें नजरअंदाज करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, “मेरे विधानसभा में पूजा हो रही है, मैं नहीं बैठने दूंगी अगर मुझे शामिल नहीं किया जाएगा।”
इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों में समन्वय की कमी के कारण ही इस तरह के विवाद सामने आते हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का दौर जारी है।
    user_अमित सिंह गौर 9044
    अमित सिंह गौर 9044
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, ऊंचाहार पुलिस ने 6 अप्रैल 2026 को 1400 ग्राम (1.4 किलो) अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सवैया पुरवार जाने वाले रास्ते के पास से घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान शिवगोपाल साहू (पुत्र जवाहरलाल), निवासी ग्राम दुर्गानगर (निकट कबीर बाबा चौराहा), थाना ऊंचाहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद 1400 ग्राम गांजे को जब्त कर लिया है और उसके खिलाफ थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 73/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस सफल गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक संजय यादव, मुख्य आरक्षी अभयराज सरोज और मुख्य आरक्षी कमलेश शामिल रहे।
    1
    रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, ऊंचाहार पुलिस ने 6 अप्रैल 2026 को 1400 ग्राम (1.4 किलो) अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सवैया पुरवार जाने वाले रास्ते के पास से घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान शिवगोपाल साहू (पुत्र जवाहरलाल), निवासी ग्राम दुर्गानगर (निकट कबीर बाबा चौराहा), थाना ऊंचाहार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद 1400 ग्राम गांजे को जब्त कर लिया है और उसके खिलाफ थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 73/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस सफल गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक संजय यादव, मुख्य आरक्षी अभयराज सरोज और मुख्य आरक्षी कमलेश शामिल रहे।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *अढावल में संचालित मोरंग खदाने तीन दिन से बंद चल रही है, कारण है कि ग्रामीणों ने रास्ता खोदकर बंद कर दिया , ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय लेखपाल ने खनन कारोबारियों से मिलकर उनकी आस्था को चोट पहुंचाई है, गांव किनारे स्थित शहीद बाबा की मजार से रास्ता बना दिया गया है, वही खनन कारोबारी और पट्टेधारक का तर्क है कि सारी समस्या खदान चलने के बीस दिन बाद क्यों आई, अभी तक किसी को कोई आपत्ति नहीं थी, जिस रास्ते का वह इस्तेमाल कर रहे है उसके एवज में किसानों को मुंहमांगा भुगतान किया गया है, तीन दिन से खनन प्रभावित होने के कारण उनका आर्थिक नुकसान हो रहा है, पट्टेधारकों के अनुरोध पर सदर एसडीएम , तहसीलदार , खनिज निरीक्षक , सीओ जाफरगंज, ललौली और गाजीपुर पुलिस मौके पर मौजूद रही , अज्ञात राजनीतिक दबाव के चलते फिलहाल समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो सका, एसडीएम ने केवल तीन दिन से मोरंग लादकर खड़ी गाड़ियों को निकलवाया,*
    1
    *अढावल में संचालित मोरंग खदाने तीन दिन से बंद चल रही है, कारण है कि ग्रामीणों ने रास्ता खोदकर बंद कर दिया ,  ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय लेखपाल ने खनन कारोबारियों  से मिलकर उनकी आस्था को चोट पहुंचाई है, गांव किनारे स्थित शहीद बाबा की मजार से रास्ता बना दिया गया है, वही खनन कारोबारी और पट्टेधारक का तर्क है कि सारी समस्या खदान चलने के बीस दिन बाद क्यों आई, अभी तक किसी को कोई आपत्ति नहीं थी, जिस रास्ते का वह इस्तेमाल कर रहे है उसके एवज में किसानों को मुंहमांगा भुगतान किया गया है, तीन दिन से खनन प्रभावित होने के कारण उनका आर्थिक नुकसान हो रहा है, पट्टेधारकों के अनुरोध पर सदर एसडीएम , तहसीलदार , खनिज निरीक्षक , सीओ जाफरगंज, ललौली और गाजीपुर पुलिस मौके पर मौजूद रही , अज्ञात राजनीतिक दबाव के चलते फिलहाल समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो सका, एसडीएम ने केवल तीन दिन से मोरंग लादकर खड़ी गाड़ियों को निकलवाया,*
    user_आदित्य शुक्ला
    आदित्य शुक्ला
    Singer फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • फतेहपुर जनपद में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी फतेहपुर ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ियों और एलपीजी गैस की भारी किल्लत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन प्रेषित किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने संयुक्त रूप से किया साथ ही कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कट जाना और तकनीकी खामियों के कारण उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिल और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन मीटरों की विसंगतियों को दूर नहीं किया गया, तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। हेमलता पटेल ने रसोई गैस की किल्लत पर कहा कि एक तरफ महंगाई आसमान छू रही है, दूसरी तरफ समय पर गैस सिलेंडर न मिलने से गृहणियों का बजट और रसोई का प्रबंधन पूरी तरह चरमरा गया है। सरकार को तत्काल हस्तक्षेप कर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके।" महिलाओं ने बुलंद आवाज में अपनी मांगें रखीं और कहा कि प्रीपेड मीटर की व्यवस्था ने गरीबों और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता और भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वे जनहित के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेंगे और सड़क से सदन तक जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे इस अवसर पर आईएनसीडब्लू सचिव मोहित कुमार वर्मा, कलीम उल्ला सिद्दीकी, सरला सिंह, रंजना, सुमन, रानी, उदित, संजय, हम्माद हुसैन, आकाश आदि लोग रहे |
    1
    फतेहपुर जनपद में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी फतेहपुर ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ियों और एलपीजी गैस की भारी किल्लत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन प्रेषित किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने संयुक्त रूप से किया साथ ही कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कट जाना और तकनीकी खामियों के कारण उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिल और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन मीटरों की विसंगतियों को दूर नहीं किया गया, तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। हेमलता पटेल ने रसोई गैस की किल्लत पर कहा कि एक तरफ महंगाई आसमान छू रही है, दूसरी तरफ समय पर गैस सिलेंडर न मिलने से गृहणियों का बजट और रसोई का प्रबंधन पूरी तरह चरमरा गया है। सरकार को तत्काल हस्तक्षेप कर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके।"
महिलाओं ने बुलंद आवाज में अपनी मांगें रखीं और कहा कि प्रीपेड मीटर की व्यवस्था ने गरीबों और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता और भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वे जनहित के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेंगे और सड़क से सदन तक जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे इस अवसर पर आईएनसीडब्लू सचिव मोहित कुमार वर्मा, कलीम उल्ला सिद्दीकी, सरला सिंह, रंजना, सुमन, रानी, उदित, संजय, हम्माद हुसैन, आकाश आदि लोग रहे |
    user_मो.शहीद रिपोर्टर
    मो.शहीद रिपोर्टर
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • * बिजली का तार गिरने से खेतों में लगी आग, कई किसानों की फसल जली फतेहपुर के बकेवर क्षेत्र में खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन एक बार फिर खतरे की वजह बन गई। गिरा हुआ तार सिर्फ चिंगारी नहीं था—उसने कई किसानों की महीनों की मेहनत को कुछ ही मिनटों में राख में बदल दिया। यह हादसा जितना दर्दनाक है, उतना ही बड़ा सवाल भी खड़ा करता है—क्या यह सिर्फ दुर्घटना थी या फिर लापरवाही का सीधा नतीजा? फतेहपुर जनपद की बिंदकी तहसील के बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवमई विकासखंड के सुजावलपुर और गुटईयाखेड़ा गांव के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। खेत में बिजली का तार गिरने से अचानक आग लग गई, जिससे कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।
    1
    * बिजली का तार गिरने से खेतों में लगी आग, कई किसानों की फसल जली
फतेहपुर के बकेवर क्षेत्र में खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन एक बार फिर खतरे की वजह बन गई। गिरा हुआ तार सिर्फ चिंगारी नहीं था—उसने कई किसानों की महीनों की मेहनत को कुछ ही मिनटों में राख में बदल दिया।
यह हादसा जितना दर्दनाक है, उतना ही बड़ा सवाल भी खड़ा करता है—क्या यह सिर्फ दुर्घटना थी या फिर लापरवाही का सीधा नतीजा?
फतेहपुर जनपद की बिंदकी तहसील के बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवमई विकासखंड के सुजावलपुर और गुटईयाखेड़ा गांव के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। खेत में बिजली का तार गिरने से अचानक आग लग गई, जिससे कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • payar Kiya to drna ky aapne asik ko bulane ke chakkar me tawar me chadi kisori ki mag ke meri saddi karai jaye👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏
    1
    payar Kiya to drna ky aapne asik ko bulane ke chakkar me tawar me chadi kisori ki mag ke meri saddi karai jaye👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏
    user_Saurabh Tiwari
    Saurabh Tiwari
    Salesperson बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिला मुख्यालय पर प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन मनमानी फीस वसूली पर भड़के अभिभावक, 15-25% तक बढ़ोतरी का आरोप कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी जिले में प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली के खिलाफ युवा विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिले के निजी विद्यालय अभिभावकों से मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे हैं। फीस जमा करने में देरी होने पर जुर्माना भी लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि एडमिशन, ट्यूशन, विकास शुल्क सहित अन्य मदों में 15 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। प्रवेश के समय ही बिल्डिंग, खेल, पानी, बिजली, चिकित्सा और ट्यूशन फीस के नाम पर भारी रकम वसूली जाती है, वहीं री-एडमिशन के नाम पर भी अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है। अभिभावकों की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रवेश, कॉपी-किताब और ड्रेस की खरीद में ही परिवार आर्थिक दबाव में आ जाते हैं। इसके अलावा जेनरेटर, बिजली, आईटी और मेंटेनेंस के नाम पर भी अलग-अलग शुल्क वसूले जा रहे हैं। कुछ स्कूलों में केजी से कक्षा 8 तक 2500 से 3000 रुपये मासिक फीस है, जबकि उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए 3000 से 5000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। समिति ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले पर मौन बना हुआ है, जिससे निजी स्कूल संचालकों पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं है। हर विद्यालय अपनी मर्जी से फीस तय कर रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो संगठन जिलेभर में बड़ा आंदोलन करेगा। इस दौरान संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी, आफताब, जिला अध्यक्ष कंचन मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, आनंद अवस्थी, ऋषि बाजपेई, दीप कुमार, दिनेश, संदीप मिश्रा, गणेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    जिला मुख्यालय पर प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मनमानी फीस वसूली पर भड़के अभिभावक, 15-25% तक बढ़ोतरी का आरोप
कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
जिले में प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली के खिलाफ युवा विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिले के निजी विद्यालय अभिभावकों से मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे हैं। फीस जमा करने में देरी होने पर जुर्माना भी लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि एडमिशन, ट्यूशन, विकास शुल्क सहित अन्य मदों में 15 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। प्रवेश के समय ही बिल्डिंग, खेल, पानी, बिजली, चिकित्सा और ट्यूशन फीस के नाम पर भारी रकम वसूली जाती है, वहीं री-एडमिशन के नाम पर भी अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है।
अभिभावकों की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रवेश, कॉपी-किताब और ड्रेस की खरीद में ही परिवार आर्थिक दबाव में आ जाते हैं। इसके अलावा जेनरेटर, बिजली, आईटी और मेंटेनेंस के नाम पर भी अलग-अलग शुल्क वसूले जा रहे हैं। कुछ स्कूलों में केजी से कक्षा 8 तक 2500 से 3000 रुपये मासिक फीस है, जबकि उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए 3000 से 5000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
समिति ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले पर मौन बना हुआ है, जिससे निजी स्कूल संचालकों पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं है। हर विद्यालय अपनी मर्जी से फीस तय कर रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो संगठन जिलेभर में बड़ा आंदोलन करेगा।
इस दौरान संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी, आफताब, जिला अध्यक्ष कंचन मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, आनंद अवस्थी, ऋषि बाजपेई, दीप कुमार, दिनेश, संदीप मिश्रा, गणेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_अमित सिंह गौर 9044
    अमित सिंह गौर 9044
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.