Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश/ भोपाल: बीएचईएल, दशहरा मैदान, भोपाल में आयोजित 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' अंतर्गत सावर्जनिक यात्री बसों के संचालन का शुभारंभ कार्यक्रम।
Amrendra Shukla पत्रकार
मध्य प्रदेश/ भोपाल: बीएचईएल, दशहरा मैदान, भोपाल में आयोजित 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' अंतर्गत सावर्जनिक यात्री बसों के संचालन का शुभारंभ कार्यक्रम।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश/ भोपाल: बीएचईएल, दशहरा मैदान, भोपाल में आयोजित 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' अंतर्गत सावर्जनिक यात्री बसों के संचालन का शुभारंभ कार्यक्रम।1
- *श्री गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. ने किया घाटों का निरीक्षण* *बैढ़न, विन्ध्यनगर एवं नवानगर क्षेत्र में पहुंचकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा* श्री गणेश विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. द्वारा बैढ़न, विन्ध्यनगर एवं नवानगर क्षेत्र के प्रमुख विसर्जन स्थलों और घाटों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विसर्जन मार्ग, घाटों की स्थिति, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, जल सुरक्षा तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने अनुभाग एवं थाना-चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी विसर्जन स्थलों और घाटों का पूर्व निरीक्षण कर सुरक्षा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। संवेदनशील एवं अधिक भीड़ वाले स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित स्थलों पर ही कराया जाए। घाटों पर अनावश्यक भीड़ एवं अव्यवस्था की स्थिति न बनने दी जाए। गहरे पानी वाले क्षेत्रों में लोगों को जाने से रोका जाए तथा बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए। विसर्जन जुलूसों के दौरान निर्धारित मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, आपातकालीन मार्ग खुले रखने तथा अनावश्यक वाहन भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए। डीजे एवं साउंड का उपयोग निर्धारित नियमों एवं समय-सीमा के अनुसार कराने तथा आपत्तिजनक गीत, नारे या किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी सिंगरौली पुलिस की सतत नजर रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक संदेश, अपुष्ट वीडियो अथवा आपत्तिजनक सामग्री को प्रसारित या साझा न करें। किसी भी संदिग्ध सूचना की सत्यता जांचे बिना उसे आगे न बढ़ाएं। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने अथवा भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी विन्ध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, सूबेदार श्री आशीष तिवारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सिंगरौली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि श्री गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धा के साथ अनुशासन, सुरक्षा एवं आपसी भाईचारा बनाए रखें। किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर डायल-112 अथवा सिंगरौली पुलिस कंट्रोल रूम 7049134457 पर संपर्क करें। *श्री गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. ने किया घाटों का निरीक्षण* *बैढ़न, विन्ध्यनगर एवं नवानगर क्षेत्र में पहुंचकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा* श्री गणेश विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. द्वारा बैढ़न, विन्ध्यनगर एवं नवानगर क्षेत्र के प्रमुख विसर्जन स्थलों और घाटों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विसर्जन मार्ग, घाटों की स्थिति, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, जल सुरक्षा तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने अनुभाग एवं थाना-चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी विसर्जन स्थलों और घाटों का पूर्व निरीक्षण कर सुरक्षा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। संवेदनशील एवं अधिक भीड़ वाले स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित स्थलों पर ही कराया जाए। घाटों पर अनावश्यक भीड़ एवं अव्यवस्था की स्थिति न बनने दी जाए। गहरे पानी वाले क्षेत्रों में लोगों को जाने से रोका जाए तथा बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए। विसर्जन जुलूसों के दौरान निर्धारित मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, आपातकालीन मार्ग खुले रखने तथा अनावश्यक वाहन भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए। डीजे एवं साउंड का उपयोग निर्धारित नियमों एवं समय-सीमा के अनुसार कराने तथा आपत्तिजनक गीत, नारे या किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी सिंगरौली पुलिस की सतत नजर रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक संदेश, अपुष्ट वीडियो अथवा आपत्तिजनक सामग्री को प्रसारित या साझा न करें। किसी भी संदिग्ध सूचना की सत्यता जांचे बिना उसे आगे न बढ़ाएं। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने अथवा भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी विन्ध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, सूबेदार श्री आशीष तिवारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सिंगरौली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि श्री गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धा के साथ अनुशासन, सुरक्षा एवं आपसी भाईचारा बनाए रखें। किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर डायल-112 अथवा सिंगरौली पुलिस कंट्रोल रूम 7049134457 पर संपर्क करें।1
- सिंगरौली में 2026 में भी नाले का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, कुशेड़ी की तस्वीरें खोल रही विकास के दावों की पोल विंध्य भूमि| सिंगरौली सिंगरौली। देश में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन सिंगरौली जिले के ग्रामीण अंचलों की तस्वीरें आज भी बुनियादी सुविधाओं की हकीकत बयां कर रही हैं। जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुशेड़ी में ग्रामीणों को कथित तौर पर पीने के पानी के लिए नाले के पानी पर निर्भर होना पड़ रहा है। सामने आई तस्वीरों में एक व्यक्ति नाले के किनारे पानी भरता दिखाई दे रहा है। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, गांव में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को नाले से पानी लाकर उपयोग करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में नाले का पानी पीने के लिए इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिहाज से भी गंभीर चिंता का विषय है। कागजों में विकास, जमीन पर पानी के लिए संघर्ष एक ओर गांव-गांव तक नल से जल पहुंचाने और हर परिवार को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की योजनाएं संचालित होने के दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर यदि ग्रामीणों को नाले से पानी भरकर घर ले जाना पड़ रहा है तो यह स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं और निगरानी पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का कहना है कि पीने के पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए भी उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में जिम्मेदार विभागों को मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की जरूरत है। सवाल यह है कि जब वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा जा रहा है, तब 2026 में भी ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए नाले तक जाना पड़े तो विकास का लाभ आखिर किस तक पहुंच रहा है? यदि जिम्मेदार अधिकारी इसी तरह जमीनी समस्याओं से बेखबर रहे, तो 2047 तक विकसित भारत का सपना तो दूर, ऐसी बुनियादी समस्याओं का समाधान 2080 तक भी मुश्किल नजर आएगा।1
- #सोनभद्र_ओबरा देश की ऊर्जा राजधानी का भयावह सच! बिजली उत्पादन के बीच राख, पानी और जमीन का संकट। ओबरा तापीय परियोजना से निकलने वाली राख और राख मिश्रित पानी को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि इसका असर रेणुका नदी, खेतों और आसपास के पर्यावरण पर पड़ रहा है। ग्रामीण बोले—राख उड़ने से परेशानी, पानी की गुणवत्ता और खेती पर असर की चिंता। अब सवाल—जब राख के निस्तारण की व्यवस्था मौजूद है, तो नदी और खेतों पर इसका असर क्यों? DM Sonbhadra SP Sonbhadra UPPCL #सोनभद्र #ओबरा #रेणुका_नदी #प्रदूषण #राख #पर्यावरण #जमीनी_पड़ताल #आगाज़टाइम्स1
- महामंडलेश्वर सोनभद्र , हिंदी शॉर्ट फिल्म ग्रांड रिलीजिंग मुहूर्त के अवशर पर एस एसएस होटल डाला में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री श्री सरितानन्द गिरी ( निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार ने पत्रकारों को अंगवस्त्र माला पहना कर स्वागत किया , एवं आशीर्वाद दिया1
- NH-39 की बदहाल हालत पर बड़ा सवाल: गड्ढे, झाड़ियां और सड़क किनारे बढ़ता खतरा—आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे? विंढमगंज–दुद्धी। लगातार बारिश के बाद नेशनल हाईवे-39 पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं। वहीं विंढमगंज से दुद्धी तक सड़क के दोनों किनारों की पटरियों पर झाड़ियां और घास बढ़ जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे नियमित साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई नहीं होने से कई स्थानों पर सामने से आने वाले वाहनों को देखने में परेशानी होती है। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है। हाल के सड़क हादसों के बाद ग्रामीणों में सड़क की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब वाहन चालक सड़क से जुड़े टैक्स और टोल का भुगतान करते हैं, तो सड़क की नियमित मरम्मत, गड्ढों की भराई और पटरी की साफ-सफाई की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ के माध्यम से PWD विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग है कि NH-39 का स्थलीय निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत, झाड़ियों की सफाई और सड़क सुरक्षा के जरूरी इंतजाम तत्काल कराए जाएं, ताकि किसी और परिवार को हादसे का दर्द न झेलना पड़े।1
- बरैया के झुंड के हमले में एक ही परिवार के सात लोग घायल,एक गंभीर,सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी दुद्धी (सोनभद्र)। कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में शुक्रवार को बरैया (बिरनी) के झुंड के हमले में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों में लीलावती देवी (55) पत्नी बीगन यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, सभी लोग शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे घर से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में बकरियों के लिए चारा लेने गए थे। इसी दौरान पत्तों के बीच छिपे बरैया के झुंड पर गलती से कुल्हाड़ी लग गई। इसके बाद बरैया ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले में लीलावती देवी के अलावा पूजा देवी (30) पत्नी अवधेश यादव, निर्जला यादव (12) पुत्री अवधेश यादव, अमित (7) प्रियंका (14), पुष्पा (11) तीनों पुत्र-पुत्री शिवमुनि, और शिवानी (7) पुत्री विनोद यादव घायल हो गए। सभी घायलों को परिजन निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।4
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र वन निगम के DLM सत्यपाल प्रसाद (40) का निजी अतिथि गृह में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला। ▪️ विभागीय कार्य से गुरुवार शाम रेणुकूट पहुंचे थे ▪️ चालक के कई बार फोन करने पर जवाब नहीं मिला, पहुंचा अतिथि गृह ▪️ कमरे में पंखे के सहारे गमछे से लटका मिला शव ▪️ पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की ▪️ शव पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा गया ▪️ मिर्जापुर डिविजन में मूल तैनाती, पिपरी डिविजन का अतिरिक्त प्रभार ▪️ मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं, पुलिस जांच में जुटी 📍 पिपरी थाना क्षेत्र का मामला। DM Sonbhadra SP Sonbhadra #सोनभद्र #रेणुकूट #पिपरी #ब्रेकिंग_न्यूज #वन_निगम1