जिले के प्रशासन के प्रयास से राष्ट्रीय लोक अदालत में 17 बिखरे परिवार फिर हुए एक दूजे के लिए! फूल-माला पहनाकर जोड़ों को दी गई विदाई आजमगढ़: जनपद में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक भावुक और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। न्यायपालिका और पुलिस विभाग के समन्वय से 17 दम्पत्ति जोड़ों का आपसी सहमति से पुनर्मिलन कराया गया। वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी ने विवाद खत्म कर दोबारा साथ जीवन शुरू करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में दम्पत्तियों को फूल-माला पहनाकर और उपहार देकर विदा किया गया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और कई दम्पत्तियों ने न्यायालय व पुलिस प्रशासन का आभार जताया। इस पहल में एहसानउल्ला खान, दिनेश कुमार मिश्रा, निकिता राजन समेत न्यायिक अधिकारियों और पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका रही। अनिल कुमार के निर्देशन में चले इस अभियान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया। न्यायाधीशों ने दम्पत्तियों को आपसी समझ और संवाद से परिवार बचाने की सीख दी गई!।

- Post by RISHI RAI1
- Post by SONI DEVI1
- जौनपुर ब्रेकिंग त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार ने कई श्रद्धालुओं को रौंदा आधा दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से हुए घायल दो श्रद्धालु की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर किया रेफर घटना के बाद गुस्साए श्रद्धालुओं ने वाहन में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी1
- जौनपुर जिले की हर छोटी-बड़ी खबर तुरंत पाने के लिए हमारे प्रोफाइल को अभी सब्सक्राइब करें। हमारी सभी अपडेट्स देखने और सपोर्ट करने के लिए वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर और लाइक करें।1
- मऊ में कुश्ती गरमागरम हो रही है, जहाँ अखाड़े में पहलवान अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। वीरों की इस धरती पर भारी संख्या में लोग इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए उमड़ पड़े हैं।1
- श्रीराम का वन जाना एक घटना नहीं, बल्कि कर्तव्य और त्याग की पराकाष्ठा है: रितुराज सीता स्वयंवर के प्रसंग पर भावविभोर हुए श्रद्धालु मीरगंज(जौनपुर) क्षेत्र के लालीपुर बनकट गांव में चल रही श्रीमद देवी भागवत कथा में रविवार को सप्तम दिवस पर कथावाचक पं डॉ रितुराज कात्यायन ने माता सीता के आदर्श चरित्र का वर्णन, वराह कथा, हिरण्याक्ष वध, शिव पार्वती विवाह, मनु सतरूपा वंश वर्णन का प्रसंग सुनाया। अमर बहादुर सिंह के आवास पर चल रही कथा में भक्ति और अध्यात्म की त्रिवेणी बह रही है। व्यासपीठ से कथा वाचक रितुराज कात्यायन जी महाराज ने कथा का शुभारंभ करते हुए माता सीता के गौरी पूजन के प्रसंग को सुनाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अटूट श्रद्धा से माता ने मां गौरी की आराधना की। इसके पश्चात प्रभु श्री राम द्वारा धनुष भंजन, भव्य स्वयंवर और विवाह के प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। वहीं, जब महाराज जी ने श्री राम और माता सीता के वनगमन की कथा सुनाई, तो पंडाल में उपस्थित भक्तों की आंखें नम हो गईं। महाराज जी ने कहा कि श्रीराम का वनगमन केवल एक घटना नहीं, बल्कि कर्तव्य और त्याग की पराकाष्ठा है, जो हमें धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भक्तिमय आयोजन में क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध और राजनीतिक जगत से जुड़े लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय शंकर उपाध्याय महिमकान्त दूबे, पन्नालाल पाठक,अतिबल सिंह, रोहित पाण्डेय सहित अन्य नागरिकों ने व्यास पीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया।6
- मऊ जिले के गहनी गांव में बैटरी वाला टोटो गहरे गड्ढे में गिर गया। इस भीषण दुर्घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।1
- जौनपुर ब्रेकिंग न्यूज़ जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास डिजायर कार कई लोगों को मारा टक्कर कुछ लोगों की हालत गंभीर सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से रहटी स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर भेजा गया1
- जौनपुर के शाहगंज में साजिद कॉस्मेटिक की गुप्ता गली मार्केट दुकान पर मेकअप और चूड़ियों पर खास छूट मिल रही है। ग्राहक अब रियायती दरों पर सौंदर्य उत्पाद खरीद सकते हैं। जल्द ही, यहाँ सारे सामान थोक दामों पर भी उपलब्ध होंगे।1