Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा मंडल जैसीनगर की मासिक बैठक संपन्न हुई।
पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
भाजपा मंडल जैसीनगर की मासिक बैठक संपन्न हुई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भाजपा मंडल जैसीनगर की मासिक बैठक संपन्न हुई।1
- ₹5000 रुपए की पता कर हाथ ग्राम करहद विकासखंड जैसीनगर जिला सागर1
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले सागर पुलिस की संवेदनशीलता और तकनीक का कमाल* लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले सागर पुलिस की संवेदनशीलता और तकनीक का कमाल *सीसीटीवी कैमरों की मदद से लापता हुई वृद्ध दादी को 2 घंटे की मेहनत के बाद सुरक्षित खोज निकाला* *डायल-112 एफआरवी ने वृद्ध महिला को सुरक्षित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचाया, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार* बीना।सागर। पुलिस की कार्यप्रणाली केवल अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद नागरिकों की सहायता एवं उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सागर पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता, तत्परता और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया है। *दादी को चौराहे पर बैठाकर गैस एजेंसी गए थे नाती* जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र गौड़, निवासी शाहपुर, अपनी दादी को मोटरसाइकिल से लेकर सागर आए थे। उन्हें पोस्ट ऑफिस संबंधी कार्य के लिए सागर आना था। इस दौरान मकरोनिया चौराहे के पास स्थित गैस एजेंसी में कुछ आवश्यक कार्य होने के कारण उन्होंने अपनी वृद्ध दादी को मकरोनिया चौराहे पर कुछ देर बैठने के लिए कहा और स्वयं गैस एजेंसी चले गए। काम पूरा कर जब धर्मेंद्र वापस मकरोनिया चौराहे पर पहुंचे तो उनकी दादी वहां नहीं मिलीं। लगभग दोपहर 2 बजे की इस घटना से घबराए धर्मेंद्र ने चौराहे पर ड्यूटी में मौजूद पुलिस अधिकारी से सहायता मांगी। पुलिस अधिकारी ने तत्काल उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम सागर जाकर CCTV कैमरों की मदद से तलाश कराने की सलाह दी। CCTV टीम ने संभाला मोर्चा, करीब 2 घंटे तक लगातार तलाश धर्मेंद्र पुलिस कंट्रोल रूम सागर पहुंचे और वहां प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम आर.के.एस. चौहान को पूरी घटना की जानकारी दी। प्रभारी द्वारा मामले की गंभीरता एवं वृद्ध महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल CCTV टीम को सक्रिय किया गया। महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक, महिला आरक्षक चंद्रकांता एवं महिला आरक्षक प्रियंका जैन ने CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। टीम द्वारा लगातार करीब दो घंटे तक CCTV फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। अलग-अलग स्थानों के कैमरों की फुटेज देखते हुए आखिरकार वृद्ध महिला को मकरोनिया चौराहे पर ही एक ओर बैठा हुआ सुरक्षित देखा गया। *डायल-112 ने वृद्ध महिला को सुरक्षित कंट्रोल रूम पहुंचाया* CCTV के माध्यम से वृद्ध महिला की लोकेशन की पुष्टि होने के बाद तत्काल डायल-112 एफआरवी-03 को मौके पर भेजा गया। एफआरवी में तैनात आरक्षक क्रमांक 609 अजय एवं पायलट सदानंद सेन को वृद्ध महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचाने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वृद्ध महिला को सकुशल अपने साथ लिया और उन्हें सुरक्षित पुलिस कंट्रोल रूम सागर लेकर आई। *परिजनों से मिलकर छलकी खुशी* कंट्रोल रूम पहुंचने के बाद वृद्ध महिला को सकुशल देखकर उनके नाती धर्मेंद्र गौड़ एवं प्रकाश गौड़ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों ने तत्काल अपने घर फोन कर परिजनों को सूचना दी कि दादी मां सुरक्षित मिल गई हैं। दादी को सकुशल पाकर परिवार ने राहत की सांस ली। परिजनों ने सागर पुलिस की तत्परता, CCTV टीम की करीब दो घंटे की मेहनत तथा डायल-112 टीम द्वारा वृद्ध महिला को सुरक्षित पहुंचाने के लिए पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। इसके बाद दोनों नाती अपनी दादी को खुशी-खुशी अपने साथ लेकर घर रवाना हुए। *सागर पुलिस की अपील* सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि वृद्धजन, बच्चे अथवा ऐसे व्यक्ति जो स्वयं अपनी सुरक्षा एवं आवागमन को लेकर असहाय हों, उन्हें अकेला न छोड़ें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करें। डायल-112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं।2
- ओपन केब साइलो बंद पड़ा बनने के बाद 8 साल में 2 बार ही हुई खरीदी मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग विभाग के अधीन देवरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बारहा ग्राम पंचायत के समीप पुरैना चौकी तिराहा पर (ओपन केब साइलो) के हाल देख उमड़ते सवाल? 1. ओपन केब बनाए जाने के बाद खरीदी बंद क्यों? 2. केब में लगाई लागत के बावजूद उपयोग से वंचित क्यों? 3. तिराहा पर उपयोगी भूमि के उपयोग होने के बाद भी प्रांगण बंद अन्य उपयोगी कार्यों में अलॉट नहीं क्यों? 4. प्रागंण में स्थिति धर्मकांटा/कार्यालय कमरे एवं प्रागंण का देखरेख को कर्मचारी की न्युक्ति नहीं क्यों? 5. उपरोक्त केब के तैयार होने की स्टीमेट एवं लागत की स्पष्ट जानकारी बोर्ड प्रागंण में मौजूद नहीं क्यों? संबंधित विभाग के देवरी स्थित कार्यालय में चर्चा उपरांत अधिकारी द्वारा ओपन केब अपने अधीन होने की बात स्वीकारी है परंतु उपरोक्त सवालों के जवाब देने हेतु समय मांगा है1
- नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, रेत घाट का पुल डूबाः प्रशासन ने नाव संचालन पर रोक लगाई; सुरक्षा के लिए जवान तैनात, बरगी बांध के 13 गेट खुले1
- गाडरवारा पहुंचे तेन्दूखेड़ा पूर्व विधायक संजय शर्मा रोटरी क्लब कार्यक्रम में हुए शामिल *तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट1
- बंडा जहरीली शराब कांड में पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार निकाला जुलूस न्यायालय पेश किया।1
- उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बंडा के ग्राम बमूरा भेड़ा पहुंचकर जहरीली अवैध शराब हादसे के प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार जनों को ढांढस बंधाया। उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बंडा के ग्राम बमूरा भेड़ा पहुंचकर जहरीली अवैध शराब हादसे के प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार जनों को ढांढस बंधाया।1