Shuru
Apke Nagar Ki App…
उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बंडा के ग्राम बमूरा भेड़ा पहुंचकर जहरीली अवैध शराब हादसे के प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार जनों को ढांढस बंधाया। उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बंडा के ग्राम बमूरा भेड़ा पहुंचकर जहरीली अवैध शराब हादसे के प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार जनों को ढांढस बंधाया।
नीरज वैद्यराज पत्रकार
उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बंडा के ग्राम बमूरा भेड़ा पहुंचकर जहरीली अवैध शराब हादसे के प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार जनों को ढांढस बंधाया। उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बंडा के ग्राम बमूरा भेड़ा पहुंचकर जहरीली अवैध शराब हादसे के प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार जनों को ढांढस बंधाया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले सागर पुलिस की संवेदनशीलता और तकनीक का कमाल* लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले सागर पुलिस की संवेदनशीलता और तकनीक का कमाल *सीसीटीवी कैमरों की मदद से लापता हुई वृद्ध दादी को 2 घंटे की मेहनत के बाद सुरक्षित खोज निकाला* *डायल-112 एफआरवी ने वृद्ध महिला को सुरक्षित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचाया, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार* बीना।सागर। पुलिस की कार्यप्रणाली केवल अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद नागरिकों की सहायता एवं उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सागर पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता, तत्परता और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया है। *दादी को चौराहे पर बैठाकर गैस एजेंसी गए थे नाती* जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र गौड़, निवासी शाहपुर, अपनी दादी को मोटरसाइकिल से लेकर सागर आए थे। उन्हें पोस्ट ऑफिस संबंधी कार्य के लिए सागर आना था। इस दौरान मकरोनिया चौराहे के पास स्थित गैस एजेंसी में कुछ आवश्यक कार्य होने के कारण उन्होंने अपनी वृद्ध दादी को मकरोनिया चौराहे पर कुछ देर बैठने के लिए कहा और स्वयं गैस एजेंसी चले गए। काम पूरा कर जब धर्मेंद्र वापस मकरोनिया चौराहे पर पहुंचे तो उनकी दादी वहां नहीं मिलीं। लगभग दोपहर 2 बजे की इस घटना से घबराए धर्मेंद्र ने चौराहे पर ड्यूटी में मौजूद पुलिस अधिकारी से सहायता मांगी। पुलिस अधिकारी ने तत्काल उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम सागर जाकर CCTV कैमरों की मदद से तलाश कराने की सलाह दी। CCTV टीम ने संभाला मोर्चा, करीब 2 घंटे तक लगातार तलाश धर्मेंद्र पुलिस कंट्रोल रूम सागर पहुंचे और वहां प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम आर.के.एस. चौहान को पूरी घटना की जानकारी दी। प्रभारी द्वारा मामले की गंभीरता एवं वृद्ध महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल CCTV टीम को सक्रिय किया गया। महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक, महिला आरक्षक चंद्रकांता एवं महिला आरक्षक प्रियंका जैन ने CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। टीम द्वारा लगातार करीब दो घंटे तक CCTV फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। अलग-अलग स्थानों के कैमरों की फुटेज देखते हुए आखिरकार वृद्ध महिला को मकरोनिया चौराहे पर ही एक ओर बैठा हुआ सुरक्षित देखा गया। *डायल-112 ने वृद्ध महिला को सुरक्षित कंट्रोल रूम पहुंचाया* CCTV के माध्यम से वृद्ध महिला की लोकेशन की पुष्टि होने के बाद तत्काल डायल-112 एफआरवी-03 को मौके पर भेजा गया। एफआरवी में तैनात आरक्षक क्रमांक 609 अजय एवं पायलट सदानंद सेन को वृद्ध महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचाने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वृद्ध महिला को सकुशल अपने साथ लिया और उन्हें सुरक्षित पुलिस कंट्रोल रूम सागर लेकर आई। *परिजनों से मिलकर छलकी खुशी* कंट्रोल रूम पहुंचने के बाद वृद्ध महिला को सकुशल देखकर उनके नाती धर्मेंद्र गौड़ एवं प्रकाश गौड़ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों ने तत्काल अपने घर फोन कर परिजनों को सूचना दी कि दादी मां सुरक्षित मिल गई हैं। दादी को सकुशल पाकर परिवार ने राहत की सांस ली। परिजनों ने सागर पुलिस की तत्परता, CCTV टीम की करीब दो घंटे की मेहनत तथा डायल-112 टीम द्वारा वृद्ध महिला को सुरक्षित पहुंचाने के लिए पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। इसके बाद दोनों नाती अपनी दादी को खुशी-खुशी अपने साथ लेकर घर रवाना हुए। *सागर पुलिस की अपील* सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि वृद्धजन, बच्चे अथवा ऐसे व्यक्ति जो स्वयं अपनी सुरक्षा एवं आवागमन को लेकर असहाय हों, उन्हें अकेला न छोड़ें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करें। डायल-112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं।2
- भाजपा मंडल जैसीनगर की मासिक बैठक संपन्न हुई।1
- ₹5000 रुपए की पता कर हाथ ग्राम करहद विकासखंड जैसीनगर जिला सागर1
- ओपन केब साइलो बंद पड़ा बनने के बाद 8 साल में 2 बार ही हुई खरीदी मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग विभाग के अधीन देवरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बारहा ग्राम पंचायत के समीप पुरैना चौकी तिराहा पर (ओपन केब साइलो) के हाल देख उमड़ते सवाल? 1. ओपन केब बनाए जाने के बाद खरीदी बंद क्यों? 2. केब में लगाई लागत के बावजूद उपयोग से वंचित क्यों? 3. तिराहा पर उपयोगी भूमि के उपयोग होने के बाद भी प्रांगण बंद अन्य उपयोगी कार्यों में अलॉट नहीं क्यों? 4. प्रागंण में स्थिति धर्मकांटा/कार्यालय कमरे एवं प्रागंण का देखरेख को कर्मचारी की न्युक्ति नहीं क्यों? 5. उपरोक्त केब के तैयार होने की स्टीमेट एवं लागत की स्पष्ट जानकारी बोर्ड प्रागंण में मौजूद नहीं क्यों? संबंधित विभाग के देवरी स्थित कार्यालय में चर्चा उपरांत अधिकारी द्वारा ओपन केब अपने अधीन होने की बात स्वीकारी है परंतु उपरोक्त सवालों के जवाब देने हेतु समय मांगा है1
- 7 किलो 232 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार सतरवांस पुल के पास सर्विस रोड पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, चार लाख रुपये कीमत बताई 7 किलो 232 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार सतरवांस पुल के पास सर्विस रोड पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, चार लाख रुपये कीमत बताई इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र' ललितपुर। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 किलो 232 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में चलाए जा रहे मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। कोतवाली पुलिस टीम ने सतरवांस पुल के पास सर्विस रोड पर संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद एक सूटकेस से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 43 वर्षीय सत्यम सिंह पुत्र स्वर्गीय बलराम सिंह निवासी मोहल्ला बन्योटा बांदा थाना बांदा शहर, जनपद बांदा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 7 किलो 232 ग्राम गांजा, वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन तथा 1,065 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर कोतवाली ललितपुर में आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। इस संबंध में आरोपी से पूछताछ के साथ ही पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।2
- भारत जागो एवं अयोध्या यात्रा का सातवां दिन: धता गांव में भव्य स्वागत, रायबरेली के लिए रवाना रिपोर्टर राकेश सेन *बीना।* भारत जागो यात्रा एवं अयोध्या यात्रा का कारवां अपने सातवें दिन जन-जन में राष्ट्रभक्ति और रामभक्ति का अलख जगाते हुए आगे बढ़ रहा है। यात्रा का सातवां पड़ाव *कमलपुर जनपद क्षेत्र के धता गांव* में रहा, जहां ग्रामीणों ने यात्रियों का ऐतिहासिक स्वागत किया। धता गांव पहुंचने पर वहां के वरिष्ठ नेता *दिलीप पटेल* के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यात्रा के प्रमुख *पी पी नायक एवं सभी यात्रियों का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत* किया। इस दौरान भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। इस अवसर पर नेता दिलीप पटेल ने कहा कि भारत जागो यात्रा देश में एक नई चेतना जगा रही है। ऐसी यात्रा से युवाओं में देशभक्ति और संस्कृति के प्रति सम्मान बढ़ता है। हम सभी यात्रियों के उज्जवल भविष्य और यात्रा की सफलता की कामना करते हैं। यात्रा के प्रमुख पी पी नायक ने अपने संबोधन में कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सोए हुए भारत को जगाना और अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कर राष्ट्र के कल्याण की कामना करना है। जगह-जगह मिल रहे अपार जनसमर्थन से हमारा हौसला और बढ़ रहा है। स्वागत समारोह के पश्चात यात्रा ने अपने अगले पड़ाव *रायबरेली के लिए कूच* कर दिया। यात्रा के रायबरेली पहुंचने पर वहां भी भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं।1
- उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बंडा के ग्राम बमूरा भेड़ा पहुंचकर जहरीली अवैध शराब हादसे के प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार जनों को ढांढस बंधाया। उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बंडा के ग्राम बमूरा भेड़ा पहुंचकर जहरीली अवैध शराब हादसे के प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार जनों को ढांढस बंधाया।1
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले जहरीली शराब प्रकरण: पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले जहरीली शराब प्रकरण: पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल बंडा-शाहगढ़ के प्रभावित गांवों का दौरा कर मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, बोले- शराब माफियाओं को नहीं बख्शेंगे, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा राजेश बबेले बीना।सागर।अवैध और जहरीली शराब से हुई दुखद घटना के बाद उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल सोमवार को बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र के प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने घटना में मृतकों एवं प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। *एक-एक परिवार से मिले, जाना दर्द* उप मुख्यमंत्री ने बंडा एवं शाहगढ़ तहसील के ग्राम बमूरा भेड़ा, नौराज, गूगरा खुर्द, धुरमार, चौका, हनौती और पापेट पहुंचकर मृतक एवं प्रभावित परिवारों के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए घटना को अत्यंत हृदय विदारक बताया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार जिस पीड़ा से गुजर रहे हैं, उसकी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन शासन उनकी हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। *शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश* घटना को लेकर उप मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। शराब के अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को समाप्त करने के निर्देश पुलिस एवं प्रशासन को दिए गए हैं। परिजनों की मांग पर उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है तथा अब तक 10 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और वितरण के स्रोतों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। *गांवों को नशामुक्त बनाने ग्रामीणों से किया आह्वान* भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए गांवों को पूर्णतः नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करती, बल्कि पूरे परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने ग्रामीणों से सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नशे से दूर रहने तथा अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले भी जनसहयोग से नशामुक्ति के प्रयास किए गए हैं और आगे भी अवैध नशे के कारोबार पर पूर्ण विराम लगाने के लिए शासन-प्रशासन गंभीरता और सख्ती से कार्रवाई करेगा। *अधिकारियों से ली कार्रवाई की जानकारी* दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई और प्रभावित परिवारों को दी जा रही सहायता की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना शासन की प्राथमिकता है और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। इस दौरान बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजनिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदीप भदोरिया, बंडा एसडीएम आरती यादव, बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।4