https://youtu.be/Ud7LPSQ6sG4?si=pq1akzKWpquiBwul #Narsinghpur पट्टा और पीएम आवास होने के बावजूद 204 परिवारों को PWD का नोटिस, गुस्साए लोग पहुंचे PWD पट्टा और पीएम आवास होने के बावजूद 204 परिवारों को PWD का नोटिस, भड़की जनता नरसिंहपुर। सांकल रोड क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब PWD विभाग ने 204 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस थमा दिया। विभाग ने सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे इन मकानों को 'अवैध' बताया है, जबकि रहवासियों के पास वैध सरकारी पट्टे और पीएम आवास का लाभ मिलने के प्रमाण है रहवासियों का सवाल है कि यदि निर्माण अवैध था, तो सरकार ने पट्टे और पीएम आवास की राशि क्यों दी लोगों ने बैंक से लोन लेकर अपने आशियाने बनाए थे, जिन्हें अब तोड़ने का निर्देश मिला है। सोमवार दोपहर 3 बजे आक्रोशित जनता ने PWD कार्यालय पहुंचकर नोटिस के जवाब सौंपे और न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की। प्रशासन के इस विरोधाभासी कदम से सैकड़ों परिवारों के सिर से छत छिनने का खतरा मंडरा रहा है।
https://youtu.be/Ud7LPSQ6sG4?si=pq1akzKWpquiBwul #Narsinghpur पट्टा और पीएम आवास होने के बावजूद 204 परिवारों को PWD का नोटिस, गुस्साए लोग पहुंचे PWD पट्टा और पीएम आवास होने के बावजूद 204 परिवारों को PWD का नोटिस, भड़की जनता नरसिंहपुर। सांकल रोड क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब PWD विभाग ने 204 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस थमा दिया। विभाग ने सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे इन मकानों को 'अवैध' बताया है, जबकि रहवासियों के पास वैध सरकारी पट्टे और पीएम आवास का लाभ मिलने के प्रमाण है रहवासियों का सवाल है कि यदि निर्माण अवैध था, तो सरकार ने पट्टे और पीएम आवास की राशि क्यों दी लोगों ने बैंक से लोन लेकर अपने आशियाने बनाए थे, जिन्हें अब तोड़ने का निर्देश मिला है। सोमवार दोपहर 3 बजे आक्रोशित जनता ने PWD कार्यालय पहुंचकर नोटिस के जवाब सौंपे और न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की। प्रशासन के इस विरोधाभासी कदम से सैकड़ों परिवारों के सिर से छत छिनने का खतरा मंडरा रहा है।
- User3744Madhya Pradesh😤17 hrs ago
- User3744Madhya Pradesh😤17 hrs ago
- https://youtu.be/hR2U3ids_BQ?si=WVfwq0btsFRSxXcZ Narsinghpur कोतवाली के सामने चल रहे अनिश्चित कालीन धरने की कहानी,धरने पर बैठे लोगों की जुबानी #बड़ीखबर भाजपा नेताओं का काग्रेंस नेताओं के अवैध धंधों में संरक्षण? कोतवाली थाना के सामने ही अनिश्चित कालीन धरना जारी नरसिंहपुर-भाजपा के संरक्षण के कारण काग्रेंस नेताओं के अवैध माॅल होटलों पर नहीं हो पा रही कार्यवाही सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा नरसिंहपुर थाना कोतवाली के सामने अनिश्चित कालीन धरना का आज दूसरा दिन जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिले में काग्रेंस नेताओं और प्रभावशाली लोगों द्वारा अवैध माॅल बिल्डिंग होटल संचालित किये जा रहे हैं जिसकी संबंधित विभागों से पूर्णतः स्वीकृति भी नहीं ली गई है जिसमें कलेक्टर को लिखित नामजद शिकायत की गई जिसमें कलेक्टर द्वारा नरसिंहपुर नगरपालिका सीएमओ को जांच के आदेश दिये थे किंतु राजनीतिक पहुँच के कारण निष्पक्ष जाँच नहीं हो पा रही है जिला प्रशासन भी प्रभावशाली लोगों के अवैधानिक निर्माण उद्योग धंधों पर कानूनी कार्यवाही नहीं कर पा रहा है। जिले में चर्चित V2 माॅल जोकि काग्रेंस नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति की बताई जा रही है जोकि नियम विरूद्ध निर्माण कर संचालित हो रही है जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता वरिष्ठ पत्रकार अभय बानगात्री (हिन्दुस्तानी) ने बड़ी बात कही है कि जिला प्रशासन कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के दबाव में काग्रेंस नेताओं की अवैध निर्माण बिल्डिंगों/भवनों पर कार्यवाही नहीं कर पा रहा है वही दूसरी तरफ गरीब कमजोर लोगों पर कानून का डंडा चलने में देर नही लगती! जल्द कार्यवाही ना होने पर सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार माननीय न्यायालय की शरण लेगें1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा करेली नगर पालिका परिषद की अनियमितताओं पर हाई कोर्ट का आदेश, नगरीय प्रशासन अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻5
- नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम नेशनल हाईवे 44 के किनारे स्थित एक खेत में रखे गन्ने की पत्तियों के बंडलों में अचानक भीषण आग लग गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी कुछ देर से मौके पर पहुंची, तब तक काफी संख्या में बंडल जलकर खाक हो चुके थे।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।1
- अग्निशमन वाहन पर सवाल, जांच की शिकायतों के बाद भी कार्रवाई शून्य — क्या भ्रष्टाचारियों को संरक्षण ? साईंखेड़ा। नगर परिषद साईंखेड़ा में खरीदे गए अग्निशमन वाहन को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि करोड़ों के संसाधनों के बावजूद नगर का फायर वाहन वर्षों से खराब स्थिति में पड़ा है, जिससे आपात स्थिति में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में आग लगने की घटनाओं के दौरान किसानों द्वारा सहायता मांगे जाने पर नगर परिषद से बताया गया कि अग्निशमन वाहन खराब है। आश्चर्य की बात यह है कि पिछले वर्षों में भी ऐसी ही स्थिति बनी रही। आरोप है कि वाहन संभवतः पुराना खरीदा गया, उस पर रजिस्ट्रेशन नंबर तक अंकित नहीं है और आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं हैं। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर नगर परिषद ने फाइल उपलब्ध न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया, जबकि परिवहन विभाग ने पंजीयन विवरण न होने के कारण जानकारी देने से असमर्थता जताई। इससे पूरे मामले में गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता की आशंका गहरा गई है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि बार-बार शिकायतों और जांच की मांग के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए नागरिकों ने उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- चिनकी उमरिया रोड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बुजुर्ग हुया गंभीर रूप से घायल चिनकी से आते समय रास्ते मे घायल अवस्था मे पड़े बुजुर्ग को देख पत्रकार साथी गणेश प्रजापति ने मानवता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अपनी गाड़ी में बैठाकर जिला चिकित्सालय पहुँचाया। वहाँ प्राथमिक उपचार कराया एवं घायल बुजुर्ग के परिजनों को सूचना देकर बुलाया इस खबर के माध्यम से आप सभी से निवेदन है यदि आपके सामने इस तरह की कोई घटना होती है, तो बिना सोचे समझे घायल व्यक्ति की तुरंत मदद करें। आपकी एक छोटी सी कोशिश किसी की जान बचा सकती है।1
- https://youtu.be/Ud7LPSQ6sG4?si=pq1akzKWpquiBwul #Narsinghpur पट्टा और पीएम आवास होने के बावजूद 204 परिवारों को PWD का नोटिस, गुस्साए लोग पहुंचे PWD पट्टा और पीएम आवास होने के बावजूद 204 परिवारों को PWD का नोटिस, भड़की जनता नरसिंहपुर। सांकल रोड क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब PWD विभाग ने 204 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस थमा दिया। विभाग ने सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे इन मकानों को 'अवैध' बताया है, जबकि रहवासियों के पास वैध सरकारी पट्टे और पीएम आवास का लाभ मिलने के प्रमाण है रहवासियों का सवाल है कि यदि निर्माण अवैध था, तो सरकार ने पट्टे और पीएम आवास की राशि क्यों दी लोगों ने बैंक से लोन लेकर अपने आशियाने बनाए थे, जिन्हें अब तोड़ने का निर्देश मिला है। सोमवार दोपहर 3 बजे आक्रोशित जनता ने PWD कार्यालय पहुंचकर नोटिस के जवाब सौंपे और न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की। प्रशासन के इस विरोधाभासी कदम से सैकड़ों परिवारों के सिर से छत छिनने का खतरा मंडरा रहा है।1