logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

6 करोड़ की पाइपलाइन भी नहीं दिला सकी जलभराव से राहत, भूतेश्वर पुल ने खोली नगर निगम के दावों की पोल” 6 करोड़ की पाइपलाइन भी नहीं दिला सकी जलभराव से राहत, भूतेश्वर पुल ने खोली नगर निगम के दावों की पोल”

2 hrs ago
user_Police Ki Aawaz News
Police Ki Aawaz News
मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

6 करोड़ की पाइपलाइन भी नहीं दिला सकी जलभराव से राहत, भूतेश्वर पुल ने खोली नगर निगम के दावों की पोल” 6 करोड़ की पाइपलाइन भी नहीं दिला सकी जलभराव से राहत, भूतेश्वर पुल ने खोली नगर निगम के दावों की पोल”

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चंद मिनटों की बारिश ने खोली नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल, टाउनशिप चौराहा जलमग्न मथुरा। चंद मिनटों की बारिश ने मथुरा में जल निकासी और सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। टाउनशिप चौराहे पर बिलिंकेट स्टोर के पास सड़क पर पानी और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इसके साथ ही गंदगी के कारण हालात और भी बदतर हो जाते हैं। राहगीरों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। एक ओर नगर निगम मथुरा-वृंदावन शहर की साज-सज्जा और सौंदर्यीकरण पर लाखों रुपये खर्च कर रहा है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। शहर के प्रमुख चौराहे पर जलभराव और गंदगी की समस्या नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि टाउनशिप चौराहे समेत जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल सफाई कराकर पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अब सवाल यह है कि जब शहर के प्रमुख स्थानों पर ही जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है, तो आखिर नगर निगम की लाखों रुपये की व्यवस्थाओं का लाभ आम जनता को कब मिलेगा?
    1
    चंद मिनटों की बारिश ने खोली नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल, टाउनशिप चौराहा जलमग्न

मथुरा। चंद मिनटों की बारिश ने मथुरा में जल निकासी और सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। टाउनशिप चौराहे पर बिलिंकेट स्टोर के पास सड़क पर पानी और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इसके साथ ही गंदगी के कारण हालात और भी बदतर हो जाते हैं। राहगीरों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

एक ओर नगर निगम मथुरा-वृंदावन शहर की साज-सज्जा और सौंदर्यीकरण पर लाखों रुपये खर्च कर रहा है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। शहर के प्रमुख चौराहे पर जलभराव और गंदगी की समस्या नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि टाउनशिप चौराहे समेत जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल सफाई कराकर पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

अब सवाल यह है कि जब शहर के प्रमुख स्थानों पर ही जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है, तो आखिर नगर निगम की लाखों रुपये की व्यवस्थाओं का लाभ आम जनता को कब मिलेगा?
    user_Gaurav rawat
    Gaurav rawat
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • रक्षाबंधन पर चाकुओं से किया हमला शिकायतकर्ता को ही पुलिस कर रही परेशान घटना थाना हाईवे क्षेत्र की रक्षाबंधन पर चाकुओं से किया हमला शिकायतकर्ता को ही पुलिस कर रही परेशान घटना थाना हाईवे क्षेत्र की
    1
    रक्षाबंधन पर चाकुओं से किया हमला शिकायतकर्ता को ही पुलिस कर रही परेशान घटना थाना हाईवे क्षेत्र की
रक्षाबंधन पर चाकुओं से किया हमला शिकायतकर्ता को ही पुलिस कर रही परेशान घटना थाना हाईवे क्षेत्र की
    user_Police Ki Aawaz News
    Police Ki Aawaz News
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • मथुरा सजा दुल्हन की तरह कान्हा का जन्मदिन आया रे ।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले की तैयारी का हाल
    1
    मथुरा सजा दुल्हन की तरह कान्हा का जन्मदिन आया रे ।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले की तैयारी का हाल
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    46 min ago
  • कान्हा के जन्मोत्सव के लिए सज गई मथुरा नगरी, तैयारियां पूरी मथुरा ... श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कान्हा की नगरी मथुरा में पूरे हर्ष उल्लास के साथ जन्मोत्सव की तैयारियां हो रही हैँ । नगर के सभी प्रमुख चौराहों एवं स्थानों को सजाया गया है ,लाइटिंग की बहुत सुंदर सजावट की गई है, सैल्फी पॉइंट्स भी बनाए गए है ।
    1
    कान्हा के जन्मोत्सव के लिए सज गई मथुरा नगरी, तैयारियां पूरी
मथुरा ... श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कान्हा की नगरी मथुरा में पूरे हर्ष उल्लास के साथ जन्मोत्सव की तैयारियां  हो रही हैँ । 
नगर के सभी प्रमुख चौराहों एवं स्थानों को सजाया गया है ,लाइटिंग की  बहुत सुंदर सजावट की गई है, सैल्फी पॉइंट्स भी बनाए गए है ।
    user_मधु शर्मा
    मधु शर्मा
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • मथुरा को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा करने वाली सांसद हेमामलिनी जी से मेरा सीधा सवाल है—अगर स्मार्ट सिटी की सड़कों पर बारिश का पानी जमा होकर जनता के घरों और दुकानों में घुस जाए, तो फिर यह स्मार्ट सिटी है या सिर्फ कागजों पर चल रहा विकास? बारिश की कुछ बूंदों ने ही मथुरा की जल निकासी व्यवस्था और विकास के तमाम दावों की पोल खोल दी है। सड़कें तालाब बनी हुई हैं, नालियां उफन रही हैं और आम नागरिक व श्रद्धालु परेशान हैं। करोड़ों रुपये की योजनाओं और बड़े-बड़े उद्घाटनों के बावजूद अगर हर मानसून में वही जलभराव, वही जाम और वही परेशानी सामने आती है, तो जवाबदेही तय करने का समय आ गया है। जनता को स्मार्ट सिटी का बोर्ड नहीं, जलभराव से मुक्ति चाहिए। जनता को भाषण नहीं, जमीन पर काम चाहिए। जनता को आश्वासन नहीं, जवाब चाहिए। मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की नगरी है, देश-दुनिया से श्रद्धालु यहां आते हैं। ऐसी पवित्र नगरी की सड़कों को नालों के पानी में डूबा छोड़ देना मथुरा की जनता और श्रद्धालुओं दोनों का अपमान है। स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ तस्वीरें और विज्ञापन नहीं चलेंगे। मथुरा की जनता अब हिसाब भी मांगेगी और जवाब भी।
    1
    मथुरा को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा करने वाली सांसद हेमामलिनी जी से मेरा सीधा सवाल है—अगर स्मार्ट सिटी की सड़कों पर बारिश का पानी जमा होकर जनता के घरों और दुकानों में घुस जाए, तो फिर यह स्मार्ट सिटी है या सिर्फ कागजों पर चल रहा विकास?

बारिश की कुछ बूंदों ने ही मथुरा की जल निकासी व्यवस्था और विकास के तमाम दावों की पोल खोल दी है। सड़कें तालाब बनी हुई हैं, नालियां उफन रही हैं और आम नागरिक व श्रद्धालु परेशान हैं।

करोड़ों रुपये की योजनाओं और बड़े-बड़े उद्घाटनों के बावजूद अगर हर मानसून में वही जलभराव, वही जाम और वही परेशानी सामने आती है, तो जवाबदेही तय करने का समय आ गया है।

जनता को स्मार्ट सिटी का बोर्ड नहीं, जलभराव से मुक्ति चाहिए।

जनता को भाषण नहीं, जमीन पर काम चाहिए।
जनता को आश्वासन नहीं, जवाब चाहिए।

मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की नगरी है, देश-दुनिया से श्रद्धालु यहां आते हैं। ऐसी पवित्र नगरी की सड़कों को नालों के पानी में डूबा छोड़ देना मथुरा की जनता और श्रद्धालुओं दोनों का अपमान है।

स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ तस्वीरें और विज्ञापन नहीं चलेंगे।
मथुरा की जनता अब हिसाब भी मांगेगी और जवाब भी।
    user_Dushyant Sharma
    Dushyant Sharma
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा सीधे बैंक खाते में मानदेय, सेवा सुरक्षा भी होगी मजबूत मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मियों के हित में शुरू किए गए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के पोर्टल, वेबसाइट एवं लोगो के शुभारंभ कार्यक्रम का बुधवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम के सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। मथुरा नगर निगम स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर निगम सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देखा। यहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के दौरान आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय, सेवा सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि आउटसोर्स सेवा में पारदर्शिता और सुशासन स्थापित करने के साथ रोजगार के अवसरों को नई दिशा देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि अब आउटसोर्स कर्मियों के बैंक खातों में सीधे मानदेय भेजने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे उनके मानदेय में किसी प्रकार की अनावश्यक कटौती की संभावना कम होगी। उन्होंने बताया कि आउटसोर्स कर्मियों की सेवा समाप्त करने से पहले संबंधित आउटसोर्स कंपनी को सरकार को इसकी जानकारी देनी होगी। मामले की जांच और निर्धारित प्रक्रिया के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही ईएसआई की धनराशि का लाभ बीमा के रूप में कर्मियों को मिलेगा, जिससे उन्हें भविष्य में सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्राप्त हो सके। नगर आयुक्त ने कहा कि आउटसोर्स कर्मियों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए भी जागरूक किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए सकारात्मक माहौल और अच्छी संगत का होना बेहद आवश्यक है। सामाजिक दायरा और संगत ऐसी होनी चाहिए, जिससे व्यक्ति नशे से दूरी बनाए रखे। उन्होंने कहा कि कई लोग खुशी और गम के अवसरों पर भी नशे का सहारा लेते हैं और बाद में इससे छुटकारा पाने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। सरकार का प्रयास है कि ऐसी स्थिति ही पैदा न हो और लोगों को नशे की लत से दूर रखने के लिए पहले से ही जागरूकता का माहौल तैयार किया जाए।
    2
    आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा सीधे बैंक खाते में मानदेय, सेवा सुरक्षा भी होगी मजबूत
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मियों के हित में शुरू किए गए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के पोर्टल, वेबसाइट एवं लोगो के शुभारंभ कार्यक्रम का बुधवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम के सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। मथुरा नगर निगम स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर निगम सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देखा।
यहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के दौरान आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय, सेवा सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि आउटसोर्स सेवा में पारदर्शिता और सुशासन स्थापित करने के साथ रोजगार के अवसरों को नई दिशा देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि अब आउटसोर्स कर्मियों के बैंक खातों में सीधे मानदेय भेजने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे उनके मानदेय में किसी प्रकार की अनावश्यक कटौती की संभावना कम होगी।
उन्होंने बताया कि आउटसोर्स कर्मियों की सेवा समाप्त करने से पहले संबंधित आउटसोर्स कंपनी को सरकार को इसकी जानकारी देनी होगी। मामले की जांच और निर्धारित प्रक्रिया के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही ईएसआई की धनराशि का लाभ बीमा के रूप में कर्मियों को मिलेगा, जिससे उन्हें भविष्य में सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्राप्त हो सके।
नगर आयुक्त ने कहा कि आउटसोर्स कर्मियों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए भी जागरूक किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए सकारात्मक माहौल और अच्छी संगत का होना बेहद आवश्यक है। सामाजिक दायरा और संगत ऐसी होनी चाहिए, जिससे व्यक्ति नशे से दूरी बनाए रखे।
उन्होंने कहा कि कई लोग खुशी और गम के अवसरों पर भी नशे का सहारा लेते हैं और बाद में इससे छुटकारा पाने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। सरकार का प्रयास है कि ऐसी स्थिति ही पैदा न हो और लोगों को नशे की लत से दूर रखने के लिए पहले से ही जागरूकता का माहौल तैयार किया जाए।
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सीवर का पानी ओवरफ्लो होने से वार्ड नंबर 14 की कॉलोनी जलमग्न, दुर्गंध से राहगीर और श्रद्धालु परेशान मथुरा। यमुना पार क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में सीवर का पानी ओवरफ्लो होने के कारण कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम को लेकर मथुरा में दूर-दराज के शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। ऐसे में कॉलोनी में फैला गंदा पानी और उससे उठ रही तेज दुर्गंध श्रद्धालुओं के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या कोई नई बात नहीं है। लंबे समय से कॉलोनी के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन कई बार शिकायतों के बावजूद अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जलभराव के कारण जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं गंदगी और दुर्गंध से बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम मथुरा-वृंदावन से मांग की है कि सीवर की समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर पानी की निकासी कराई जाए और स्थायी समाधान किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी न उठानी पड़े।
    1
    सीवर का पानी ओवरफ्लो होने से वार्ड नंबर 14 की कॉलोनी जलमग्न, दुर्गंध से राहगीर और श्रद्धालु परेशान

मथुरा। यमुना पार क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में सीवर का पानी ओवरफ्लो होने के कारण कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम को लेकर मथुरा में दूर-दराज के शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। ऐसे में कॉलोनी में फैला गंदा पानी और उससे उठ रही तेज दुर्गंध श्रद्धालुओं के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या कोई नई बात नहीं है। लंबे समय से कॉलोनी के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन कई बार शिकायतों के बावजूद अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जलभराव के कारण जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं गंदगी और दुर्गंध से बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम मथुरा-वृंदावन से मांग की है कि सीवर की समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर पानी की निकासी कराई जाए और स्थायी समाधान किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी न उठानी पड़े।
    user_Gaurav rawat
    Gaurav rawat
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • प्रेमी देवर के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, सुसाइड का रूप देने को फांसी पर लटकाया शव* *बुलंदशहर।* जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर अपने ही पति की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों ने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया और पुलिस को सूचना दी कि सुमित ने आत्महत्या कर ली है। मामला खेतलपुर भांसोली कोतवाली देहात इलाके का है। मृतक की पहचान सुमित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला काजल और उमेश के बीच देवर-भाभी का रिश्ता है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और अवैध संबंध बन गए। पति सुमित इस रिश्ते में रोड़ा बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के मुताबिक, दोनों ने सुमित की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी पर लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस को पहले तो यह आत्महत्या का मामला लगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत फांसी से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी पत्नी काजल और उसके प्रेमी देवर उमेश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। #बुलंदशहर_न्यूज #lovestory
    1
    प्रेमी देवर के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, सुसाइड का रूप देने को फांसी पर लटकाया शव*
*बुलंदशहर।* जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर अपने ही पति की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों ने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया और पुलिस को सूचना दी कि सुमित ने आत्महत्या कर ली है।
मामला खेतलपुर भांसोली कोतवाली देहात इलाके का है। मृतक की पहचान सुमित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला काजल और उमेश के बीच देवर-भाभी का रिश्ता है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और अवैध संबंध बन गए। पति सुमित इस रिश्ते में रोड़ा बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।
योजना के मुताबिक, दोनों ने सुमित की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी पर लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस को पहले तो यह आत्महत्या का मामला लगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत फांसी से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई है।
पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी पत्नी काजल और उसके प्रेमी देवर उमेश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
#बुलंदशहर_न्यूज #lovestory
    user_MATHURA KESARI NEWS
    MATHURA KESARI NEWS
    मीडिया/न्यूज कम्पनी मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.