कटरा पशु बाजार में लघु विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी न्याय से वंचित न रहे कोई नागरिक, विधिक जागरूकता से ही अधिकारों की रक्षा संभव : हसमत हुसैन खान श्रावस्ती। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र प्रथम तथा प्राधिकरण की सचिव अनुप्रिया के निर्देशानुसार कटरा स्थित पशु बाजार में लघु विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अशोक कुमार ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को लाभान्वित होने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन मध्यस्थ अधिवक्ता हसमत हुसैन खान ने किया। उन्होंने कहा कि त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। किसी भी व्यक्ति को गरीबी, अशिक्षा अथवा कानूनी जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद, घरेलू हिंसा, मजदूरी का भुगतान न मिलने और पारिवारिक विवादों जैसी समस्याओं में विधिक जागरूकता बेहद जरूरी है। अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होने पर ही व्यक्ति अन्याय के विरुद्ध उचित कानूनी कदम उठा सकता है। जिला प्रोबेशन कार्यालय से पहुंचीं सरिता मिश्रा ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित पात्रता के अनुसार उपलब्ध सहायता योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान या उसके बाद परिवार के मुखिया की मृत्यु से प्रभावित पात्र बच्चों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों से संबंधित योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ प्राप्त करने की अपील की। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शकील अहमद ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए तथा टीकाकरण के संबंध में जानकारी दी तथा जरूरतमंदों को दवाओं का वितरण किया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अशोक कुमार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि नवजात शिशुओं का जन्म प्रमाण पत्र निर्धारित समय के भीतर बनवाएं तथा मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र भी समय से बनवाना सुनिश्चित करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कृषकों को बताया कि कृषि भूमि के खातेदार की दुर्घटना अथवा सर्पदंश जैसी घटना में मृत्यु होने पर पात्रता एवं संबंधित योजना के प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता मिल सकती है। शिविर में राजस्व, श्रम, पंचायती राज, विकास, आवास एवं नगर विकास, डूडा, पुलिस, कृषि, बैंकिंग एवं ऋण योजनाओं, युवा कल्याण, वन, विद्युत, खनन, नगर पालिका, समाज कल्याण, कौशल विकास, परिवहन, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, शिक्षा, पशुपालन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण तथा खाद्य एवं रसद सहित विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी दयाराम ने बताया कि एक नवंबर 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से तथागत सभागार, कलेक्ट्रेट श्रावस्ती में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रतानुसार लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान पीएलबी हामिद हुसैन अरविंद कुमार यादव सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना, जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा उन्हें न्याय एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया से जोड़ना रहा।

- कटरा पशु बाजार में लघु विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी न्याय से वंचित न रहे कोई नागरिक, विधिक जागरूकता से ही अधिकारों की रक्षा संभव : हसमत हुसैन खान श्रावस्ती। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र प्रथम तथा प्राधिकरण की सचिव अनुप्रिया के निर्देशानुसार कटरा स्थित पशु बाजार में लघु विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अशोक कुमार ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को लाभान्वित होने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन मध्यस्थ अधिवक्ता हसमत हुसैन खान ने किया। उन्होंने कहा कि त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। किसी भी व्यक्ति को गरीबी, अशिक्षा अथवा कानूनी जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद, घरेलू हिंसा, मजदूरी का भुगतान न मिलने और पारिवारिक विवादों जैसी समस्याओं में विधिक जागरूकता बेहद जरूरी है। अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होने पर ही व्यक्ति अन्याय के विरुद्ध उचित कानूनी कदम उठा सकता है। जिला प्रोबेशन कार्यालय से पहुंचीं सरिता मिश्रा ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित पात्रता के अनुसार उपलब्ध सहायता योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान या उसके बाद परिवार के मुखिया की मृत्यु से प्रभावित पात्र बच्चों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों से संबंधित योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ प्राप्त करने की अपील की। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शकील अहमद ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए तथा टीकाकरण के संबंध में जानकारी दी तथा जरूरतमंदों को दवाओं का वितरण किया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अशोक कुमार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि नवजात शिशुओं का जन्म प्रमाण पत्र निर्धारित समय के भीतर बनवाएं तथा मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र भी समय से बनवाना सुनिश्चित करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कृषकों को बताया कि कृषि भूमि के खातेदार की दुर्घटना अथवा सर्पदंश जैसी घटना में मृत्यु होने पर पात्रता एवं संबंधित योजना के प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता मिल सकती है। शिविर में राजस्व, श्रम, पंचायती राज, विकास, आवास एवं नगर विकास, डूडा, पुलिस, कृषि, बैंकिंग एवं ऋण योजनाओं, युवा कल्याण, वन, विद्युत, खनन, नगर पालिका, समाज कल्याण, कौशल विकास, परिवहन, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, शिक्षा, पशुपालन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण तथा खाद्य एवं रसद सहित विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी दयाराम ने बताया कि एक नवंबर 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से तथागत सभागार, कलेक्ट्रेट श्रावस्ती में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रतानुसार लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान पीएलबी हामिद हुसैन अरविंद कुमार यादव सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना, जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा उन्हें न्याय एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया से जोड़ना रहा।1
- कांग्रेस का PM मोदी को अल्टीमेटम! ज्ञानेश कुमार को हटाइए, 30 सेकंड में खत्म होगा आंदोलन कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। बोले— व्यापारियों को रैली से परेशानी है तो वे प्रधानमंत्री से अपील करें, हमारी मांग मानते ही 30 सेकंड में आंदोलन खत्म कर देंगे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद श्रावस्ती देवी पाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ जनपद श्रावस्ती दिनांकः 25/10/2026 01 अवैध तमंचा 12 बोर व 02 जिंदा कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार – पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा जनपद मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री/तस्करी की रोकथाम के संबंध में दिए गए आदेश निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री आलोक कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री दीपक कुमार दूबे थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती व पुलिस टीम के द्वारा अभियुक्त अनोखी पुत्र भल्लर निवासी राम प्रसाद पुरवा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती के पास से 01 तमंचा 12 बोर व 01 जिंदा कारतूस तथा 2. अभियुक्त सरवन कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी रामप्रसाद पुरवा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती को 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सिरसिया पर मु0अ0सं0 282/26 धारा 3/25 A Act पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। संक्षिप्त विवरण– दिनांक 25-10-2026 को थाना सिरसिया पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान क्षेत्र भ्रमण पर थे कि मुखबिर द्वारा सूचना दिया कि ग्राम सोन पथरी जाने वाले रास्ते पर लालपुर कुसमहवा की तरफ से बाइक पर 02 व्यक्ति अवैध शस्त्र लेकर के आ रहे है इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर व्यक्तियों को पकड़ लिया गया पकड़े गए व्यक्तियों के द्वारा अपना नाम 1.अनोखी पुत्र भल्लर निवासी राम प्रसाद पुरवा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती व 2.सरवन कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी रामप्रसाद पुरवा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती बताया गया। जिनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर और 02 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता– 1.अनोखी पुत्र भल्लर निवासी राम प्रसाद पुरवा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती 2.सरवन कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी रामप्रसाद पुरवा थाना कोतवाली भिगा जनपद श्रावस्ती गिरफ्तारी का स्थान – सोन पथरी जाने वाले रास्ते पर लालपुर कुसमहवा बरामदगी- 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस गिरफ्तारी टीम– 1. प्रभारी निरीक्षक श्री दीपक कुमार दूबे 2. उ0नि0 श्री शैलेन्द्र कुमार 3. हे0का0 ज्ञानेन्द्र कुमार शुक्ला 4. का0 जयहिंद1
- बहराइच। 25 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार रामगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता बहराइच। 25 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार रामगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नाचे उर्फ अरमान, निवासी काजीपुरा के रूप में हुई। आरोपी पर गुंडा एक्ट समेत चोरी के दर्जनों मुकदमे पहले से दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस को आरोपी की तलाश थी। रामगांव पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।1
- नानपारा में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, भव्य शोभायात्रा में मनमोहक झांकियों ने मोहा सबका मन! HV TV BREAKING NEWS | नानपारा, बहराइच नानपारा में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, भव्य शोभायात्रा में मनमोहक झांकियों ने मोहा सबका मन रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजा नगर, पुष्पवर्षा कर नगरवासियों ने किया शोभायात्रा का स्वागत नानपारा (बहराइच)। नगर नानपारा के वाल्मीकि टोला में सोमवार, 26 अक्टूबर को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर वाल्मीकि समाज एवं श्रद्धालुओं की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शोभायात्रा के दौरान महर्षि वाल्मीकि जी के जयकारों और धार्मिक भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा का जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आकर्षक झांकियां रहीं मुख्य आकर्षण शोभायात्रा में शामिल भव्य एवं मनमोहक झांकियों ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। झांकियों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन प्रसंगों, रामायण की कथाओं तथा भगवान श्रीराम, माता सीता और लव-कुश से जुड़े दृश्यों का सुंदर चित्रण किया गया। झांकियों को देखने के लिए मार्गों पर लोगों की भीड़ जुटी रही और श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। प्रमुख लोगों की रही सहभागिता कार्यक्रम में कांवरिया संघ के बबलू सिंह, सभासद छत्रपाल तथा नवयुवक वाल्मीकि समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। आयोजन का समापन महाआरती एवं भंडारा-प्रसाद वितरण के साथ शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में हुआ। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, नगरवासियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। HV TV NEWS की विशेष रिपोर्ट प्रधान संपादक: कमलेश कुमार HV TV NEWS — खबर वही जो हो सही।1
- विधायक हो तो ऐसा। बहराइच के नानपारा क्षेत्र के विधायक रामनिवास वर्मा जनता दर्शन में आए हुए सभी फरियादियों की। समस्या को बगैर कोई भेदभाव किए हुए सुनते हैं और तुरंत समस्याओं का निस्तारण करवाने का प्रयास करते हैं।1
- डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और डीवीआर की रिकॉर्डिंग निरंतर चालू रखने पर दिया जोर श्रावस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुसार एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखी बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ईवीएम/वीवीपैट की सतत निगरानी सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की निरंतर निगरानी, डीवीआर के सतत संचालन और रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ललित कुमार, 289-भिनगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक इंद्राणी वर्मा, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा निर्वाचन कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।1
- बहराइच: रिसिया पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजने की तैयारी बहराइच। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिसिया पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम को सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, महिला की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 260/2026 में आरोपी नूर आलम उर्फ मोहम्मद आलम पुत्र इलियास, निवासी ग्राम अकारे, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया। इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक पयागपुर कनिष्क आर. जामकर के पर्यवेक्षण तथा थाना रिसिया प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमन्त यादव, कांस्टेबल संदीप यादव और कांस्टेबल कृष्ण मोहन चौरसिया शामिल रहे।2