logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सागर जिले के बीना स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर शहीदों के स्मरण में गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई और उपस्थितजनों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान छात्राओं ने राष्ट्रसेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि जैन ने "निज जीवन से देश बड़ा होता है, हम मिटते हैं तब राष्ट्र खड़ा होता है" का संदेश देते हुए छात्राओं को देशभक्ति और सेवा भावना अपनाने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि एवं जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जितेन्द्र राय ने इसे भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का स्वर्णिम अध्याय बताया। वहीं, कारगिल युद्ध के दौरान सेना में सेवाएं दे चुके विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक शेर सिंह बुंदेला ने अपने युद्धकालीन अनुभव साझा कर छात्राओं में देशभक्ति का नया उत्साह भरा। समारोह में प्रकाश चन्द्र ने कारगिल युद्ध की सैन्य रणनीति पर प्रकाश डाला, जबकि जनभागीदारी समिति सदस्य ब्रजपाल सिंह राजपूत और शरद श्रीवास ने युवाओं को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। आयोजन के अंतर्गत "कारगिल विजय दिवस का महत्व एवं शहीदों का योगदान" विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें एम.ए. हिन्दी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा वेदिका पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में कार्यक्रम प्रभारी सत्यम सिंह कुर्मी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जितेन्द्र राय, डॉ. एम.एन. श्रीवास्तव, सुश्री मृणालिनी मिश्रा, गगन राज, सुश्री नम्रता गर्ग, नीलेश शर्मा सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं।

4 hrs ago
user_RAJESH BABELE
RAJESH BABELE
Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

सागर जिले के बीना स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर शहीदों के स्मरण में गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई और उपस्थितजनों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान छात्राओं ने राष्ट्रसेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते

हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि जैन ने "निज जीवन से देश बड़ा होता है, हम मिटते हैं तब राष्ट्र खड़ा होता है" का संदेश देते हुए छात्राओं को देशभक्ति और सेवा भावना अपनाने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि एवं जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जितेन्द्र राय ने इसे भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का स्वर्णिम अध्याय बताया। वहीं, कारगिल युद्ध के दौरान

सेना में सेवाएं दे चुके विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक शेर सिंह बुंदेला ने अपने युद्धकालीन अनुभव साझा कर छात्राओं में देशभक्ति का नया उत्साह भरा। समारोह में प्रकाश चन्द्र ने कारगिल युद्ध की सैन्य रणनीति पर प्रकाश डाला, जबकि जनभागीदारी समिति सदस्य ब्रजपाल सिंह राजपूत और शरद श्रीवास ने युवाओं को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। आयोजन के अंतर्गत "कारगिल विजय दिवस का महत्व एवं

f64e903f-b207-46cb-b182-5271208963ea

शहीदों का योगदान" विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें एम.ए. हिन्दी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा वेदिका पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में कार्यक्रम प्रभारी सत्यम सिंह कुर्मी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जितेन्द्र राय, डॉ. एम.एन. श्रीवास्तव, सुश्री मृणालिनी मिश्रा, गगन राज, सुश्री नम्रता गर्ग, नीलेश शर्मा सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ललितपुर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिजयावन गांव में बच्चों के बीच हुआ एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल 2 वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। शाम के समय बच्चों में विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग कथित तौर पर शराब के नशे में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और महिलाओं समेत परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों द्वारा फेंका गया एक पत्थर मासूम बच्ची के सिर में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ललितपुर ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नामजद आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    2
    ललितपुर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिजयावन गांव में बच्चों के बीच हुआ एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल 2 वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। शाम के समय बच्चों में विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग कथित तौर पर शराब के नशे में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और महिलाओं समेत परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों द्वारा फेंका गया एक पत्थर मासूम बच्ची के सिर में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ललितपुर ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नामजद आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Sandip mishra
    Sandip mishra
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना में वीरांगना फूलन देवी के शहीद दिवस पर शनिवार को माझी समाज ने एकजुटता का परिचय देते हुए विशाल पैदल यात्रा निकाली। मछुआ नाविक श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष निर्मल रैकवार के आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में समाजजन एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद समाज के लोग "वीरांगना फूलन देवी अमर रहें" के गगनभेदी नारों के साथ पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर चौराहे पहुंचे। अंबेडकर चौराहे पर संघ के जिला अध्यक्ष निर्मल रैकवार और समाज के वरिष्ठ जनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीरांगना फूलन देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर निर्मल रैकवार ने कहा कि माझी समाज ने बीना में अपनी शक्ति और एकजुटता दिखाई है। उन्होंने कहा कि फूलन देवी ने अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाया है और समाज शिक्षा, सम्मान तथा अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगा। इस दौरान प्रशासन से मांग की गई कि मछुआ-नाविक समाज को मूलभूत सुविधाएं, पट्टे और रोजगार में प्राथमिकता दी जाए। इस विशाल पैदल यात्रा में मोहनलाल रैकवार, परमानंद रैकवार, अरविंद पटेल, रमेश रैकवार, शिव चरण, बलदेव रैकवार, मनोज, सुरेश, शिवम, प्रभु दयाल, पूरनलाल, तन सिंह, नंदकिशोर, रामचरण चक्कू, प्रमोद निर्मल, रितेश, भवानी प्रसाद, रामप्रसाद, साहूकार, आकाश, गणेश, भूपति, चमन लाल, दीपक, उमाशंकर और पंचू सहित समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और युवा साथी उपस्थित रहे।
    1
    मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना में वीरांगना फूलन देवी के शहीद दिवस पर शनिवार को माझी समाज ने एकजुटता का परिचय देते हुए विशाल पैदल यात्रा निकाली। मछुआ नाविक श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष निर्मल रैकवार के आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में समाजजन एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद समाज के लोग "वीरांगना फूलन देवी अमर रहें" के गगनभेदी नारों के साथ पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर चौराहे पहुंचे।

अंबेडकर चौराहे पर संघ के जिला अध्यक्ष निर्मल रैकवार और समाज के वरिष्ठ जनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीरांगना फूलन देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर निर्मल रैकवार ने कहा कि माझी समाज ने बीना में अपनी शक्ति और एकजुटता दिखाई है। उन्होंने कहा कि फूलन देवी ने अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाया है और समाज शिक्षा, सम्मान तथा अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगा। इस दौरान प्रशासन से मांग की गई कि मछुआ-नाविक समाज को मूलभूत सुविधाएं, पट्टे और रोजगार में प्राथमिकता दी जाए।

इस विशाल पैदल यात्रा में मोहनलाल रैकवार, परमानंद रैकवार, अरविंद पटेल, रमेश रैकवार, शिव चरण, बलदेव रैकवार, मनोज, सुरेश, शिवम, प्रभु दयाल, पूरनलाल, तन सिंह, नंदकिशोर, रामचरण चक्कू, प्रमोद निर्मल, रितेश, भवानी प्रसाद, रामप्रसाद, साहूकार, आकाश, गणेश, भूपति, चमन लाल, दीपक, उमाशंकर और पंचू सहित समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और युवा साथी उपस्थित रहे।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • करेली पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति को लेकर एक संदेश जारी किया गया है।
    1
    करेली पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति को लेकर एक संदेश जारी किया गया है।
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गाडरवारा-तेंदूखेड़ा मार्ग पर हुए भीषण गट्टों (गड्ढों) के कारण आवागमन करने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खस्ताहाल स्थिति और इन बड़े गड्ढों की वजह से इस रास्ते से गुजरने वाले लोग बेहद परेशान हैं।
    1
    गाडरवारा-तेंदूखेड़ा मार्ग पर हुए भीषण गट्टों (गड्ढों) के कारण आवागमन करने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खस्ताहाल स्थिति और इन बड़े गड्ढों की वजह से इस रास्ते से गुजरने वाले लोग बेहद परेशान हैं।
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दमोह शहर के बरपटी स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में रविवार सुबह 9 बजे से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद राहुल सिंह लोधी ने किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री लखन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में इसका शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। राज्यमंत्री लखन पटेल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण संतोषजनक गति से हो रहा है और प्रथम चरण में यहाँ 100 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिसके बाद आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फूलपागरे, एसडीएम सौरभ गंधर्व, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    दमोह शहर के बरपटी स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में रविवार सुबह 9 बजे से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद राहुल सिंह लोधी ने किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री लखन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में इसका शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

राज्यमंत्री लखन पटेल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण संतोषजनक गति से हो रहा है और प्रथम चरण में यहाँ 100 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिसके बाद आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फूलपागरे, एसडीएम सौरभ गंधर्व, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ललितपुर के थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम नुनावली के पास पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे (.315 बोर), एक 12 बोर की डबल बैरल (DBBL) बंदूक, 27 जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो एंड्रॉइड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल जब्त किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई है। क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के अशोकनगर जनपद (थाना सहराई) के ग्राम सोनाई निवासी कपूर सिंह, जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरा बंदीवार कला निवासी रंजीत सिंह और ग्राम कोटरा राजपुर निवासी शिशुपाल को दबोचा। तलाशी के दौरान कपूर सिंह से 12 बोर की बंदूक, 23 जिंदा कारतूस व दो खोखे मिले, जबकि रंजीत सिंह के पास से एक तमंचा व तीन कारतूस और शिशुपाल के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कपूर सिंह के खिलाफ मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में लूट, मारपीट और आबकारी अधिनियम सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं, वहीं रंजीत सिंह के खिलाफ भी जखौरा थाने में मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25/30 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह हथियार कहां से लाए गए थे। इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश, उपनिरीक्षक संतकिशोर शुक्ला, आरक्षी अजय पाल और करन कुमार निर्मल की मुख्य भूमिका रही।
    2
    ललितपुर के थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम नुनावली के पास पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे (.315 बोर), एक 12 बोर की डबल बैरल (DBBL) बंदूक, 27 जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो एंड्रॉइड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल जब्त किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई है।

क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के अशोकनगर जनपद (थाना सहराई) के ग्राम सोनाई निवासी कपूर सिंह, जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरा बंदीवार कला निवासी रंजीत सिंह और ग्राम कोटरा राजपुर निवासी शिशुपाल को दबोचा। तलाशी के दौरान कपूर सिंह से 12 बोर की बंदूक, 23 जिंदा कारतूस व दो खोखे मिले, जबकि रंजीत सिंह के पास से एक तमंचा व तीन कारतूस और शिशुपाल के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कपूर सिंह के खिलाफ मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में लूट, मारपीट और आबकारी अधिनियम सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं, वहीं रंजीत सिंह के खिलाफ भी जखौरा थाने में मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25/30 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह हथियार कहां से लाए गए थे। इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश, उपनिरीक्षक संतकिशोर शुक्ला, आरक्षी अजय पाल और करन कुमार निर्मल की मुख्य भूमिका रही।
    user_पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    Local News Reporter Madawara, Lalitpur•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.