logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अशोक विहार में गैस कटर से एटीएम काटकर 5 लाख की चोरी, लग्जरी कार से आए बदमाश फरार – जांच में जुटी #Wazirpur #BharatNagarThana #DelhiCrime #JJColonyFight #DelhiPolice #CrimeNewsDelhi #NorthWestDelhi #LawAndOrder #DelhiNews #LocalProtest #BreakingNews

3 hrs ago
user_SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
3 hrs ago

अशोक विहार में गैस कटर से एटीएम काटकर 5 लाख की चोरी, लग्जरी कार से आए बदमाश फरार – जांच में जुटी #Wazirpur #BharatNagarThana #DelhiCrime #JJColonyFight #DelhiPolice #CrimeNewsDelhi #NorthWestDelhi #LawAndOrder #DelhiNews #LocalProtest #BreakingNews

More news from दिल्ली and nearby areas
  • “बवाना मर्डर केस का फरार शूटर गिरफ्तार: क्राइम ब्रांच की सटीक कार्रवाई से आरोपी दबोचा गया। दिल्ली में अपराध पर लगाम कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना बवाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने आपसी रंजिश के चलते पीड़ित पर गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी थी और घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने मानव खुफिया सूचना (Human Intelligence) और तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। यह सफल ऑपरेशन इंस्पेक्टर संदीप स्वामी के नेतृत्व में, एसीपी गिरीश कौशिक के मार्गदर्शन तथा डीसीपी पंकज कुमार के समग्र पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अपराधियों के लिए राजधानी में छिपना अब आसान नहीं रहा। क्राइम ब्रांच की सतर्कता, पेशेवर जांच और तेज कार्रवाई एक बार फिर यह साबित करती है कि दिल्ली पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त और जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    1
    “बवाना मर्डर केस का फरार शूटर गिरफ्तार: क्राइम ब्रांच की सटीक कार्रवाई से आरोपी दबोचा गया। 
दिल्ली में अपराध पर लगाम कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना बवाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने आपसी रंजिश के चलते पीड़ित पर गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी थी और घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस टीम ने मानव खुफिया सूचना (Human Intelligence) और तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
यह सफल ऑपरेशन इंस्पेक्टर संदीप स्वामी के नेतृत्व में, एसीपी गिरीश कौशिक के मार्गदर्शन तथा डीसीपी पंकज कुमार के समग्र पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।
दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अपराधियों के लिए राजधानी में छिपना अब आसान नहीं रहा। क्राइम ब्रांच की सतर्कता, पेशेवर जांच और तेज कार्रवाई एक बार फिर यह साबित करती है कि दिल्ली पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त और जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    7 hrs ago
  • जिसमें देशभर की महिला उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। 42वीं नेशनल प्रेसिडेंट पूनम शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 11 अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए, जिनमें बेस्ट SHG अवॉर्ड भी शामिल रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Jitin Prasada उपस्थित रहे। इस मौके पर उद्योग जगत के कई प्रमुख नेता, नीति-निर्माता और उद्यमी शामिल हुए। FICCI FLO का कहना है कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य महिला-नेतृत्व वाले MSME उद्यमों को प्रोत्साहित करना और भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।
    1
    जिसमें देशभर की महिला उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
42वीं नेशनल प्रेसिडेंट पूनम शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 11 अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए, जिनमें बेस्ट SHG अवॉर्ड भी शामिल रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Jitin Prasada उपस्थित रहे। इस मौके पर उद्योग जगत के कई प्रमुख नेता, नीति-निर्माता और उद्यमी शामिल हुए।
FICCI FLO का कहना है कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य महिला-नेतृत्व वाले MSME उद्यमों को प्रोत्साहित करना और भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।
    user_BHARAT TODAY NEWS
    BHARAT TODAY NEWS
    Media house Saraswati Vihar, North West Delhi•
    7 hrs ago
  • तेज प्रताप गुप्ता ब्यूरो चीफ कुशीनगर जनपद में गैस, पेट्रोल व डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें — अधिकारियों ने दिए निर्देश। विकास भवन के सभागार में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, उप जिलाधिकारी तथा समस्त गैस एजेंसियों के डीलर एवं पेट्रोल/डीजल पंप प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर जनपद में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता की वास्तविक स्थिति एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आम जनमानस को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी ने बैठक में सभी वितरकों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ गैस, पेट्रोल एवं डीजल का वितरण करें तथा अनावश्यक रूप से ग्राहकों को परेशान न करें। यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कहीं भी कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा जनसामान्य के साथ दुर्व्यवहार की घटना संज्ञान में आती है, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल अथवा डीजल की कमी के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने कहा कि पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपदा की स्थिति में अवसर तलाशने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी स्थिति में पुलिस विभाग द्वारा तत्काल रिस्पांस किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर डायल 112 की टीम सहित अन्य पुलिस सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि एजेंसी संचालक अपने व्यवहार एवं संवाद के माध्यम से भी व्यवस्था को सुचारु बनाए रख सकते हैं। उन्होंने सभी एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी पारदर्शी एवं शालीन व्यवहार के साथ ग्राहकों की सेवा करने हेतु निर्देशित करें। साथ ही एजेंसी परिसर में आवश्यक अधिकारियों एवं संपर्क नंबरों का बोर्ड प्रदर्शित करने तथा एजेंसी के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की पहचान करने में सुविधा हो तथा उनके विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    1
    तेज प्रताप गुप्ता 
ब्यूरो चीफ कुशीनगर
जनपद में गैस, पेट्रोल व डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें — अधिकारियों ने दिए निर्देश।
विकास भवन के सभागार में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, उप जिलाधिकारी तथा समस्त गैस एजेंसियों के डीलर एवं पेट्रोल/डीजल पंप प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर जनपद में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता की वास्तविक स्थिति एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी  को अवगत कराया गया कि जनपद में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आम जनमानस को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी ने बैठक में सभी वितरकों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ गैस, पेट्रोल एवं डीजल का वितरण करें तथा अनावश्यक रूप से ग्राहकों को परेशान न करें। यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कहीं भी कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा जनसामान्य के साथ दुर्व्यवहार की घटना संज्ञान में आती है, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल अथवा डीजल की कमी के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने कहा कि पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपदा की स्थिति में अवसर तलाशने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी स्थिति में पुलिस विभाग द्वारा तत्काल रिस्पांस किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर डायल 112 की टीम सहित अन्य पुलिस सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि एजेंसी संचालक अपने व्यवहार एवं संवाद के माध्यम से भी व्यवस्था को सुचारु बनाए रख सकते हैं। उन्होंने सभी एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी पारदर्शी एवं शालीन व्यवहार के साथ ग्राहकों की सेवा करने हेतु निर्देशित करें। साथ ही एजेंसी परिसर में आवश्यक अधिकारियों एवं संपर्क नंबरों का बोर्ड प्रदर्शित करने तथा एजेंसी के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की पहचान करने में सुविधा हो तथा उनके विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    user_AM NEWS NATIONAL
    AM NEWS NATIONAL
    Media company कंझावला, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    9 hrs ago
  • साधू और महिला के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, मारपीट का वीडियो वायरल
    1
    साधू और महिला के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, मारपीट का वीडियो वायरल
    user_Pandit Rahul brijwasi
    Pandit Rahul brijwasi
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    12 hrs ago
  • क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, 12 संगीन मामलों में वांछित आदतन अपराधी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। खुफिया सूचना के आधार पर SR, क्राइम ब्रांच की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी विभिन्न थानों में दर्ज करीब 12 आपराधिक मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, हत्या का प्रयास, आपराधिक धमकी, चोरी और जालसाजी जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क व अन्य मामलों में संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
    1
    क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, 12 संगीन मामलों में वांछित आदतन अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। खुफिया सूचना के आधार पर SR, क्राइम ब्रांच की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी विभिन्न थानों में दर्ज करीब 12 आपराधिक मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, हत्या का प्रयास, आपराधिक धमकी, चोरी और जालसाजी जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क व अन्य मामलों में संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    12 hrs ago
  • Post by Public 9Tv रिपोर्टर अख्तियार
    3
    Post by Public 9Tv रिपोर्टर अख्तियार
    user_Public 9Tv रिपोर्टर अख्तियार
    Public 9Tv रिपोर्टर अख्तियार
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    15 hrs ago
  • #Wazirpur #BharatNagarThana #DelhiCrime #JJColonyFight #DelhiPolice #CrimeNewsDelhi #NorthWestDelhi #LawAndOrder #DelhiNews #LocalProtest #BreakingNews
    1
    #Wazirpur #BharatNagarThana #DelhiCrime #JJColonyFight #DelhiPolice #CrimeNewsDelhi #NorthWestDelhi #LawAndOrder #DelhiNews #LocalProtest #BreakingNews
    user_SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
    SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • दिल्ली के अशोक विहार में गैस कटर से ATM मशीन काटकर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस। दिल्ली के अशोक विहार फेज-1 स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में शनिवार, 14 मार्च 2026 को बेखौफ बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर सुभाष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त और जली हुई हालत में मिली। प्राथमिक जांच से पता चला है कि अज्ञात बदमाशों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर मशीन को काटकर खोलने और नकदी निकालने का प्रयास किया। बैंक के शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार के अनुसार, एटीएम में करीब 4.81 लाख रुपये मौजूद थे। वारदात की गंभीरता को देखते हुए उत्तर-पश्चिम जिले की क्राइम और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है, जहां से फॉरेंसिक जांच के लिए छह 'चांस प्रिंट्स' उठाए गए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
    1
    दिल्ली के अशोक विहार में गैस कटर से ATM मशीन काटकर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस। 
दिल्ली के अशोक विहार फेज-1 स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में शनिवार, 14 मार्च 2026 को बेखौफ बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर सुभाष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त और जली हुई हालत में मिली। प्राथमिक जांच से पता चला है कि अज्ञात बदमाशों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर मशीन को काटकर खोलने और नकदी निकालने का प्रयास किया। बैंक के शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार के अनुसार, एटीएम में करीब 4.81 लाख रुपये मौजूद थे। वारदात की गंभीरता को देखते हुए उत्तर-पश्चिम जिले की क्राइम और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है, जहां से फॉरेंसिक जांच के लिए छह 'चांस प्रिंट्स' उठाए गए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    7 hrs ago
  • न्यूज़: राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में स्थित वर्धमान गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि घरेलू गैस सिलेंडरों को प्राइवेट गाड़ियों में भरकर रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अवैध रूप से सप्लाई किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर एजेंसी से जुड़े लोग ब्लैक में सिलेंडर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सप्लाई चोरी-छिपे प्राइवेट वाहनों के जरिए की जाती है, जिससे नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने इस मामले में संबंधित विभाग से जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि गैस की कालाबाजारी पर रोक लग सके और आम जनता को राहत मिल सके।
    1
    न्यूज़:
राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में स्थित वर्धमान गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि घरेलू गैस सिलेंडरों को प्राइवेट गाड़ियों में भरकर रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अवैध रूप से सप्लाई किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर एजेंसी से जुड़े लोग ब्लैक में सिलेंडर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सप्लाई चोरी-छिपे प्राइवेट वाहनों के जरिए की जाती है, जिससे नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।
क्षेत्र के लोगों ने इस मामले में संबंधित विभाग से जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि गैस की कालाबाजारी पर रोक लग सके और आम जनता को राहत मिल सके।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.