logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहपुरा नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद इशाक की बड़ी जीत, 21 वोट हासिल कर बने शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा नगर पालिका आम चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद इशाक ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 7 वोटों के अंतर से हराया। रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुल 35 वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में मोहम्मद इशाक को 21 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजू लाल कहार को 14 मतों पर संतोष करना पड़ा। मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने मोहम्मद इशाक को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और नगर में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। गौरतलब है कि इससे पहले अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के रमेश कुमार सेन 18 वोट लेकर निर्वाचित हुए थे।

9 hrs ago
user_Bheru lal luxkar
Bheru lal luxkar
Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
9 hrs ago

शाहपुरा नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद इशाक की बड़ी जीत, 21 वोट हासिल कर बने शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा नगर पालिका आम चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद इशाक ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 7 वोटों के अंतर से हराया। रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुल 35 वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में मोहम्मद इशाक को 21 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजू लाल कहार को 14 मतों पर संतोष करना पड़ा। मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने मोहम्मद इशाक को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और नगर में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। गौरतलब है कि इससे पहले अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के रमेश कुमार सेन 18 वोट लेकर निर्वाचित हुए थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • शाहपुरा नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद इशाक की बड़ी जीत, 21 वोट हासिल कर बने शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा नगर पालिका आम चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद इशाक ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 7 वोटों के अंतर से हराया। रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुल 35 वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में मोहम्मद इशाक को 21 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजू लाल कहार को 14 मतों पर संतोष करना पड़ा। मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने मोहम्मद इशाक को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और नगर में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। गौरतलब है कि इससे पहले अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के रमेश कुमार सेन 18 वोट लेकर निर्वाचित हुए थे।
    2
    शाहपुरा नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद इशाक की बड़ी जीत, 21 वोट हासिल कर बने
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
शाहपुरा नगर पालिका आम चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद इशाक ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 7 वोटों के अंतर से हराया।
रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुल 35 वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में मोहम्मद इशाक को 21 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजू लाल कहार को 14 मतों पर संतोष करना पड़ा।
मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने मोहम्मद इशाक को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और नगर में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के रमेश कुमार सेन 18 वोट लेकर निर्वाचित हुए थे।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • रायला में गूंजे भगवान के जयकारे, निकली राम रेवाड़ी की भव्य शोभायात्रा। चारभुजा पदयात्रा संघ द्वारा 101 किलो का प्रसाद चढ़ाया गया। रजत बेवाण में विराजमान होकर निकले भगवान, भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने उड़ाई गुलाल रायला में गूंजे भगवान के जयकारे, निकली राम रेवाड़ी की भव्य शोभायात्रा। चारभुजा पदयात्रा संघ द्वारा 101 किलो का प्रसाद चढ़ाया गया। रजत बेवाण में विराजमान होकर निकले भगवान, भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने उड़ाई गुलाल रायला। कस्बे के बड़े चारभुजा मंदिर से मंगलवार को राम रेवाड़ी की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रारंभ हुई। भगवान को आकर्षक रूप से सजाए गए 14 रजत बेवाण में विराजमान कराकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई धर्म तालाब की पाल तक पहुंची। इस दौरान पूरा कस्बा भगवान की भक्ति में रंगा नजर आया। शोभायात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए और भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु बेवाण के साथ चलते हुए भगवान के दर्शन करते रहे। धर्म तालाब में पानी नहीं, टैंकर से कराया जलाभिषेक राम रेवाड़ी के धर्म तालाब की पाल पर पहुंचने के बाद भगवान की पूजा-अर्चना की गई। इस बार तालाब में पानी नहीं होने के कारण टैंकर से पानी मंगवाकर धार्मिक परंपरा निभाई गई। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान को जल अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आस्था और परंपरा के इस आयोजन में रायला कस्बा दिनभर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। रायला चारभुजा पदयात्रा संघ द्वारा 101 किलो का प्रसाद वितरण किया गया। बेवाण के नीचे से निकालने की लंबी कतारें लगती रही।
    4
    रायला में गूंजे भगवान के जयकारे, निकली राम रेवाड़ी की भव्य शोभायात्रा।
चारभुजा पदयात्रा संघ द्वारा 101 किलो का प्रसाद चढ़ाया गया। 

रजत बेवाण में विराजमान होकर निकले भगवान, भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने उड़ाई गुलाल
रायला में गूंजे भगवान के जयकारे, निकली राम रेवाड़ी की भव्य शोभायात्रा।
चारभुजा पदयात्रा संघ द्वारा 101 किलो का प्रसाद चढ़ाया गया। 
रजत बेवाण में विराजमान होकर निकले भगवान, भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने उड़ाई गुलाल
रायला। कस्बे के बड़े चारभुजा मंदिर से मंगलवार को राम रेवाड़ी की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रारंभ हुई। भगवान को आकर्षक रूप से सजाए गए 14 रजत बेवाण में विराजमान कराकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई धर्म तालाब की पाल तक पहुंची। इस दौरान पूरा कस्बा भगवान की भक्ति में रंगा नजर आया।
शोभायात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए और भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु बेवाण के साथ चलते हुए भगवान के दर्शन करते रहे।
धर्म तालाब में पानी नहीं, टैंकर से कराया जलाभिषेक
राम रेवाड़ी के धर्म तालाब की पाल पर पहुंचने के बाद भगवान की पूजा-अर्चना की गई। इस बार तालाब में पानी नहीं होने के कारण टैंकर से पानी मंगवाकर धार्मिक परंपरा निभाई गई। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान को जल अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
आस्था और परंपरा के इस आयोजन में रायला कस्बा दिनभर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। रायला चारभुजा पदयात्रा संघ द्वारा 101 किलो का प्रसाद वितरण किया गया। बेवाण  के नीचे से निकालने की लंबी कतारें लगती रही।
    user_Rajendra Dhanopiya
    Rajendra Dhanopiya
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • विधायक जन सुनवाई केंद्र पर गौतम व रघु शर्मा आमने सामने विधायक जन सुनवाई केंद्र को लेकर पालिका बोर्ड बैठा धरने पर विधायक गौतम ने किया रघु शर्मा पर पलट वार नये पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने पूरे बोर्ड के साथ नगर पालिका पंहुच कर वहां स्थित विधायक जन सुनवाई केंद्र के ताले खुलवाने की मांग की ताले नहीं खुलने पर पूरा बोर्ड धरने पर बैठ गया जो जारी हैँ l धरनार्थियों को पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने संबोधित करते हुये कहा जन सुनवाई केंद्र पालिका की संपत्ति हैँ और उसको विधायक जन सुनवाई केंद्र बनाने पर ही सवाल खड़े कर दिए l धरने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियो ने मोके पर पंहुच बात की लेकिन ताले खुलवाने की मांग पर पूरा बोर्ड अडा रहा और धरना जारी रखते हुये केकड़ी बंद करवाने की चेतावनी तक दे डा ली l विधायक गौतम ने प्रेस कांफ्रेंस कर नियमनुसार कार्य करने की बात कही प्रकिया नुसार पहले बोर्ड बैठक मे प्रस्ताव लेने को कहा l साथ ही अराज़कता एवं अनैतिकता से दूर रहने की बात की शहर के विकास के कार्य की बात कही l रघु शर्मा पर पलटवार किये l
    4
    विधायक जन सुनवाई केंद्र पर गौतम  व रघु शर्मा आमने सामने 
विधायक जन सुनवाई केंद्र को लेकर पालिका बोर्ड बैठा धरने पर 
विधायक गौतम ने किया रघु शर्मा पर पलट वार 
नये पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने पूरे बोर्ड के साथ नगर पालिका पंहुच कर वहां स्थित विधायक जन सुनवाई केंद्र के ताले खुलवाने की मांग की  ताले नहीं खुलने पर पूरा बोर्ड धरने पर बैठ गया जो जारी हैँ l
धरनार्थियों को पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने संबोधित करते हुये कहा जन सुनवाई केंद्र पालिका की संपत्ति हैँ और उसको विधायक जन सुनवाई केंद्र बनाने पर ही सवाल खड़े कर दिए l
धरने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियो ने मोके पर पंहुच बात की लेकिन ताले खुलवाने की मांग पर पूरा बोर्ड अडा रहा और धरना जारी रखते हुये केकड़ी बंद करवाने की चेतावनी तक दे डा ली l
विधायक गौतम ने प्रेस कांफ्रेंस कर नियमनुसार कार्य करने की बात कही प्रकिया नुसार पहले बोर्ड बैठक मे प्रस्ताव लेने को कहा l
साथ ही अराज़कता  एवं अनैतिकता से दूर रहने की बात की शहर के विकास के कार्य की बात कही l
रघु शर्मा पर पलटवार  किये l
    user_जनतंत्र तक अपडेट
    जनतंत्र तक अपडेट
    Local News Reporter केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    29 min ago
  • महापौर एवं उपमहापौर निर्विरोध निर्वाचन पर विधायक कोठारी ने जताया आभार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित भीलवाड़ा की जनता व कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल,22सितम्बर महापौर एवं उपमहापौर निर्विरोध निर्वाचन पर विधायक कोठारी ने जताया आभार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित भीलवाड़ा की जनता व कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल,22सितम्बर नगर निगम भीलवाड़ा में महापौर एवं उपमहापौर के निर्विरोध निर्वाचन के सफल एवं लोकतांत्रिक रूप से संपन्न होने पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भीलवाड़ा की देव तुल्य जनता तथा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति भावपूर्ण आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। विधायक कोठारी ने कहा कि नगर निगम में महापौर एवं उपमहापौर का निर्वाचन भीलवाड़ा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि इस निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के मार्गदर्शन एवं संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत से भीलवाड़ा में भी विकास को नई गति देने का संकल्प और मजबूत हुआ है। विधायक कोठारी ने भीलवाड़ा की जनता के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास जनप्रतिनिधियों के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर निगम एवं राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर भीलवाड़ा के विकास, स्वच्छता, यातायात, आधारभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महापौर एवं उपमहापौर के निर्वाचन के बाद नगर निगम और विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी को मिलकर सकारात्मक वातावरण में भीलवाड़ा को विकसित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त शहर बनाने के लक्ष्य को सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ाया जाएगा। अंत में विधायक अशोक कुमार कोठारी ने पुनः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं भीलवाड़ा की समस्त देव तुल्य जनता का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
    2
    महापौर एवं उपमहापौर निर्विरोध निर्वाचन पर विधायक कोठारी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित भीलवाड़ा की  जनता व कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल,22सितम्बर 
महापौर एवं उपमहापौर निर्विरोध निर्वाचन पर विधायक कोठारी ने जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित भीलवाड़ा की  जनता व कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद
भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल,22सितम्बर नगर निगम भीलवाड़ा में महापौर एवं उपमहापौर के निर्विरोध निर्वाचन के सफल एवं लोकतांत्रिक रूप से संपन्न होने पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भीलवाड़ा की देव तुल्य जनता तथा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति भावपूर्ण आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
विधायक कोठारी ने कहा कि नगर निगम में महापौर एवं उपमहापौर का निर्वाचन भीलवाड़ा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि इस निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों का योगदान सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के मार्गदर्शन एवं संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत से भीलवाड़ा में भी विकास को नई गति देने का संकल्प और मजबूत हुआ है।
विधायक कोठारी ने भीलवाड़ा की जनता के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास जनप्रतिनिधियों के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर निगम एवं राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर भीलवाड़ा के विकास, स्वच्छता, यातायात, आधारभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि महापौर एवं उपमहापौर के निर्वाचन के बाद नगर निगम और विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी को मिलकर सकारात्मक वातावरण में भीलवाड़ा को विकसित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त शहर बनाने के लक्ष्य को सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ाया जाएगा।
अंत में विधायक अशोक कुमार कोठारी ने पुनः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं भीलवाड़ा की समस्त देव तुल्य जनता का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • महापौर के बाद उप महापौर भी निर्विरोध, राधेश्याम सोमानी के नाम पर लगी मुहर, बिना मतदान भाजपा के खाते में गया उप महापौर पद भीलवाड़ा। नगर निगम में महापौर के बाद अब उप महापौर पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। भाजपा के राधेश्याम सोमानी को भीलवाड़ा नगर निगम का उप महापौर निर्वाचित घोषित किया गया। उप महापौर पद के लिए नामांकन की निर्धारित समय सीमा तक सोमानी के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में मतदान की नौबत नहीं आई और निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। भाजपा की ओर से नाम तय होने के बाद राधेश्याम सोमानी ने मंगलवार सुबह 10.15 बजे उप महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी और निर्वाचित पार्षद मौजूद रहे। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक विपक्ष की ओर से कोई दूसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं आया। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करते हुए सोमानी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भाजपा की जसवंत कंवर रणावत भी महापौर पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं। अब उप महापौर पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन होने से नगर निगम के दोनों प्रमुख पद भाजपा के खाते में चले गए हैं। नए बोर्ड में महापौर और उप महापौर के नाम भी साफ हो गए हैं। राधेश्याम सोमानी के नाम को लेकर सोमवार को जयपुर में भाजपा स्तर पर लंबा मंथन चला। बैठक में भीलवाड़ा नगर निगम के राजनीतिक समीकरण, निर्वाचित पार्षदों की राय और संभावित दावेदारों को लेकर चर्चा हुई। देर रात तक चले विचार-विमर्श के बाद मामला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तक पहुंचा। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री ने राधेश्याम सोमानी के नाम पर अंतिम मुहर लगाई। नाम तय होने के बाद सोमानी ने निर्धारित समय पर नामांकन दाखिल किया और किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में नहीं आने से उनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया। महापौर और उप महापौर दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के साथ भीलवाड़ा नगर निगम के नए बोर्ड की तस्वीर अब पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।
    1
    महापौर के बाद उप महापौर भी निर्विरोध, राधेश्याम सोमानी के नाम पर लगी मुहर, बिना मतदान भाजपा के खाते में गया उप महापौर पद 
भीलवाड़ा। नगर निगम में महापौर के बाद अब उप महापौर पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। भाजपा के राधेश्याम सोमानी को भीलवाड़ा नगर निगम का उप महापौर निर्वाचित घोषित किया गया। उप महापौर पद के लिए नामांकन की निर्धारित समय सीमा तक सोमानी के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में मतदान की नौबत नहीं आई और निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
भाजपा की ओर से नाम तय होने के बाद राधेश्याम सोमानी ने मंगलवार सुबह 10.15 बजे उप महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी और निर्वाचित पार्षद मौजूद रहे। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक विपक्ष की ओर से कोई दूसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं आया। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करते हुए सोमानी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भाजपा की जसवंत कंवर रणावत भी महापौर पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं। अब उप महापौर पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन होने से नगर निगम के दोनों प्रमुख पद भाजपा के खाते में चले गए हैं। नए बोर्ड में महापौर और उप महापौर के नाम भी साफ हो गए हैं।
राधेश्याम सोमानी के नाम को लेकर सोमवार को जयपुर में भाजपा स्तर पर लंबा मंथन चला। बैठक में भीलवाड़ा नगर निगम के राजनीतिक समीकरण, निर्वाचित पार्षदों की राय और संभावित दावेदारों को लेकर चर्चा हुई। देर रात तक चले विचार-विमर्श के बाद मामला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तक पहुंचा। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री ने राधेश्याम सोमानी के नाम पर अंतिम मुहर लगाई।
नाम तय होने के बाद सोमानी ने निर्धारित समय पर नामांकन दाखिल किया और किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में नहीं आने से उनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया। महापौर और उप महापौर दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के साथ भीलवाड़ा नगर निगम के नए बोर्ड की तस्वीर अब पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की चार नगर पालिकाओं में 3 भाजपा के खाते में 1 पर कांग्रेस का कब्जा। केकड़ी नगर निकाय पार्षद चुनाव के बाद अगले चरण में पालिका अध्यक्ष चुनाव 21 सितंबर को संपन्न हुए जिसमें केकड़ी नगर पालिका में कांग्रेस से अनिल मित्तल व भाजपा से विनीत चौरडिया मैदान में थे कड़े मुकाबले के बात दो वोटो से कांग्रेस के अनिल मित्तल विजई रहे वोटो का गणित कुछ इस प्रकार रहा 21 वोट कांग्रेस को 19 वोट बीजेपी को।
    1
    केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की चार नगर पालिकाओं में 3 भाजपा के खाते में 1 पर कांग्रेस का कब्जा।
केकड़ी नगर निकाय पार्षद चुनाव के बाद अगले चरण में पालिका अध्यक्ष चुनाव 21 सितंबर को संपन्न हुए जिसमें केकड़ी नगर पालिका में कांग्रेस से अनिल मित्तल व भाजपा से विनीत चौरडिया मैदान में थे कड़े मुकाबले के बात दो वोटो से कांग्रेस के अनिल मित्तल विजई रहे वोटो का गणित कुछ इस प्रकार रहा 21 वोट कांग्रेस को 19 वोट बीजेपी को।
    user_KEKRI ALL UPDATE / केकड़ी
    KEKRI ALL UPDATE / केकड़ी
    Local News Reporter केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • रामपुरिया में हर बार की भांति तेजा दशमी का मेला भरा जिसमें बड़ी संख्या में आस पास के गांव वालों ने भाग लिया रामपुरिया में हर बार की भांति तेजा दशमी का मेला भरा जिसमें बड़ी संख्या में आस पास के गांव वालों ने भाग लिया और पास के गांवों से तेजाजी महाराज की झंडी भी लाई गई
    3
    रामपुरिया में हर बार की भांति तेजा दशमी का मेला भरा जिसमें बड़ी संख्या में आस पास के गांव वालों  ने भाग लिया 
रामपुरिया में हर बार की भांति तेजा दशमी का मेला भरा जिसमें बड़ी संख्या में आस पास के गांव वालों  ने भाग लिया और पास के गांवों से तेजाजी महाराज की झंडी भी लाई गई
    user_DINESH KUMAR MEENA
    DINESH KUMAR MEENA
    मंडल गढ़, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • बारां-कवाई के पास भीषण सड़क हादसा, डॉक्टर दंपती समेत 4 की मौत बारां-कवाई के पास भीषण सड़क हादसा, डॉक्टर दंपती समेत 4 की मौत परिवार सहित छबड़ा जा रहे थे, बल्गर ट्रॉले ने कार को मारी टक्कर; मौके पर ही चारों ने तोड़ा दम बारां/कवाई। बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और बल्गर ट्रॉले की जोरदार टक्कर में कार सवार डॉक्टर दंपती सहित उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में भीलवाड़ा के मांडल पीएमओ डॉ. सुरेश गजराज, उनकी पत्नी डॉ. शालिनी मौर्य, 12 वर्षीय बेटे स्वप्निल और 7 वर्षीय बेटी निलिशा की मौत होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि परिवार अपने निजी वाहन से छबड़ा जा रहा था, इसी दौरान बल्गर ट्रॉले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। कवाई थाना प्रभारी राजपाल सिंह यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रॉला चालक की तलाश की जा रही है।
    4
    बारां-कवाई के पास भीषण सड़क हादसा, डॉक्टर दंपती समेत 4 की मौत
बारां-कवाई के पास भीषण सड़क हादसा, डॉक्टर दंपती समेत 4 की मौत
परिवार सहित छबड़ा जा रहे थे, बल्गर ट्रॉले ने कार को मारी टक्कर; मौके पर ही चारों ने तोड़ा दम
बारां/कवाई। बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और बल्गर ट्रॉले की जोरदार टक्कर में कार सवार डॉक्टर दंपती सहित उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में भीलवाड़ा के मांडल पीएमओ डॉ. सुरेश गजराज, उनकी पत्नी डॉ. शालिनी मौर्य, 12 वर्षीय बेटे स्वप्निल और 7 वर्षीय बेटी निलिशा की मौत होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि परिवार अपने निजी वाहन से छबड़ा जा रहा था, इसी दौरान बल्गर ट्रॉले ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया।
कवाई थाना प्रभारी राजपाल सिंह यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रॉला चालक की तलाश की जा रही है।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.