Shuru
Apke Nagar Ki App…
टोंक जिले के दूनी स्थित श्री सरदार सिंह माध्यमिक विद्यालय के दो छात्रों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला टॉप किया है। राधिका मीणा और खुशीराम रैगर ने यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
टोंक जिले के दूनी स्थित श्री सरदार सिंह माध्यमिक विद्यालय के दो छात्रों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला टॉप किया है। राधिका मीणा और खुशीराम रैगर ने यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- टोंक डीएसटी और नासिरदा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुवे लाखों की स्मैक और नकदी के साथ एक आरोपी दबोचा टोंक डीएसटी और नासिरदा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुवे लाखों की स्मैक और नकदी के साथ एक आरोपी दबोचा दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। टोंक डीएसटी और नासिरदा पुलिस ने हिसामपुर रोड पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपए की अवैध स्मैक और नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई उप अधीक्षक देवली हेमराज के सुपरविजन में की गई। अभियान का नेतृत्व डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश और नासिरदा थानाधिकारी नेकीराम ने किया। प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नासिरदा के हिसामपुर रोड स्थित अम्बेडकर छात्रावास के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.17 ग्राम अवैध स्मैक मिली, जिसकी बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी के पास से एक लाख 20 हजार रुपए नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने इस राशि को मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से संबंधित माना है। पुलिस ने आरोपी विक्रम पुत्र बहादुर सांसी निवासी सांसी बस्ती नासिरदा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक और नकदी को जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना नासिरदा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पता लगाया जा रहा है कि आरोपी स्मैक कहां से प्राप्त करता था तथा किन लोगों को इसकी आपूर्ति की जाती थी।2
- पोकरण में गजेंद्र सिंह शेखावत का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब,#rajasthan #jaiselmer #pokarannews पोकरण में गजेंद्र सिंह शेखावत का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब,#rajasthan #jaiselmer #pokarannews1
- बूंदी के नैनवा अस्पताल में जंगली जानवरों के घुसने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डों में कुत्ते और बिल्ली के घूमने से खासकर प्रसव के मरीजों को दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोग अस्पताल प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग कर रहे हैं।1
- बूंदी में देर रात हाईवे गोलियों की आवाज से गूंज उठा… पुलिस और तस्करों के बीच ऐसी भिड़ंत हुई कि पूरा इलाका दहल गया। स्कॉर्पियो में भरकर ले जाए जा रहे 431 किलो डोडा चूरा को पकड़ने पहुंची पुलिस पर तस्करों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी… लेकिन पुलिस भी पीछे हटने वाली नहीं थी। बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और मादक पदार्थ तस्करों के बीच फिल्मी अंदाज़ में मुठभेड़ हो गई। नाकाबंदी के दौरान स्कॉर्पियो सवार तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस की सतर्कता और बहादुरी के चलते बड़ा हादसा टल गया। दरअसल डीएसटी प्रभारी राजाराम जाट को सूचना मिली थी कि एक सफेद स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। सूचना पर हिंडोली थाना अधिकारी मुकेश कुमार यादव और डीएसटी टीम ने चैनपुरिया रास्ते और टरडक्या रोड तिराहे पर बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ नाकाबंदी की। रात करीब दो बजे संदिग्ध स्कॉर्पियो वहां पहुंची। पुलिस ने गाड़ी रोकने का इशारा किया, लेकिन तस्करों ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जवान बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई के बीच तस्कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो वाहन जब्त कर लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 431 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। साथ ही पुलिस पर फायरिंग में इस्तेमाल 12 बोर का हथियार और दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में तस्करों का संबंध किसी बड़े गिरोह से माना जा रहा है। पूरे मामले की मॉनिटरिंग बूंदी एसपी अवनीश कुमार शर्मा कर रहे हैं। फिलहाल जिला स्पेशल टीम और हिंडोली थाना पुलिस जंगल क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर फरार तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।1
- बूंदी किंग विजय सेन का हाड़ौती कॉमेडी वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है। बूंदी की स्थानीय हाड़ौती भाषा में बनी यह वीडियो दर्शकों को जमकर हंसा रही है।1
- बूँदी के छत्रपुरा स्थित श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर में रामलीला मंचन चल रहा है। परशुराम-लक्ष्मण संवाद और सीता विवाह जैसे दृश्यों ने क्षेत्रवासियों को भक्ति से सराबोर कर दिया है। लोग इस धार्मिक आयोजन का भरपूर आनंद ले रहे हैं।1
- राजस्थान के केकड़ी में पूर्व पालिका अध्यक्ष विश्वजीत सिंह शक्तावत के नेतृत्व में विधायक शत्रुघ्न गौतम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने विकास न होने पर गुस्सा जताया और चेतावनी दी कि वोट मांगने आने पर विधायक को जनता चप्पल देगी। इस दौरान विधायक पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए।2
- टोंक जिले के दूनी स्थित श्री सरदार सिंह माध्यमिक विद्यालय के दो छात्रों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला टॉप किया है। राधिका मीणा और खुशीराम रैगर ने यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।1