Shuru
Apke Nagar Ki App…
chhote se bachhi k mitha boli jai chhattisgarh namste sangwari ho
S k s
chhote se bachhi k mitha boli jai chhattisgarh namste sangwari ho
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- सक्ती में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने ली वर्चुअल बैठक, सक्ती जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिले के प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बुधवार को जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर जयश्री जैन, अभियान के नोडल अधिकारी वासु जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। बैठक में अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों, दीप प्रज्वलन, मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की प्रेरक कहानियों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने बाइक रैली, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान और सेवा के रंग राष्ट्र के संग जैसे कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, टिकेश्वर गबेल, संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, कृष्णकांत चंद्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- 🐘 पिथौरा मुख्य मार्ग पर हाथियों का डेरा, 28 हाथियों का दल विचरणरत कुकरीकोना–पोड़ी–पचपेड़ी–कसडोल से पिथौरा मार्ग पर वन विभाग अलर्ट बलौदाबाजार। कुकरीकोना, पोड़ी, पचपेड़ी, कसडोल होते हुए पिथौरा मुख्य मार्ग के आसपास इन दिनों 28 हाथियों का दल विचरण करता नजर आ रहा है। हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। बलौदाबाजार वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा मार्ग से गुजरने वाले लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। हाथियों के मार्ग में अनावश्यक रूप से न जाने और उन्हें छेड़ने से बचने की सलाह दी गई है। वन विभाग की निगरानी के बीच हाथियों का विचरण क्षेत्रवासियों के लिए कौतूहल के साथ-साथ सतर्कता का विषय बना हुआ है।1
- CG : झीरम घाटी केस में बड़ा फैसला! 13 साल बाद 10 दोषियों पर आया ऐसा फैसला...जानकर हैरान हो जायेगे छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े राजनीतिक नरसंहारों में शामिल झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर आज बड़ा फैसला आया है। करीब 13 साल से चल रहे इस मामले में जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने आज 10 दोषियों को मृत्युदंड यानी फांसी की सजा सुनाई है। 2013 में हुए इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। दरअसल, 25 मई 2013 को बस्तर की झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सली हमला हुआ था। इस हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत कुल 29 लोगों की मौत हुई थी। मामले की जांच NIA ने की और लंबे समय तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद 5 सितंबर 2026 को अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसके बाद आज यानी 16 सितंबर को अदालत ने दोषियों की सजा पर अपना फैसला सुनाया। विशेष NIA अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड सुनाया है। रिपोर्टों के मुताबिक दोषियों में प्रमिला मोडियाम, चैतू लेकाम, सुमित्रा पुनेम मोडियाम, मुक्का मंडावी, कोसा कवासी, आयता मरकाम, मड़कामी देवा, जोगा मड़कामी, बंजामी सन्ना और महादेव नाग के नाम शामिल हैं। इस पूरे मामले में अदालत के सामने 101 गवाहों के बयान दर्ज हुए और मुकदमे की प्रक्रिया करीब 13 वर्षों तक चली। कानूनी जानकारी हालांकि यहां एक महत्वपूर्ण कानूनी बात समझना जरूरी है। ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा के बाद भी इसे तुरंत लागू नहीं किया जाता। मृत्युदंड की पुष्टि उच्च न्यायालय द्वारा की जानी होती है। दोषियों को फैसले के खिलाफ अपील करने का कानूनी अधिकार भी है। 13 साल लंबे इंतजार के बाद झीरम घाटी मामले में आज अदालत का बड़ा फैसला सामने आया है। 10 दोषियों को मृत्युदंड सुनाया गया है। अब इस फैसले के बाद आगे की न्यायिक प्रक्रिया क्या होगी और क्या उच्च न्यायालय में इसे चुनौती दी जाएगी—इस पर भी नजर रहेगी।1
- तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर स्कूल सफाई कर्मचारियों में आक्रोश, बीईओ कार्यालय पहुँचकर जताई नाराजगी। तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर स्कूल सफाई कर्मचारियों में आक्रोश, बीईओ कार्यालय पहुँचकर जताई नाराजगी।1
- सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 174वीं महाआरती में पंडित राज शर्मा हुए शामिल, सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 174वीं महाआरती में पंडित राज शर्मा हुए शामिल, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में मंगलवार को आयोजित 174वीं महाआरती श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुई। महाआरती में पंडित राज शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए और हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ 51 दीपों की महाआरती भगवान हनुमान लला को समर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिवार की संध्या वैष्णव, लता गबेल, माया ठाकुर सहित अन्य महिला श्रद्धालुओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार-पूजन कर विधिवत आरती संपन्न कराई। कार्यक्रम का सफल संचालन कोंडके मौर्य ने किया। इस अवसर पर पंडित राज शर्मा ने कहा कि उन्हें हनुमान लला की महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिसके लिए उन्होंने हनुमान परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में नियमित रूप से आयोजित होने वाली महाआरती सनातन संस्कृति के उत्थान और समाज में धार्मिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।1
- बिलासपुर में किसानों का 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन, धान खरीदी और बकाया राशि पर उठाई आवाज बिलासपुर। भारतीय किसान संघ ने बिलासपुर तहसील में किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष खगेश के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष माधव सिंह और प्रदेश कोषाध्यक्ष गजानन दीघ्रस्कर मौजूद रहे। किसानों ने धान खरीदी वर्ष 2022-23 की लंबित 1700 करोड़ रुपये की राशि देने, समर्थन मूल्य में 800 रुपये जोड़ने, गौवंदन योजना लागू करने, टोकन व्यवस्था सुधारने, सिंचाई परियोजनाओं में तेजी और खाद की कालाबाजारी रोकने सहित अन्य मांगें रखीं।1
- चकरभाटा थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय यूवती बिन बताएं घर से हुई फरार परिजनों ने थाना चकरभाटा थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय यूवती बिन बताएं घर से हुई फरार परिजनों ने थाना चकरभाठा में दर्ज कराई रिपोर्ट बुधवार की रात 9:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार सूचक चकरभाठा थाना छेत्र की गुम यूवती की मा ने बुधवार की रात 8.40 बजे थाना चकरभाठा मे हमराह देवर के साथ थाना उपस्थित आकर आज मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी लडकी उम्र 19 साल पता चकरभाठा थाना छेत्र दिनांक 12/09/2026 के दोपहर करीबन 12/00 बजे अपने घर से बिना बताये कही चली गई है जो अभी तक वापस नहीं आई है जिसकी आस पास रिश्तेदारो मे पता तलाश किये कही पता नहीं चला है जिसका हुलिया कद 4 फिट 5 इंच, रंग सांवली, चेहरा गोल बाल काला, शरीर सामान्य है छत्तीसगढी, हिन्दी भाषा बोलती है कक्षा 09 वी तक पढ़ाई की है, गुलाबी रंग की सलवार सुट पहनी है सूचक की सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी में लिया गया एवं लापता व्यक्ति का ठीकाना एवं सुरक्षा अज्ञात होने से उसके किसी अज्ञात व्यकित व्यक्तियों के द्वारा ले जाकर अज्ञात स्थान पर रखे जाने के संभावना से इस स्तर पर इंकार नहीं जा सकता जिसकी तत्काल विवेचना आवश्यक है। अतः माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निदेशों के अनुपालन में तथा वर्तमान परिस्थितियों एवं लापता होने के प्रकृति को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात व्यक्ति/ व्यक्तियो के विरूद्ध अपराध धारा 140(3) BNS 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है1
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर हर जगह दिपक जलाये जाएंगे #pmmodibirthday #chhattisgarhnews #pmmodibirthdaychhattisgarh प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर हर जगह दिपक जलाये जाएंगे #pmmodibirthday #chhattisgarhnews #pmmodibirthdaychhattisgarh1
- सक्ती जिले के बरदुली-तुमि डीहनहर माइनर में मिली अज्ञात लाश, क्षेत्र में सनसनी, सक्ती जिले के बरदुली-तुमिडीह नहर माइनर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नहर में लाश मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ जुट गई और बड़ी संख्या में लोग शव देखने के लिए पहुंचने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने के प्रयास के साथ मामले की जांच में जुटी हुई है।1