logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई: मिशन शक्ति अभियान के तहत खजुराहरा गांव में जागरूकता कार्यक्रम लोकेशन: हरदोई (सुरसा) एंकर: हरदोई: मिशन शक्ति अभियान के तहत खजुराहरा गांव में जागरूकता कार्यक्रम लोकेशन: हरदोई (सुरसा) एंकर: हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुराहरा में मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीओ (विवरण): कार्यक्रम के तहत ग्राम खजुराहरा में नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से शिक्षा के महत्व और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इस दौरान महिलाओं, बालकों और बालिकाओं के साथ बैठक कर उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 1076, 1098, 102, 101, 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया और महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया गया। मौजूदगी: इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी एवं महिला आरक्षी सारिका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_Om Bajpai
Om Bajpai
Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
c3faf32d-7e6b-46a7-89e8-351205c4c08d

हरदोई: मिशन शक्ति अभियान के तहत खजुराहरा गांव में जागरूकता कार्यक्रम लोकेशन: हरदोई (सुरसा) एंकर: हरदोई: मिशन शक्ति अभियान के तहत खजुराहरा गांव में जागरूकता कार्यक्रम लोकेशन: हरदोई (सुरसा) एंकर: हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुराहरा में मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीओ (विवरण): कार्यक्रम के तहत ग्राम खजुराहरा में नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से शिक्षा के महत्व और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इस दौरान महिलाओं, बालकों और बालिकाओं के साथ बैठक कर उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 1076, 1098, 102, 101, 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया और महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया गया। मौजूदगी: इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी एवं महिला आरक्षी सारिका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वाराणसी: झंडा विवाद को लेकर बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प लोकेशन: वाराणसी (चोलापुर) एंकर: वाराणसी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां झंडा विवाद को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वीओ (विवरण): मामला चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव का है, जहां अंबेडकर जयंती के दिन मंदिर गेट पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का झंडा लगाए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि अगले दिन झंडे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को संभालने पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और दोबारा झंडा लगवाया। इसी बीच पोस्टर जलाने की अफवाह फैलने से माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
    1
    वाराणसी: झंडा विवाद को लेकर बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प
लोकेशन: वाराणसी (चोलापुर)
एंकर:
वाराणसी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां झंडा विवाद को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
वीओ (विवरण):
मामला चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव का है, जहां अंबेडकर जयंती के दिन मंदिर गेट पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का झंडा लगाए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ।
बताया जा रहा है कि अगले दिन झंडे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
स्थिति को संभालने पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और दोबारा झंडा लगवाया।
इसी बीच पोस्टर जलाने की अफवाह फैलने से माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • *प्रेस नोट - थाना तिलहर* *जनपद शाहजहाँपुर* *सराहनीय कार्य दिनांक - 17.04.2026* *“थाना तिलहर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, तमंचे की नाल में फंसे 02 खोखा कारतूस 315 बोर, नगद रुपये 700/- तथा एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर बरामद।”* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार में अपराध की रोकथाम एंव चिन्हित किये गये अपराधियों एंव अपराध की रोकथाम के परिपेक्ष्य में प्रचलित अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी तिलहर के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के कुशल नेतृत्व में थाना तिलहर पुलिस को मिली बडी सफलता । *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 17.04.2026 को थाना तिलहर पुलिस टीम क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि निगोही की ओर से तिलहर की तरफ 03 व्यक्ति अवैध असलहों के साथ मोटरसाइकिल से किसी गंभीर घटना को अंजाम देने हेतु आने वाले हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ की गई। कुछ समय पश्चात निगोही की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार 03 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा टॉर्च के माध्यम से रुकने का संकेत दिया गया। संकेत के बावजूद तीनो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। पीछा किए जाने के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके पश्चात तीनो व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। एक फायर प्रभारी निरीक्षक श्री जुगुलकिशोर पाल व उ0नि0 प्रदीप कुमार के समीप से होकर गुजरा। पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई, किन्तु अभियुक्तों द्वारा पुनः फायरिंग की गई। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक द्वारा सरकारी पिस्टल से 02 राउंड फायर किया गया तथा उ0नि0 हरकिशोर मौर्य द्वारा अपनी सरकारी 9 एम0एम0 पिस्टल से 02 राउंड फायर किया गया, जिससे 02 अभियुक्त घायल होकर मौके पर पकड़ लिये गये जबकि तीसरे अभियुक्त को सही अवस्था में गिरफ्तार किया गया । पहले अभियुक्त ने अपना नाम फत्ते पुत्र राजपाल नि0 भाउपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर बताया तथा दूसरे ने अपना नाम वाहिद खां पुत्र छोटे खां निवासी पहाड़गंज थाना बिसलण्डा जनपद पीलीभीत बताया तथा तीसरे अभियुक्त ने अपना नाम मुन्ना कुरेशी पुत्र पच्चू कुरेशी निवासी मो0 ककराखुर्द थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर बताया अभियुक्तगण को कारण गिरफ्तारी बताकर दिनांक 17.04.2026 को ग्राम बख्तियारपुर रोड रटा पुल के पास से समय लगभग 02.10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त फत्ते के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, तमंचे की नाल में फंसा 01 अदद खोखा कारतूस तथा 300 रुपये नगद तथा अभियुक्त वाहिद खां के कब्जे से 01 अदद तमंचा , तमंचे की नाल में फंसा 01 अदद खोखा कारतूस व 400 रूपये नगद तथा एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (रंग काला/लाल, रजिस्ट्रेशन नं0 UP 26 Z 4851) बरामद हुई। उक्त संबंध में थाना तिलहर पर मु0अ0सं0 - 174/26 धारा 109(1)/3(5) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम बनाम अभियुक्त 1. फत्ते पुत्र राजपाल नि0 भाउपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर 2. वाहिद खां पुत्र छोटे खां निवासी पहाड़गंज थाना बिसलण्डा जनपद पीलीभीत 3. मुन्ना कुरेशी पुत्र पच्चू कुरेशी निवासी मो0 ककराखुर्द थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-* 1. फत्ते पुत्र राजपाल उम्र करीब 32 वर्ष नि0 भाउपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर (घायल) 2. वाहिद खां पुत्र छोटे खां उम्र करीब 45 वर्ष निवासी पहाड़गंज थाना बिसलण्डा जनपद पीलीभीत (घायल) 3. मुन्ना कुरेशी पुत्र पच्चू कुरेशी उम्र करीब 45 वर्ष निवासी मो0 ककराखुर्द थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर *पंजीकृत अभियोग का विवरणः-* 1. मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1)/3(5) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर *गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय:-* ग्राम बख्तियारपुर रोड रटा पुल के पास से दिनांक 17.04.2026 समय लगभग 02.10 बजे रात्रि *आपराधिक इतिहास अभियुक्त फत्ते-* 1. मु0अ0सं0- 43/2019 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना खुदागंज शाहजहाँपुर 2. मु0अ0सं0 21/20 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर । 3. मु0अ0सं0 185/20 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर । 4. मु0अ0सं0 118/2024 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर । 5. मु0अ0सं0 1360/17 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 6. मु0अ0सं0 265/2024 धारा 379/411 भादवि थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 7. मु0अ0सं0 171/2026 धारा 303(2) BNS थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर । 8. मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर *आपराधिक इतिहास अभियुक्त वाहिद:-* 1. मु0अ0सं0- 719/2016 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 2. मु0अ0सं0 482/2018 धारा 120बी/342/380/411/457 भादवि थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजहांपुर । 3. मु0अ0सं0 433/20 धारा 401 भादवि थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 4. मु0अ0सं0 435/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 5. मु0अ0सं0 714/2016 धारा 379 भादवि थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर । 6. मु0अ0सं0 580/2016 धारा 379/411 भादवि थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 7. मु0अ0सं0 715/2016 धारा 379/399/401 भादवि थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर । 8. मु0अ0सं0 171/2026 धारा 303(2) BNS थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर । 9. मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर *आपराधिक इतिहास अभियुक्त मुन्ना कुरेशी* 1. मु0अ0सं0 171/2026 धारा 303(2) BNS थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर । 2. मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर *अभियुक्तगण से माल बरामदगी का विवरण :-* 1. 02 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 2. बरामद तमंचो की नाल में फँसे 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 3. नकद 700/- रुपये 4. एक अदद मोटरसाईकिल सुपर स्प्लेंडर रंग काला व लाल रजिस्ट्रेशन नं0 UP 26 Z 4851 *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-* 1. प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी0 मय टीम जनपद शाहजहाँपुर। 2. प्रभारी निरीक्षक जुगुलकिशोर पाल तिलहर शाहजहाँपुर। 3. प्रभारी सर्विलांस उ0नि0 श्री मनोज कुमार मय टीम जनपद शाहजहाँपुर। 4. उ0नि0 हरकिशोर मौर्य 5. उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार 6. हे0का0 मो0 अहसान 7. हे0का0 सुनील कुमार
    4
    *प्रेस नोट - थाना तिलहर*
*जनपद शाहजहाँपुर*
*सराहनीय कार्य दिनांक - 17.04.2026*
*“थाना तिलहर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, तमंचे की नाल में फंसे 02 खोखा कारतूस 315 बोर, नगद रुपये 700/- तथा एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर बरामद।”*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार में अपराध की रोकथाम एंव चिन्हित किये गये अपराधियों एंव अपराध की रोकथाम के परिपेक्ष्य में प्रचलित अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी तिलहर के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के कुशल नेतृत्व में थाना तिलहर पुलिस को मिली बडी सफलता ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 17.04.2026 को थाना तिलहर पुलिस टीम क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि निगोही की ओर से तिलहर की तरफ 03 व्यक्ति अवैध असलहों के साथ मोटरसाइकिल से किसी गंभीर घटना को अंजाम देने हेतु आने वाले हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ की गई। कुछ समय पश्चात निगोही की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार 03 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा टॉर्च के माध्यम से रुकने का संकेत दिया गया। संकेत के बावजूद तीनो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। पीछा किए जाने के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके पश्चात तीनो व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। एक फायर प्रभारी निरीक्षक श्री जुगुलकिशोर पाल व उ0नि0 प्रदीप कुमार के समीप से होकर गुजरा। पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई, किन्तु अभियुक्तों द्वारा पुनः फायरिंग की गई। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक द्वारा सरकारी पिस्टल से 02 राउंड फायर किया गया तथा उ0नि0 हरकिशोर मौर्य द्वारा अपनी सरकारी 9 एम0एम0 पिस्टल से 02 राउंड फायर किया गया, जिससे 02 अभियुक्त घायल होकर मौके पर पकड़ लिये गये जबकि तीसरे अभियुक्त को सही अवस्था में गिरफ्तार किया गया । पहले अभियुक्त ने अपना नाम फत्ते पुत्र राजपाल नि0 भाउपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर बताया तथा दूसरे ने अपना नाम वाहिद खां पुत्र छोटे खां निवासी पहाड़गंज थाना बिसलण्डा जनपद पीलीभीत बताया तथा तीसरे अभियुक्त ने अपना नाम मुन्ना कुरेशी पुत्र पच्चू कुरेशी निवासी मो0 ककराखुर्द थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर बताया अभियुक्तगण को कारण गिरफ्तारी बताकर दिनांक 17.04.2026 को ग्राम बख्तियारपुर रोड रटा पुल के पास से समय लगभग 02.10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त फत्ते के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, तमंचे की नाल में फंसा 01 अदद खोखा कारतूस तथा 300 रुपये नगद  तथा अभियुक्त वाहिद खां के कब्जे से 01 अदद तमंचा , तमंचे की नाल में फंसा 01 अदद खोखा कारतूस व 400 रूपये नगद तथा एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (रंग काला/लाल, रजिस्ट्रेशन नं0 UP 26 Z 4851) बरामद हुई। उक्त संबंध में थाना तिलहर पर मु0अ0सं0 - 174/26 धारा 109(1)/3(5) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम बनाम अभियुक्त 1. फत्ते पुत्र राजपाल नि0 भाउपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर 2. वाहिद खां पुत्र छोटे खां निवासी पहाड़गंज थाना बिसलण्डा जनपद पीलीभीत 3. मुन्ना कुरेशी पुत्र पच्चू कुरेशी निवासी मो0 ककराखुर्द थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-*
1. फत्ते पुत्र राजपाल उम्र करीब 32 वर्ष नि0 भाउपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर (घायल)
2. वाहिद खां पुत्र छोटे खां उम्र करीब 45 वर्ष निवासी पहाड़गंज थाना बिसलण्डा जनपद पीलीभीत (घायल)
3. मुन्ना कुरेशी पुत्र पच्चू कुरेशी उम्र करीब 45 वर्ष निवासी मो0 ककराखुर्द थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर 
*पंजीकृत अभियोग का विवरणः-*
1.	मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1)/3(5) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर
*गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय:-*
ग्राम बख्तियारपुर रोड रटा पुल के पास से दिनांक 17.04.2026 समय लगभग  02.10 बजे रात्रि
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त फत्ते-*
1.	मु0अ0सं0- 43/2019 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना खुदागंज शाहजहाँपुर
2.	मु0अ0सं0 21/20 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर ।
3.	मु0अ0सं0 185/20 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर ।
4.	मु0अ0सं0 118/2024 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर ।
5.	मु0अ0सं0 1360/17 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर ।
6.	मु0अ0सं0 265/2024 धारा 379/411 भादवि थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर ।
7.	मु0अ0सं0 171/2026 धारा 303(2) BNS थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर ।
8.	मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त वाहिद:-*
1.	मु0अ0सं0- 719/2016 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर ।
2.	मु0अ0सं0  482/2018 धारा 120बी/342/380/411/457 भादवि थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजहांपुर ।
3.	मु0अ0सं0 433/20 धारा 401 भादवि थाना मोहम्मदी जनपद खीरी
4.	मु0अ0सं0 435/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना मोहम्मदी जनपद खीरी
5.	मु0अ0सं0 714/2016 धारा 379 भादवि थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर ।
6.	मु0अ0सं0 580/2016 धारा 379/411 भादवि थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर ।
7.	मु0अ0सं0 715/2016 धारा 379/399/401 भादवि थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर ।
8.	मु0अ0सं0 171/2026 धारा 303(2) BNS थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर ।
9.	मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त मुन्ना कुरेशी*
1.	मु0अ0सं0 171/2026 धारा 303(2) BNS थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर ।
2.	मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर
*अभियुक्तगण से माल बरामदगी का विवरण :-*
1.	02 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर,
2.	बरामद तमंचो की नाल में फँसे 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर,
3.	नकद 700/- रुपये
4.	एक अदद मोटरसाईकिल सुपर स्प्लेंडर रंग काला व लाल रजिस्ट्रेशन नं0 UP 26 Z 4851
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-*
1.	प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी0 मय टीम जनपद शाहजहाँपुर।
2.	प्रभारी निरीक्षक जुगुलकिशोर पाल तिलहर शाहजहाँपुर। 
3.	प्रभारी सर्विलांस उ0नि0 श्री मनोज कुमार मय टीम जनपद शाहजहाँपुर।
4.	उ0नि0 हरकिशोर मौर्य
5.	उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार
6.	हे0का0 मो0 अहसान
7.	हे0का0 सुनील कुमार
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    Content Creator (YouTuber) जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • पंचायत के दौरान दामाद पर हमला, कई लोगों पर मारपीट का आरोप शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बेहठा पाठक में पारिवारिक विवाद को लेकर चल रही पंचायत उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब दामाद के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी गई। जानकारी के अनुसार पंचायत के दौरान साले अनमोल, सतीश पुत्र गिरीश, साली रूबी, फूलन देवी तथा सास गीता पर एक राय होकर दामाद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत थाना मदनापुर पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पंचायत के दौरान दामाद पर हमला, कई लोगों पर मारपीट का आरोप
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बेहठा पाठक में पारिवारिक विवाद को लेकर चल रही पंचायत उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब दामाद के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी गई।
जानकारी के अनुसार पंचायत के दौरान साले अनमोल, सतीश पुत्र गिरीश, साली रूबी, फूलन देवी तथा सास गीता पर एक राय होकर दामाद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत थाना मदनापुर पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    Jalalabad, Shahjahanpur•
    15 min ago
  • Post by Journalist Amit Dixit
    1
    Post by Journalist Amit Dixit
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    17 min ago
  • Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    1
    Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • संकल्प से सिद्धि का ऐतिहासिक संकल्प नारी शक्ति वंदन अधिनियम दशकों का इन्तज़ार अब समाप्त हुआ, कल तक जो अधिकार सपना था आधी आबादी का, अब वह हकीकत बन चुका है। लोकसभा, विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जल्दी ही लागू होगा। महिलाओं की सीधी भागीदारी बढ़ने से नीतियों और फैसलों में उनकी भूमिका और मजबूत होगी, जिससे भारतीय लोकतंत्र को और मजबूती मिलेगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जहां नारियों की पूजा होती है, अर्थात सम्मान दिया जाता है। वहाँ देवता निवास करते हैं शाहजहांपुर 17 अप्रैल। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव सहित अन्य महिलाओं की उपस्थिति में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि आज नारी शक्ति को जो कुछ भी मिल रहा है वो उसका हक था, जो कि रूका हुआ था। भारत देश की लम्बी लोकतांत्रिक यात्रा में ये निर्णय ऐतिहासिक है हम आधी आबादी इसका स्वागत करते हैं और हृदय की गहराईया से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद करते हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने महिला सशक्तीकरण के एक नए युग में प्रवेश किया। मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की। लोकसभा और राज्यसभा की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षा के प्रति इच्छाशक्ति का अंदाजा इस बात से लगाइये कि 19 सितम्बर 2023 को नए संसद भवन की कार्यवाही में इस बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से पेश किया गया। लोकसभा में ये बिल 454 बनाम 2 के भारी बहुमत से पास हुआ और राज्यसभा में तो इतिहास ही रच गया। जहाँ राज्य सभा सदस्यों ने सर्व सम्मति से इसके पक्ष में वोट किया और विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा। ये कानून हमारे देश की नियति को बदलने वालो कानून है। ये कानून उन करोड़ों महिलाओं के सपने को पंख देगा जो देश की सेवा करना चाहती हैं। जिला और ग्राम पंचायतों में लाखों से अधिक मातृशक्ति देश का गौरव बढ़ा रही हैं। हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने डॉ० बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के सपने को सच कर दिखाया है। बाबा साहब जी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा थाकि किसी समाज की प्रगति का अनुमान हम इस बात से लगा सकते हैं कि उस समाज की महिलाओं की तरक्की कितनी है। नारी तू नारायणी के संकल्प के साथ 2014 से ही महिला सशक्तीकरण पर अनेक प्रयास किए। समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान की चिन्ता की 11 करोड़ शौचालय जिन्हे इज्जत घर का नाम दिया गया। महिला की कठिनाईओं को समझकर उनके हितों का ध्यान रखते हुए एक अच्छी पहल थी। घर-घर जल पहुँचाना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत में महिलाओं के नाम पर घर, तीन तलाक से मुक्ति के कानून में मुस्लिम समाज की महिलाओं में विश्वास बढ़ाने का कार्य किया। हर गांव में चूल्हा फूंकती महिलाओं के आँखों में आँसू देख उज्ज्वला योजना लाकर फ्री गैस कनेक्शन दिए, कहते महिलायें हैं दो कुलों का नाम रोशन करती हैं लेकिन सच पूछा जाये तो उनका कोई घर नहीं होता। माननीय मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को मालिकाना हक देकर उनके नाम की रजिस्ट्री कर उन्हें घर का मालिक बना दिया। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन उत्तर प्रदेश में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' का सीधा प्रसारण इंदिरा भवन, लखनऊ स्थित महिला कल्याण विभाग के सभागार में किया गया। इस अवसर पर सभागार में माननीय कैबिनेट मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, राज्य मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, अपर मुख्य सचिव, निदेशक महिला कल्याण, निदेशक आईसीडीएस सहित विभागीय अधिकारी, मुख्य सेविकाएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों उपस्थित रहीं। प्रदेश के समस्त जनपदों में लाखों की संख्या में मुख्यसेविकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना गया। माननीय कैबिनेट मंत्री ने इसे महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को राजनीतिक एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के माध्यम से इसकी जानकारी जन-जन तक पहुँचाएं तथा 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर बिल के समर्थन में सहभागिता सुनिश्चित कराएं। अपर मुख्य सचिव द्वारा भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिलाओं की शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित नीतिगत निर्णयों में उनकी आगीदारी सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने उदबोधन में कहा कि इस बिल से महिलाओं के लिए पंचायत से आगे बढ़कर संसद तक पहुंचने का उनका सफर आसान होता जा रहा है। विकसित भारत की यात्रा में महिलाओं की भूमिका और भी अहम हो गई है। भारत 21वी सदी के सबसे बढ़े निर्णयों में से एक निर्णय लेने जा रहा है, यह निर्णय नारी शक्ति को समर्पित है। राज्यों की विधानसभाओं से लेकर देश की संसद तक पहुंचने की दशकों की प्रतिक्षा के अंत का समय 16, 17 व 18 अप्रैल है। उन्होंने इस विधेयक के समर्थन में व्यापक जनजागरुकता हेतु विशेष अभियान चलाने का आह्वान किया तथा महिलाओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
    4
    संकल्प से सिद्धि का ऐतिहासिक संकल्प नारी शक्ति वंदन अधिनियम
दशकों का इन्तज़ार अब समाप्त हुआ, कल तक जो अधिकार सपना था आधी आबादी का, अब वह हकीकत बन चुका है।
लोकसभा, विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जल्दी ही लागू होगा।
महिलाओं की सीधी भागीदारी बढ़ने से नीतियों और फैसलों में उनकी भूमिका और मजबूत होगी, जिससे भारतीय लोकतंत्र को और मजबूती मिलेगी।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है
जहां नारियों की पूजा होती है, अर्थात सम्मान दिया जाता है। वहाँ देवता निवास करते हैं
शाहजहांपुर 17 अप्रैल। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव सहित अन्य महिलाओं की उपस्थिति में  प्रेस वार्ता आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि आज नारी शक्ति को जो कुछ भी मिल रहा है वो उसका हक था, जो कि रूका हुआ था। भारत देश की लम्बी लोकतांत्रिक यात्रा में ये निर्णय ऐतिहासिक है हम आधी आबादी इसका स्वागत करते हैं और हृदय की गहराईया से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद करते हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने महिला सशक्तीकरण के एक नए युग में प्रवेश किया। मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की। लोकसभा और राज्यसभा की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षा के प्रति इच्छाशक्ति का अंदाजा इस बात से लगाइये कि 19 सितम्बर 2023 को नए संसद भवन की कार्यवाही में इस बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से पेश किया गया।
लोकसभा में ये बिल 454 बनाम 2 के भारी बहुमत से पास हुआ और राज्यसभा में तो इतिहास ही रच गया। जहाँ राज्य सभा सदस्यों ने सर्व सम्मति से इसके पक्ष में वोट किया और विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा। ये कानून हमारे देश की नियति को बदलने वालो कानून है। ये कानून उन करोड़ों महिलाओं के सपने को पंख देगा जो देश की सेवा करना चाहती हैं। जिला और ग्राम पंचायतों में लाखों से अधिक मातृशक्ति देश का गौरव बढ़ा रही हैं। हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने डॉ० बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के सपने को सच कर दिखाया है। बाबा साहब जी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा थाकि किसी समाज की प्रगति का अनुमान हम इस बात से लगा सकते हैं कि उस समाज की महिलाओं की तरक्की कितनी है।
नारी तू नारायणी के संकल्प के साथ 2014 से ही महिला सशक्तीकरण पर अनेक प्रयास किए। समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान की चिन्ता की 11 करोड़ शौचालय जिन्हे इज्जत घर का नाम दिया गया। महिला की कठिनाईओं को समझकर उनके हितों का ध्यान रखते हुए एक अच्छी पहल थी। घर-घर जल पहुँचाना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत में महिलाओं के नाम पर घर, तीन तलाक से मुक्ति के कानून में मुस्लिम समाज की महिलाओं में विश्वास बढ़ाने का कार्य किया। हर गांव में चूल्हा फूंकती महिलाओं के आँखों में आँसू देख उज्ज्वला योजना लाकर फ्री गैस कनेक्शन दिए, कहते महिलायें हैं दो कुलों का नाम रोशन करती हैं लेकिन सच पूछा जाये तो उनका कोई घर नहीं होता। माननीय मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को मालिकाना हक देकर उनके नाम की रजिस्ट्री कर उन्हें घर का मालिक बना दिया।
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन उत्तर प्रदेश में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' का सीधा प्रसारण इंदिरा भवन, लखनऊ स्थित महिला कल्याण विभाग के सभागार में किया गया। इस अवसर पर सभागार में माननीय कैबिनेट मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, राज्य मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, अपर मुख्य सचिव, निदेशक महिला कल्याण, निदेशक आईसीडीएस सहित विभागीय अधिकारी, मुख्य सेविकाएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों उपस्थित रहीं। प्रदेश के समस्त जनपदों में लाखों की संख्या में मुख्यसेविकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना गया।
माननीय कैबिनेट मंत्री ने इसे महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को राजनीतिक एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के माध्यम से इसकी जानकारी जन-जन तक पहुँचाएं तथा 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर बिल के समर्थन में सहभागिता सुनिश्चित कराएं।
अपर मुख्य सचिव द्वारा भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिलाओं की शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित नीतिगत निर्णयों में उनकी आगीदारी सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने उदबोधन में कहा कि इस बिल से महिलाओं के लिए पंचायत से आगे बढ़कर संसद तक पहुंचने का उनका सफर आसान होता जा रहा है। विकसित भारत की यात्रा में महिलाओं की भूमिका और भी अहम हो गई है। भारत 21वी सदी के सबसे बढ़े निर्णयों में से एक निर्णय लेने जा रहा है, यह निर्णय नारी शक्ति को समर्पित है। राज्यों की विधानसभाओं से लेकर देश की संसद तक पहुंचने की दशकों की प्रतिक्षा के अंत का समय 16, 17 व 18 अप्रैल है।
उन्होंने इस विधेयक के समर्थन में व्यापक जनजागरुकता हेतु विशेष अभियान चलाने का आह्वान किया तथा महिलाओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • जलालाबाद। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद जलालाबाद के सभागार में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित पांच सभासदों को उपजिलाधिकारी प्रभात रॉय ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह समारोह अधिशासी अधिकारी एच.एन. उपाध्याय, चेयरमैन शकील अहमद खां और बोर्ड के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि शासन ने 14 मार्च 2026 को नगर पालिका बोर्ड के लिए अनंतराम सागर, प्रदीप मिश्रा, सुधीर गुप्ता, गौरव प्रताप राघव और श्रीमती कुसुम शर्मा को नामित किया था। उपजिलाधिकारी ने शपथ दिलाने के बाद सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन शकील अहमद खां और अधिशासी अधिकारी एच.एन. उपाध्याय ने भी सभासदों को बधाई दी। कार्यक्रम में बोर्ड सदस्य अजय गुप्ता, मनोज अग्निहोत्री, मंजूम खान गुड्डे, सभासद पति मनोज दिवाकर, आकाश गुप्ता उपस्थित रहे। संचालन मोहम्मद जीशान ने किया। साथ ही कार्यालय लिपिक अवधेश सिंह, नितिन शर्मा, मुकेश दीक्षित, सुधीर राठौड़, अजीत श्रीवास्तव, राममोहन, राम सिंह रामू वाल्मीकि, नीतेश कटियार, सुजीत शुक्ला, मोहम्मद कैफ सहित सभी पालिका कर्मी मौजूद
    1
    जलालाबाद। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद जलालाबाद के सभागार में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित पांच सभासदों को उपजिलाधिकारी प्रभात रॉय ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह समारोह अधिशासी अधिकारी एच.एन. उपाध्याय, चेयरमैन शकील अहमद खां और बोर्ड के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
ज्ञात हो कि शासन ने 14 मार्च 2026 को नगर पालिका बोर्ड के लिए अनंतराम सागर, प्रदीप मिश्रा, सुधीर गुप्ता, गौरव प्रताप राघव और श्रीमती कुसुम शर्मा को नामित किया था। उपजिलाधिकारी ने शपथ दिलाने के बाद सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन शकील अहमद खां और अधिशासी अधिकारी एच.एन. उपाध्याय ने भी सभासदों को बधाई दी।
कार्यक्रम में बोर्ड सदस्य अजय गुप्ता, मनोज अग्निहोत्री, मंजूम खान गुड्डे, सभासद पति मनोज दिवाकर, आकाश गुप्ता उपस्थित रहे। संचालन मोहम्मद जीशान ने किया। साथ ही कार्यालय लिपिक अवधेश सिंह, नितिन शर्मा, मुकेश दीक्षित, सुधीर राठौड़, अजीत श्रीवास्तव, राममोहन, राम सिंह रामू वाल्मीकि, नीतेश कटियार, सुजीत शुक्ला, मोहम्मद कैफ सहित सभी पालिका कर्मी मौजूद
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    Media house जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हरदोई: मारपीट के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार लोकेशन: हरदोई (सुरसा) एंकर: हरदोई के थाना सुरसा क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीओ (विवरण): जानकारी के अनुसार 1 मार्च 2026 को वादी नीरज पुत्र सर्वजीत निवासी ग्राम पचकोहरा ने थाना सुरसा में तहरीर दी थी कि धमेन्द्र समेत अन्य नामजद लोगों द्वारा उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इस आधार पर थाना सुरसा में मुकदमा संख्या 57/26 धारा 191(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान मामले में धारा 109 और 117(2) बीएनएस की भी वृद्धि की गई। कार्रवाई: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी धमेन्द्र पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद, निवासी ग्राम पचकोहरा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास जारी हैं।
    1
    हरदोई: मारपीट के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
लोकेशन: हरदोई (सुरसा)
एंकर:
हरदोई के थाना सुरसा क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वीओ (विवरण):
जानकारी के अनुसार 1 मार्च 2026 को वादी नीरज पुत्र सर्वजीत निवासी ग्राम पचकोहरा ने थाना सुरसा में तहरीर दी थी कि धमेन्द्र समेत अन्य नामजद लोगों द्वारा उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।
इस आधार पर थाना सुरसा में मुकदमा संख्या 57/26 धारा 191(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान मामले में धारा 109 और 117(2) बीएनएस की भी वृद्धि की गई।
कार्रवाई:
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी धमेन्द्र पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद, निवासी ग्राम पचकोहरा को गिरफ्तार कर लिया है।
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास जारी हैं।
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.