हरदोई: मारपीट के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार लोकेशन: हरदोई (सुरसा) एंकर: हरदोई: मारपीट के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार लोकेशन: हरदोई (सुरसा) एंकर: हरदोई के थाना सुरसा क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीओ (विवरण): जानकारी के अनुसार 1 मार्च 2026 को वादी नीरज पुत्र सर्वजीत निवासी ग्राम पचकोहरा ने थाना सुरसा में तहरीर दी थी कि धमेन्द्र समेत अन्य नामजद लोगों द्वारा उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इस आधार पर थाना सुरसा में मुकदमा संख्या 57/26 धारा 191(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान मामले में धारा 109 और 117(2) बीएनएस की भी वृद्धि की गई। कार्रवाई: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी धमेन्द्र पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद, निवासी ग्राम पचकोहरा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास जारी हैं।
हरदोई: मारपीट के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार लोकेशन: हरदोई (सुरसा) एंकर: हरदोई: मारपीट के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार लोकेशन: हरदोई (सुरसा) एंकर: हरदोई के थाना सुरसा क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीओ (विवरण): जानकारी के अनुसार 1 मार्च 2026 को वादी नीरज पुत्र सर्वजीत निवासी ग्राम पचकोहरा ने थाना सुरसा में तहरीर दी थी कि धमेन्द्र समेत अन्य नामजद लोगों द्वारा उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इस आधार पर थाना सुरसा में मुकदमा संख्या 57/26 धारा 191(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान मामले में धारा 109 और 117(2) बीएनएस की भी वृद्धि की गई। कार्रवाई: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी धमेन्द्र पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद, निवासी ग्राम पचकोहरा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास जारी हैं।
- हेडलाइन: जिला संवाददाता अवधेश कुमार भीषण गर्मी में प्यासे फरियादी—शाहाबाद तहसील के वाटर कूलर बने शोपीस हरदोई के शाहाबाद तहसील परिसर में भीषण गर्मी के बीच व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। परिसर में लगाए गए दो वाटर कूलर, जिनका उद्घाटन रजनी तिवारी द्वारा किया गया था, फिलहाल शोपीस बनकर खड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी तेज गर्मी और उमस के बावजूद इन कूलरों को अभी तक चालू नहीं किया गया है। तहसील में आने वाले फरियादी और कर्मचारी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि क्या वे इसी तरह गर्मी में परेशान होते रहेंगे और कूलर यूं ही बंद पड़े रहेंगे? इस लापरवाही को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूलर चालू कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।4
- उधर के पैसे मांगना पड़ा महिला को भारी युवक ने मारी गोली1
- दो युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार #couple #community #appreciation #popculture #tv #couplegoals #singer #sportsevent #concert #volunteerwork1
- शाहजहांपुर। शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मिश्रीपुर मोहल्ले में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। करीब 6500 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना लेआउट पास कराए और मानचित्र स्वीकृत कराए प्लाटिंग की जा रही थी।1
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- Post by विवेक मिश्र1
- *थाना संडीला क्षेत्र में दिनांक 19.04.2026 को श्री रामेश्वर निवासी शंभू खेड़ा मजरा परिहामा थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा सूचना दी गई की उनके भाई रमाकांत (उम्र करीब 45 वर्ष) से दिनांक 16 .04.2026 को विपक्षी सुनील बाराती और उसकी मां (जो कि एक ही परिवार के हैं) से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद और मारपीट हो गयी थी। जिससे रमाकांत को चोट लग गई थी जिसको फैमिली हॉस्पिटल संडीला में इलाज के लिए लेकर गए थे वहां इलाज चल रहा था उपचार के दौरान रमाकांत की मृत्यु हो गई है जिनका शव मृतक के घर पर है पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। प्राप्त सूचना पर संडीला पुलिस द्वारा सूचना पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर पंचायतनामा तैयार कराकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया , पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही जा रही है। जानकारी में आया है कि मृतक शराबी के आदी थे, नशे में होने के कारण ही विवाद हुआ था इसी कारण से थाने में भी कोई सूचना नहीं दी गई थी और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा था । उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह की बाइट*1
- लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई पाली में नवनिर्मित बस स्टेशन का भव्य लोकार्पण, परिवहन व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार पाली (हरदोई): उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के नवनिर्मित बस स्टेशन का आज भव्य समारोह के बीच लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कुं. माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ (विधायक सवायजपुर) उपस्थित रहे। लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि पाली नगर पंचायत ऐतिहासिक कस्बा है, जिसकी स्थापना अंग्रेजों के समय की मानी जाती है। उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व इस बस स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसका आज लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार परिवहन सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है और इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आने वाले समय में सभी प्रमुख बस स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर और पर्यावरण अनुकूल सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि पहले जहां बसों की क्षमता लगभग 50 किलोमीटर तक सीमित थी, वहीं अब नई तकनीक से लैस बसें करीब 300 किलोमीटर तक चलने में सक्षम हैं। सरकार द्वारा करीब 3 करोड़ रुपये तक की लागत वाली आधुनिक बसें खरीदी जा रही हैं और अब तक लगभग 320 इलेक्ट्रिक बसें परिवहन बेड़े में शामिल की जा चुकी हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि डीजल बसों के संचालन में जहां औसतन 6.5 लाख रुपये तक का खर्च आता है, वहीं इलेक्ट्रिक बसों में यह खर्च घटकर लगभग 50 हजार रुपये रह जाता है, जिससे सरकार को बड़ी बचत हो रही है। कार्यक्रम में “मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो अभियान” का भी उल्लेख किया गया। इस योजना के तहत बसों का संचालन गांव-गांव तक किया जाएगा। बसें सुबह गांव से निकलकर शाम को वापस गांव पहुंचेंगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा के साथ-साथ स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही चालक व परिचालक की नियुक्ति भी स्थानीय या आसपास के गांवों से किए जाने की योजना है। विशिष्ट अतिथि विधायक कुं. माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने कहा कि यह बस स्टेशन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और इससे लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इस दौरान कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में विकास और आधुनिकता की झलक साफ दिखाई दी।1
- घर में चोरी का खुलासा, दो बाल अपचारी अभिरक्षा में सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने बरामद किए लाखों के आभूषण, अवैध तमंचा भी मिला #couple #community #appreciation #popculture #tv #couplegoals #singer #sportsevent #concert #volunteerwork1