*ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाकर समयबद्ध लक्ष्य पूरे करें : जिला कलक्टर* *सवाई माधोपुर, 22 अप्रैल।* ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के विभिन्न विकास कार्यो और योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग सुनिश्चित कर सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किया जाए। इस दौरान जिला कलक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि प्रथम किस्त प्राप्त सभी लाभार्थियों के आवास कार्य प्रारंभ कर 15 मई तक जिओ-टैगिंग पूर्ण की जाए तथा द्वितीय किस्त प्राप्त लाभार्थियों में से कम से कम 70 प्रतिशत आवास निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराए जाएं। स्वामित्व योजना के अंतर्गत मैप 1.0 व 2.0 के तहत वंचित गांवों में ड्रोन सर्वे पूर्ण कर प्रॉपर्टी पार्सल तैयार कर स्वामित्व पट्टा वितरण सुनिश्चित करने, राजकीय विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में नवीन शौचालय निर्माण एवं क्षतिग्रस्त शौचालयों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, शौचालय निर्माण, कचरा संग्रहण केन्द्र, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं बर्तन बैंक की प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर जिओ-टैगिंग कराने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम पंचायतों में अटल ज्ञान केन्द्रों हेतु शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। साथ ही, रिचार्ज शाफ्ट, ओपन जिम, निजी कुंड, कैटल शेड, वित्त आयोग तथा विधायक/सांसद निधि के लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने एवं लंबित यूसी/सीसी शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए। *लापरवाही पर सख्ती, अनुपस्थित अधिकारियो को नोटिस, बीडीओ को चार्जशीट के निर्देश :* - उन्होंने बिना किसी सूचना में बैठक में अनुपस्थित होने पर तीन सहायक अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विभागीय दायित्वों में लापरवाही बरतने एवं निर्देशों की अवहेलना पर सवाई माधोपुर और मलारना डूंगर विकास अधिकारी को 17 सीसीए के तहत चार्जशीट जारी करने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया को दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। संपर्क पोर्टल एवं ई-फाइल प्रणाली पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाए, जिससे ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके। बैठक में एसीईओ शैलेन्द्र सिंह, डॉ. सरोज बैरवा सहित सभी विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Post by Noshad ahmad qureshi1
- धराड़ी प्रथा से गूंजी शहनाई, सादगीपूर्ण विवाह बना मिसाल नवदंपती व बारातियों को भेंट किए 51 पौधे, जल-जंगल-जमीन बचाने का दिया संदेश सपोटरा । क्षेत्र के ग्राम सेवियापुरा में मंगलवार को परंपरा, सादगी और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां धराड़ी प्रथा के तहत आदिवासी समाज का विवाह समारोह संपन्न कराया गया। लाड़ी शिमला आदिवासी एवं लाड़ा महेंद्र आदिवासी ने परण फेरा पद्धति से सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। विवाह समारोह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। समारोह में फिजूलखर्ची से दूर रहकर समाज सुधार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जेजेएम टीम करौली एवं समाज प्रतिनिधियों की मौजूदगी में विवाह संस्कार वैदिक रीति से संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजबंधु शामिल हुए। विवाह अवसर पर जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संदेश देते हुए नवदंपती तथा बारातियों को 51 फलदार, फूलदार और छायादार पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए गए। इनमें आम, अमरूद, अनार, चीकू, आंवला, कटहल, संतरा, नींबू, बरगद, पीपल, जामुन, अशोक, गुलाब, चमेली, हरसिंगार सहित कई प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि धराड़ी प्रथा से करौली जिले में यह दूसरी शादी है, जबकि राजस्थान में अब तक 485 विवाह इस परंपरा से संपन्न कराए जा चुके हैं। टीम ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए मृत्यु भोज जैसी परंपराओं पर भी अंकुश लगाने का संकल्प दोहराया।2
- दिलीप राणावत आपनेता ने कहा देश में झूठ ना फैलाये, सच बताये भाजपा सरकार, हिम्मत है⁉️1
- उमरणी में चामुंडा मेले की भव्य तैयारियां जोरों पर जारी,#rajasthan #sirohi #aburoadnews #latestupdate1
- *भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत।* गंगापुर सिटी में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत। *22 तारीख बुधवार प्रातः* काल 10 बजे श्रीगोपाल गौशाला प्रांगण में श्री परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी के द्वारा गौमाता पूजा आरती व हरा चारा व गुड़ खिला कर बड़े धूमधाम से गो सेवा कार्य किया। श्री गोपाल गौशाला समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम जी जगवानी ,महामंत्री कृपा शंकर उपाध्याय, प्रीतम एवं मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता पीएनबी द्वारा सभी आगंतुकोंका स्वागत किया।कार्यक्रम में बाबू लाल सेकेट्री, श्यामलाल शर्मा, कुलदीप जैमिनी ,डॉ अनुज कुमार शर्मा, कमलेश जोशी ,अजय पाराशर ,राकेश उपाध्याय,राजेश शर्मा, कौशल बौहरा, दिलीप तिवाड़ी ,मदनमोहन भारद्वाज, सीताराम ,गिर्राज ,श्याम सुंदर जी ,मुकेश व्यास, धर्मेंद्र ,जितेंद्र ,श्याम,कमलेशजी शर्मा ,घनश्याम मिश्र ,सुरेश गोपाल जी, रमाकांत शर्मा ,शुभम , अवधबिहारी जी , गौरी शंकर शुक्ला एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। *भगवान परशुराम जन्मोत्सव आगामी कार्यक्रम इस प्रकार है 23 ,24 अप्रैल 2026 को* महिलाओं,पुरुषों ,बालक बालिकाओं के लिए , साहित्यिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा।इसके अंतर्गत मेहंदी रंगोली श्लोक, आशुभाषण ,रस्साकसी, कुर्सी दौड़ , चम्मच दौड़, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।शाम 5 बजे से परशुराम छात्रावास दशहरा मैदान में। *25 तारीख को शाम 5 बजे से सालौदा मोड़ से बाइक रैली का आयोजन होगा* । *26 तारीख रविवार को भगवान परशुराम जी की जन्म उत्सव पर भव्य और दिव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा जो दोपहर 2:00 से सीताराम जी के मंदिर से शुरुआत होगी।* आप सभी से निवेदन है कि संस्कृति ,संस्कार,सामाजिक सौहार्द एवं एकता बनाए रखने के उद्देश्य आयोजित इस कार्यक्रम में आप सभी जरूर पधारे एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं ।1
- बामनवास। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अस्पताल की प्रयोगशाला (लैब) का आधुनिकीकरण कर दिया गया है, जिससे अब पहले के 37 टेस्ट की तुलना में 106 प्रकार की जांच सुविधाएँ उपलब्ध हो गई हैं। अब ऑनलाइन मिलेगी टेस्ट रिपोर्ट नई व्यवस्था के तहत मरीजों को बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी जांच रिपोर्ट अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगी, जिन्हें मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से देखा जा सकेगा। इससे समय की बचत के साथ-साथ अस्पताल में भीड़ भी कम होगी। लैब का विस्तार, स्टाफ भी हुआ दोगुना लैब के भौतिक क्षेत्र का विस्तार किया गया है और स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई गई है। इससे जांच प्रक्रिया तेज हुई है और मरीजों को समय पर रिपोर्ट मिल रही है।1
- अंता में सट्टा माफिया हावी, सरकार और सिस्टम पर गंभीर सवाल,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- Post by Anil Kumar journalist1