Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्योपुर किला वार्ड नंबर 01 से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बगीची क्षेत्र के निवासी लंबे समय से खारे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें आज भी राहत नहीं मिल पाई है।
Noshad ahmad qureshi
श्योपुर किला वार्ड नंबर 01 से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बगीची क्षेत्र के निवासी लंबे समय से खारे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें आज भी राहत नहीं मिल पाई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- दिलीप राणावत आपनेता ने कहा देश में झूठ ना फैलाये, सच बताये भाजपा सरकार, हिम्मत है⁉️1
- Post by जनहित आवाज1
- *सवाई माधोपुर, 22 अप्रैल।* ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के विभिन्न विकास कार्यो और योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग सुनिश्चित कर सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किया जाए। इस दौरान जिला कलक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि प्रथम किस्त प्राप्त सभी लाभार्थियों के आवास कार्य प्रारंभ कर 15 मई तक जिओ-टैगिंग पूर्ण की जाए तथा द्वितीय किस्त प्राप्त लाभार्थियों में से कम से कम 70 प्रतिशत आवास निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराए जाएं। स्वामित्व योजना के अंतर्गत मैप 1.0 व 2.0 के तहत वंचित गांवों में ड्रोन सर्वे पूर्ण कर प्रॉपर्टी पार्सल तैयार कर स्वामित्व पट्टा वितरण सुनिश्चित करने, राजकीय विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में नवीन शौचालय निर्माण एवं क्षतिग्रस्त शौचालयों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, शौचालय निर्माण, कचरा संग्रहण केन्द्र, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं बर्तन बैंक की प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर जिओ-टैगिंग कराने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम पंचायतों में अटल ज्ञान केन्द्रों हेतु शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। साथ ही, रिचार्ज शाफ्ट, ओपन जिम, निजी कुंड, कैटल शेड, वित्त आयोग तथा विधायक/सांसद निधि के लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने एवं लंबित यूसी/सीसी शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए। *लापरवाही पर सख्ती, अनुपस्थित अधिकारियो को नोटिस, बीडीओ को चार्जशीट के निर्देश :* - उन्होंने बिना किसी सूचना में बैठक में अनुपस्थित होने पर तीन सहायक अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विभागीय दायित्वों में लापरवाही बरतने एवं निर्देशों की अवहेलना पर सवाई माधोपुर और मलारना डूंगर विकास अधिकारी को 17 सीसीए के तहत चार्जशीट जारी करने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया को दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। संपर्क पोर्टल एवं ई-फाइल प्रणाली पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाए, जिससे ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके। बैठक में एसीईओ शैलेन्द्र सिंह, डॉ. सरोज बैरवा सहित सभी विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- बिना नंबर की “पटाखा बाइक” (आग के शोले उगलती) बिना नंबर की स्कूटी रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली (बिना नंबर, बिना दस्तावेज) सभी वाहनों पर विधिक कार्रवाई शुरू चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी पुलिस की अपील: यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें #Baran #Rajasthan #TrafficPolice #RoadSafety #Action BreakingNews BaranNews1
- जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे मिली केलवाड़ा थाना क्षेत्र में थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत ने अनोखी पहल करते हुए वाहन चालकों के चालान नहीं बनाए, बल्कि उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान कस्बे में निकाले गए मार्च के समय आमजन से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई। पुलिस ने लोगों को नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया। मार्च के दौरान केलवाड़ा थाने के पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्था बनाए रखी। इस पहल से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और लोगों ने पुलिस के प्रयास की सराहना की।1
- उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है अपने अपने सिंगलफेज ट्रांसफार्मर अर्थों में पानी डालने की कृपा करें तापमान अधिक होने के कारण2
- Post by Noshad ahmad qureshi1