Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
राजू काँकोरिया खण्डार
जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
More news from राजस्थान and nearby areas
- बौली: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं श्रीमान अध्यक्ष व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार एक्शन प्लान के तहत दिनांक 07 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विशेष रूप से स्वच्छता, पोषण, रोग निवारण एवं मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों, मातृ स्वास्थ्य मुद्दों, मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों एवं ट्रांसफर्मेटिव ट्यूजडे के अवसर पर साइबर दुर्व्यवहार के संबंध में अध्यक्ष विकास नेहरा की अध्यक्षता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तालुका अध्यक्ष द्वारा ट्रांसफर्मेटिव ट्यूजडे के अवसर पर साइबर दुर्व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विकास नेहरा ने बताया कि साइबर अपराध एक व्यापक शब्द है जो कंप्यूटर, नेटवर्क या अन्य डिजिटल उपकरणों का उपयोग करके की जाने वाली असंख्य आपराधिक गतिविधियों का वर्णन करता है। साइबर अपराध को साइबर अपराधियों द्वारा की जाने वाली अवैध गतिविधियों की विस्तृत श्रृंखला के अंतर्गत आने वाली एक व्यापक परिभाषा के रूप में समझा जा सकता है। इनमें हैकिंग, फ़िशिंग, टिपरिंग, पहचान की चोरी, रैंसमवेयर और मैलवेयर हमले आदि शामिल हैं। परिणामस्वरूप, साइबर अपराधों की प्रभावी ढंग से जांच, अभियोजन और रोकथाम करना एक निरंतर चलने वाला संघर्ष है जिसमें कई गतिशील चुनौतियां शामिल हैं। साइबर अपराध व्यक्तियों, व्यवसायों और सरकारी संस्थाओं के लिए एक गंभीर खतरा है और इसके परिणामस्वरूप भारी वित्तीय हानि, प्रतिष्ठा को नुकसान और रिकॉर्ड का उल्लंघन हो सकता है। जैसे-जैसे प्रौद्योगिकी आगे बढ़ रही है और अधिक से अधिक लोग दैनिक कार्यों के लिए डिजिटल उपकरणों और नेटवर्क पर निर्भर हो रहे हैं, साइबर अपराध का खतरा लगातार बढ़ रहा है, जिससे इससे बचाव के उपाय करना अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। इससे बचाव का उपाय सावधानी पूर्वक सोशल मीडिया का उपयोग करके किया जा सकता है। पैनल अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा, मोहम्मद जाहिद शिर्वानी, गणपत लाल गुर्जर और अधिकार मित्र बामचंद भदोरिया द्वारा विशेष रूप से स्वच्छता, पोषण, रोग निवारण एवं मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों, मातृ स्वास्थ्य मुद्दों, मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों संबंध में एवं साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 का विषय "सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लिए वैश्विक कार्रवाई" है। विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थापना के अवसर पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना तथा सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवा की दिशा में काम करना है1
- सवाई माधोपुर, 8 अप्रैल। जिला कलक्टर काना राम ने बुधवार को विद्युत विभाग कार्यालय एवं कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने एफआरटी (फॉल्ट रिपेयर टीम) एवं 181 संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जांच की तथा कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें कुल 35 कार्मिकों में से 5 अनुपस्थित एवं 6 कार्मिक अवकाश पर मिले। अनुपस्थित कार्मिकों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दैनिक जनसुनवाई को प्रभावी बनाने एवं प्रतिदिन कम से कम 10 शिकायतों का क्रॉस-वेरिफिकेशन कर रजिस्टर संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- गंगापुर सिटी। शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित जनता कॉलोनी में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गजानंद उर्फ गोलू पुत्र राजेंद्र सैनी (20) निवासी जनता कॉलोनी, अलीगंज रोड, गंगापुर सिटी जयपुर में काम करता था और करीब 6-7 दिन पहले ही अपने घर आया था। इन दिनों घर पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। मृतक के पिता राजेंद्र सैनी ने बताया कि वे बुधवार शाम को सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे और गजानंद को घर पर तूड़ा छानने के लिए कहकर गए थे। मृतक के चाचा कांजी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे गजानंद के मोबाइल पर एक फोन कॉल आया था। इसके बाद वह पास ही बने दूसरे मकान के कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। जब पिता घर लौटे तो गजानंद नजर नहीं आया। तलाश करने पर उन्होंने कमरे की खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा। परिजन तत्काल उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई प्रतिपाल मीणा ने बताया कि सब का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- दिलीप राणावत आपनेता ने इटावा में सोनोग्राफी मशीन को लेकर उठाया मुद्दा1
- Post by Sandeep Gupta1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- Post by Vishwanath Sharma1