logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

युवक ने कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम मोबाइल पर कॉल आने के बाद उठाया कदम, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम गंगापुर सिटी। शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित जनता कॉलोनी में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गजानंद उर्फ गोलू पुत्र राजेंद्र सैनी (20) निवासी जनता कॉलोनी, अलीगंज रोड, गंगापुर सिटी जयपुर में काम करता था और करीब 6-7 दिन पहले ही अपने घर आया था। इन दिनों घर पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। मृतक के पिता राजेंद्र सैनी ने बताया कि वे बुधवार शाम को सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे और गजानंद को घर पर तूड़ा छानने के लिए कहकर गए थे। मृतक के चाचा कांजी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे गजानंद के मोबाइल पर एक फोन कॉल आया था। इसके बाद वह पास ही बने दूसरे मकान के कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। जब पिता घर लौटे तो गजानंद नजर नहीं आया। तलाश करने पर उन्होंने कमरे की खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा। परिजन तत्काल उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई प्रतिपाल मीणा ने बताया कि सब का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

2 hrs ago
user_Uttam Kumar Meena
Uttam Kumar Meena
Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

युवक ने कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम मोबाइल पर कॉल आने के बाद उठाया कदम, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम गंगापुर सिटी। शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित जनता कॉलोनी में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गजानंद उर्फ गोलू पुत्र राजेंद्र सैनी (20) निवासी जनता कॉलोनी, अलीगंज रोड, गंगापुर सिटी जयपुर में काम करता था और करीब 6-7 दिन पहले ही अपने घर आया था। इन दिनों घर पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। मृतक के पिता राजेंद्र सैनी ने बताया कि वे बुधवार शाम को सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे और गजानंद को घर पर तूड़ा छानने के लिए कहकर गए थे। मृतक के चाचा कांजी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे गजानंद के मोबाइल पर एक फोन कॉल आया था। इसके बाद वह पास ही बने दूसरे मकान के कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। जब पिता घर लौटे तो गजानंद नजर नहीं आया। तलाश करने पर उन्होंने कमरे की खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा। परिजन तत्काल उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई प्रतिपाल मीणा ने बताया कि सब का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पिस्ता पुत्री रामगोपाल जाटव (उम्र 19 वर्ष), निवासी चैनपुर (थाना मासलपुर) की शादी 2 नवंबर 2025 को खानपुर बड़ौदा (थाना कोतवाली गंगापुर सिटी) में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के महज पांच महीने बाद ही महिला ने बुधवार शाम को अपने ससुराल में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विजेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला द्वारा यह कदम आपसी पारिवारिक विवाद के चलते उठाया गया, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है। इधर, घटना के बाद महिला के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच आपसी सहमति बन गई है कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
    1
    गंगापुर सिटी।
गंगापुर सिटी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार पिस्ता पुत्री रामगोपाल जाटव (उम्र 19 वर्ष), निवासी चैनपुर (थाना मासलपुर)  की शादी 2 नवंबर 2025 को खानपुर बड़ौदा (थाना कोतवाली गंगापुर सिटी) में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के महज पांच महीने बाद ही महिला ने बुधवार शाम को अपने ससुराल में फांसी लगा ली।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विजेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला द्वारा यह कदम आपसी पारिवारिक विवाद के चलते उठाया गया, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है।
इधर, घटना के बाद महिला के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच आपसी सहमति बन गई है कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Ramraj Bairwa
    1
    Post by Ramraj Bairwa
    user_Ramraj Bairwa
    Ramraj Bairwa
    बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • हिण्डौन शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद है, किसिन की दिनदहाड़े जेब कट गई। गुरुवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बयाना के रसेरी गांव के निवासी हरविलास चोबदार की जेब से 82 हजार रुपए पार हो गए। हिण्डौन के कैलाश नगर स्थित 'ए' श्रेणी की कृषि उपज मंडी में किसान गेहूं बेचने आया था।किसान हरविलास गेहूं बेचकर वापस घर लौटते समय बयाना मोड स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार पर नाश्ता करने रुका था।इसी दौरान भीड़ का फायदा उठा एक जेबकतरे ने हरविलास की जेब से 82 हजार रुपए पार कर लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।पूरी पीड़ित ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस कर रही मामले की जांच
    1
    हिण्डौन शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद है, किसिन की दिनदहाड़े जेब कट गई। गुरुवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बयाना के रसेरी गांव के निवासी हरविलास चोबदार की जेब से 82 हजार रुपए पार हो गए।
हिण्डौन के कैलाश नगर स्थित 'ए' श्रेणी की कृषि उपज मंडी में किसान गेहूं बेचने आया था।किसान हरविलास गेहूं बेचकर वापस घर लौटते समय बयाना मोड स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार पर नाश्ता करने रुका था।इसी दौरान भीड़ का फायदा उठा एक जेबकतरे ने हरविलास की जेब से 82 हजार रुपए पार कर लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।पूरी पीड़ित ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। असम चुनावी प्रचार थमने के बाद अपने शहर लौटे असम विधानसभा चुनाव प्रभारी व कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के करौली जिलाध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट का हिंडौन रेलवे स्टेशन पर कांग्रेसियों ने माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अब्दुल मुगनी खान ने बताया कि असम के जिला बारपेटा की मंडिया श्रीजंगराम विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की और कांग्रेस की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बीजेपी सरकार नफरत की राजनीति करना जानती है। महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा से ध्यान हटाकर आपसी भाईचारे को खत्म करना चाहती है। क्षेत्र के लोगों ने मन बना लिया है कि इस नफरत की दीवार को मोहब्बत से खत्म करके बीजेपी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का काम असम की जनता करेगी। मुगनी ने बताया कि असम में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने हिंडौन रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने पहुंचे कांग्रेसियों का आभार जताया। गौरतलब है कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार की प्रदेश की टीम के रूप में हिंडौन निवासी अब्दुल मुगनी खान को असम विधानसभा चुनाव में जिला बारपेटा का प्रभारी नियुक्त किया था। हिंडौन रेलवे स्टेशन पर स्वागत के दौरान शहर वक्फ कमेटी सदर बब्बू शाह, कुरैशी समाज के अध्यक्ष सद्दाम कुरेशी,अतीक अहमद,इदरीश अहमद, मिस्टर राजस्थान अरशद कुरैशी,अब्दुल हादी खान, शहजाद खान, जिला सचिव चंदा,आरिफ खान,अजहर काजी, यूनुस, वाजिद , रफीक मलिक, जिला महासचिव अंसार मलिक, आमिर कुरैशी ,अदीब अहमद, मुफीद पठान, हबीब अहमद पंकज बेरवा, अरबाज पठान, अफसर, अंशु गोयल, कलीम, आरिफ, वाजिद आदि लोग मौजूद रहे।
    1
    हिंडौन सिटी। असम चुनावी प्रचार थमने के बाद अपने शहर लौटे असम विधानसभा चुनाव प्रभारी व कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के करौली जिलाध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट का हिंडौन रेलवे स्टेशन पर कांग्रेसियों ने माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अब्दुल मुगनी खान ने बताया कि असम के जिला बारपेटा की मंडिया श्रीजंगराम विधानसभा क्षेत्रों में  घर-घर जाकर लोगों से कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की और कांग्रेस की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बीजेपी सरकार नफरत की राजनीति करना जानती है। महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा से ध्यान हटाकर आपसी भाईचारे को खत्म करना चाहती है। क्षेत्र के लोगों ने मन बना लिया है कि इस नफरत की दीवार को मोहब्बत से खत्म करके बीजेपी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का काम असम की जनता करेगी। मुगनी ने बताया कि असम में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने हिंडौन रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने पहुंचे कांग्रेसियों का आभार जताया। गौरतलब  है कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार की प्रदेश की टीम के रूप में हिंडौन निवासी अब्दुल मुगनी खान को असम विधानसभा चुनाव में जिला बारपेटा का प्रभारी नियुक्त किया था। हिंडौन रेलवे स्टेशन पर स्वागत के दौरान शहर वक्फ कमेटी सदर बब्बू शाह, कुरैशी समाज के अध्यक्ष सद्दाम कुरेशी,अतीक अहमद,इदरीश अहमद, मिस्टर राजस्थान अरशद कुरैशी,अब्दुल हादी खान, शहजाद खान, जिला सचिव चंदा,आरिफ खान,अजहर काजी, यूनुस,  वाजिद , रफीक मलिक, जिला महासचिव अंसार मलिक, आमिर कुरैशी ,अदीब अहमद, मुफीद पठान, हबीब अहमद पंकज बेरवा, अरबाज पठान, अफसर, अंशु गोयल, कलीम, आरिफ, वाजिद आदि लोग मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    34 min ago
  • लालसोट। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के लालसोट आगमन पर ज्योतिबा फुले सर्कल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक रामविलास मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। ​ ​नई परिवहन सेवा: उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र की मांग को स्वीकार करते हुए लालसोट से सोरोजी के लिए नई रोडवेज बस सेवा की सौगात दी। यह सेवा आज से ही प्रभावी रूप से शुरू कर दी गई है। ​प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति: स्वागत कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अनिल बुरजा, अनिल बेनाड़ा, सोनू बिनोरी (पूर्व चेयरमैन पति), रूप सिंह मीणा, सत्येंद्र सिंह इंदावा, मदन हाडीका और मामा जी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ​कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए क्षेत्रीय समस्याओं को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा और समय पर अपनी मांगों को पूरा करवाया, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस क्षेत्र से अपने मृतक परिजनों की अस्थियां विसर्जन के लिए दोसा जाकर सोरोजी के लिए बस पकड़नी पड़ती थी इससे अव्यवस्था का शिकार होना पड़ता था लेकिन आज से ही सोरोजी के लिए परिवहन मंत्री द्वारा रोडवेज के उच्च अधिकारियों को आदेशित कर लालसोट से सोरोजी के लिए बस यात्रा शुरू करने की स्वीकृति जारी कर दी ​ग्राउंड रिपोर्ट: खेमराज जोशी, शुरू न्यूज
    2
    लालसोट। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के लालसोट आगमन पर ज्योतिबा फुले सर्कल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक रामविलास मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
​
​नई परिवहन सेवा: उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र की मांग को स्वीकार करते हुए लालसोट से सोरोजी के लिए नई रोडवेज बस सेवा की सौगात दी। यह सेवा आज से ही प्रभावी रूप से शुरू कर दी गई है।
​प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति: स्वागत कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अनिल बुरजा, अनिल बेनाड़ा, सोनू बिनोरी (पूर्व चेयरमैन पति), रूप सिंह मीणा, सत्येंद्र  सिंह इंदावा, मदन हाडीका और मामा जी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
​कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए क्षेत्रीय समस्याओं को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा और समय पर अपनी मांगों को पूरा करवाया, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इस क्षेत्र से अपने मृतक परिजनों की अस्थियां विसर्जन के लिए दोसा जाकर सोरोजी के लिए बस पकड़नी पड़ती थी इससे अव्यवस्था का शिकार होना पड़ता था लेकिन आज से ही  सोरोजी के लिए परिवहन मंत्री द्वारा रोडवेज के उच्च अधिकारियों को आदेशित कर लालसोट से सोरोजी के लिए बस यात्रा शुरू करने की स्वीकृति जारी कर दी 
​ग्राउंड रिपोर्ट: खेमराज जोशी, शुरू न्यूज
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    58 min ago
  • हास्य कवि सम्मेलन में गूंजा ठहाकों का माहौल अनुराग सेवा संस्थान द्वारा “अनुराग-31” के तहत बुधवार को राउमावि लालसोट के खेल मैदान में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। प्रातः अनुराग शिक्षा पूर्णता अभियान के अंतर्गत पितृविहीन बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई, वहीं रात्रि में कवियों ने हास्य-व्यंग्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम में यशपाल यश, सुरेंद्र सार्थक, रामबाबू सिकरवार, सुनहरी लाल वर्मा ‘तुरन्त’, रोहित चौधरी व डॉ. अंजीव अंजुम सहित कई कवियों ने प्रस्तुति दी।
    3
    हास्य कवि सम्मेलन में गूंजा ठहाकों का माहौल
अनुराग सेवा संस्थान द्वारा “अनुराग-31” के तहत बुधवार को राउमावि लालसोट के खेल मैदान में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ।
प्रातः अनुराग शिक्षा पूर्णता अभियान के अंतर्गत पितृविहीन बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई, वहीं रात्रि में कवियों ने हास्य-व्यंग्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
कार्यक्रम में यशपाल यश, सुरेंद्र सार्थक, रामबाबू सिकरवार, सुनहरी लाल वर्मा ‘तुरन्त’, रोहित चौधरी व डॉ. अंजीव अंजुम सहित कई कवियों ने प्रस्तुति दी।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • हिंडौन ट्रैफिक पुलिस की कार्यवाही में फुलवाडा पेट्रोल पंप चेक पोस्ट पर पुलिस ने रोका एक ट्रैक्टर में दो ट्राली और एक मशीन बंधी हुई थी ट्रैक्टर सहित चार खेतों के उपकरण ट्रैक्टर ट्रॉली वह भी बंद बॉडी में पुलिस कर रही है चालान
    1
    हिंडौन ट्रैफिक पुलिस की कार्यवाही में फुलवाडा पेट्रोल पंप चेक पोस्ट पर पुलिस ने रोका एक ट्रैक्टर में दो ट्राली और एक मशीन बंधी हुई थी ट्रैक्टर सहित चार खेतों के उपकरण ट्रैक्टर ट्रॉली वह भी बंद बॉडी में पुलिस कर रही है चालान
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    5 hrs ago
  • गंगापुर सिटी। शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित जनता कॉलोनी में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गजानंद उर्फ गोलू पुत्र राजेंद्र सैनी (20) निवासी जनता कॉलोनी, अलीगंज रोड, गंगापुर सिटी जयपुर में काम करता था और करीब 6-7 दिन पहले ही अपने घर आया था। इन दिनों घर पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। मृतक के पिता राजेंद्र सैनी ने बताया कि वे बुधवार शाम को सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे और गजानंद को घर पर तूड़ा छानने के लिए कहकर गए थे। मृतक के चाचा कांजी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे गजानंद के मोबाइल पर एक फोन कॉल आया था। इसके बाद वह पास ही बने दूसरे मकान के कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। जब पिता घर लौटे तो गजानंद नजर नहीं आया। तलाश करने पर उन्होंने कमरे की खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा। परिजन तत्काल उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई प्रतिपाल मीणा ने बताया कि सब का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    गंगापुर सिटी।
शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित जनता कॉलोनी में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गजानंद उर्फ गोलू पुत्र राजेंद्र सैनी (20) निवासी जनता कॉलोनी, अलीगंज रोड, गंगापुर सिटी जयपुर में काम करता था और करीब 6-7 दिन पहले ही अपने घर आया था। इन दिनों घर पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। मृतक के पिता राजेंद्र सैनी ने बताया कि वे बुधवार शाम को सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे और गजानंद को घर पर तूड़ा छानने के लिए कहकर गए थे।
मृतक के चाचा कांजी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे गजानंद के मोबाइल पर एक फोन कॉल आया था। इसके बाद वह पास ही बने दूसरे मकान के कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
जब पिता घर लौटे तो गजानंद नजर नहीं आया। तलाश करने पर उन्होंने कमरे की खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा।
परिजन तत्काल उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई प्रतिपाल मीणा ने बताया कि सब का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.