Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिण्डोन ट्रैफिक पुलिस एक्शन में वाहनों की कर रही है जांच सुरोठ में कल सरकारी अध्यापक की हुई थी मौत हिंडौन ट्रैफिक पुलिस की कार्यवाही में फुलवाडा पेट्रोल पंप चेक पोस्ट पर पुलिस ने रोका एक ट्रैक्टर में दो ट्राली और एक मशीन बंधी हुई थी ट्रैक्टर सहित चार खेतों के उपकरण ट्रैक्टर ट्रॉली वह भी बंद बॉडी में पुलिस कर रही है चालान
मनोज तिवाड़ी
हिण्डोन ट्रैफिक पुलिस एक्शन में वाहनों की कर रही है जांच सुरोठ में कल सरकारी अध्यापक की हुई थी मौत हिंडौन ट्रैफिक पुलिस की कार्यवाही में फुलवाडा पेट्रोल पंप चेक पोस्ट पर पुलिस ने रोका एक ट्रैक्टर में दो ट्राली और एक मशीन बंधी हुई थी ट्रैक्टर सहित चार खेतों के उपकरण ट्रैक्टर ट्रॉली वह भी बंद बॉडी में पुलिस कर रही है चालान
More news from Karauli and nearby areas
- thara bhai joginder froud1
- Post by मनोज तिवाड़ी3
- हिण्डौन नई मंडी थाना पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।थानाधिकारी उदयसिंह आर०पी०एस० प्रोबेशनर मय जाप्ता द्वारा गश्त के दौरान अनाज मण्डी के पास मण्डावरा रोड हिण्डौन सिटी पहुँचा जहाँ पर नाकाबंदी प्रारम्भ की गई। दौराने नाकाबंदी पर कच्चे रास्ते की तरफ से स्मैक तस्कर मुकेश पुत्र भोजराज गुर्जर निवासी पानी की टंकी के पास वर्धमान नगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से1.39 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त की गई।1
- Post by Shri Krishn Meena1
- गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पिस्ता पुत्री रामगोपाल जाटव (उम्र 19 वर्ष), निवासी चैनपुर (थाना मासलपुर) की शादी 2 नवंबर 2025 को खानपुर बड़ौदा (थाना कोतवाली गंगापुर सिटी) में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के महज पांच महीने बाद ही महिला ने बुधवार शाम को अपने ससुराल में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विजेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला द्वारा यह कदम आपसी पारिवारिक विवाद के चलते उठाया गया, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है। इधर, घटना के बाद महिला के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच आपसी सहमति बन गई है कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।1
- Post by Bharat SING Meena2
- टोडाभीम। नांगल शेरपुर गांव में बुधवार को आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने नांगल शेरपुर में कॉलेज खोलने, लपावली के पास गंभीर नदी पर एनिकट निर्माण,करीरी से गाजीपुर वाया खेड़ी राजौर तथा पथवारी से घासी राम बाबा देव स्थान तक सड़क निर्माण कराने की घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने अपने 45 मिनट के संबोधन में किसानों, युवाओं, महिलाओं और मजदूरों के उत्थान पर जोर देते हुए सरकार को किसानों के लिए समर्पित बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने दो वर्षों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच साल से अधिक कार्य किए हैं। पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पहले भर्तियों में बार-बार पेपर लीक होते थे, लेकिन अब सख्त कार्रवाई कर इस पर रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजना लागू की गई है। सीएम ने रामसेतु जल योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों को पानी मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य भी बताया। इस दौरान कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश में किसी प्रकार के विकास की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने रामसेतु योजना को किसानों के लिए बड़ा कदम बताया सम्मेलन में कॉलेज की घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे बालघाट तहसील क्षेत्र के करीब 60 गांवों के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। युवाओं को कॉलेज स्तर की पढ़ाई के लिए अब दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा गंभीर नदी पर एनिकट बनने से करीब 20 गांवों में जलस्तर बढ़ेगा और सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे पहले पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल मीना, दिनेश मीना, हरि सिंह ठेकेदार सहित ग्रामीणों ने सीएम को हल भेंट कर जोरदार स्वागत किया। -चप्पे चप्पे पर पुलिस बल रहा तैनात किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए करीब 1500 पुलिस कर्मियों को व्यवस्था के लिए लगाया गया। -कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का सीएम ने किया अवलोकन किसान सम्मेलन स्थल पर कृषि उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी का सीएम भजनलाल शर्मा ने अवलोकन किया। -सम्मेलन में ये रहे मौजूद नांगल शेरपुर में आयोजित किसान सम्मेलन में सीएम भजनलाल शर्मा के साथ मंच पर कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा, सिंचाई मंत्री सुरेश रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर सपोर्टर विधायक हंसराज मीणा लालसोट विधायक रामविलास आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।4
- करौली रीको में ट्रांसफार्मर में आग लग गई। समय रहते सूचना मिलने और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।आग की लपटें उठती देख आसपास स्थित फैक्ट्री संचालकों ने तुरंत फायर स्टेशन और कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही करौली नगर परिषद की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची।फायर ब्रिगेड के साथ चालक सूरज डागर तथा फायरमैन पुष्पेंद्र शर्मा, लोकेश गुर्जर और मूलीबाई मीना ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कनिष्ठ अभियंता मानवेंद्र सिंह ने बुधवार शाम 4:00 बजे बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने का कारण लाइन में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि एक दिन पूर्व भी इसी क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें नुकसान हुआ था। हालांकि ट्रांसफार्मर में आग लगने से कोई जनानी नहीं हुई।1
- गंगापुर सिटी। शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित जनता कॉलोनी में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गजानंद उर्फ गोलू पुत्र राजेंद्र सैनी (20) निवासी जनता कॉलोनी, अलीगंज रोड, गंगापुर सिटी जयपुर में काम करता था और करीब 6-7 दिन पहले ही अपने घर आया था। इन दिनों घर पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। मृतक के पिता राजेंद्र सैनी ने बताया कि वे बुधवार शाम को सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे और गजानंद को घर पर तूड़ा छानने के लिए कहकर गए थे। मृतक के चाचा कांजी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे गजानंद के मोबाइल पर एक फोन कॉल आया था। इसके बाद वह पास ही बने दूसरे मकान के कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। जब पिता घर लौटे तो गजानंद नजर नहीं आया। तलाश करने पर उन्होंने कमरे की खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा। परिजन तत्काल उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई प्रतिपाल मीणा ने बताया कि सब का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1