logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी के पांच माह बाद महिला ने लगाई फांसी, पारिवारिक विवाद बताया जा रहा कारण गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पिस्ता पुत्री रामगोपाल जाटव (उम्र 19 वर्ष), निवासी चैनपुर (थाना मासलपुर) की शादी 2 नवंबर 2025 को खानपुर बड़ौदा (थाना कोतवाली गंगापुर सिटी) में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के महज पांच महीने बाद ही महिला ने बुधवार शाम को अपने ससुराल में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विजेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला द्वारा यह कदम आपसी पारिवारिक विवाद के चलते उठाया गया, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है। इधर, घटना के बाद महिला के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच आपसी सहमति बन गई है कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

4 hrs ago
user_Uttam Kumar Meena
Uttam Kumar Meena
Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
4 hrs ago

शादी के पांच माह बाद महिला ने लगाई फांसी, पारिवारिक विवाद बताया जा रहा कारण गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पिस्ता पुत्री रामगोपाल जाटव (उम्र 19 वर्ष), निवासी चैनपुर (थाना मासलपुर) की शादी 2 नवंबर 2025 को खानपुर बड़ौदा (थाना कोतवाली गंगापुर सिटी) में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के महज पांच महीने बाद ही महिला ने बुधवार शाम को अपने ससुराल में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विजेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला द्वारा यह कदम आपसी पारिवारिक विवाद के चलते उठाया गया, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है। इधर, घटना के बाद महिला के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच आपसी सहमति बन गई है कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पिस्ता पुत्री रामगोपाल जाटव (उम्र 19 वर्ष), निवासी चैनपुर (थाना मासलपुर) की शादी 2 नवंबर 2025 को खानपुर बड़ौदा (थाना कोतवाली गंगापुर सिटी) में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के महज पांच महीने बाद ही महिला ने बुधवार शाम को अपने ससुराल में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विजेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला द्वारा यह कदम आपसी पारिवारिक विवाद के चलते उठाया गया, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है। इधर, घटना के बाद महिला के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच आपसी सहमति बन गई है कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
    1
    गंगापुर सिटी।
गंगापुर सिटी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार पिस्ता पुत्री रामगोपाल जाटव (उम्र 19 वर्ष), निवासी चैनपुर (थाना मासलपुर)  की शादी 2 नवंबर 2025 को खानपुर बड़ौदा (थाना कोतवाली गंगापुर सिटी) में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के महज पांच महीने बाद ही महिला ने बुधवार शाम को अपने ससुराल में फांसी लगा ली।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विजेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला द्वारा यह कदम आपसी पारिवारिक विवाद के चलते उठाया गया, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है।
इधर, घटना के बाद महिला के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच आपसी सहमति बन गई है कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Wazirpur News: नीम के पेड़ में छिपे दो जंगली जीव, 1 घंटे चला हाई वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन! पीलोदा गांव में नीम के पेड़ में घुसे दो कबर बिज्जू:सर्प मित्र रवि मीणा ने एक घंटे के रेस्क्यू के बाद पकड़ा,देखने लोगों की भीड़ लगी वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के पीलोदा गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया।जब एक घर के अंदर नीम के पेड़ पर दो जंगली जीव कब्र बिज्जू (हनी बेजर) घुस आए..... Prakriti khabar is the fastest emerging and popular News channel which provides all types of Information news, breaking news, sports news, Rajasthan news, Hindi news, business news, education news, etc, Survey reports. प्राकृति ख़बर तेजी से उभरता और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है जो सभी प्रकार की सूचना समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, खेल समाचार, राजस्थान समाचार, हिंदी समाचार, व्यापार समाचार, शिक्षा समाचार, आदि, सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रदान करता है। Rajasthan Samachar Rajasthan News राजस्थान समाचार Prakriti khabar प्राकृति ख़बर Prakriti news #prakritikhabar #prakritinews #pkwazirpur #trendingnews #virailvideo #trendingnews #trending #viral #rajasthan #Piloda #Wazirpur #GangapurCity #RajasthanNews #HoneyBadger #KabarBijju #WildlifeRescue #SnakeRescuer #RaviMeena #ShubhamMeena #ForestDepartment #AnimalRescue #WildlifeIndia #BreakingNews #LocalNews #ViralNews #RescueOperation #Nature #WildAnimals #VillageNews #Trending
    1
    Wazirpur News: नीम के पेड़ में छिपे दो जंगली जीव, 1 घंटे चला हाई वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन! 
पीलोदा गांव में नीम के पेड़ में घुसे दो कबर बिज्जू:सर्प मित्र रवि मीणा ने एक घंटे के रेस्क्यू के बाद पकड़ा,देखने लोगों की भीड़ लगी
वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के पीलोदा गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया।जब एक घर के अंदर नीम के पेड़ पर दो जंगली जीव कब्र बिज्जू
(हनी बेजर) घुस आए..... 
Prakriti khabar is the fastest emerging and popular News channel which provides all types of Information news, breaking news, sports news, Rajasthan news, Hindi news, business news, education news, etc, Survey reports.
प्राकृति ख़बर तेजी से उभरता और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है जो सभी प्रकार की सूचना समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, खेल समाचार, राजस्थान समाचार, हिंदी समाचार, व्यापार समाचार, शिक्षा समाचार, आदि, सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रदान करता है।
Rajasthan Samachar  Rajasthan News
राजस्थान समाचार Prakriti khabar
प्राकृति ख़बर  Prakriti news
#prakritikhabar #prakritinews #pkwazirpur
#trendingnews #virailvideo #trendingnews #trending #viral  #rajasthan 
#Piloda #Wazirpur #GangapurCity #RajasthanNews #HoneyBadger #KabarBijju #WildlifeRescue #SnakeRescuer #RaviMeena #ShubhamMeena #ForestDepartment #AnimalRescue #WildlifeIndia #BreakingNews #LocalNews #ViralNews #RescueOperation #Nature #WildAnimals #VillageNews #Trending
    user_Prakriti khabar
    Prakriti khabar
    Newspaper publisher वज़ीरपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 min ago
  • Post by Ramraj Bairwa
    1
    Post by Ramraj Bairwa
    user_Ramraj Bairwa
    Ramraj Bairwa
    बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • हिण्डौन शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद है, किसिन की दिनदहाड़े जेब कट गई। गुरुवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बयाना के रसेरी गांव के निवासी हरविलास चोबदार की जेब से 82 हजार रुपए पार हो गए। हिण्डौन के कैलाश नगर स्थित 'ए' श्रेणी की कृषि उपज मंडी में किसान गेहूं बेचने आया था।किसान हरविलास गेहूं बेचकर वापस घर लौटते समय बयाना मोड स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार पर नाश्ता करने रुका था।इसी दौरान भीड़ का फायदा उठा एक जेबकतरे ने हरविलास की जेब से 82 हजार रुपए पार कर लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।पूरी पीड़ित ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस कर रही मामले की जांच
    1
    हिण्डौन शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद है, किसिन की दिनदहाड़े जेब कट गई। गुरुवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बयाना के रसेरी गांव के निवासी हरविलास चोबदार की जेब से 82 हजार रुपए पार हो गए।
हिण्डौन के कैलाश नगर स्थित 'ए' श्रेणी की कृषि उपज मंडी में किसान गेहूं बेचने आया था।किसान हरविलास गेहूं बेचकर वापस घर लौटते समय बयाना मोड स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार पर नाश्ता करने रुका था।इसी दौरान भीड़ का फायदा उठा एक जेबकतरे ने हरविलास की जेब से 82 हजार रुपए पार कर लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।पूरी पीड़ित ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • लालसोट में डिप्टी सीएम बैरवा का स्वागत लालसोट, 9 अप्रैल। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा बामनवास से जयपुर लौटते समय लालसोट के ज्योतिबा फूले सर्किल पर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक रामविलास मीणा भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग रखी, जिस पर डिप्टी सीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
    2
    लालसोट में डिप्टी सीएम बैरवा का स्वागत
लालसोट, 9 अप्रैल। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा बामनवास से जयपुर लौटते समय लालसोट के ज्योतिबा फूले सर्किल पर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक रामविलास मीणा भी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग रखी, जिस पर डिप्टी सीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो)के तत्वावधान में वैश्विक स्तर पर आयोजित स्थानीय जैन समाज द्वारा विश्व कल्याण के लिए विश्व णमोकार महामंत्र दिवस का आज दिनांक प्रातः 8:01 से 9:36 तक जैन नसियाॅ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जैन युवा संघ अध्यक्ष रविन्द्र बडजात्या , गीता गंगवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महेंद्र जैन पूर्व पार्षद व तेजमती बडजात्या के द्वारा णमोकार महामंत्र के बारे व्याख्या की व बताया की महावीर स्वामी ने संसार को विनाश से बचने तथा कल्याण का मार्ग बताते हुए जिन्होंने सत्य ,अहिंसा, अनेकानंत सहिष्णुता और सर्वोदय का संदेश दिया । णमोकार मंत्र किसी व्यक्ति की पूजा नहीं किंतु व्यक्तित्व की पूजा है इसके बाद णमोकार महामंत्र का जाप किया गया अंत में नमोकार महामंत्र की आरती की गई इस दौरान समाज के विजेंद्र बडजात्या, समुद्र बडजात्या, पीयूष कासलीवाल , पूर्व जैन युवा संघ अध्यक्ष सुमित बडजात्या, बैनाडा, राजकुमार सोनी, अरिहंत पाटनी, आशू सोनी, मीना बडजात्या, मधु श्रीमाल ,नीरू पाटनी, अल्का बैनाड़ा, कांता अग्रवाल, शकुंतला सोनी, अन्नु बडजात्या,हेमलता बडजात्या, पिंकी सोनी सहित समाज के महिला पुरुष उपस्थित रहे ।
    4
    जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो)के तत्वावधान में वैश्विक स्तर पर आयोजित स्थानीय जैन समाज द्वारा विश्व कल्याण के लिए विश्व णमोकार महामंत्र दिवस का आज दिनांक प्रातः 8:01 से 9:36 तक जैन नसियाॅ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जैन युवा संघ अध्यक्ष रविन्द्र बडजात्या , गीता गंगवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महेंद्र जैन पूर्व पार्षद व तेजमती बडजात्या के द्वारा णमोकार महामंत्र के बारे  व्याख्या की व बताया की महावीर स्वामी ने संसार को विनाश से बचने तथा कल्याण का मार्ग बताते हुए जिन्होंने सत्य ,अहिंसा, अनेकानंत सहिष्णुता और सर्वोदय का संदेश दिया । णमोकार मंत्र किसी व्यक्ति की पूजा नहीं किंतु व्यक्तित्व की पूजा है इसके बाद णमोकार महामंत्र का जाप किया गया अंत में नमोकार  महामंत्र की आरती की गई इस दौरान समाज के  विजेंद्र बडजात्या, समुद्र बडजात्या,  पीयूष कासलीवाल , पूर्व जैन युवा संघ अध्यक्ष सुमित बडजात्या, बैनाडा, राजकुमार सोनी, अरिहंत पाटनी, आशू सोनी, मीना बडजात्या, मधु श्रीमाल ,नीरू पाटनी, अल्का बैनाड़ा, कांता अग्रवाल, शकुंतला सोनी, अन्नु बडजात्या,हेमलता बडजात्या, पिंकी सोनी सहित समाज के महिला पुरुष उपस्थित रहे ।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • हिंडौन सिटी। असम चुनावी प्रचार थमने के बाद अपने शहर लौटे असम विधानसभा चुनाव प्रभारी व कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के करौली जिलाध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट का हिंडौन रेलवे स्टेशन पर कांग्रेसियों ने माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अब्दुल मुगनी खान ने बताया कि असम के जिला बारपेटा की मंडिया श्रीजंगराम विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की और कांग्रेस की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बीजेपी सरकार नफरत की राजनीति करना जानती है। महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा से ध्यान हटाकर आपसी भाईचारे को खत्म करना चाहती है। क्षेत्र के लोगों ने मन बना लिया है कि इस नफरत की दीवार को मोहब्बत से खत्म करके बीजेपी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का काम असम की जनता करेगी। मुगनी ने बताया कि असम में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने हिंडौन रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने पहुंचे कांग्रेसियों का आभार जताया। गौरतलब है कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार की प्रदेश की टीम के रूप में हिंडौन निवासी अब्दुल मुगनी खान को असम विधानसभा चुनाव में जिला बारपेटा का प्रभारी नियुक्त किया था। हिंडौन रेलवे स्टेशन पर स्वागत के दौरान शहर वक्फ कमेटी सदर बब्बू शाह, कुरैशी समाज के अध्यक्ष सद्दाम कुरेशी,अतीक अहमद,इदरीश अहमद, मिस्टर राजस्थान अरशद कुरैशी,अब्दुल हादी खान, शहजाद खान, जिला सचिव चंदा,आरिफ खान,अजहर काजी, यूनुस, वाजिद , रफीक मलिक, जिला महासचिव अंसार मलिक, आमिर कुरैशी ,अदीब अहमद, मुफीद पठान, हबीब अहमद पंकज बेरवा, अरबाज पठान, अफसर, अंशु गोयल, कलीम, आरिफ, वाजिद आदि लोग मौजूद रहे।
    1
    हिंडौन सिटी। असम चुनावी प्रचार थमने के बाद अपने शहर लौटे असम विधानसभा चुनाव प्रभारी व कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के करौली जिलाध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट का हिंडौन रेलवे स्टेशन पर कांग्रेसियों ने माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अब्दुल मुगनी खान ने बताया कि असम के जिला बारपेटा की मंडिया श्रीजंगराम विधानसभा क्षेत्रों में  घर-घर जाकर लोगों से कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की और कांग्रेस की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बीजेपी सरकार नफरत की राजनीति करना जानती है। महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा से ध्यान हटाकर आपसी भाईचारे को खत्म करना चाहती है। क्षेत्र के लोगों ने मन बना लिया है कि इस नफरत की दीवार को मोहब्बत से खत्म करके बीजेपी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का काम असम की जनता करेगी। मुगनी ने बताया कि असम में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने हिंडौन रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने पहुंचे कांग्रेसियों का आभार जताया। गौरतलब  है कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार की प्रदेश की टीम के रूप में हिंडौन निवासी अब्दुल मुगनी खान को असम विधानसभा चुनाव में जिला बारपेटा का प्रभारी नियुक्त किया था। हिंडौन रेलवे स्टेशन पर स्वागत के दौरान शहर वक्फ कमेटी सदर बब्बू शाह, कुरैशी समाज के अध्यक्ष सद्दाम कुरेशी,अतीक अहमद,इदरीश अहमद, मिस्टर राजस्थान अरशद कुरैशी,अब्दुल हादी खान, शहजाद खान, जिला सचिव चंदा,आरिफ खान,अजहर काजी, यूनुस,  वाजिद , रफीक मलिक, जिला महासचिव अंसार मलिक, आमिर कुरैशी ,अदीब अहमद, मुफीद पठान, हबीब अहमद पंकज बेरवा, अरबाज पठान, अफसर, अंशु गोयल, कलीम, आरिफ, वाजिद आदि लोग मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी। शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित जनता कॉलोनी में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गजानंद उर्फ गोलू पुत्र राजेंद्र सैनी (20) निवासी जनता कॉलोनी, अलीगंज रोड, गंगापुर सिटी जयपुर में काम करता था और करीब 6-7 दिन पहले ही अपने घर आया था। इन दिनों घर पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। मृतक के पिता राजेंद्र सैनी ने बताया कि वे बुधवार शाम को सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे और गजानंद को घर पर तूड़ा छानने के लिए कहकर गए थे। मृतक के चाचा कांजी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे गजानंद के मोबाइल पर एक फोन कॉल आया था। इसके बाद वह पास ही बने दूसरे मकान के कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। जब पिता घर लौटे तो गजानंद नजर नहीं आया। तलाश करने पर उन्होंने कमरे की खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा। परिजन तत्काल उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई प्रतिपाल मीणा ने बताया कि सब का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    गंगापुर सिटी।
शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित जनता कॉलोनी में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गजानंद उर्फ गोलू पुत्र राजेंद्र सैनी (20) निवासी जनता कॉलोनी, अलीगंज रोड, गंगापुर सिटी जयपुर में काम करता था और करीब 6-7 दिन पहले ही अपने घर आया था। इन दिनों घर पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। मृतक के पिता राजेंद्र सैनी ने बताया कि वे बुधवार शाम को सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे और गजानंद को घर पर तूड़ा छानने के लिए कहकर गए थे।
मृतक के चाचा कांजी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे गजानंद के मोबाइल पर एक फोन कॉल आया था। इसके बाद वह पास ही बने दूसरे मकान के कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
जब पिता घर लौटे तो गजानंद नजर नहीं आया। तलाश करने पर उन्होंने कमरे की खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा।
परिजन तत्काल उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई प्रतिपाल मीणा ने बताया कि सब का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.