उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का लालसोट में भव्य स्वागत; सोरोजी के लिए नई बस सेवा शुरू लालसोट। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के लालसोट आगमन पर ज्योतिबा फुले सर्कल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक रामविलास मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। नई परिवहन सेवा: उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र की मांग को स्वीकार करते हुए लालसोट से सोरोजी के लिए नई रोडवेज बस सेवा की सौगात दी। यह सेवा आज से ही प्रभावी रूप से शुरू कर दी गई है। प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति: स्वागत कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अनिल बुरजा, अनिल बेनाड़ा, सोनू बिनोरी (पूर्व चेयरमैन पति), रूप सिंह मीणा, सत्येंद्र सिंह इंदावा, मदन हाडीका और मामा जी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए क्षेत्रीय समस्याओं को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा और समय पर अपनी मांगों को पूरा करवाया, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस क्षेत्र से अपने मृतक परिजनों की अस्थियां विसर्जन के लिए दोसा जाकर सोरोजी के लिए बस पकड़नी पड़ती थी इससे अव्यवस्था का शिकार होना पड़ता था लेकिन आज से ही सोरोजी के लिए परिवहन मंत्री द्वारा रोडवेज के उच्च अधिकारियों को आदेशित कर लालसोट से सोरोजी के लिए बस यात्रा शुरू करने की स्वीकृति जारी कर दी ग्राउंड रिपोर्ट: खेमराज जोशी, शुरू न्यूज
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का लालसोट में भव्य स्वागत; सोरोजी के लिए नई बस सेवा शुरू लालसोट। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के लालसोट आगमन पर ज्योतिबा फुले सर्कल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक रामविलास मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। नई परिवहन सेवा: उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र की मांग को स्वीकार करते हुए लालसोट से सोरोजी के लिए नई रोडवेज बस सेवा की सौगात दी। यह सेवा आज से ही प्रभावी रूप से शुरू कर दी गई है। प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति: स्वागत कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अनिल बुरजा, अनिल बेनाड़ा,
सोनू बिनोरी (पूर्व चेयरमैन पति), रूप सिंह मीणा, सत्येंद्र सिंह इंदावा, मदन हाडीका और मामा जी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए क्षेत्रीय समस्याओं को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा और समय पर अपनी मांगों को पूरा करवाया, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस क्षेत्र से अपने मृतक परिजनों की अस्थियां विसर्जन के लिए दोसा जाकर सोरोजी के लिए बस पकड़नी पड़ती थी इससे अव्यवस्था का शिकार होना पड़ता था लेकिन आज से ही सोरोजी के लिए परिवहन मंत्री द्वारा रोडवेज के उच्च अधिकारियों को आदेशित कर लालसोट से सोरोजी के लिए बस यात्रा शुरू करने की स्वीकृति जारी कर दी ग्राउंड रिपोर्ट: खेमराज जोशी, शुरू न्यूज
- हास्य कवि सम्मेलन में गूंजा ठहाकों का माहौल अनुराग सेवा संस्थान द्वारा “अनुराग-31” के तहत बुधवार को राउमावि लालसोट के खेल मैदान में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। प्रातः अनुराग शिक्षा पूर्णता अभियान के अंतर्गत पितृविहीन बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई, वहीं रात्रि में कवियों ने हास्य-व्यंग्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम में यशपाल यश, सुरेंद्र सार्थक, रामबाबू सिकरवार, सुनहरी लाल वर्मा ‘तुरन्त’, रोहित चौधरी व डॉ. अंजीव अंजुम सहित कई कवियों ने प्रस्तुति दी।3
- लालसोट उपखंड में पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में अनुराग सेवा संस्थान के स्थापना 31 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में अनुराग सेवा संस्थान द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन रात 8:00 बजे से प्रारंभ हुआ । संस्थान द्वारा आए हुए अतिथियों द्वारा सरस्वती मां की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान आए हुए अतिथियों का अनुराग सेवा संस्थान द्वारा साफा व दुपट्टा पहना कर प्रतीक चिन्ह बैठकर स्वागत किया गया। बाहर से आए हुए कवि द्वारा वीर रस, हास्य रस, प्रेम रस, श्रृंगार रस की एक से बढ़कर एक कविताएं प्रस्तुत की गई। जिनको सुनकर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया। इस कवि सम्मेलन को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रोता मौजूद रहे। यह कवि सम्मेलन शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। जिसको श्रोताओं के द्वारा बड़ी शांति से सुना। इस दौरान अनेक महिलाएं भी मौजूद रही। संस्थान द्वारा श्रोताओं को कवि सम्मेलन सुनने के लिए काफी अच्छी व्यवस्था की गई थी। जिसके कारण श्रोताओं ने काफी देर तक इस कवि सम्मेलन को सुना और कविताओं का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।4
- दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बदहाल की स्थिति में मिला। सफाई व्यवस्था पिछले 3 दिन से चौपट पड़ी है।अस्पताल की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने लापरवाही पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि कुण्डल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के किसी भी कमरे की सफाई नहीं हो रही। अस्पताल में जगह-जगह कचरा फैला है। कमरों से दुर्गंध आ रही है। मच्छर-मक्खियां पनपने की आशंका बनी हुई है। गंदगी से मरीजों के ज्यादा बीमार होने का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। कुण्डल के ग्रामीण ने बताया कि मेंने अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग कर्मचारी से कहा कि अगर कोई बड़ा हादसा होता है या गंभीर स्थिति बनती है तो जिम्मेदारी कौन लेगा। इस पर जवाब मिला यहां कोई जिम्मेदार नहीं है। सफ़ाई कर्मचारी ने बताया कि ठेकेदार सफाई कर्मचारी कोपिछले 2 महीने से पैसे नहीं दे रहा। इसी वजह से सफाई कर्मचारी काम पर नहीं आते। और सफ़ाई कर्मचारी ने ये भी कहा है कि मेंने ठेकेदार से बात किया तो उसने जून में देने की बात कही गई। लगातार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी चुप हैं। ग्रामीणों ने कहा कि प्रभारी की नियुक्ति हो। एवं हॉस्पिटल मैं डॉक्टरों की व व्यवस्था करवाई जाएं,सफाई व्यवस्था रोज़ाना चालू करवाई जाए। सुधार नहीं हुआ तो जिला कलेक्टर और जिला प्रभारी को ज्ञापन देंगे। ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।4
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झर का वर्ष 2025/26 बोर्ड का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर सम्मान समारोह का आयोजन रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झर में 9 अप्रैल को ग्रामवासियों द्वारा कक्षा 10 व कक्षा 12 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले बालक बालिकाओं का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर भामाशाह उत्तम मीणा द्वारा जो बालक बालिकाएं टॉपर्स आई है उनको एक एक टाइटन कंपनी की हाथ की घड़ी दी गई इसी के साथ ही समाजसेवी लक्ष्मीनारायण मीणा द्वारा टॉपर्स बालक बालिकाओं को इनाम स्वरूप पारितोषिक राशि प्रदान की गई, साथ ही ग्रामवासियों द्वारा सभी टॉपर्स बालक बालिकाओं व विद्यालय परिवार समस्त स्टाफ का भी माला व साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर व डायरी व कलम देकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर ग्राम पंचायत झर प्रशासक ममता मोहन मीणा ,रामरतन शर्मा, अर्जुन लाल मीणा, हरिनारायण गुप्ता, प्रहलाद, रामबाबू शर्मा, रुपनारायण, नाथूलाल पटेल, भागचंद मीणा सहित सभी ग्रामवासियों का विद्यालय परिवार द्वारा हार्दिक आभार व्यक्त किया झर के ग्रामवासियों द्वारा मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता व राजस्थान पत्रिका के संवाददाता गिर्राज शर्मा का भी माला व साफा पहनाकर एक एक डायरी कलम देकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे...4
- जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह यात्रा भेड़ोली गांव के सीताराम जी मंदिर से शुरू होकर खड़का स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इसमें 101 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर सजे-धजे कलश धारण किए। यात्रा के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और "जय श्रीराम", "सीताराम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं के हाथों में कलश, नारियल और आम्रपल्लव थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा संपन्न करवाई गई, जिससे धार्मिक आयोजन का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, कथा और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य शुरुआत से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर संपत राम मीणा, जितेंद्र मीणा, राहुल सैनी, ओमी सैनी, नहनु राम सैनी, छोटे लाल सैनी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।3
- #मुख्यमंत्री के दौरे के ठीक पहले एक सामाजिक मंच से बांदीकुई विधायक पर आरोप लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर #वायरल बांदीकुई: सूत्रों की मानें तो वायरल वीडियो गत रविवार का बताया जा रहा है ओर मौका था गुर्जर समाज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के पद ग्रहण समारोह का, लेकिन मंच से जो आवाजें निकलीं, उन्होंने बांदीकुई की राजनीति में 'पॉलिटिकल हड़कंप' सा मचा दिया। खुशियों और बधाई के इस कार्यक्रम ने तब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया, जब मंचासीन वक्ता ने अपने उद्बोधन में स्थानीय विधायक की कार्यशैली के खिलाफ मोर्चा खोला । #मंच_से_फूटा_आक्रोश: "विधायक की तानाशाही नहीं चलेगी" समारोह के दौरान पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के साथ-साथ समाज के नेताओं ने विधायक पर जमकर प्रहार किए। वक्ताओं ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि: #टारगेटेड_ट्रांसफर: विधायक सत्ता के नशे में चूर होकर एक विशेष जाति के कर्मचारियों को चुन-चुनकर निशाना बना रहे हैं और द्वेषतापूर्ण तरीके से उनके तबादले करवा रहे हैं। #जमीन_पर_कब्जे_की_साजिश: प्रशासनिक मिलीभगत से निजी जमीनों को सरकारी कागजों में दर्ज करवाकर उन्हें हड़पने का जो खेल खेला जा रहा है, वह अब बर्दाश्त के बाहर है। #प्रशासन_का_दुरुपयोग: जनता की सेवा के बजाय, प्रशासन का इस्तेमाल समाज के लोगों को डराने और दबाने के लिए किया जा रहा है। "पद ग्रहण तो बस शुरुआत है, असली जंग अभी बाकी है" मंच पर मौजूद वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और समाज के युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि अब सिर झुकाकर अत्याचार सहने का समय चला गया है। "हम शांति चाहते हैं, लेकिन अगर हमारी अस्मिता और संपत्ति पर चोट की गई, तो पूरा गुर्जर समाज एकजुट होकर लड़ाई लड़ेगा। विधायक जी याद रखें, समाज का यह मंच अब विरोध का ऐसा केंद्र बनेगा जिसे हिलाना मुश्किल होगा।" #एकजुटता_का_संकल्प : फूल-मालाओं और साफा पहनाकर स्वागत के बीच हुई इस तीखी बयानबाजी ने साफ कर दिया है कि बांदीकुई की राजनीति अब 'वेट एंड वॉच' की स्थिति से बाहर निकल कर किसी करवट बैठेगी । आप बात: अब देखना यह है कि गुर्जर समाज के इस कड़े रुख और खुले मंच से दी गई चुनौती पर विधायक क्या प्रतिक्रिया देते हैं।1
- लालसोट में नई बस सेवा का स्वागत लालसोट। भीलवाड़ा-मथुरा के बीच शुरू हुई नई रोडवेज बस सेवा का लालसोट में भव्य स्वागत किया गया। दोपहर 1 बजे आगमन व प्रस्थान पर कोथून रोड बस स्टैंड पर डिपो एजेंट व दुकानदारों ने ड्राइवर, कंडक्टर व यात्रियों का माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। दौसा- लालसोट बस स्टैंड पर भी बस का स्वागत किया गया। इस मौके पर जीतू शर्मा, राकेश शर्मा, गोविंद गुर्जर, रतन शर्मा, अजीत सैनी, दिनेश पंडित, बबलू जांगिड़, सुनील साहू, विष्णु गुर्जर व मुकेश सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।5
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पिस्ता पुत्री रामगोपाल जाटव (उम्र 19 वर्ष), निवासी चैनपुर (थाना मासलपुर) की शादी 2 नवंबर 2025 को खानपुर बड़ौदा (थाना कोतवाली गंगापुर सिटी) में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के महज पांच महीने बाद ही महिला ने बुधवार शाम को अपने ससुराल में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विजेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला द्वारा यह कदम आपसी पारिवारिक विवाद के चलते उठाया गया, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है। इधर, घटना के बाद महिला के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच आपसी सहमति बन गई है कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।1