logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दौसा,कुंडल क्षेत्र के खंडका गांव में गुरुवार को 101 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही धार्मिक सप्ताहिक आयोजन का हुआ शुभारंभ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह यात्रा भेड़ोली गांव के सीताराम जी मंदिर से शुरू होकर खड़का स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इसमें 101 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर सजे-धजे कलश धारण किए। यात्रा के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और "जय श्रीराम", "सीताराम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं के हाथों में कलश, नारियल और आम्रपल्लव थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा संपन्न करवाई गई, जिससे धार्मिक आयोजन का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, कथा और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य शुरुआत से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर संपत राम मीणा, जितेंद्र मीणा, राहुल सैनी, ओमी सैनी, नहनु राम सैनी, छोटे लाल सैनी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

3 hrs ago
user_Mukesh Kumar Saini
Mukesh Kumar Saini
Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
3 hrs ago
dfcd2e60-fba6-4e74-9c3e-c77f47f45263

दौसा,कुंडल क्षेत्र के खंडका गांव में गुरुवार को 101 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही धार्मिक सप्ताहिक आयोजन का हुआ शुभारंभ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह यात्रा भेड़ोली गांव के सीताराम जी मंदिर से शुरू होकर खड़का स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इसमें 101 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर सजे-धजे कलश धारण किए। यात्रा के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की

गई। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और "जय श्रीराम", "सीताराम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं के हाथों में कलश, नारियल और आम्रपल्लव थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा संपन्न करवाई गई, जिससे धार्मिक आयोजन का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया और

24605400-ff3d-49a7-af6a-e6e6fbc89b5c

श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, कथा और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य शुरुआत से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर संपत राम मीणा, जितेंद्र मीणा, राहुल सैनी, ओमी सैनी, नहनु राम सैनी, छोटे लाल सैनी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह यात्रा भेड़ोली गांव के सीताराम जी मंदिर से शुरू होकर खड़का स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इसमें 101 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर सजे-धजे कलश धारण किए। यात्रा के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और "जय श्रीराम", "सीताराम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं के हाथों में कलश, नारियल और आम्रपल्लव थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा संपन्न करवाई गई, जिससे धार्मिक आयोजन का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, कथा और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य शुरुआत से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर संपत राम मीणा, जितेंद्र मीणा, राहुल सैनी, ओमी सैनी, नहनु राम सैनी, छोटे लाल सैनी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
    3
    जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
यह यात्रा भेड़ोली गांव के सीताराम जी मंदिर से शुरू होकर खड़का स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इसमें 101 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर सजे-धजे कलश धारण किए।
यात्रा के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और "जय श्रीराम", "सीताराम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं के हाथों में कलश, नारियल और आम्रपल्लव थे।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा संपन्न करवाई गई, जिससे धार्मिक आयोजन का औपचारिक शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की।
आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, कथा और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य शुरुआत से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस मौके पर संपत राम मीणा, जितेंद्र मीणा, राहुल सैनी, ओमी सैनी, नहनु राम सैनी, छोटे लाल सैनी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Devendra Kumar Saini
    1
    Post by Devendra Kumar Saini
    user_Devendra Kumar Saini
    Devendra Kumar Saini
    Video Creator Dausa, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • दौसा। कुण्डल क्षेत्र के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रस्तावित MDR-48 को स्टेट हाईवे-78 में तब्दील कर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर दौसा जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क वर्ष 1979 में स्वीकृत हुई थी और 1984 में निर्माण कार्य शुरू हुआ,लेकिन कुछ लोगों की वजह से डामरीकरण से पहले ही कार्य रुक गया,जो आज तक अधूरा भी बना पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उस समय अधिकांश भूमि का मुआवजा भी दिया जा चुका था, बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा स्टे लेने से निर्माण कार्य ठप हो (रोक दिया) गया। अब दोबारा कार्य शुरू कराने के प्रयासों में भी प्रशासन की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे तीसरी बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन पर नाप-जोख में अनियमितता के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि मौके पर कुण्डल तहसीलदार की निगरानी में भी गिरदावर और पटवारी द्वारा तीन-चार बार नाप की गई, लेकिन हर बार अलग-अलग स्थानों पर निशान लगाए गए, जिससे लोगों में असंतोष है। ग्रामीणों ने इसे गलत तरीके से की गई नाप बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं,*कुण्डल सरपंच फूली देवी ने बताया कि प्रस्तावित मार्ग के स्थान पर पहले से बरसाती नाला है*, जिससे कई मकानों को नुकसान हो रहा है। जिसमें BPL परिवारों के भी कमरे बनाए हैं वो भी उसी रास्ते में आ रहे हैं ऐसे में वर्तमान स्थिति को नजरअंदाज कर निर्माण करना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने गिनाए प्रस्तावित मार्ग के फायदे ग्रामीणों के अनुसार प्रस्तावित स्टेट हाईवे-78 गांव के नजदीक से गुजरते हुए स्थानीय आवागमन को सुगम बनाएगा और मुख्य बाजार से सीधा जुड़ाव स्थापित करेगा। यह मार्ग खोर्रा खुर्द, चौबड़ीवाला, सौरतलाई, बगड़ेड़ा, भांवता,भावती,उरवाड़ी, कोलेश्वर,चांदेरा, रेहड़िया सहित कई गांवों को जोड़ेगा। साथ ही नारायणी माता रोड, भानगढ़, भर्तहरी धाम जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी। इसके अलावा इस सड़क के जरिए,पंचायत भवन, पोस्ट ऑफिस, स्कूलों,वन विभाग कार्यालय और प्रस्तावित सीएचसी,पुलिस थाना व निर्माणाधीन तहसील भवन, ईसरदा बांध परियोजना टंकी तक पहुंच सुगम होगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा। वर्तमान मार्ग को बताया अनुपयुक्त ग्रामीणों ने वर्तमान स्टेट हाईवे-78 मार्ग को तकनीकी दृष्टि से अनुपयुक्त बताया। उनका कहना है कि यह मार्ग प्राकृतिक बरसाती नाले से होकर गुजरता है, जहां 8-10 गांवों का व पहाड़ी का पानी आता है,जिससे बारिश के समय गांव में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। साथ ही सड़क संकरी और घुमावदार होने से हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। इस दौरान हरिनारायण शर्मा, तारा प्रकाश शर्मा, लालाराम जांगिड़,पवन कुमार शर्मा, विमल बडाला, दिनेश शर्मा, रवि शर्मा, विमल प्रजापति, कैलाश शर्मा, शान्ति देवी, लडो देवी महवार,रोहिताश शर्मा,धर्मेन्द्र कोली, राकेश कोली, निक्की शर्मा, दिलखुश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मनीष कुमार शर्मा एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    दौसा।
कुण्डल क्षेत्र के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रस्तावित MDR-48 को स्टेट हाईवे-78 में तब्दील कर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर दौसा जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क वर्ष 1979 में स्वीकृत हुई थी और 1984 में निर्माण कार्य शुरू हुआ,लेकिन कुछ लोगों की वजह से डामरीकरण से पहले ही कार्य रुक गया,जो आज तक अधूरा भी बना पड़ा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि उस समय अधिकांश भूमि का मुआवजा भी दिया जा चुका था, बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा स्टे लेने से निर्माण कार्य ठप हो (रोक दिया) गया। अब दोबारा कार्य शुरू कराने के प्रयासों में भी प्रशासन की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे तीसरी बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन पर नाप-जोख में अनियमितता के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि मौके पर कुण्डल तहसीलदार की निगरानी में भी गिरदावर और पटवारी द्वारा तीन-चार बार नाप की गई, लेकिन हर बार अलग-अलग स्थानों पर निशान लगाए गए, जिससे लोगों में असंतोष है। ग्रामीणों ने इसे गलत तरीके से की गई नाप बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वहीं,*कुण्डल सरपंच फूली देवी ने बताया कि प्रस्तावित मार्ग के स्थान पर पहले से बरसाती नाला है*, जिससे कई मकानों को नुकसान हो रहा है। जिसमें BPL परिवारों के भी कमरे बनाए हैं वो भी उसी रास्ते में आ रहे हैं ऐसे में वर्तमान स्थिति को नजरअंदाज कर निर्माण करना उचित नहीं है।
ग्रामीणों ने गिनाए प्रस्तावित मार्ग के फायदे
ग्रामीणों के अनुसार प्रस्तावित स्टेट हाईवे-78 गांव के नजदीक से गुजरते हुए स्थानीय आवागमन को सुगम बनाएगा और मुख्य बाजार से सीधा जुड़ाव स्थापित करेगा। यह मार्ग खोर्रा खुर्द, चौबड़ीवाला, सौरतलाई, बगड़ेड़ा, भांवता,भावती,उरवाड़ी, कोलेश्वर,चांदेरा, रेहड़िया सहित कई गांवों को जोड़ेगा। साथ ही नारायणी माता रोड, भानगढ़, भर्तहरी धाम जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी।
इसके अलावा इस सड़क के जरिए,पंचायत भवन, पोस्ट ऑफिस, स्कूलों,वन विभाग कार्यालय और प्रस्तावित सीएचसी,पुलिस थाना व निर्माणाधीन तहसील भवन, ईसरदा बांध परियोजना टंकी तक पहुंच सुगम होगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा।
वर्तमान मार्ग को बताया अनुपयुक्त
ग्रामीणों ने वर्तमान स्टेट हाईवे-78 मार्ग को तकनीकी दृष्टि से अनुपयुक्त बताया। उनका कहना है कि यह मार्ग प्राकृतिक बरसाती नाले से होकर गुजरता है, जहां 8-10 गांवों का व पहाड़ी का पानी आता है,जिससे बारिश के समय गांव में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। साथ ही सड़क संकरी और घुमावदार होने से हादसों की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
इस दौरान हरिनारायण शर्मा, तारा प्रकाश शर्मा, लालाराम जांगिड़,पवन कुमार शर्मा, विमल बडाला, दिनेश शर्मा, रवि शर्मा, विमल प्रजापति, कैलाश शर्मा, शान्ति देवी, लडो देवी महवार,रोहिताश शर्मा,धर्मेन्द्र कोली, राकेश कोली, निक्की शर्मा, दिलखुश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मनीष कुमार शर्मा एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • #मुख्यमंत्री के दौरे के ठीक पहले एक सामाजिक मंच से बांदीकुई विधायक पर आरोप लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर #वायरल ​बांदीकुई: सूत्रों की मानें तो वायरल वीडियो गत रविवार का बताया जा रहा है ओर मौका था गुर्जर समाज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के पद ग्रहण समारोह का, लेकिन मंच से जो आवाजें निकलीं, उन्होंने बांदीकुई की राजनीति में 'पॉलिटिकल हड़कंप' सा मचा दिया। खुशियों और बधाई के इस कार्यक्रम ने तब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया, जब मंचासीन वक्ता ने अपने उद्बोधन में स्थानीय विधायक की कार्यशैली के खिलाफ मोर्चा खोला । #​मंच_से_फूटा_आक्रोश: "विधायक की तानाशाही नहीं चलेगी" ​समारोह के दौरान पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के साथ-साथ समाज के नेताओं ने विधायक पर जमकर प्रहार किए। वक्ताओं ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि: #​टारगेटेड_ट्रांसफर: विधायक सत्ता के नशे में चूर होकर एक विशेष जाति के कर्मचारियों को चुन-चुनकर निशाना बना रहे हैं और द्वेषतापूर्ण तरीके से उनके तबादले करवा रहे हैं। #​जमीन_पर_कब्जे_की_साजिश: प्रशासनिक मिलीभगत से निजी जमीनों को सरकारी कागजों में दर्ज करवाकर उन्हें हड़पने का जो खेल खेला जा रहा है, वह अब बर्दाश्त के बाहर है। #​प्रशासन_का_दुरुपयोग: जनता की सेवा के बजाय, प्रशासन का इस्तेमाल समाज के लोगों को डराने और दबाने के लिए किया जा रहा है। ​"पद ग्रहण तो बस शुरुआत है, असली जंग अभी बाकी है" ​मंच पर मौजूद वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और समाज के युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि अब सिर झुकाकर अत्याचार सहने का समय चला गया है। ​"हम शांति चाहते हैं, लेकिन अगर हमारी अस्मिता और संपत्ति पर चोट की गई, तो पूरा गुर्जर समाज एकजुट होकर लड़ाई लड़ेगा। विधायक जी याद रखें, समाज का यह मंच अब विरोध का ऐसा केंद्र बनेगा जिसे हिलाना मुश्किल होगा।" #​एकजुटता_का_संकल्प : फूल-मालाओं और साफा पहनाकर स्वागत के बीच हुई इस तीखी बयानबाजी ने साफ कर दिया है कि बांदीकुई की राजनीति अब 'वेट एंड वॉच' की स्थिति से बाहर निकल कर किसी करवट बैठेगी । ​आप बात: अब देखना यह है कि गुर्जर समाज के इस कड़े रुख और खुले मंच से दी गई चुनौती पर विधायक क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
    1
    #मुख्यमंत्री के दौरे के ठीक पहले एक सामाजिक मंच से बांदीकुई विधायक पर आरोप लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर #वायरल 
​बांदीकुई: सूत्रों की मानें तो वायरल वीडियो गत रविवार का बताया जा रहा है ओर मौका था गुर्जर समाज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के पद ग्रहण समारोह का, लेकिन मंच से जो आवाजें निकलीं, उन्होंने बांदीकुई की राजनीति में 'पॉलिटिकल हड़कंप' सा मचा दिया। 
खुशियों और बधाई के इस कार्यक्रम ने तब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया, जब मंचासीन वक्ता ने अपने उद्बोधन में स्थानीय विधायक की कार्यशैली के खिलाफ मोर्चा खोला ।
#​मंच_से_फूटा_आक्रोश: "विधायक की तानाशाही नहीं चलेगी"
​समारोह के दौरान पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के साथ-साथ समाज के नेताओं ने विधायक पर जमकर प्रहार किए। वक्ताओं ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि:
#​टारगेटेड_ट्रांसफर: विधायक सत्ता के नशे में चूर होकर एक विशेष जाति के कर्मचारियों को चुन-चुनकर निशाना बना रहे हैं और द्वेषतापूर्ण तरीके से उनके तबादले करवा रहे हैं।
#​जमीन_पर_कब्जे_की_साजिश: प्रशासनिक मिलीभगत से निजी जमीनों को सरकारी कागजों में दर्ज करवाकर उन्हें हड़पने का जो खेल खेला जा रहा है, वह अब बर्दाश्त के बाहर है।
#​प्रशासन_का_दुरुपयोग: जनता की सेवा के बजाय, प्रशासन का इस्तेमाल समाज के लोगों को डराने और दबाने के लिए किया जा रहा है।
​"पद ग्रहण तो बस शुरुआत है, असली जंग अभी बाकी है"
​मंच पर मौजूद वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और समाज के युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि अब सिर झुकाकर अत्याचार सहने का समय चला गया है।
​"हम शांति चाहते हैं, लेकिन अगर हमारी अस्मिता और संपत्ति पर चोट की गई, तो पूरा गुर्जर समाज एकजुट होकर लड़ाई लड़ेगा। विधायक जी याद रखें, समाज का यह मंच अब विरोध का ऐसा केंद्र बनेगा जिसे हिलाना मुश्किल होगा।"
#​एकजुटता_का_संकल्प :
फूल-मालाओं और साफा पहनाकर स्वागत के बीच हुई इस तीखी बयानबाजी ने साफ कर दिया है कि बांदीकुई की राजनीति अब 'वेट एंड वॉच' की स्थिति से बाहर निकल कर किसी करवट बैठेगी ।
​आप बात: अब देखना यह है कि गुर्जर समाज के इस कड़े रुख और खुले मंच से दी गई चुनौती पर विधायक क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    1 hr ago
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झर का वर्ष 2025/26 बोर्ड का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर सम्मान समारोह का आयोजन रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झर में 9 अप्रैल को ग्रामवासियों द्वारा कक्षा 10 व कक्षा 12 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले बालक बालिकाओं का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर भामाशाह उत्तम मीणा द्वारा जो बालक बालिकाएं टॉपर्स आई है उनको एक एक टाइटन कंपनी की हाथ की घड़ी दी गई इसी के साथ ही समाजसेवी लक्ष्मीनारायण मीणा द्वारा टॉपर्स बालक बालिकाओं को इनाम स्वरूप पारितोषिक राशि प्रदान की गई, साथ ही ग्रामवासियों द्वारा सभी टॉपर्स बालक बालिकाओं व विद्यालय परिवार समस्त स्टाफ का भी माला व साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर व डायरी व कलम देकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर ग्राम पंचायत झर प्रशासक ममता मोहन मीणा ,रामरतन शर्मा, अर्जुन लाल मीणा, हरिनारायण गुप्ता, प्रहलाद, रामबाबू शर्मा, रुपनारायण, नाथूलाल पटेल, भागचंद मीणा सहित सभी ग्रामवासियों का विद्यालय परिवार द्वारा हार्दिक आभार व्यक्त किया झर के ग्रामवासियों द्वारा मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता व राजस्थान पत्रिका के संवाददाता गिर्राज शर्मा का भी माला व साफा पहनाकर एक एक डायरी कलम देकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे...
    4
    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झर का वर्ष 2025/26 बोर्ड का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर सम्मान समारोह का आयोजन 
रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता 
बांसखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झर में 9 अप्रैल को  ग्रामवासियों द्वारा कक्षा 10 व कक्षा 12 में  उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम  लाने वाले बालक बालिकाओं का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर भामाशाह उत्तम मीणा द्वारा जो बालक बालिकाएं टॉपर्स आई है उनको एक एक टाइटन कंपनी की हाथ की घड़ी दी गई इसी के साथ ही समाजसेवी लक्ष्मीनारायण मीणा द्वारा टॉपर्स बालक बालिकाओं को इनाम स्वरूप पारितोषिक राशि प्रदान की गई, साथ ही ग्रामवासियों द्वारा सभी टॉपर्स बालक बालिकाओं व विद्यालय परिवार समस्त  स्टाफ का भी माला व साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर व डायरी व कलम देकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर ग्राम पंचायत झर प्रशासक ममता मोहन मीणा ,रामरतन शर्मा, अर्जुन लाल मीणा, हरिनारायण गुप्ता, प्रहलाद, रामबाबू शर्मा, रुपनारायण, नाथूलाल पटेल, भागचंद मीणा सहित सभी ग्रामवासियों का विद्यालय परिवार द्वारा हार्दिक आभार व्यक्त किया 
झर के ग्रामवासियों द्वारा मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता व राजस्थान पत्रिका के संवाददाता गिर्राज शर्मा का भी माला व साफा पहनाकर एक एक डायरी कलम देकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे...
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • लालसोट। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के लालसोट आगमन पर ज्योतिबा फुले सर्कल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक रामविलास मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। ​ ​नई परिवहन सेवा: उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र की मांग को स्वीकार करते हुए लालसोट से सोरोजी के लिए नई रोडवेज बस सेवा की सौगात दी। यह सेवा आज से ही प्रभावी रूप से शुरू कर दी गई है। ​प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति: स्वागत कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अनिल बुरजा, अनिल बेनाड़ा, सोनू बिनोरी (पूर्व चेयरमैन पति), रूप सिंह मीणा, सत्येंद्र सिंह इंदावा, मदन हाडीका और मामा जी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ​कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए क्षेत्रीय समस्याओं को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा और समय पर अपनी मांगों को पूरा करवाया, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस क्षेत्र से अपने मृतक परिजनों की अस्थियां विसर्जन के लिए दोसा जाकर सोरोजी के लिए बस पकड़नी पड़ती थी इससे अव्यवस्था का शिकार होना पड़ता था लेकिन आज से ही सोरोजी के लिए परिवहन मंत्री द्वारा रोडवेज के उच्च अधिकारियों को आदेशित कर लालसोट से सोरोजी के लिए बस यात्रा शुरू करने की स्वीकृति जारी कर दी ​ग्राउंड रिपोर्ट: खेमराज जोशी, शुरू न्यूज
    2
    लालसोट। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के लालसोट आगमन पर ज्योतिबा फुले सर्कल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक रामविलास मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
​
​नई परिवहन सेवा: उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र की मांग को स्वीकार करते हुए लालसोट से सोरोजी के लिए नई रोडवेज बस सेवा की सौगात दी। यह सेवा आज से ही प्रभावी रूप से शुरू कर दी गई है।
​प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति: स्वागत कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अनिल बुरजा, अनिल बेनाड़ा, सोनू बिनोरी (पूर्व चेयरमैन पति), रूप सिंह मीणा, सत्येंद्र  सिंह इंदावा, मदन हाडीका और मामा जी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
​कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए क्षेत्रीय समस्याओं को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा और समय पर अपनी मांगों को पूरा करवाया, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इस क्षेत्र से अपने मृतक परिजनों की अस्थियां विसर्जन के लिए दोसा जाकर सोरोजी के लिए बस पकड़नी पड़ती थी इससे अव्यवस्था का शिकार होना पड़ता था लेकिन आज से ही  सोरोजी के लिए परिवहन मंत्री द्वारा रोडवेज के उच्च अधिकारियों को आदेशित कर लालसोट से सोरोजी के लिए बस यात्रा शुरू करने की स्वीकृति जारी कर दी 
​ग्राउंड रिपोर्ट: खेमराज जोशी, शुरू न्यूज
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज (बहरिया थाना क्षेत्र के मिझूरा गांव, करनाईपुर इलाका) में मंगलवार (7 अप्रैल 2026) दोपहर को गेहूं की मड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। 18-22 वर्षीय युवक सुमित कुमार (पिताः राजकुमार, कुछ रिपोर्ट्स में सुमित कुमार गौतम) थ्रेशर मशीन में गेहूं की बोरी डाल रहा था। अचानक उसका एक हाथ मशीन में फंस गया। खुद को बचाने की कोशिश में दूसरा हाथ भी फंस गया और पूरा शरीर मशीन के अंदर खिंच गया। थ्रेशर ने उसके शरीर को टुकड़ों में काट दिया। शव निकालने के लिए मशीन खुलवानी पड़ी। बाहर सिर्फ पैर दिख रहे थे। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना रोहित यादव के खेत में ट्रैक्टर से जुड़ी थ्रेशर मशीन के साथ हुई। सुमित 10वीं का छात्र था और पढ़ाई के साथ मजदूरी भी करता था। गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। सलाह : - - ऐसे हादसों से बचने के लिए थ्रेशर चलाते समय सतर्क रहें - ढीले कपड़े न पहनें - बच्चों/किशोरों को मशीन के पास न आने दें - मशीन बंद करके ही सफाई या बोरी डालें यह घटना बहुत ही रूह कंपा देने वाली है। परिवार के प्रति गहरी संवेदना।
    1
    प्रयागराज (बहरिया थाना क्षेत्र के मिझूरा गांव, करनाईपुर इलाका) में मंगलवार (7 अप्रैल 2026) दोपहर को गेहूं की मड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया।
18-22 वर्षीय युवक सुमित कुमार (पिताः राजकुमार, कुछ रिपोर्ट्स में सुमित कुमार गौतम) थ्रेशर मशीन में गेहूं की बोरी डाल रहा था। अचानक उसका एक हाथ मशीन में फंस गया। खुद को बचाने की कोशिश में दूसरा हाथ भी फंस गया और पूरा शरीर मशीन के अंदर खिंच गया।
थ्रेशर ने उसके शरीर को टुकड़ों में काट दिया। शव निकालने के लिए मशीन खुलवानी पड़ी। बाहर सिर्फ पैर दिख रहे थे। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना रोहित यादव के खेत में ट्रैक्टर से जुड़ी थ्रेशर मशीन के साथ हुई। सुमित 10वीं का छात्र था और पढ़ाई के साथ मजदूरी भी करता था। गांव में शोक की लहर है।
पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
सलाह : -
- ऐसे हादसों से बचने के लिए थ्रेशर चलाते समय सतर्क रहें
- ढीले कपड़े न पहनें
- बच्चों/किशोरों को मशीन के पास न आने दें
- मशीन बंद करके ही सफाई या बोरी डालें 
यह घटना बहुत ही रूह कंपा देने वाली है। परिवार के प्रति गहरी संवेदना।
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बदहाल की स्थिति में मिला। सफाई व्यवस्था पिछले 3 दिन से चौपट पड़ी है।अस्पताल की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने लापरवाही पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि कुण्डल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के किसी भी कमरे की सफाई नहीं हो रही। अस्पताल में जगह-जगह कचरा फैला है। कमरों से दुर्गंध आ रही है। मच्छर-मक्खियां पनपने की आशंका बनी हुई है। गंदगी से मरीजों के ज्यादा बीमार होने का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। कुण्डल के ग्रामीण ने बताया कि मेंने अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग कर्मचारी से कहा कि अगर कोई बड़ा हादसा होता है या गंभीर स्थिति बनती है तो जिम्मेदारी कौन लेगा। इस पर जवाब मिला यहां कोई जिम्मेदार नहीं है। सफ़ाई कर्मचारी ने बताया कि ठेकेदार सफाई कर्मचारी कोपिछले 2 महीने से पैसे नहीं दे रहा। इसी वजह से सफाई कर्मचारी काम पर नहीं आते। और सफ़ाई कर्मचारी ने ये भी कहा है कि मेंने ठेकेदार से बात किया तो उसने जून में देने की बात कही गई। लगातार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी चुप हैं। ग्रामीणों ने कहा कि प्रभारी की नियुक्ति हो। एवं हॉस्पिटल मैं डॉक्टरों की व व्यवस्था करवाई जाएं,सफाई व्यवस्था रोज़ाना चालू करवाई जाए। सुधार नहीं हुआ तो जिला कलेक्टर और जिला प्रभारी को ज्ञापन देंगे। ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।
    4
    दौसा।
कुण्डल तहसील मुख्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बदहाल की स्थिति में मिला। सफाई व्यवस्था पिछले 3 दिन से चौपट पड़ी है।अस्पताल की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने लापरवाही पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि कुण्डल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के किसी भी कमरे की सफाई नहीं हो रही। अस्पताल में जगह-जगह कचरा फैला है। कमरों से दुर्गंध आ रही है। मच्छर-मक्खियां पनपने की आशंका बनी हुई है। गंदगी से मरीजों के ज्यादा बीमार होने का खतरा मंडराता नजर आ रहा है।
कुण्डल के ग्रामीण ने बताया कि मेंने अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग कर्मचारी से कहा कि अगर कोई बड़ा हादसा होता है या गंभीर स्थिति बनती है तो जिम्मेदारी कौन लेगा। इस पर जवाब मिला यहां कोई जिम्मेदार नहीं है। सफ़ाई कर्मचारी ने बताया कि ठेकेदार सफाई कर्मचारी कोपिछले 2 महीने से पैसे नहीं दे रहा। इसी वजह से सफाई कर्मचारी काम पर नहीं आते। और सफ़ाई कर्मचारी ने ये भी कहा है कि मेंने ठेकेदार से बात किया तो उसने जून में देने की बात कही गई। लगातार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी चुप हैं। ग्रामीणों ने कहा कि प्रभारी की नियुक्ति हो। एवं हॉस्पिटल मैं डॉक्टरों की व व्यवस्था करवाई जाएं,सफाई व्यवस्था रोज़ाना चालू करवाई जाए। सुधार नहीं हुआ तो जिला कलेक्टर और जिला प्रभारी को ज्ञापन देंगे। ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.