बाढ़ के दौरान गोगरी प्रखंड में वरदान साबित होगी बोट एम्बुलेंस,मेडिकल टीम के साथ करेगी प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी खगड़िया के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग, गोगरी अंचल द्वारा बोट एम्बुलेंस तैयार की जा रही है। बाढ़ के दौरान जलजमाव एवं आवागमन बाधित होने वाले क्षेत्रों में यह बोट एम्बुलेंस मेडिकल टीम के साथ भ्रमण कर जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएगी। बोट एम्बुलेंस के माध्यम से विशेष रूप से जोखिमग्रस्त गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा सेवा पहुंचाना इसका मुख्य उद्देश्य है। उक्त बोट पर डॉक्टर, नर्स एवं लैब टेक्नीशियन की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। साथ ही बोट में आवश्यक दवाइयां, जांच की सुविधा एवं सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इससे बाढ़ के दौरान गंभीर मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में काफी मदद मिलेगी। गोगरी प्रखंड के बोरना, बन्नी, रामपुर, भूरिया दियारा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित पंचायतों में बोट एम्बुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। बाढ़ के दौरान जब सड़क मार्ग से आवागमन मुश्किल हो जाता है, ऐसे समय में यह बोट एम्बुलेंस लोगों के लिए वरदान साबित होने की उम्मीद है।

- थाने से जब्त ट्रक गायब, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित,एसपी ने जांच के बाद की कार्रवाई, खान निरीक्षक के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा थाने से जब्त ट्रक गायब, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित,एसपी ने जांच के बाद की कार्रवाई, खान निरीक्षक के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा1
- चार दिनों से अपनों की राह देख रहा कांवरिया, पुलिस ने जारी की पहचान की अपील श्रावणी मेला के दौरान अपने साथियों से बिछड़ा उत्तर प्रदेश का एक श्रद्धालु पिछले चार दिनों से तारापुर थाना में परिजनों की राह देख रहा है। कांवरिया के वेश में मिले श्रद्धालु की पहचान पंडित रजक (पिता मुसे रजक), ग्राम सुरजली पूर्वा, थाना रामगांव, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 7/8 अगस्त को तारापुर थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ पर वह अपने साथियों से बिछड़ गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षित तारापुर थाना पहुंचाया। श्रद्धालु मानसिक रूप से कुछ कमजोर बताए जा रहे हैं और फिलहाल पुलिस की निगरानी में हैं। तारापुर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के संबंधित स्थानीय थाना को सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। मामले से वरीय पदाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। मुंगेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पंडित रजक या उनके परिजनों की जानकारी मिलने पर 9031828083 अथवा 9031828099 पर सूचना दें।1
- वार्ड संख्या-25 में विकास को लेकर जनता और पूर्व वार्ड पार्षद आमने-सामने हवेली खड़गपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या-25 में विकास कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कई लोगों का कहना है कि न तो पूर्व वार्ड पार्षद के कार्यकाल में उनकी समस्याओं का समाधान हुआ और न ही वर्तमान वार्ड पार्षद के कार्यकाल में अपेक्षित काम हो रहा है। लोगों ने सड़क, नाला, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी की शिकायत की। वहीं, इन आरोपों पर पूर्व वार्ड पार्षद ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में उपलब्ध संसाधनों और स्वीकृत योजनाओं के अनुसार विकास कार्य कराए गए थे। उन्होंने दावा किया कि कई योजनाएं पूरी की गईं और कुछ कार्य प्रशासनिक या अन्य कारणों से लंबित रह गए। आखिर वार्ड संख्या-25 की जमीनी हकीकत क्या है? जनता के आरोप और पूर्व वार्ड पार्षद की सफाई—दोनों पक्षों को सुनिए इस विशेष ग्राउंड रिपोर्ट में।1
- पुलिस ने ड्राइवर से पूछा गाड़ी में क्या है_ड्राइवर खुलेआम ब1
- z s life line hospital and hm physiotherapy ke सौजन्य से शिविर लगाया गया था1
- mangle wale aadami Garib Kitna achcha naat Sharif para hai awaaz bahut khubsurat hai aap log video ko support karo aur comment karo mangle wale aadami Garib Kitna achcha naat Sharif para hai awaaz bahut khubsurat hai aap log video ko support karo aur comment karo1
- गंघंटा थाना पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद जांच में जुटी पुलिस मुंगेर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के दौरान मुंगेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है जहां पुलिस ने एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है और एक तस्कर को भी गिरफ्तारकिया है।1
- 16 अगस्त तक कराएं ई-केवाईसी, नहीं तो सब्सिडी बंद होने के साथ व्यावसायिक दर पर लेना पड़ सकता है गैस सिलेंडर जय माँ भगवती इंडेन गैस एजेंसी, तारापुर के प्रोपराइटर रत्नेश प्रसाद सिंह ने सभी उपभोक्ताओं से 16 अगस्त तक हर हाल में ई-केवाईसी कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि एजेंसी के केवल 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं का ही अब तक ई-केवाईसी हो सका है, जबकि 30 प्रतिशत उपभोक्ता अभी भी इस प्रक्रिया से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को रसोई गैस सब्सिडी का लाभ नहीं मिल सकेगा। साथ ही भविष्य में उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर के बजाय व्यावसायिक दरों पर सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है। इसलिए सभी उपभोक्ता समय रहते अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करा लें। रत्नेश प्रसाद सिंह ने बताया कि ई-केवाईसी को लेकर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी उपभोक्ता इस आवश्यक प्रक्रिया से वंचित न रहे। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित तिथि से पहले एजेंसी या अधिकृत केंद्र पर पहुंचकर ई-केवाईसी कराने की अपील की।1
- पुलिस ने ड्राइवर से पूछा गाड़ी में क्या है_ड्राइवर खुलेआम ब1